icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242001
SHIV KUMARSHIV KUMARFollow21 Jul 2024, 05:44 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अस्मिता डे ने ग्लासगो जूडो में इतिहास रचा, पुलिस में डीएसपी बनने की राह

Noida, Uttar Pradesh:ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए महिला वर्ग जूडो में पहली बार गोल्ड मेडल जीतने वाली अस्मिता डे ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। यूपी पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी बहुत मदद की है मुझे अपनी ट्रेनिंग के लिए बहुत सारे पैसे और इक्विपमेंट्स की जरूरत थी जो मैंने यूपी पुलिस की नौकरी करके जो सैलरी पाई उससे पूरा किया सीएम योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिनकी योजना के चलते अब मैं यूपी पुलिस में डीएसपी बनने जा रही हूं सिपाही से पुलिस में शुरुआत की थी फिर सब इंस्पेक्टर बनी और अब डीएसपी बनूंगी। हाल ही में मेरे पिताजी का देहांत हो गया उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया था वह चाहते थे मैं एक दिन देश के लिए मेडल जीतू मेडल मिलते ही मैं भावुक हो गई और इसको अपने पिताजी को डेडिकेट करना चाहती हूं। अभी तो यह शुरुआत है आने वाले टूर्नामेंट में भारत के लिए जूडो में और भी ज्यादा मेडल लाने की तैयारी है। हमारे पास टैलेंट की कमी नहीं है अच्छी ट्रेनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत ओलंपिक में भी मेडल ला सकता है। टीटी - अस्मिता डे आज लखनऊ में जूडो एसोसिएशन की तरफ से अस्मिता डे को सम्मानित किया गया जिसमें मौजूद सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि सरकार की योजना के तहत खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और अब अस्मिता डे को डीएसपी का लेटर भी जल्द जारी होने जा रहा है। प्रदेश के तमाम जिलों में नए स्टेडियम बनाने की योजना भी तैयार है बनारस के क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी जल्द होने जा रहा है। बाइट - अवनीश अवस्थी।
0
0
Report

ISKCON चांदनी चौक में जन्माष्टमी उत्सव की खास व्यवस्था, श्रद्धालु दर्शन को उमड़े

New Delhi, Delhi:भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है को चांदनी चौक स्थित इस्कॉन मंदिर में भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्णा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं और आनंद ले रहे हैं जैसा-जैसे भगवान श्री कृष्ण का जन्म का समय अर्थात प्रकट उत्सव का समय नजदीक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जाएगी श्रद्धालु भक्तजन आनंद उठा रहे हैं वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है मंदिर प्रशासन की तरफ से महा आरती का भी आयोजन किया जाएगा साथ ही जब भगवान श्री कृष्ण का प्रकट उत्सव होगा तब बाकायदा उनके लिए केक भी काटा जाएगा और यह केक पूर्णतया मंदिर में ही बनाया गया है
0
0
Report
Advertisement

जन्माष्टमी पर कुरुक्षेत्र के मंदिरों में भव्य सजावट, भक्तों की उमड़ती भीड़

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- देशभर के मंदिरों में आज जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, ऐसे में जन्माष्टमी के पर्व पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के मंदिरों को भी खूब सजाया गया है। मंदिरों में दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालु नन्हें कान्हा को झूले झुला रहे है, वहीं कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक बिरला मंदिर में भी भक्तों का ताँता लगा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाने वाल जन्माष्टमी का पर्व इस बार बेहद ही खास तरीके से मनाया जा रहा है, इसके लिए मंदिर को खूब सजाया गया है। यह त्यौहार भाद्रपद माह के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था। इसी मान्यता के चलते हर साल जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि करीब पांच हजार वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में जन्म लेकर अधर्म के अंत और धर्म की स्थापना का संदेश दिया था।
0
0
Report

