icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow5 Feb 2025, 03:10 pm

शाहजहांपुरः बहादुरगंज में लगने वाली बुध बाजार को शिफ्ट किए जाने पर व्यापारियों ने किया विरोध

Tilhar, Uttar Pradesh:

बहादुरगंज में लगनी वाली बुध बाजार को शिफ्ट किए के बाद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुध बाजार को शिफ्ट किए जाने के बाद व्यापारियों के साथ समाजवादी पार्टी भी विरोध कर रही है। दरअसल, जिला प्रशासन ने बहादुरगंज के मुख्य मार्ग पर बुधवार को लगने वाली बाजार पर पाबंदी लगा दी है। बाजार को बहादुरपुरा के एक मैदान में शिफ्ट किया गया है। लेकिन दुकानदार वहां अपनी दुकान लगाने को तैयार नहीं है। पटरी दुकानदारों का समर्थन में समाजवादी पार्टी में आज खिरनी बाग रामलीला मैदान में एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी का कहना है कि दुकानदारों ने ब्याज पर कर्ज लेकर अपना रोजगार शुरू किया था। लेकिन जिला प्रशासन ने पटरी दुकानदारों को सदर बाजार से हटकर बहादुरगंज मैदान में शिफ्ट किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा: हजारों ग्रामीणों का भारी बारिश में प्रदर्शन

Haldwani, Uttarakhand:रैली जड़ सेक्टर के पास से शुरू होकर लालकुआं तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से लंबे समय से लंबित मांग पर जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की। तहसील परिसर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र के लोग लंबे समय से राजस्व गांव के दर्जे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व गांव का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास कार्यों और लोगों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिल सकेगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से वर्षों पुरानी मांग पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। भारी बारिश के बावजूद हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने प्रदर्शन को व्यापक रूप दिया। वन अधिकार समिति ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में बाजरा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया

Balotra, Rajasthan:केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन बाजरा कृषक सम्मेलन-2026 एवं विशाल कृषि प्रदर्शनी में हजारों किसानों ने लिया भाग, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किसानों से किया संवाददाताओं बालोतरा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी बालोतरा जिले के गुड़ामालानी प्रवास पर रहे। जहां उन्होंने भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित बाजरा कृषक सम्मेलन-2026 एवं विशाल कृषि प्रदर्शनी में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने भाग लिया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर उनकी खेती, उत्पादन और स्थानीय कृषि परिस्थितियों से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र में चल रहे अनुसंधान कार्यों, नई तकनीकों तथा उन्नत किस्मों को लेकर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने फील्ड में पहुँचकर विभिन्न फसलों का भी अवलोकन किया और स्थानीय परिस्थितियों में कृषि अनुसंधान एवं नवाचार की संभावनाओं को समझा। बाजरा किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि स्थानीय धोरा धरती में बाजरा केवल एक फसल नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। गुड़ामालनी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र की स्थापना से पश्चिमी राजस्थान की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बाजरा उत्पादन, नई कृषि तकनीकों और उन्नत किस्मों पर अनुसंधान को गति मिलेगी तथा इसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। बीज से बाजार तक किसानों की मदद और मार्गदर्शन : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि यह अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए उत्पादकता बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री अन्न को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय एवं कृषि को अधिक समृद्ध बनाने के संकल्प को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भागीरथ चौधरी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों में बाजरा एक महत्वपूर्ण फसल है। ऐसे में अनुसंधान, तकनीक, बेहतर बीज और वैज्ञानिक मार्गदर्शन के माध्यम से किसानों को अधिक उत्पादन एवं बेहतर बाजार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर काम किया जाना आवश्यक है। गोवंश आधारित खेती को अपनाने का किया आह्वान : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से गोवंश आधारित खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति में पूजनीय होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। गाय का दूध, दही और घी हमारे लिए उपयोगी हैं। यदि गोवंश को अर्थव्यवस्था और कृषि से जोड़कर उसका बेहतर उपयोग किया जाए तो पशुपालन और खेती दोनों को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने किसानों से कृषि के साथ पशुपालन को भी आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित : पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, स्थानीय बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उमेदाराम बेनीवाल, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, आईसीएआर के डिप्टी डायरेक्टर (फसल विज्ञान) डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव, भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान हैदराबाद की निदेशक डॉ. (श्रीमती) सी. तारा सत्यवती तथा क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र, गुड़ामालानी के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र नाथ सक्सेना सहित कृषि वैज्ञानिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में किसान और आमजन उपस्थित रहे。
0
0
Report

