242001
Shahjahanpur: किसान की कीटनाशक छिड़काव के दौरान गई जान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहे किसान कन्हैयालाल की तबीयत बिगड़ने के बाद जान चली गई। कपास खिरिया गांव के निवासी कन्हैयालाल ने कल दोपहर अपने खेत में गेहूं की फसल पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए, ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग तेज
Anantnag, All India Congress Committee (AICC) General Secretary Ghulam Ahmad Mir has intensified the Congress party’s attack on the Election Commission, alleging serious irregularities in the electoral process and demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. Speaking to the ZEE media, Mir said the issue was no longer confined to the Congress party but had emerged as a matter of national concern involving the credibility of India’s democratic institutions. Referring to the Congress’s “Chai Pe Charcha” campaign, he said the party would continue to raise questions over alleged electoral irregularities and demand accountability. Mir credited Rahul Gandhi with repeatedly highlighting the issue of alleged “vote chori” through research and investigations, claiming that developments across several states had strengthened the opposition’s concerns. He alleged that irregularities in electoral rolls, constituency delimitation and voter registration had undermined the fairness of the electoral process. These allegations, however, remain claims made by the Congress leader. Questioning the delimitation exercise in Jammu and Kashmir and Assam, Mir alleged that the process had favoured the BJP and RSS’s political interests rather than reflecting public representation. He also cited the creation of the Kokernag Scheduled Tribe constituency, arguing that the geographical arrangement of certain areas raised questions about the rationale behind the delimitation exercise. Responding to questions about National Conference leader and Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah’s remarks on the Chief Election Commissioner, Mir said concerns over electoral irregularities were now being raised across different parts of the country. He maintained that the issue required a comprehensive examination rather than being viewed through the lens of individual political parties. Mir further alleged that voter deletions and changes in electoral rolls had deprived eligible citizens of their voting rights in several states. He demanded an independent investigation into the alleged irregularities, asserting that accountability should extend to all those found responsible. Calling for a broader opposition-led movement, Mir said political parties, civil society groups, youth organisations and other associations must unite to safeguard democratic institutions. He also referred to representations submitted to the President and legal proceedings concerning the issue, expressing hope that the matter would receive due consideration. “The country is demanding answers,” Mir said, reiterating his demand for the Chief Election Commissioner’s resignation and a thorough investigation into the allegations. The Election Commission’s response to the specific allegations raised by Mir was not included in the statement provided for this report.0
0
Report
झारखंड के दलित वोट इंडिया गठबंधन के साथ, विपक्ष का सवाल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, झारखण्ड में दलित मतदाता इंडिया गठबन्धन के साथ है । झारखंड में आदिवासी, दलित, पिछड़ी जाति सभी का वोट इंडिया गठबंधन के साथ है। कहीं का राज्यपाल बन देनe से ये कैसे सोच लेते हैं कि उस राज्य का दलित उसी अमुक पार्टी के साथ हो जाएगा। झारखंड की राजनीतिक राजधानी पलामू है, वो झारखंड के राजनीति का केंद्र है ,और केंद्र भी इसको स्वीकार करता है। राधा कृष्ण किशोर वित्त मंत्री जो गए तो राज्य के सभी दलितों पर हमारी पकड़ होगी ये कहना उचित नहीं। केंद्र सरकार ने इस राज्य के उत्थान के लिए कौन सा विशेष पैकेज दिया, आर्थिक सहयोग किया है। झारखंड के दलित परिवार के लोग जो भूमिहीन हैं उनके लिए अपने क्या किया है। कोई के राज्यपाल बनाने से अगर ये सोचेंगे कि सभी दलित उनके साथ हो जाएगा तो ये दलित के साथ गेम करने जैसा है। 2029 में बीजेपी केंद्र में फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही तो ये उनका अहम दिखाता है, पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी की लोकप्रियता धीरे धीरे कम हो रही है।0
