242001
शाहजहांपुर में पुलिस ने 2 लाख 40 हजार रुपए की अफीम बरामद की, दो तस्कर गिरफ्तार
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र में पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर खुदागंज रेलवे फाटक के पास दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी तलाशी में 800 ग्राम अफीम बरामद की गई है। अफीम तस्करों से पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं। जिनकी जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस कर रही है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग बरेली से अफीम खरीद कर शाहजहांपुर की होटल और ढाबो पर इसकी बिक्री करते थे और मोटी कमाई करते थे। पुलिस अब इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी की तलाश में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाइक टकराने के बाद व्यापारी से मोबाइल लूट,कैराना में बढ़ा अपराध,
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों के हौसले बुलंद।,जहा दिन दहाड़े बाइक टकराने के बाद व्यापारी और बाइक सवार युवकों के बीच हुए विवाद में मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। व्यापारी ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर जबरन मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद व्यापारियों ने कथित रूप से घटना में शामिल युवकों की सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वहीं, पुलिस मोबाइल स्वयं दिए जाने अथवा कहीं गुम होने सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आपको बता दे की शामली जनपद में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, यह तस्वीर साफ बयां कर रही है।जहां पहले तो बाइक सवार बदमाश द्वारा व्यापारी को टक्कर मार कर गिराया जाता है और फिर उसके साथ विवाद कर मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया जाता है मामला आज दोपहर करीब 12 बजे कैराना कस्बे की राजेंद्र कॉलोनी निवासी व्यापारी गौतम पुत्र शिवकुमार अपनी प्लेटिना बाइक से नगर के मोहल्ला इकबालपुरा से दुकान के पैसों का कलेक्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान एक हीरो होंडा शाइन बाइक पर दो युवक तथा एक स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक सवार था। बताया गया कि इनमें से एक बाइक व्यापारी की प्लेटिना बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवक नुकसान को लेकर व्यापारी से बातचीत करने लगे। व्यापारी गौतम ने फोन पर अपने चचेरे भाई शुभम सिंघल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवकों को दुकान पर चलकर मामला निपटाने की बात कही गई। इस पर दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक व्यापारी के साथ चल दिए। व्यापारी का आरोप है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर वाले रास्ते पर पहुंचने के दौरान तीनों युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी गर्दन पकड़कर जबरन मोबाइल छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान उसकी बाइक की चाबी भी मुड़ गई। आरोप है कि इसी बीच मार्ग पर राहगीरों को आता देख तीनों युवक वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने डायल-112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहीं, व्यापारियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कथित आरोपियों की फुटेज हासिल कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई ली है।और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
पूर्व मंत्री सुरेशराणा की पहल लाई किसानों के चेहरे पर मुस्कान, भनेड़ा उददा में बी-पैक्स समिति सुरु
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जनपद के थाना भवन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक सुरेश राणा की पहल एक बार फिर किसानों के लिए बड़ी सौगात बनकर सामने आई है। गांव भनेड़ा उददा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ होने से अब करीब 3000 किसानों को खाद, बीज, यूरिया, कृषि ऋण सहित सहकारी सेवाओं के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने इस सुविधा के लिए सुरेश राणा का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम खेती-किसानी को और मजबूत करने के साथ हजारों परिवारों के समय और धन की बचत करेगा। आप को बता दे कि आज जनपद की थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उददा में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ किया गया। समिति शुरू होने से भनेड़ा उददा , मनठ , हसनपुर, खानपुर समेत आसपास के लगभग 3000 किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अब किसानों को खाद, बीज, यूरिया, कृषि ऋण और अन्य सहकारी सुविधाओं के लिए दूर अमहेटा स्थित समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अधिकांश सेवाएं उनके गांव के नजदीक ही उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उन्हें सहकारी समिति के कार्यों के लिए 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगता था। नई बी-पैक्स समिति खुलने से किसानों का कीमती समय बचेगा और खेती से जुड़े आवश्यक संसाधन समय पर मिल सकेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि थाना भवन उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है और यहां के किसानों की सुविधा, समृद्धि और विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। किसानों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।0
0
Report