निवाड़ी में पुलिस गाड़ी बीच बाजार धक्का से स्टार्ट, लोगों की मदद से चालू

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश पुलिस की हांफती धक्के खाती गाड़ियों को देख आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है की क्यो मध्य प्रदेश में अपराधी पुलिस से आगे दौड़ते नजर आते है और पुलिस मुंह ताकती हाथ मलते रह जाती है, जी हां हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के जेरोन थाने की पुलिस की गाड़ी की जो आज पृथ्वीपर कस्बे में बीच बाजार बंद पड़ गई फिर ड्राइवर ने उसे स्टार्ट करने की खूब कोशिश की पर गाड़ी स्टार्ट होने का नाम ही नही ले रही थी, आखिर थक हार चुके ड्राइवर ने फिर बीच बाजार राहगीरों को रोका और उनसे लगवाया गाड़ी में धक्का, गाड़ी में धक्का धक्का लगाते राहगीर थक गए पर पुलिस गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई, आखिरकार ड्राइवर ने गाड़ी एक किनारे लगाकर मिस्त्री को बुलाया तब किसी तरह गाड़ी ठीक हुई और अपने मार्ग पर आगे बढ़ सकी, ऐसा नजारा कोई पहली दफा देखने को नहीं मिला है जिले में अक्सर सड़को पर धक्का खाती पुलिस की गाड़िया आपको दिख जाएगी.
0
0
Report

ब्राह्मण समुदाय की चुप्पी अब कमजोरी नहीं, एकता से देंगे जवाब

Shivpuri, Madhya Pradesh:समाचार 27/9/2026 *ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी: डॉ. नरोत्तम मिश्रा* *शिवपुरी में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मान समारोह में बोले पूर्व गृह मंत्री* *भोपाल/शिवपुरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ब्राह्मणों के ऊपर लगातार हो रहे जातिगत हमलों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कलयुग में एक ही शरीर में देव व दानव दोनों निवास करते हैं। इसलिए कुछ लोगों में यह दानव जाग गया है, इसलिए वे ब्राह्मणों के खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं। हमें संयम से काम लेना है, लेकिन हमारी खामशी को हमारी कमजोरी मानने की भूल कोई नहीं करे।* शिवपुरी के अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि हम भगवान परशुराम के वंशज हैं। हमें शास्त्र व शस्त्र दोनों का ज्ञान है। ब्राह्मणों के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणियां हो रही हैं और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। हम संयम से काम ले रहे हैं, लेकिन खामोशी को हमारी कमजोरी न समझा जाए। साथ में उन्होंने यह भी जोड़ा कि ज्यादा खामोशी भी अच्छी नहीं होती, वह कमजोरी में तब्दील होने लगती है। इसलिए जब बात सम्मान व स्वाभिमान पर आ जाए तो टालें नहीं, लड़ने के लिए तैयार रहें। समाज को यह मानसिकता रखनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने एक कविता भी पढ़ी— “युद्ध नहीं जिनके जीवन में, वह भी बड़े अभागे होंगे... या तो रण को टाला होगा, या तो रण से भागे होंगे।” डॉ. मिश्रा ने कहा कि किसी ने उनसे पूछा कि ब्राह्मणों के खिलाफ क्यों अनर्गल टिप्पणियां हो रही हैं, तो मैंने कहा कि यह ऐसा ही है कि एक सांप एक जुगनू का लगातार पीछा करता था। एक दिन जुगनू ने उससे पूछ लिया कि मेरी आपसे कोई दुश्मनी है? सांप ने कहा कि नहीं। कोई पुरानी अदावत है? सांप ने कहा, नहीं। क्या मैं आपकी खुराक हूं? सांप ने फिर कहा, नहीं। तब जुगनू ने उससे पूछा कि फिर मेरे पीछे क्यों पड़े हो? तब सांप ने कहा कि बस, मुझसे तुम्हारी चमक नहीं देखी जाती है। कुछ ऐसा ही इस समय ब्राह्मणों के साथ भी हो रहा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस बात का भी बड़ा प्रचार किया जाता है कि ब्राह्मणों ने हमेशा शोषण किया। त्रेता युग में क्षत्रियों का शासन रहा, द्वापर में यदुवंशियों ने राज किया। उसके बाद मौर्य आए, बौद्ध आए, उसके बाद 600 सालों तक मुगलों ने राज किया, फिर अंग्रेजों کا शासन रहा और अब 70 सालों से देश में संविधान का राज है। ब्राह्मण कभी शासक रहे ही नहीं, तो फिर इन्होंने शोषण कैसे किया? इसका उत्तर देने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही उन्नति करता है और सत्ता के समीकरणों को प्रभावित करता है। हम संगठित रहकर ब्राह्मण विरोधी स्वरों से लड़ पाएंगे। हम ब्राह्मण हैं, बस यह याद रखना है। कौन सनाढ्य है, कौन सरयूपारी है, कौन कान्यकुब्ज ब्राह्मण है, हमें इसमें नहीं बंटना है। हमें अपना गौरवशाली इतिहास फिर दोहराना है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने मंत्र बनाए, उन मंत्रों से यंत्र बनाए। वह पंचांग बनाया, जिसकी सटीक भविष्यवाणी के आसपास नासा भी नहीं पहुंच पाता है। हमें भी ब्राह्मणों की वही ताकत फिर दिखानी है। इसके लिए छोटे-छोटे मतभेदों को बिसार कर एक साथ आगे बढ़ें। हमें फिर समाज को नई दिशा दिखाना है।
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी में पाक नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी; देशविरोधी सामग्री बरामद

