icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow29 Jan 2025, 05:02 pm

शाहजहांपुरः खुटार क्षेत्र के कुसमा गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tilhar, Uttar Pradesh:

शाहजहांपुर के खुटार में एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि खुटार क्षेत्र के कुसमा गांव के रहने वाले सूरजपाल रात अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान किसी समय उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतक की पत्नी आरती दो बच्चों के साथ मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात में सूरजपाल की मां ने उसे फंदे पर लटकता हुआ देखा। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि सूरजपाल ने फांसी क्यों लगाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईकोर्ट ने जलसंरक्षण नियमों के सकुर्लर को रद्द किया, पेयजल नीति फिर से बनेगी

Jaipur, Rajasthan:जल बोर्ड को हाईकोर्ट से झटका: बिना नोटिफिकेशन नियमों को बदला, अब सकुर्लर रद्द किया गया। जयपुर में जल बोर्ड को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। वाटर सप्लाई संशोधित नियमों का सकुर्लर कोर्ट ने रद्द कर दिया। PHED ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बदलाव किए और बिना नोटिफिकेशन के सर्कुलर जारी किया। अब कोर्ट के फैसले के बाद PHED को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी होगी। बिना गजट नोटिफिकेशन सर्कुलर निकाला गया। प्रदेश में डेढ़ साल पहले लागू हुई पेयजल कनेक्शन नीति को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। राजस्थान वाटर सप्लाई संशोधित नियमों के सकुर्लर को उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा जलदाय विभाग ने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर सकुर्लर जारी कर नियमों में बदलाव किया। इसके साथ ही बिना गजट नोटिफिकेशन के परिपत्र जारी किया गया; अगर नियमों में बदलाव करना होता तो पहले गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता, पर जलदाय विभाग ने 1967 के नियमों को संशोधित कर दिया। बाइट-राजेश चौहान, अध्यक्ष, PHED Contractors Welfare Committee। क्या है विवादित संशोधित नियम? PHED ने पिछले साल फरवरी में वाटर सप्लाई नियमों में संशोधन किया था, जिसके तहत प्लम्बर्स की बजाय संवेदकों को कनेक्शन करने का अधिकार दिए गए थे। इस सकुर्लर के जारी होने के बाद रजिस्टर्ड प्लम्बर्स बेरोजगार हो गए, उन्हें सी फॉर्म के जरिए पानी के कनेक्शन करने का अधिकार समाप्त हो गया। इसके बाद PHED Contractors Welfare Committee ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद अब कोर्ट ने सकुर्लर को रद्द कर दिया। सकुर्लर में 1967 के नियम 8, 9, 12, 15, 16 में संशोधन किया गया था। अब प्लम्बर्स फिर से प्लंबिंग, मीटर, रोड कट, रेस्टोरेशन का काम कर पाएंगे। संशोधित सकुर्लर के तहत जलदाय विभाग पेयजल कनेक्शन के लिए फिक्स 8100 रुपए ले रहा था। अब PHED को फिर से पेयजल कनेक्शन नीति बनानी होगी। प्लम्बर्स कल्याण समिति का कहना है कि पुराने सकुर्लर से PHED के ठेकेदारों को सीधे फायदा हो रहा था, जबकि राजस्थान के हजारों प्लम्बर्स इससे बेरोजगार हो गए थे। लेकिन हाईकोर्ट से राहत के बाद PHED को फैसला बदलना होगा; फिर से प्लम्बर्स पहले जैसी स्थिति में काम कर पाएंगे। नोट- इस खबर की फीड OFC से BJPR_JAL_NIGAM_R स्लग से भेजी गई है; PHED, court के फाइल शॉट्स भी लगाए गए।
0
0
Report

झalauरा में 50 लाख कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारी: NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Jhalawar, Rajasthan:कोतवाली थाना पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए मूल्य की 248 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को झालावाड़ बस स्टैंड परिसर से दबोचा। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में कोतवाली थाना अधिकारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को बस स्टैंड क्षेत्र में मादक पदार्थ सप्लाई किए जाने की सूचना मिली। डीएसटी टीम द्वारा मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस झालावाड़ बस स्टैंड पहुंची और वहां मौजूद एक संदिग्ध की तलाशी ली। जिसके कब्जे से 248 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे जब्त कर आरोपी रामचंद्र तंवर निवासी नीमखेड़ा थाना क्षेत्र घाटोली को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। बरामद मादक पदार्थ की पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपए कीमत बताई गई।
0
0
Report

डीग-कुम्हेर में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, जिला प्रमुख बनने का दावा

Bharatpur, Rajasthan:एंकर: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष दिगम्बर सिंह आज डीग पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय खंडेलवाल धर्मशाला में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक ली। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। वीओ: डीग की खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में पंचायती राज चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया। बैठक के दौरान चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों से आवेदन भी मांगे गए। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। वहीं, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने दावा किया कि आगामी चुनावों में डीग जिले में भाजपा का जिला प्रमुख बनेगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायती राज चुनावों से पहले हुई इस बैठक को भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन

