icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242401
Valjeet SinghValjeet SinghFollow9 May 2025, 03:31 pm

Shahjahanpur - निगोही में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 घायल

Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:

निगोही थाना क्षेत्र में कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस दौरान 6 लोग घायल हुए हैं। घटना निगोही बीसलपुर मार्ग पर कैमुआ पुल की है,जहां तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए निगोही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनी हत्याकांड में वांछित कुश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार।

SSSaurabh SharmaFollow2m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बुलन्दशहर- हनी नाम के युवक की हत्या के आरोपी बदमाश कुश से हुई थाना कोतवाली नगर पुलिस की हुई मुठभेड़, हत्यारोपी कुश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, पुलिस की जबाबी फायरिंग के आरोपी कुश पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल बदमाश के एक साथ मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार तलाश में जुटी पुलिस गिरफ्तार बदमाश कुश के पास से 1 तमंचा,कारतूस, व एक बाईक बरामद कोतवाली नगर क्षेत्र के बदनोरा कट के पास चेंकिग के दौरान हुई मुठभेड़। बीते 16 सितंबर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से गोंदकर कर दी थी हनी नाम के युवक की हत्या। एक हत्यारोपी आरोपी अनिकेत को पुलिस मुठभेड़ में पहले कर चुकी है गिरफ्तार। बाईट-प्रखर पांडे,सीओ सिटी बुलन्दशहर।
0
0
Report

नवरात्र में सिद्धिदात्री की पूजा से भक्तों को पुण्य और शक्ति मिलती है

Ukhdand, Uttar Pradesh:न्यूज़ (नवरात्र विशेष) نवरात्र में माँ शक्ति के नौ रूपों की आराधना की जाती है, नवमी के दिन सकल सिद्धि को प्रदान करने वाली माँ की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती हैं। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व आठ प्रकार की सिद्धियां हैं। भक्त की भक्ति से प्रसन्न होकर माँ की कृपा जिसे मिल गयी वह सुख और समृद्धि का प्रतीक हो गया। माँ सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। इनकी आराधना के साथ ही नवरात्र व्रत का परायण होता है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। वे सिद्धिदात्री, सिंह वाहिनी, चतुर्भुजा तथा प्रसन्नवदना हैं। मार्कंडेय पुराण में अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व एवं वशित्व- ये आठ सिद्धियां बतलाई गई हैं। इन सभी सिद्धियों को देने वाली सिद्धिदात्री मां हैं। मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान हमें अज्ञान, तमस, असंतोष आदि से निकालकर स्वाध्याय, उद्यम, उत्साह, कर्त्तव्यनिष्ठा की ओर ले जाता है और नैतिक व चारित्रिक रूप से सबल बनाता है। nuestra तृष्णाओं व वासनाओं को नियंत्रित करके हमारी अंतरात्मा को दिव्य पवित्रता से परिपूर्ण करते हुए हमें स्वयं पर विजय प्राप्त करने की शक्ति देता है। देवी पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने इन्हीं शक्तिस्वरूपा देवी जी की उपासना करके सभी सिद्धियां प्राप्त की थीं, जिसके प्रभाव से शिव जी का स्वरूप अर्धनारीश्वर का हो गया था। नवरात्र के नौवें दिन भगवती के सिद्धिदात्री रूप की देव, यक्ष, किन्नर, दानव, ऋषि-मुनि आदि सभी आराधना करके अपने जीवन में यश, बल और धन की प्राप्ति करते हैं। यह देवी उन सभी को अष्ट सिद्धियां भी प्रदान करती हैं, जो सच्चे हृदय से उनकी आराधना करते हैं। नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा कर, जो भक्त नवाहन का प्रसाद और नवरस युक्त भोजन तथा नौ प्रकार के फल-फूल आदि मां को अर्पित कर नवरात्र का समापन करते हैं, उनको इस संसार में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती। शिव को सभी शक्तियां प्रदान करने वाली है सिद्धिदात्री माँ हैं। इन्ही के आशीर्वाद से भगवान शिव ने अर्धनारीश्वर का रूप धारण किया था। माँ को 56 व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

ओवैसी की रामपुर रैली: मुस्लिम नेतृत्व खुद संभालेंगे, आरएसएस पर निशाना

Rampur, Uttar Pradesh:असद्दुदीन ओवैसी का अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला, मुस्लिम युवाओं से खुद का राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने की अपील. रामपुर की जनसभा में ओवैसी का बड़ा बयान, बोले-अब मुस्लिम युवा दूसरों के लिए दरी नहीं बिछाएंगे, खुद बनेंगे अपनी सियासी ताकत मुस्लिम वोटों की सियासत पर ओवैसी का बड़ा दांव. आरएसएस पर हमला और आजम खां के लिए की दुआ. उत्तर प्रदेश की सियासत में मुस्लिम वोटों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. रामपुर के टांडा पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. ओवैसी ने मुस्लिम समाज के राजनीतिक नेतृत्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब मुस्लिम युवा दूसरों के लिए दरी बिछाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि खुद नेता बनेंगे और अपनी सियासी पहचान बनाएंगे. ओवैसी ने अपने बयान के जरिए समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की राजनीति पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपने राजनीतिक भविष्य के लिए खुद आगे आना होगा और सोच-समझकर मतदान करना होगा. उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों और राजनीतिक नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां का जिक्र करते हुए ओवैसी ने उनके लिए दुआ भी की. उन्होंने कहा कि वह अल्लाह से दुआ करते हैं कि आजम खान की सभी परेशानियां और मुश्किलें दूर हों. इस तरह रामपुर की जनसभा में ओवैसी ने एक तरफ मुस्लिम समाज के स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व की वकालत की, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन की राजनीति पर भी निशाना साधा.
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के महाकाल लोक में CM डॉ. मोहन यादव ने देवी महाकाली के दर्शन और पूजन के साथ किया आशीर्वाद