0
Report
त्योहारी सुरक्षा के लिए राजगढ़ पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान
Rajgarh, Rajasthan:त्योहारों को लेकर राजगढ़ पुलिस अलर्ट, कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च\n\nराजगढ़ (अलवर)-\nआगामी त्योहारों को देखते हुए राजगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से बुधवार को राजगढ़ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। राजगढ़ थाने के उप निरीक्षक दौलत सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च कस्बे के गोल सर्किल से शुरू होकर कांकरवाड़ी, चौपड़ बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए गणेश पोल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस ने आमजन एवं व्यापारियों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। फ्लैग मार्च के दौरान राजगढ़ थाने के एएसआई लील्याराम सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
विजयनगर के सिद्धार्थ विहार वर्कशॉप चोरी: CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान की कोशिश
Ghaziabad, Uttar Pradesh:विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में एक वर्कशॉप में चोरी का मामला सामने आया है। वर्कशॉप के अंदर चोरी करते हुए एक संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चोरी की घटनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक चोर वर्कशॉप के अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी ने वर्कशॉप के अंदर से सामान चोरी किया और उसे लेकर मौके से फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
सोहना मुठभेड़: गौतस्कर साजिद उर्फ आडवाणी की मौत, दो साथी फरार
Gurugram, Haryana:सोहना में गुरुग्राम के सोहना इलाके में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, थार गाड़ी में दो गायों को लेकर जा रहे तीन बदमाशों को नूंह क्राइम ब्रांच की टीम ने घेरने की कोशिश की। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में वांछित अपराधी साजिद उर्फ आडवाणी घायल हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गायों को मुक्त कराकर गौशाला भेज दिया है। घटना सिलानी रोड के पास गुरुग्राम-नूंह सीमा के पास हुई है। पुलिस के अनुसार, नूंह क्राइम ब्रांच को सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि साजिद उर्फ आडवाणी अपने साथियों के साथ गायों की तस्करी के लिए निकलने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद फरीदाबाद नंबर की थार गाड़ी दिखाई दी, जिसमें तीन लोग सवार थे और डिग्गी में दो गाय रखी हुई थीं। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने के लिए घेराबंदी की, पर बदमाशों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद को गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी दोनों आरोपी फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद मौके पर सोहना सदर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया, वहीं पशु चिकित्सक को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच के बाद थार गाड़ी में मिली दोनों गायों को मुक्त कराकर गौशाला भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, साजिद उर्फ आडवाणी लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उसका नाम एटीएम मशीन चोरी और लूट की वारदातों से जुड़े मामलों में भी आया था।0
0
Report
रामलीला मेले में झूलों का शुभारंभ, बच्चों और परिवारों में उत्साह
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली। बहेड़ी के रामलीला मेले में न्यायिक तहसीलदार दिवाकर सिंह ने फीता काटकर झूलों का उद्घाटन किया। झूलों के शुरू होते ही मेला परिसर में रौनक बढ़ गई। मेले में पहुंच रहे बच्चों और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। झूलों के शुभारंभ के साथ मेले में मनोरंजन का आकर्षण और बढ़ गया है। लोग रामलीला का आनंद लेने के साथ झूलों और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर विवेक गर्ग, मास्टर केहरी सिंह, महेश शर्मा, विनोद दुबे, प्रमोद अग्रवाल, भाजपा विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, चौधरी ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह (फायर ब्रिगेड), संजय श्रीवास्तव, श्रीपाल (मेला बाबू), हरीश शर्मा और अवधेश रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झूलों के शुरू होने से मेले की रौनक बढ़ गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर रामलीला और मनोरंजन का आनंद लेंगे।0
0
Report
Advertisement
डुमरियागंज में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेम प्रसंग के कारण हड़कंप
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। युवती के टावर पर चढ़ने से इलाके में मचा हड़कंप। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना। युवति को सुरक्षित नीचे उतारने का किया जा रहा प्रयास। प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला। लड़के को बुलाने के बाद नीचे उतरने की कह रही बात। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बराई बंगवा की रहने वाली है युवती। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे का मामला।0