झांसी के गरिया गांव में जमीन विवाद, पैमाइश के दौरान पथराव, रंगदारी का आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गरिया गांव से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जमीन मालिक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि गरिया गांव नहर के पास स्थित यह जमीन उनकी है। जब भी वह निर्माण या अन्य काम के लिए जेसीबी लेकर पहुंचते हैं, तो पड़ोस के कुछ लोग पथराव कर देते हैं। नगर निगम की टीम पैमाइश करने आई थी तो उनके साथ भी अभद्रता की। ये गुंडागर्दी कर रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। मना करने पर उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत की गई। हमारे पास सबूत के तौर पर पत्थर फेंकने के वीडियो भी है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल द्वारा पूरनपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के मुख्य आयोजन एवं नेकी की दीवार तथा उत्तर प्रदेश सिख पंजाबी संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, गोमती पुल, पूरनपुर में कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 मेधावी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह (IAS), पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुश्री सुकृति माधव (IPS), पुलिस अधीक्षक विक्रम धैया (IPS) तथा दिल्ली से विशेष रूप से पधारे सरदार बलविंदर सिंह उपस्थित रहे। हरपाल सिंह जग्गी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) का संबोधन ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि तराई क्षेत्र की जनसांख्यिकी (Demography) में परिवर्तन का कारण केवल धर्म परिवर्तन नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं का विदेशों की ओर पलायन भी है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे मेधावी विद्यार्थी सिविल सर्विसेज, प्रशासनिक सेवाओं तथा अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में आगे बढ़ेंगे तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने घोषणा की कि ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल आने वाले समय में सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए नियमित मार्गदर्शन शिविर, कार्यशालाएँ एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करेगी, ताकि ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को उचित दिशा मिल सके।हरपाल सिंह राणा (प्रदेश अध्यक्ष) का संबोधन प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की वास्तविक शक्ति है। संस्था का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का सम्मान करना नहीं, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं, रक्षा सेवाओं तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथियों के विचार पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया (IPS) ने कहा कि आज अधिकांश युवा विदेश जाने की परीक्षाओं को ही अपना प्रमुख लक्ष्य मानने लगे हैं, जबकि सिविल सर्विसेज में सफलता प्राप्त कर देश की सेवा करना कहीं अधिक गौरवपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य बड़े रखने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री सुकृति माधव (IPS) ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि जो छात्र सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं, उनके मार्गदर्शन के लिए वे समय-समय पर अपना समय देंगी। उन्होंने संस्था से आग्रह किया कि नियमित रूप से सिविल सर्विसेज मार्गदर्शन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह (IAS) ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन, समाचार पत्रों का अध्ययन तथा आधुनिक तकनीक, गूगल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सकारात्मक उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर है। संगठनात्मक घोषणा,इस अवसर पर श्री सोनी दुष्यंत को ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।सहयोग के लिए आभार राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब की प्रबंधक कमेटी, विशेष रूप से जथेदार सरदार बलबीर सिंह, अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, ग्रंथी सिंह साहि0
0
Report
बरेली: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को करुआताल गांव निवासी कुंवरपाल ने तहरीर देकर बताया था कि उनके भतीजे धर्मेंद्र के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई पूरनलाल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर करुआताल मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करुआताल निवासी यादराम (34 वर्ष) और भानु प्रताप (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले धान की रोपाई के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मारपीट हुई, जिसमें पूरनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
सोनम वांगचुक के समर्थन में दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी,
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां/सीतापुर। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक द्वारा पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किए जा रहे भूख हड़ताल के समर्थन में तहसील परिसर स्थित शहीद पार्क में दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। लगातार हो रही बारिश के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनशन जारी रहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव ने क्रमिक अनशन में शामिल होकर अपना समर्थन व्यक्त किया। दूसरे दिन क्रमिक अनशन में अश्वनी कुमार त्रिपाठी, इंद्रपाल वर्मा, क्षितिज मिश्रा, अनुग्रह गुप्ता, अनवर हबीब तथा माज शब्बीर ने सहभागिता करते हुए सोनम वांगचुक की मांगों का समर्थन किया।0
0
Report
Advertisement
थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र(CHC) में बड़ा आयुष्मान घोटाला? भर्ती हुए बिना ही मरीजों के कार्ड से निकाले,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली शामली जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वहीं आरोप है कि जिन लोगों ने कभी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज ही नहीं कराया, उन्हें रिकॉर्ड में एक-एक दिन के लिए भर्ती दिखाकर उनके आयुष्मान कार्ड से सरकारी धनराशि निकाल ली गई। इतना ही नहीं, पोर्टल पर मरीजों की जगह किसी अन्य महिला और पुरुषों की तस्वीरें भी अपलोड मिलीं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जलालाबाद निवासी एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने बताया कि वह अपने परिवार के आयुष्मान कार्ड का रिकॉर्ड ऑनलाइन देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके पिता मित्रपाल, माता चमनकली और भाई अर्जुन को 19 व 20 नवंबर 2025 को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक दिन भर्ती दिखाकर प्रत्येक के आयुष्मान कार्ड से ₹2100 के हिसाब से कुल ₹6300 का क्लेम पास कर दिया गया। वही पीड़ित परिजनो ने आरोप लगाया है कि उनके तीनों परिजन कभी भी थानाभवन सीएचसी में भर्ती नहीं हुए और न ही उन्होंने वहां कोई उपचार कराया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि पोर्टल पर दर्ज मरीजों की फोटो भी उनके परिजनों की नहीं, बल्कि किसी अन्य महिला और दो पुरुषों की लगी हुई हैं। ऐसे में सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े की आशंका गहरा गई है। हरिओम उपाध्याय ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बिना मरीज के भर्ती हुए आयुष्मान योजना से भुगतान हो सकता है, तो यह न केवल सरकार के साथ धोखाधड़ी है बल्कि योजना की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। उधर, थानाभवन सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। वहीं सीएमओ कार्यालय में तैनात आयुष्मान विभाग के प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि यदि शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित सीएचसी से मरीजों की फाइल मंगवाकर लखनऊ स्तर पर रिकॉर्ड का मिलान कराया जाएगा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब इस पूरे मामले ने आयुष्मान भारत योजना के तहत किए जा रहे क्लेम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़े फर्जीवाड़े के रूप में सामने आ सकता है।0
0
Report
बस स्टैंड पर अनियंत्रित होकर जलेबी की दुकान में घुसा ट्रैक्टर
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अमरोहा बस स्टैंड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर जलेबी की दुकान में घुसा हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत दुकान के बाहर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू ट्रैक्टर चालक की तलाश, हादसे के कारणों की जांच जारी थाना आदमपुर क्षेत्र के बस स्टैंड ढ़वारसी का पूरा मामला0
0
Report
हसनपुर में यशदान हॉस्पिटल पर गलत ऑपरेशन का आरोप, कोतवाली गेट पर प्रदर्शन
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:अमरोह: के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही और धन उगाही को लेकर पीड़ित परिवार ने कोतवाली गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। जनपद सम्भल के ग्राम मुजाहिदपुर निवासी आराम सिंह ने हसनपुर कोतवाली में तहरीर देकर 'यशदान हॉस्पिटल' के प्रबंधक और डॉक्टरों पर उनकी गर्भवती पुत्रवधू सुमन का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, बीती 2 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मोटी रकम ऐंठने के उद्देश्य से जबरन गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया और इलाज के नाम पर कुल 98 हजार रुपये वसूल लिए। छुट्टी के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ी, तो परिजनों ने अनूपशहर के एक अन्य अस्पताल में जांच कराई, जहां सीटी स्कैन रिपोर्ट में गलत ऑपरेशन होने की पुष्टि हुई। शिकायत करने पर अस्पताल प्रबंधक ने परिजनों को धमकी देकर भगा दिया, जिससे आक्रोशित होकर परिजनों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से उक्त मेडिकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अस्पताल बंद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
श्री हरि मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति, मॉडल टाउन, बरेली द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हरि मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ. पुनीत लुनियाल के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि 19 जुलाई को आयोजित इस शिविर में जनरल फिजिशियन, दंत रोग, कान-नाक-गला, नेत्र रोग, होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी तथा रक्त व शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की निःशुल्क व्यवस्था की गई। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति वर्षभर धर्मार्थ चिकित्सालय का संचालन कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। जल्द ही चिकित्सालय में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। समिति ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
जालौन में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में निर्धारित समय से पहले ही हो रही शराब की बिक्री
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में निर्धारित समय से पहले ही हो रही शराब की बिक्री दुकान के बाहर बोरी में भर कर की जा रही शराब की बिक्री शराब बेचने वाले बेखौफ हो कर सुबह 05 बजे से बेचने लगते है शराब पुलिस और आबकारी विभाग का भी नहीं है शराब बेचने वाले को कोई डर जालौन कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास का मामला0
0
Report
