Back
शाहजहांपुर में हमला करने वाले खुलेआम घूम रहे, घायल बुजुर्ग वेंटिलेटर पर
Shahjahanpur, Uttar Pradesh
शाहजहांपुर में एक परिवार ने बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि होली पर बुजुर्ग पर हमला के बाद बुजुर्ग वेंटिलेटर पर है और हमला करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियो की गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोगों ने अपनी जान का खतरा बताया है। होली के दिन हुए बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पूरी घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के नयापुरा गांव की है। बताया जा रहा है की होली वाले दिन गांव के ही रहने वाले चंद्रपाल सिंह होली खेल रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही उपेंद्र सिंह और उसके साथियों ने मिलकर बुजुर्ग पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में बुजुर्ग की सर की हड्डियां कई जगह से टूट गई थी। इस वक्त बुजुर्ग लखनऊ के अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और जिंदगी मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से करने के प्रयास का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार गांव में घूम रहे हैं और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। परिवार वालों का कहना है कि परिवार में बुजुर्ग का सिर्फ एक बेटा विमल सिंह ही बचा है, जिसकी जान का खतरा बना हुआ है। फिलहाल दबंग लगातार समझौता करने का दावा बना रहे हैं और पुलिस अभी तक आधा दर्जन आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 02:17:28Noida, Uttar Pradesh:Ahmedabad (Gujarat): Kuldeep Yadav (Indian Cricketer) On India Wins ICC T20 Men’s World Cup 2026 By 96 Runs
0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 09, 2026 02:16:410
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 09, 2026 02:16:290
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 09, 2026 02:15:530
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 02:15:39Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
VIP रोड पर युवतियों ने करीब चार वाहनों को उड़ाया
एक्सीडेंट में घायल भी हुए लोग
घायलों को दी जमकर गाली-गलौज और की मारपीट
कोहेफिजा थाना में भी किया जमकर हंगामा
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 09, 2026 02:15:290
Report
KRKishore Roy
FollowMar 09, 2026 02:15:150
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 02:00:370
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 09, 2026 02:00:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:46:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:45:550
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 09, 2026 01:45:450
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 09, 2026 01:45:13Noida, Uttar Pradesh:संभल टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया
0
Report