Motihari, Bihar:देश में पंद्रह अगस्त को धमाका करने की धमकी देने वाला पाकिस्तानी शहजाद भट्टी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की भारत में लगातार चल रही है कारवाई आज इसी क्रम में मोतिहारी से शहजाद का एक गुर्गा हुआ गिरफ्तार। मोतिहारी पुलिस ने आतंकवाद-रोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोतिहारी में पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्द को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से देशविरोधी सामग्री और पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क के पुख्ता डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। ​रात के अंधेरे में छापेमारी, भागने की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी ​26 सितंबर 2026 की रात्रि को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिसरहिया गांव के समीप एक युवक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है और सीमा पार आतंकियों से डिजिटल संपर्क में है। सूचना मिलते ही ढाका थानाध्यक्ष (पुलिस निरीक्षक) राजरूप राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिसरहिया गांव के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। ​पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त: मो० सेराज आलम (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता- समसुल हक़, निवासी- बिसरहिया, थाना- ढाका, जिला- पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)। ​मोबाइल में मिलीं देशविरोधी रील्स, पाक गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ाव ​गिरफ्तारी के बाद ली गई तलाशी में आरोपी के पास से एक रेडमी 5G एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच करने पर उसमें कई संदेहास्पद और संवेदनशील सामग्रियां पाई गईं: ​देशविरोधी सामग्री: मोबाइल फोन में आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, तस्वीरें और देशविरोधी रील्स मौजूद पाई गईं। ​पाकिस्तानी कनेक्शन: कड़ाई से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि सेराज आलम सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 'अली गुज्जर' नामक गुर्गे से सीधे संपर्क में था। ​छापेमारी दल में शामिल पुलिस टीम ​इस सफल आतंकवाद-रोधी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी व जवान शामिल थे ​​श्री अभिषेक कुमार – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), सिकरहना, राजरूप राय – थानाध्यक्ष, ढाका, मो० खलील – अपर थानाध्यक्ष, ढाका , राहुल कुमार – जिला आसूचना इकाई (D.I.U.), मोतिहारी । ​पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क की गहराई और बिहार में इसके अन्य संभावित संपर्कों का पता लगाया जा सके。
0
0
Report