0
Report
अलवर के पहाड़ी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते भाइयों पर हमला; हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:अलवर पुरानी रंजिश में परिवार के दो सदस्यों पर जानलेवा हमला, फरसी और जेरी से किया वार; गंभीर हालत में अलवर रेफर भरतपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में केथवाड़ा थाना अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार के दो सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, केथवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी निजी स्कूल संचालक शमशाद के बेटे अनीश और उनके बड़े भाई ऐलान पर गांव के ही इलियास, नौशाद, मुंसाद और अलीम सहित अन्य लोगों ने फरसी और जेरी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया है। घायलों के पिता शमशाद ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के साथ उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते पूर्व में भी उनके परिवार पर हमला किया गया था, जिसको लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शमशाद का आरोप है कि इसी विवाद के चलते अब दोबारा उनके बेटों पर हमला किया गया है। बाइट:शमशाद परिजन घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और हमले के पीछे के कारणों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
बहरोड़ के जखराना में चौपाल से शांतिपूर्ण मतदान के लिए जागरूकता अभियान
Jaipur, Rajasthan:जखराना (बहरोड़-कोटपूतली) में बहरोड़ क्षेत्र में पुलिस ने पंचायती राज चुनाव को लेकर भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। नीमराना एएसपी सुरेश खिंची के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी जखराना गांव पहुंचकर चौपाल का आयोजन किया। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें बिना भय, दबाव या डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। चौपाल में सदर थानाधिकारी मनोहर लाल समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहेगा और शांतिपूर्ण मतदान में बाधा डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र के नाम महिला संवाद से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, पौधारोपण एवं मतदाता जागरूकता शपथ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से “लोकतंत्र के नाम महिला संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। अन्य स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों, राजीविका स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा बिना किसी प्रलोभन, दबाव या भय के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं कार्मिकों ने अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली।0
0
Report
बर्डोद के जलदाय टँकी की जाली टूटी, पानी दूषित होने का डर
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद:- बर्डोद (कोटपूतली बहरोड )बर्डोद क़स्बे अरावली पर्वतमाला शिखर के माँ चामुण्डा देवी मन्दिर के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टँकी के सुरक्षा जंगले जाली टूटे पड़े हुए हैं। जिसके कारण स्थानीय लोगों में पानी के दूषित होने का मन ही मन भय का अन्देशा बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है। टँकी की बदहाल अवस्था को देखते हुए, स्थानीय लोगों में चिन्ता बनी हुई है। लोगो को आशंका है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कोई भी जहरीला जीव जन्तु पानी की टँकी के अन्दर प्रवेश कर, टँकी के पूरे पीने के पानी को दुषित कर सकता है। जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ पूरा पानी जहरीला भी हो सकता है। दूषित पानी नल उपभोक्ताओं के घरों में पहुंचने से लोग गम्भीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते है। टँकी के ये हालात पिछले कई महीनों से बने हुए है, जिसके बावजूद विभागीय कर्मी लापरवाह बने हुए है। स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग से टँकी का निरीक्षण करवाने, टूटी जाली की मरम्मत कराने, और पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है।0
0
Report