आवारा कुत्तों के हमले से भेड़ों के बाड़े में मची भगदड़, 60 भेड़ों की मौत, 30 घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र के गोपालगंज हरियावर गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों के बाड़े में घुसकर हमला कर दिया। घटना से बाड़े में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, जिसके चलते लगभग 60 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 भेड़ें घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि 6 से 7 आवारा कुत्ते अचानक बाड़े में घुस आए और कई भेड़ों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने करीब 10 से 12 भेड़ों को नोच डाला, जबकि जान बचाने के लिए भागीं अन्य भेड़ों में भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ के दौरान बड़ी संख्या में भेड़ों की दम घुटने और एक-दूसरे के ऊपर गिरने से मौत हो गई। इस घटना में पशुपालक मंसाराम पुत्र भोला, नेकराम पुत्र भोला और जगन्नाथ पुत्र भोला को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पशुपालकों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग करते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
नकली दवाओं के कारोबारियों का पोल खुलना शुरू,जानिए कैसे कुछ माह में बन जाते करोड़पति
Gonda, Uttar Pradesh:नकली दवाओं के कारोबारियों का पोल खुलना शुरू,जानिए कैसे कुछ माह में बन जाते करोड़पति एक करोड़ 13 लाख रुपये की नकली व नशीली दवाएं सीज, तीन अवैध गोदामों पर छापा* तीन दिन तक चली संयुक्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार* एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, 19 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए* गोंडा।प्रदेश में नकली एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद गोंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित तीन अवैध औषधि गोदामों से लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की नारकोटिक्स, कोडीन सिरप एवं अन्य एलोपैथिक औषधियां बरामद कर सीज कर दीं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, लखनऊ के निर्देशन में प्राप्त गोपनीय अभिसूचना के आधार पर जनपद गोंडा के बरियार पुरवा, सोनार गली, बड़गांव क्षेत्र में 16, 17 एवं 18 जुलाई 2026 तक लगातार तीन दिनों तक विशेष सघन छापामार अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश के 9 जनपदों के औषधि निरीक्षकों तथा स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम ने भाग लिया। संयुक्त टीम सबसे पहले गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित जयनगरा, बड़गांव में संचालित बताए गए अमन फार्मास्युटिकल्स की जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान फर्म निर्धारित पते पर संचालित नहीं मिली और न ही वहां कोई साइन बोर्ड लगा पाया गया। इसके बाद टीम ने पूछताछ करते हुए संचालक अमन कसौधन के आवास पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ के दौरान अमन के भाई शिवम कसौधन ने स्वीकार किया कि वह और उसका भाई बरियार पुरवा स्थित एक स्थान से औषधियों का कारोबार करते हैं तथा उनके पास औषधि कारोबार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं है। जांच आगे बढ़ने पर टीम को इनके द्वारा संचालित दो अन्य गोदामों की भी जानकारी मिली, जो बिना किसी वैधानिक औषधि अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान जब टीम ने औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख, खरीद बिल, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो संचालक कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद तीनों गोदामों में रखी भारी मात्रा में दवाओं को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बरामद औषधियों में 53,712 डिपट्राम प्लस कैप्सूल, 14,700 अल्ट्रानिम-पी टैबलेट, 59,256 प्रोक्सीस्पास कैप्सूल, 2,82,960 सेम्प्लेक्स प्लस कैप्सूल, 32,160 रोमर स्पास कैप्सूल, 1,96,000 ट्रामाडोल इंजेक्शन, 60,000 अल्जोमैक 0.5 (अल्प्राजोलम) टैबलेट तथा 63 बोतल कोडीन फॉस्फेट सिरप (एनरेक्स/वनरेक्स) सहित बड़ी मात्रा में अन्य एलोपैथिक औषधियां शामिल हैं। बरामद दवाओं का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये आंका गया है। संयुक्त टीम ने जांच के लिए 19 विभिन्न औषधियों के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिन्हें तत्काल राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने तथा विवेचना पूरी होने के बाद संबंधित दोषी व्यक्तियों एवं फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए परिवाद दाखिल किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य संचालकों में शामिल शिवम कसौधन पुत्र प्रमोद कसौधन निवासी रानी बाजार, बड़गांव, गोंडा को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बने चिल्ड्रेन पार्क का एसएसपी ने किया उद्घाटन
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। पुलिस परिवार के कल्याण और उनके बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में नव निर्मित चिल्ड्रेन पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके परिवारों, विशेषकर बच्चों के लिए सुरक्षित, मनोरंजक और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह चिल्ड्रेन पार्क बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होगा तथा उन्हें खेल-कूद के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी, क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिस परिवार के बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें पुष्टाहार वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने पार्क में लगे विभिन्न खेल उपकरणों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया, जिससे पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा।
Unnao, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत। मृतक अंकित कुमार कनौजिया HAL बेंगलुरु में थे कार्यरत। लखनऊ से पैतृक गांव बांगरमऊ जा रहे थे अंकित। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू। परिवार में मचा कोहराम, पत्नी शिक्षिका और 6 वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल।0
0
Report
Advertisement