बिहार पर्यटन मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दी

Patna, Bihar:बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित सेमिनार में बिहार में पर्यटन विकास को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल एजेंडा और AI के इस्तेमाल पर भी चर्चा की जा रही है। उन्होंने पुनौराधाम में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से माता सीता के मंदिर, हरिहरनाथ कॉरिडोर, बाबा गरीबनाथ धाम कॉरिडोर और गया जी में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के विकास का जिक्र किया। वहीं, तेजस्वी यादव के दोबारा चुनाव और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए बयानों पर केदार प्रसाद गुप्ता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जनादेश खो चुके हैं और उन्हें जनता के बीच जाकर माफी मांगनी चाहिए। कानून-व्यवस्था पर मंत्री ने कहा कि बिहार में घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो रही है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष कह रहा है कि जब चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं तो उसका जवाब भाजपा देती है इसपर मंत्री ने कहा कि विपक्ष जहां जीतता है वहां चुनाव आयोग को सही बताता है और जहां हारता है वहां आयोग को दोषी ठहराता है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के चंदवतपुर घाट पुल पर टेढ़ी नदी उफान, आवागमन रोका नहीं गया

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा में लगातार सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ने से आज रविवार को टेढ़ी नदी उफान पर आ गई है। कटरा बाजार मार्ग पर स्थित चंदवतपुर घाट का पुल नदी के तेज बहाव में पूरी तरह डूब चुका है। पुल के ऊपर से घुटनों से अधिक पानी तेज धार के साथ बह रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक आवागमन रोकने या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की कोई पहल नहीं की गई है। नतीजतन, स्थानीय लोग और वाहन चालक जान हथेली पर रखकर पुल पार करने को मजबूर हैं। चंदवतपुर घाट पुल गोंडा जिला मुख्यालय को कटरा बाजार से जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग रही हैं और लोग तेज धार के बीच से गाड़ियां निकाल रहे हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब भारी वाहन जैसे बसें और ट्रक पुल से गुजरते हैं। उनके चलने से पानी में तेज लहरें उठती हैं,जिससे पैदल यात्रियों,साइकिल और बाइक सवारों के बहने या संतुलन बिगड़ने का खतरा हर पल बना रहता है। पुल के दोनों किनारों पर रेलिंग के अभाव और 10-10 फीट गड्ढे होने के कारण जरा सी चूक किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है। यह पहला मौका नहीं है जब टेढ़ी नदी का पानी इस पुल पर चढ़ा हो। बरसात के दिनों में हर साल यह पुल जलमग्न हो जाता है। पूर्व में भी यहां पानी के तेज बहाव में फिसलकर कई वाहन नदी में गिर चुके हैं और कई जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार महकमा कुंभकर्णी नींद में सोया है। न तो पुल के दोनों सिरों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है और न ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस पुल की ऊंचाई बढ़ाने और नए पुल के निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से करते आ रहे हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर काम नहीं होता। वही गोंडा अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा ने फोन पर बताया कि एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पहुंच कर के निरीक्षण किया है। किसी की जान जोखी में हम लोग नहीं डाल सकते हैं। एडिशनल एसपी को वाहनों के आवागमन बंद करवाने की निर्देश दिए गए पैदल लोग जा सकते हैं अभी कुछ देर में वाहनों का आवागमन बंद करवा दिया जाएगा।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में बाढ़ जैसे हालात, किसानों को मुआवजे की मांग तेज