बरगी बांध के 13 गेट खुलने से नर्मदा नदी भारी जलस्तर, बरमान घाट जलमग्न

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच नर्मदा नदी रौद्र रूप दिखा रही है। जबलपुर के बरगी बांध के 21 में से 13 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। ​पानी छोड़े जाने के बाद नरसिंहपुर जिले के प्रसिद्ध बरमान घाट पर मां नर्मदा का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन ने नरसिंहपुर सहित सभी तटीय और निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से घाटों और नदी किनारे न जाने तथा पूरी सावधानी बरतने की सख्त अपील की गई है। आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ में अवैध खैर-तेंदू लकड़ी गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तारी

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस और वन विभाग ने जिले में खैर एवं तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की अवैध कटाई, भंडारण और अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जबकि वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम फरार बताया जा रहा है। जांच के अनुसार यह नेटवर्क रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार वन क्षेत्रों में ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर खैर और तेंदू के पेड़ों की कटाई करवाता था। इसके बाद लकड़ियों को जूटमिल थाना क्षेत्र के गढ़उमरिया स्थित गोदाम में लाकर जमा किया जाता था। यहां से लकड़ियों के छिलाई व अन्य प्रक्रिया के बाद उन्हें वाहनों के जरिए हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजे जाने का आरोप है। मामला मई 2025 में शुरू हुआ था। वन विभाग को सूचना मिली थी कि गढ़उमरिया स्थित गोदाम में अवैध रूप से खैर और तेंदू की लकड़ियां जमा की जा रही हैं। 5 मई 2025 को वन विभाग की टीम ने गोदाम में छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक CG-15-DV-7577 में लदे तेंदू प्रजाति के 42 लट्ठे, लगभग 1.731 घन मीटर लकड़ी मिली। इसके अलावा गोदाम से तेंदू व खैर प्रजाति के 146 लट्ठे, लगभग 6.741 घन मीटर, 9 चट्टा जलाऊ लकड़ी, एक कटर मशीन, वजन मशीन, दो कुल्हाड़ी और एक हथौड़ा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा लकड़ियों के परिवहन से संबंधित ट्रांसपोर्ट परमिट (TP) भी प्रस्तुत किया गया था, पर हस्ताक्षर नहीं पाए जाने से दस्तावेज फर्जी होने की आशंका सामने आई। वन विभाग की जांच के बाद 2 सितंबर 2026 को जूटमिल थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 490/2026 दर्ज कर वन अधिनियम के तहत मामला कायम किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच में पुलिस ने आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की और पाया गया कि रोहित मित्तल ने गोदाम किराए पर लेकर अवैध लकड़ियों का कारोबार संचालित किया, जबकि मनीष अग्रवाल के साथ मिलकर लकड़ियों की प्रोसेसिंग और आगे बिक्री की जाती थी। पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्टर सलाउद्दीन खान और भरत कुमार मेश्राम के माध्यम से लकड़ियों को दूसरे राज्यों तक भेजा जाता था। पुलिस ने छापेमारी कर रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को हिरासत में लिया। पूछताछ और विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं भरत कुमार मेश्राम की तलाश जारी है। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से सामने आए इस मामले में अब जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों की सप्लाई किन-किन राज्यों और किन लोगों तक की जाती थी।
0
0
Report

नालंदा के मानपुर में चोरी: घर में सो रहे परिवार पर स्प्रे कर छह लाख रुपये चुराए चोर

Pariaunna, Bihar:नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगडीपर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 6 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने बक्से और पेटियों के ताले तोड़कर 98 हजार रुपये नकद, जेवरात, स्मार्टफोन समेत अन्य सामान पर Hand साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने स्प्रे करके सबको बेहोश कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस करीब 36 घंटे बाद गांव पहुंची। वहीं, एक दिन पहले सिंगथु गांव में भी चोरी की घटना हुई थी। सकरी नदी का जलस्तर बढ़ने से मुख्यालय का संपर्क प्रभावित है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। क्योंकि सकरी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया जिससे सकरी नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण बंद है। जिससे कई गांव का संपर्क टूट गया है और पुलिस को इलाके में गश्त करने में परेशानी हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