SKSHIV KUMARJust now
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों और संगनियो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया और धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह और आंदोलन को तेज कर देगी। बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकत्रियां और संगिनी इकट्ठा हुईं। इसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि मौजूदा वक्त में उन्हें ₹2000 मानदेय मिल रहा है जिसे बढ़ाकर ₹21000 करने की मांग की गई है। इसके अलावा आशा कार्यकत्रियों और सांगनी को कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की गई है। चेतावनी दी गई थी अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतरकर अपना प्रदर्शन तेज कर देंगे।
0
0
Report

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई; पंजीकरण नहीं मिलने पर तीन क्लीनिक सील

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालकों से पंजीकरण, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, थाना बनभूलपुरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्रशासन को क्षेत्र में बिना जरूरी दस्तावेजों के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण संबंधी कागजात उपलब्ध नहीं कराने पर तीनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी क्लीनिक संचालकों के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण और जरूरी लाइसेंस रखना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जोधपुर दशहरा मेले की तैयारी तेज, मेयर ने रूट की समीक्षा के निर्देश दिए

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। दशहरा मेले को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेयर प्रसन्नचंद मेहता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दशhera मेले से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ अधिकारियों को आयोजन के पूरे रूट का फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में हुई बैठक दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर मेयर प्रसन्नचंद मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, निगम अधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि और विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मेयर ने अधिकारियों को आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाओं की मौके पर जाकर समीक्षा करने के निर्देश दिए। अधिकारी करेंगे रूट का निरीक्षण दशहरे से पहले नगर निगम के अधिकारी मेला आयोजन समिति के सदस्यों के साथ पूरे रूट का विजिट करेंगे। इस दौरान सामने आने वाली कमियों और शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा। राम रथ के साथ चलेंगे अखाड़े नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि मेहरानगढ़ फोर्ट से प्रभु श्रीराम परिवार की पूजा-अर्चना के बाद राम रथ रवाना होगा। रथ फतेहपोल से नवचौकिया, आड़ा बाजार, खण्डा फलसा और जालोरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा। सभी अखाड़े फतेहपोल पर एकत्र होकर राम रथ के साथ चलेंगे। राम सवारी के रूट की होगी सफाई और धुलाई मेले की पूर्व संध्या पर राम सवारी के पूरे मार्ग की विशेष सफाई और धुलाई कराई जाएगी। मार्ग को रंगोलियों से सजाया जाएगा। आयोजन में शामिल अखाड़ों का सम्मान भी किया जाएगा। व्यायामशालाओं के भुगतान को लेकर भी निर्देश बैठक में व्यायामशालाओं को निगम से जोड़ने और उनका बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दिए गए। आगामी समय में भुगतान चेक के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। नई व्यायामशालाओं को भी निगम से जोड़ने पर जोर दिया गया। पार्षदों ने रखे सुझाव बैठक में पार्षदों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। फतेहपोल पर अस्थायी शौचालय, मंदिरों की सजावट और अखाड़ा दलों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे मुद्दे उठाए गए। मेयर ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए.
0
0
Report
Advertisement

सीसी रोड में एक माह में दरारें, पार्षद ने निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की

Tonk, Rajasthan:एक माह में ही सीसी रोड में आई दरारें, पार्षद व उपचेयरमैन ने किया निरीक्षण दूनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में दुनजा माताजी झेला से भंवर सिंह के मकान तक 22,48 लाख का हाल ही में बनाई गई सीसी रोड में एक माह भी पूरा होने से पहले ही दरारें आने लगी हैं। सड़क में जगह-जगह टूट-फूट होने पर वार्ड पार्षद रामकल्याण सोनी एवं उपचेयरमैन ओमप्रकाश जाट ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद एवं उपाध्यक्ष ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर को फोन पर सड़क में आई दरारों की जानकारी दी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के बाद ठेकेदार द्वारा पर्याप्त तराई नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह को भी अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद सड़क की नियमित तराई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के तुरंत बाद सड़क में दरारें आने से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सड़क की उचित देखरेख एवं तराई नहीं हुई तो सड़क ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी। मामले में नगर पालिका प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
0
0
Report

रबी बुवाई में खाद की कमी रोकने के लिए सरकार की सख्त निगरानी योजना

Jaipur, Rajasthan:एंकर-रबी की बुआई शुरू हो...और किसान को डीएपी-यूरिया के लिए लाइन में लगना पड़े, सरकार इस बार ऐसी नौबत नहीं आने देना चाहती। बुआई से पहले ही खाद के स्टॉक से लेकर सप्लाई तक का हिसाब-किताब शुरू हो गया है। प्रदेश में फिलहाल 3 लाख 73 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 1 लाख 4 हजार मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक मौजूद है। वहीं जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 744 उर्वरक निरीक्षकों को मैदान में लगाया गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ निर्देश दिए हैं कि रबी के पीक सीजन में किसान को मांग के मुताबिक खाद मिले...और डीएपी-यूरिया की कमी नहीं हो।
0
0
Report