भरतपुर की 106 साल पुरानी नुमाइश आज शुरू, सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - 106 साल पुरानी नुमाइश का आज से आगाज हो गया... गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने किया शुभारंभ... 25 अक्तूबर तक चलेगा नुमाइश कार्यक्रम... सीसीटीवी कैमरों से होगी कार्यक्रम की निगरानी... 1920 में महाराज किशन सिंह ने कराई थी शुरुआत... कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कमर चौधरी, मेयर अनुराधा सिंह सहित गणमान्य रहे उपस्थित... गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने बातचीत करते हुए कहा कि आज से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है... साथ ही थाना वैर के गांव भोंडा गांव में हाल ही हुए पूर्व विधायक अतरसिंह भडाणा हत्याकांड मामले में सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है... सभी अपराधियो को सजा मिलेगी... RSS प्रचारक से मारपीट के मामले में सरकार उचित कार्रवाई कर रही है... मामले की निष्पक्ष जांच होगी...0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार GST विभाग ने बड़ी छापेमारी, ITC में करीब 30 लाख के विचलन पाए गए
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, करीब 30 लाख की आईटीसी में मिली विसंगतियां! हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित फाइव स्टार प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा देहरादून की टीम ने छापेमारी की。 जांच के दौरान मौजूदा स्टॉक और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के आंकड़ों में करीब 30 लाख रुपये की विसंगतियां सामने आईं。 बिलों में गड़बड़ी और आईटीसी के आंकड़ों में अंतर मिलने पर विभाग ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए。 आयुक्त राज्य कर प्रतीक जैन के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई।प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर विभाग ने मांगा जवाब。 उपायुक्त जीएसटी सुरेश कुमार के अनुसार, फिलहाल आईटीसी का आकलन जारी है। विस्तृत जांच के बाद विसंगतियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी。 यदि आईटीसी के गलत इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार संबंधित राशि जमा कराई जाएगी。 जांच पूरी होने के बाद ही कर देयता और आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी。0
0
Report
ASI के अजमेर के अढ़ाई दिन के झोपड़े की इतिहासीय पहचान पर बवाल
Ajmer, Rajasthan:आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) जोधपुर सर्किल ने अजमेर के तारीखी यादगार ''''अढ़ाई दिन का झोंपड़ा'''' के तारीखी किरदार को लेकर सूरते हाल वाज़े की है। हिंदूवादी तंजीम महाराणा प्रताप सेना ने अढ़ाई दिन के झोपड़े को गैर मजहबी मकाम बताते हुए ASI से सर्वे का मुतालबा किया था। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) जोधपुर सर्किल दफ्तर के मुताबिक़ यह इमारत 1919 से मरकजी तौर पर महफूज़ है और इसकी बाकायदा देखभाल का काम किया जाता है। ताहम,महकमा ने यह भी तस्लीम किया है कि इस इमारत की तारीखी हैसियत का हात्मी ताईन करने के लिए कोई जामा साइंसी जांच या खुसूसी आसरे कदीमा की तहकीक नहीं की गई है। महकमा के दफ्तर से जवाब दिया गया कि वो दस्तयाब शवाहद की बुनियाद पर किसी हतनी नतीजे तक पहुंचने की पोजिशन में नहीं है। क्योंकि ये मुआमला पालिसी और आला इंतजामी सतह के अमूर से मुतल्लिक है,जिस के बारे में फैसला डायरेक्ट्रेट जनरल की सतह पर ही किए जा सकते है। एएसआई के इस जवाब के बाद,महाराणा प्रताप सेना के कौमी सदर डॉ राज वर्धन सिंह परमार ने शदीद अदम इत्मीनान का इज़हार किया है। उन्होंने इल्जाम लगाया के महकमा हक़ाईक को छिपा रहा है,और दावा किया के अढ़ाई दिन का झोपड़ा उनकी अज़ीम सकाफ़त का एक लाज़मी हिस्सा है, मकामी असारे कदीमा के हाकम की जानिब से इस मुआमले को हल करने से कासीद रहने के इजहार के बाद ,तंजीम ने इंसाफ के हुसुल के लिए अदालत से रुज़ू करने का ऐलान किया है,और इसे अपने वरसे के दावे के लिए एक आखिरी लड़ाई करार दिया है । वाज़े है कि महाराणा प्रताप सेना ने अढ़ाई दिन के झोपड़े के सर्वे के लिए एएसआई डिपार्टमेंट को लेटर दिया था,जिसके बाद महकमा असारे कदीमा ने उन्हें सर्वे के ताल्लुक से तमाम जानकारी फराहम करते हुए आगाह किया है。0
0
Report
जमीनी विवाद के दौरान खूनी संघर्ष: भोजपुर के दौसा बंजारपुर में फावड़े से हमला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने फावड़ा मारकर एक युवक को घायल कर दिया। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए युवक के भाई और भाभी को भी पीटा। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। गांव दौसा बंजारपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार के अनुसार गांव निवासी कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दबंग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। विवादित जमीन पर बुधवार पूर्वाह एक पक्ष निर्माण कार्य करने लगा। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान आरोपियों ने प्रवीण कुमार पर फावड़े से हमला बोल दिया। आरोपियों ने जान लेने की नीयत से फावड़े से प्रवीण के सिर पर वार किया। प्रवीण ने सिर पर हाथ रखकर बचाव किया तो उसके हाथ में गंभीर चोट आई। प्रवीण का बीच बचाव करने आए उसके भाई आदेश और भाभी पायल को आरोपियों ने पीट दिया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। प्रवीण ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी।0
0
Report
Advertisement