त्योहारी मौसम में शांति बनाये रखने के लिए खैरागढ़ पुलिस की कड़ी रणनीति

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में आगामी त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। खैरागढ़ पुलिस ने आदतन अपराधियों, गुंडा और निगराणी बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए उन्हें थाने बुलाकर सख्त समझाईश दी है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान विवाद, मारपीट, उपद्रव या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील इलाकों, बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। थाने पहुंचे बदमाशों को कानून का पालन करने और पुरानी आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम लोगों से भी शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

सीकर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी; निकाय चुनाव की तैयारी पर चर्चा

Sikar, Rajasthan:सीकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व निकाय चुनावों में प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी आए सीकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व निकाय चुनाव में प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी सीकर आए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में निकाय चुनावों को लेकर जिला कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली。 बैठक में कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने निकाय चुनावों में जिल\u2019ी की चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में निकाय चुनाव की चल रही तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं चुनावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। राष्ट्रीय महामंत्री व निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कोर कमेटी के पदाधिकारियो से कहा कि निकाय चुनाव में जिले की परिषद व पालिकाओं में भाजपा बोर्ड बनाने के लिए सघन जनसंपर्क करते हुए जनता व कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करें। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं आमजन को दी है उनको जनता के बीच रखते हुए प्रचार प्रसार में जुटे रहे。 बैठक में विजेन्द्र पूनिया, मिथिलेश गोतम, वासुदेव चावला, मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, भाजपा जिलाध्यक्षमनोज बाटड, विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व विधायक केडी बाबर, सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे
0
0
Report

खेजरोली नगरपालिका में नामांकन रद्द के बाद वार्ता से मामला शांत, धरना खत्म

Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर खेजरोली नगर पालिका में एक नामांकन पत्र रद्द होंने का मामला मामले की संवेदनशीलता को देखकर कलक्टर सन्देश नायक ने तहसीलदार को भेजा मौका तहसीलदार डॉ विजयपाल विश्नोई ने की समझाइश प्रत्याशी और समर्थकों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता तहसीलदार की समझाइश के मामला हुआ शांत वार्ता में निकला सकारात्मक हल,6 घण्टे से चल रहा धरना हुआ खत्म पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करने का दिया आश्वासन किसानों के धरने में भी तहसीलदार की कुशल कार्यशैली आई थी नजर एंकर-जयपुर जिले की खेजरोली नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद शुरू हुआ विवाद तहसीलदार की समझाइश के बाद शांत हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने तहसीलदार डॉ. विजयपाल विश्नोई को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने धरने पर बैठे प्रत्याशी और उनके समर्थकों से वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई और तहसीलदार ने पूरे मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। समझाइश और आश्वासन के बाद प्रत्याशी व समर्थक धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। करीब 6 घंटे से चल रहा धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं, किसानों के धरने के दौरान भी तहसीलदार डॉ. विजयपाल विश्नोई की कुशल कार्यशैली देखने को मिली थी। उनकी स्पष्टवादिता और मौके पर पहुंचकर संवाद के जरिए समाधान निकालने की कार्यशैली को स्थानीय लोग पसंद कर रहे हैं। बाइट विजयपाल विश्रोई,तहसीलदार
0
0
Report

किच्छा नदी का जलस्तर सामान्य,तहसीलदार भानू प्रताप ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा,

Pachdeora Deoria, Uttar Pradesh:बहेड़ी। पिछले दिनों लगातार बारिश के चलते किच्छा नदी का जलस्तर बढ़ने से नारायन नगला समेत आसपास के गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी। हालांकि अब नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में पहुंच गया है और क्षेत्र में फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थिति का जायजा लेने के लिए तहसीलदार भानू प्रताप ने नारायन नगला पहुंचकर स्वयं मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने किच्छा नदी के जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति को देखा तथा स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वर्तमान स्थिति सामान्य पाई गई। तहसीलदार ने संबंधित क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के कारण यदि नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ता है तो समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रशासन की ओर से भी नदी के जलस्तर और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल किच्छा नदी का जलस्तर सामान्य होने से नारायन नगला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा टल गया है। प्रशासन की सक्रिय निगरानी के चलते ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
0
0
Report
Advertisement