जेल में धोखाधड़ी के आरोपी कैदी घासीराम मेघवाल की अस्पताल में मौत

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के केंद्रीय कारागृह में धोखाधड़ी के मामले में सजा काट रहे कैदी घासीराम मेघवाल की इलाज के दौरान जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में मौत हो गई.. जानकारी के मुताबिक अलवर गेट थाना क्षेत्र के बिहारीगंज इलाके में रहने वाले कैदी घासीराम को किसी व्यक्ति के साथ जमीन बेचान में धोखाधड़ी के मामले में सजा हुई थी.. अचानक उसकी जेल में तबियत खराब हुई जिस पर उसे उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लाया गया... कैदी वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ने से उसकी मौत हो गई..अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया है..
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण, किसानों की समस्याओं का हल

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, डीएम अशोक कुमार ने खाद वितरण केंद्रों में पहुंच खाद वितरण की स्थिति देखी, खाद वितरण केंद्रों में मौजूद किसानों से की बातचीत, डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी, कई किसानों की खाद मिलने में हो रही समस्याओं का तत्काल समाधान कराया, कई किसानों को अपनी मौजूदगी में कराया खाद का वितरण, डीएम ने खाद वितरण केंद्रों में किसानों के बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था करने के दिये निर्देश, सभी किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराने के भी दिये निर्देश, इंगोहटा समिति के जर्जर खाद गोदाम को निष्प्रयोज्य घोषित कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश, डीएम बोले जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध, सुमेरपुर क्षेत्र के बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सुमेरपुर और इंगोहटा का मामला。
0
0
Report

गेट नंबर-1 एंट्री रोक के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी

Barabanki, Uttar Pradesh:कचहरी में गेट नंबर-1 से वाहनों की एंट्री बंद करने का विरोध, प्रदर्शन के बाद जिला बार अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी की बिगड़ी तबीयत जनपद न्यायालय बाराबंकी में गेट नंबर-1 से वाहनों की एंट्री बंद किए जाने के फैसले के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी की बाद में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर बाराबंकी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा और कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर जिला जज के निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गेट नंबर-1 से वाहनों की एंट्री पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी समेत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी ने कहा कि गेट नंबर-1 से वाहनों की आवाजाही बंद होने से बुजुर्ग और शारीरिक रूप से असमर्थ अधिवक्ताओं को कचहरी पहुंचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि करीब 85 वर्ष की उम्र वाले कई अधिवक्ताओं के साथ ही बैसाखी के सहारे चलने वाले अधिवक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे अधिवक्ताओं की सुविधा को देखते हुए गेट नंबर-1 से प्रवेश की व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद जिला बार अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर बाराबंकी ले जाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है。
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी: ग्राम प्रधान के इकलौते पुत्र अभय वर्मा की सड़क हादसे में मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के इकलौते पुत्र अभय वर्मा की मौत। बेलहरा रोड स्थित नहर पुल पर दो बाइकों में हुई थी जोरदार टक्कर। हादसे में कक्षा 11 का छात्र अभय वर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ था。 फतेहपुर सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया था रेफर。 परिजन बेहतर इलाज के लिए अभय को लखनऊ के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे。 लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अभय ने दम तोड़ दिया。 बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम。 अभय माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार का चिराग था。 देर शाम गमगीन माहौल में परिजनों ने अभय का अंतिम संस्कार कर दिया。 पुलिस ने दोनों क्षतिगस्त बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

हापुड़-पीलीभीत हाईवे बस हादसा: दो Roadways बसों की भिड़ंत, छह घायल

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाईपास पर दो रोडवेज बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई. पीलीभीत डिपो की तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही हापुड़ डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में करीब छह यात्री घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच 9 पर पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस तेज रफ्तार से चल रही थी. जैसे ही बस निजामपुर बाईपास पर पहुंची, तभी बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे आगे चल रही हापुड़ डिपो की बस के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर लगते ही पीलीभीत डिपो की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. बस का बड़ा विंडशील्ड टूटकर सड़क पर गिर गया और पुर्जे बिखर गए. जबकि आगे चल रही हापुड़ डिपो की बस को भी पीछे से भारी नुकसान पहुंचा है. हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद आनन फानन में आसपास के राहगीर मदद के लिए दौड़े. सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी छह घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद पुलिस ने सड़क पर पड़े शीशे और मलबे को हटवाकर रूट को क्लियर कराया. अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों बसों की स्थिति व रफ्तार को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

खेत में काम कर रही महिला पर जहरीले साँप डसा, इलाज के दौरान मौत

Jalaun, Uttar Pradesh:खेत में काम कर रही महिला पर जहरीले साँप डसा, इलाज के दौरान मौत जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम दमराश में खेत पर काम करने के दौरान जहरीले सांप के डसने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम दमराश निवासी जयादेवी रोज की तरह खेत पर काम करने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जयादेवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, जयादेवी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी मौत से दो बेटों और दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है。 बाइट:- संजीव कुमार--मृतका का पुत्र
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top