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान जयसिंहपुरा स्थित महाकाल लोक की महाकाली,महाकाल लोक के समीप महाकाली माता एवं 10 महाविद्याओं के विभिन्न स्वरूपों के पांडाल में पहुंचकर वहां दर्शन कर पूजन-अर्चन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया और देवी मां की आरती की । इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और उज्जैन में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकालेश्वर एवं माताजी की कृपा से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की。
0
0
Report
Advertisement

कोंडागांव में माता के जयकारे, नेताओं सहित भक्त गरबा में झूमे

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में इन दिनों माता रानी की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। शहर के दुर्गा पंडालों में गरबा की धूम मची है। यहां क्या आम, क्या खास—हर कोई माता रानी की आराधना में लीन नजर आ रहा है। इसी भक्तिमय माहौल में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी देर रात तक भक्तों के साथ गरबा करते दिखाई दिए। माता के दरबार में भक्ति, उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल, गरबा की थाप और माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। खास बात यह है कि इन आयोजनों में आम लोगों से लेकर जनप्रतिनिधि तक, सभी एक ही रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने भी भक्तों के साथ गरबा कर माता रानी की आराधना की। देर रात तक गरबा की धूम जारी रही और भक्त माता की भक्ति में झूमते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन: CM मोहन यादव का गरबा दौरा, नवरात्रि उत्सव में शुभकामनाएं

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में नवरात्रि के उत्साह के बीच अलग-अलग गरबा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने गरबा पांडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती की और श्रद्धालुओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री दशहरा मैदान, डालडा मैदान, सामाजिक न्याय परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज बायपास स्थित सनातन मंच, ऋषि नगर और सिंधी समाज के गरबा आयोजनों में पहुंचे। सामाजिक न्याय परिसर में उन्होंने मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे स्वर्गीय भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में आयोजित पारिवारिक गरबा महोत्सव 'डांडिया नी रात' में शामिल हुए। यहां सांसद अनिल फिरोजिया ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि मां शक्ति की आराधना का पर्व है। सभी लोग परिवार के साथ मिलकर उमंग और उत्साह से त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने मां दुर्गा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना की। साथ ही कहा कि देश के सशस्त्र बल पूरी शक्ति से राष्ट्र की रक्षा करते रहें और मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि अवंतिका नगरी का वैभव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में उज्जैन का स्वरूप और निखरेगा। मुख्यमंत्री मक्सी रोड स्थित डालडा मैदान में संस्था अलख उज्जैनी के गरबा आयोजन में भी पहुंचे। यहां उन्होंने बेटियों और परिवारों के साथ नवरात्रि मनाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नवरात्रि और दशहरे की बधाई देते हुए बेटियों और माता-बहनों को प्रणाम किया। मुख्यमंत्री के विभिन्न गरबा आयोजनों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान नवरात्रि की रौनक और उत्सव का माहौल बना रहा。
0
0
Report

डांडिया नी रात 2026: वराह अवतार की भव्य कथा ने भक्तिमय माहौल बना दिया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। नवरात्रि के दौरान आयोजित ‘डांडिया नी रात 2026’ के आठवें दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की भव्य प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अपने अभिनय और आकर्षक मंचन के जरिए वराह अवतार की कथा को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बन गया। प्रस्तुति में भगवान विष्णु के वराह अवतार से जुड़ी धार्मिक कथा को कलात्मक अंदाज में दर्शाया गया। कलाकारों की वेशभूषा, अभिनय और मंच की सज्जा ने प्रस्तुति को खास बनाया। धार्मिक प्रसंग पर आधारित इस मंचन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ‘डांडिया नी रात 2026’ में हर दिन गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धार्मिक प्रसंगों को भी मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। आठवें दिन वराह अवतार की प्रस्तुति आयोजन का खास आकर्षण रही।
0
0
Report

चश्मदीद के अनुसार टाइगर श्रॉफ गोलीबारी में हुई बड़ी घटना

Noida, Uttar Pradesh: Mumbai, Maharashtra: On the firing incident involving Bollywood actor Tiger Shroff, an eyewitness says, "...we were making our vlogs. Thousands of vloggers were there making vlogs... A party was going on with a lot of noise as they were celebrating a birthday. All his men went inside to celebrate the birthday, eating and drinking. After finishing up, they took the car and drove along the road... . I can't even describe the boy—skinny like a mosquito, poor-looking, like someone who lives on the footpath. He came and started firing, and everyone thought someone was bursting Diwali firecrackers. But when Tiger's car stopped, and he came out in agony, leaving a pool of blood that is still lying there..." "मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर, एक चश्मदीद ने बताया, "...हम अपने व्लॉग बना रहे थे। वहां हज़ारों व्लॉगर मौजूद थे जो व्लॉग बना रहे थे... पास ही एक पार्टी चल रही थी, जिसमें काफी शोर-शराबा था क्योंकि वे लोग जन्मदिन मना रहे थे। पार्टी में शामिल सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, जहां उन्होंने खाना-पीना किया। इसके बाद, वे लोग कार में बैठे और सड़क पर निकल गए... उस लड़के के बारे में तो मैं बता भी नहीं सकता—मच्छर जैसा दुबला-पतला, देखने में बहुत गरीब, जैसे कोई फुटपाथ पर रहने वाला हो। वह आया और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सबको लगा कि शायद कोई दिवाली के पटाखे फोड़ रहा है। लेकिन तभी टाइगर की कार रुकी, और वह दर्द से कराहते हुए बाहर निकले। वहां खून का एक बड़ा धब्बा बन गया, जो अभी भी वहीं मौजूद है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top