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में तीन दिनों से हुई लगातार मूसलाधार बारिश और नेपाल के पहाड़ों पर बारिश के पानी से सिद्धार्थनगर जिले से गुजरने वाली ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। राप्ती नदी खतरे के निशान से कुछ ऊपर बह रही है। बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। फिलहाल सिद्धार्थनगर जिले में करीब एक दर्जन गांव मेरुदंड है जबकि हजारों हेक्टेयर धान और सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। अकेले शोहरतगढ़ तहसील में खैरी शीतल, नकूल डीहवा, तोलिहवा, सहित 6 गांव मेरुदंड है। यहाँ पर लोगों के आने-जाने के लिए जिला प्रशासन ने नाय की व्यवस्था की हुई है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे जिले में बाढ़ से और भी अधिक गांवों और फसलें प्रभावित हो सकती हैं। हर साल हल्की सी बरसात और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद शोहरतगढ़ तहसील के खैरिशीतल गांव के लोगों की अपनी पीड़ा है। उनका कहना है कि खैरिशीतल का टोला नकुलडीह हर साल میریड हो जाता है। उन लोगों के सामने गांव से बाहर निकलने के लिए सिर्फ नाय का ही सहारा होता है। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से सड़क की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। इस सड़क को ऊंचा करने और बीच में एक पुलिया बनाने के लिए यह लोग लगातार जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग करते रहे हैं। हर साल जब भी बाढ़ आती है या उनका गांव मैरूनड होता है तो संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। पिछले कई दशकों से वे लोग इस परेशानी को झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों की फसल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। धान और लाखों रुपए की सब्जी, खेतों में पानी भरने और बाढ़ की वजह से खराब हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें प्रशासन का सहारा है कि वह उनके नुकसान का सही आकलन करके उनको मुआवजा दे ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
0
0
Report

बारिश का कहर: उनई मकरूका में पांच मकान धराशायी, महिला घायल

Baheri, Uttar Pradesh:एसडीएम गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम उनई मकरूका में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य, सूरजपाल, धर्मपाल,कुंवर पाल और गरजपाल के मकान धराशायी हो गए। हादसे में भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य दीवार की चपेट में आने से आंशिक रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन के अनुसार किसी अन्य प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट ने बोदरी तहसीलदार से 15 दिन में आर्थिक सहायता का निर्णय मांग लिया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पति की डूबने से हुई मौत के बाद आर्थिक सहायता के लिए दिया गया आवेदन करीब 22 महीने तक लंबित रहने पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मामला बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील का है, जहां एक महिला ने पति की मौत के बाद सरकारी सहायता के लिए आवेदन किया था। जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत बोदरी निवासी अंजू सिंघरौले के पति रविशंकर सिंघरौले की 14 अक्टूबर 2024 की रात शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई थी। बताया गया कि वे रेलवे पुल के पास नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। पति की मौत के बाद अंजू ने 21 नवंबर 2024 को राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6(4) के तहत आर्थिक सहायता के लिए बोदरी तहसीलदार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए गए, लेकिन लंबे समय तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से भी बताया गया कि आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं और मामले का निपटारा तहसीलदार स्तर पर किया जाना है। जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए आवेदन को इतने लंबे समय तक लंबित रखने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि किसी अधिकारी के सामने आवेदन आने के बाद उसका नियमानुसार समय पर निराकरण किया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने बोदरी तहसीलदार को अंजू सिंघरौले को सुनवाई का अवसर देने और 15 दिनों के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। साथ ही आदेश की प्रति शपथपत्र के साथ न्यायिक रजिस्ट्रार के समक्ष पेश करने को कहा गया है।
0
0
Report

किशनगढ़ में डिजिटल पेमेंट फ्रॉड: दुकानदार को 2.55 रुपये में चूना, गिरफ्तार

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहाँ डिजिटल पेमेंट के नाम पर दुकानदार को चूना लगाने वाला युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला खोड़ा गणेश रोड स्थित डेयरी बूथ का है। आरोप है कि युवक सामान की पूरी कीमत देने के बजाय फोन-पे से बेहद कम राशि ट्रांसफर करता था। दुकानदार मनोज शर्मा के मुताबिक, 255 रुपये के सामान के बदले आरोपी महज 2 रुपये 55 पैसे भेज देता था। सीसीटीवी में उसकी ऐसी कई करतूतें कैद हुईं। करीब ढाई से तीन हजार रुपये की चपत लगाने के बाद दुकानदार ने नजर रखी और अन्य लोगों की मदद से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस ने सुखविंदर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top