Back
जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला, सदन में अमर्यादित आचरण का आरोप
NTNeeraj Tripathi
Feb 14, 2026 12:00:46
Uska Khurd, Uttar Pradesh
एंकर- संतकबीरनगर जिले में पहुंचे डुमरियागंज के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में अमर्यादित आचरण कर रहे हैं और अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग करते हुए लगातार संसदीय परंपराओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। शहर में एक निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे जगदंबिका पाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी दलों की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता। सांसद पाल ने सदन की कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा कि मैं खुद चेयर पर था जब राहुल गांधी 50 मिनट तक बोले। उन्होंने कहा कि जहां सामान्यतः सदस्यों को 5 से 15 मिनट का समय मिलता है, वहां इतना लंबा समय मिलने के बाद भी यह कहना कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा, यह बात हास्यास्पद है। सदन तो रात 12:00 बजे तक चलता है ताकि हर सदस्य की बात सुनी जा सके। स्पीकर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए 'वोट ऑफ नो कॉन्फिडेंस' पर सवाल उठाते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह कदम पूरी तरह से अनैतिक और गलत था। जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी सदन में अनर्गल आरोप लगाते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह एक सांसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत में सबको स्वतंत्रता है, लेकिन राहुल गांधी इस लोकतांत्रिक आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:360
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 14, 2026 17:02:220
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 14, 2026 17:01:440
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 14, 2026 17:01:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 17:01:230
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 14, 2026 17:01:070
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 14, 2026 17:00:510
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 14, 2026 17:00:240
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 14, 2026 17:00:140
Report
0
Report
0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowFeb 14, 2026 16:45:440
Report
1
Report
0
Report