जन्माष्टमी पर खाटूधाम में चरमराई यातायात व्यवस्था, जाम में फंसे श्रद्धालु

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। मंडा रोड संस्कृत स्कूल से लेकर शीश के दानी मंदिर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक श्रद्धालु और वाहन जाम में फंसे रहे। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को कड़ी मशक्त करनी पड़ी। यातायात सुचारू करवाने के दौरान कई श्रद्धालु पुलिसकर्मियों से आगे जाने को लेकर उलझते भी नजर आए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गौरतलब है कि खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसके बावजूद जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व पर यातायात व्यवस्था के हालात बिगड़ने से पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने यातायात व्यवस्था को संभाला और आवागमन धीरे-धीरे सुचारू हो सका। श्रद्धालुओं का कहना है कि बड़े पर्वों पर पहले से प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, ताकि बाबा श्याम की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
0
0
Report

पूर्णिया के सुखसेना में कृष्ण जन्माष्टमी: बच्चों को चांदी की बांसुरी चढ़ाने की परंपरा

Purnia, Bihar:पूर्णिया के सुखसेना गांव में पिछले 300 सालों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। बीती रात 12:59 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर माता देवकी के गोद से माता यशोदा के गोद में भगवान श्री कृष्ण को दिया गया। यहां की खास परंपरा है कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा यहां भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी चढ़ाई जाती है। कहते हैं कि जिन बच्चों के माता-पिता की मनोकामना पूरी होती है वह दूर-दूर से यहां बांसुरी चढ़ाने के लिए आते हैं। स्थानीय ग्रामीण कमलानंद झा ने कहा कि भगवान कृष्ण को बांसुरी सर्वाधिक प्रिय है, जिस कारण उन्हें चांदी की बांसुरी चढ़ाई जाती है। खास बात यह है कि यहां की पूजा कमेटी के द्वारा ₹50 से लेकर ₹200 तक में चांदी की बांसुरी प्रदान की जाती है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण को बांसुरी चढ़ाने से बच्चे प्रतिभाशाली होते हैं। इसके अलावा यहां पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण का भी आयोजन होता है, जिसमें युवा मंडली से लेकर पूरे ग्रामीण की सहभागिता होती है। यहां तीन दिनों का भव्य मेला का भी आयोजन होता है, जिसमें कई तरह की दुकानें, झूला और अन्य चीजें आकर्षण का केंद्र होती हैं।
0
0
Report

कटिहार आजमनगर में चोर शटर तोड़कर चांदी के आभूषण ले गए; CCTV में कैद

Katihar, Bihar:थाना से कुछ दूरी पर ज्वेलरी दुकान में चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद,जांच में जुटी पुलिस चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद करीब दो लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण गायब कटिहार के आजमनगर थाना से कुछ दूरी पर ज्वेलरी दुकान में चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, जांच में जुटी पुलिस कटिहार जिले के आजमनगर थाना से कुछ ही दूरी पर शिवनगर चौक के समीप पप्पू ज्वेलरी दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है । चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। चोर दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए है। घटना के बाद आजमनगर बाजार के व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि चोर पहले दुकान का शटर तोड़ा फिर दुकान के अंदर प्रवेश किया और आभूषण ले उड़ा। वहीं दुकान संचालक पप्पू पोद्दार ने बताया कि बीती रात दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। जब वो दुकान पहुंचे तो उन्हें दुकान का शटर टूटा हुआ मिला । जब वो दुकान के अंदर गया तो दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर करीब दो लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण गायब मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर सामने आया अहले सुबह करीब तीन बजे चार अज्ञात व्यक्ति दुकान के पास पहुंचे और शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे चांदी के आभूषण समेटे और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान की जांच की और आगे आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है तथा संदिग्धों की पहचान में जुटी है। दुकान मालिक ने पुलिस से चोरी हुए आभूषण बरामद करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top