Back
53.47 लाख करोड़ बजट: महिलाओं से उद्यमिता, आयकर में राहत तक, यूपी मंत्री का दावा
NTNeeraj Tripathi
Feb 08, 2026 12:06:26
Uska Khurd, Uttar Pradesh
एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में पहुँची प्रदेश की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की खूबियां गिनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि ₹53,47,315 करोड़ का यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 7.7% अधिक है, जो हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मंत्री ने बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा कि इस बजट में महिलाओं को लखपति दीदी से आगे बढ़ाकर उद्यमी बनाने, कैंसर सहित 10 गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत देने और मध्यम वर्ग को आयकर में छूट देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा कि सेमी-कंडक्टर, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति करेगा। विपक्ष द्वारा बजट को झुनझुना बताने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि दशकों तक देश को गुमराह करने वाला विपक्ष आज विकास देख बौखला गया है। मोदी सरकार का यह बजट 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 08, 2026 13:36:290
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 08, 2026 13:36:190
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 08, 2026 13:35:400
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 08, 2026 13:35:220
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:35:030
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 08, 2026 13:34:350
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 08, 2026 13:33:560
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 08, 2026 13:33:420
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 08, 2026 13:33:200
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 13:33:080
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 08, 2026 13:31:550
Report
0
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:31:340
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 08, 2026 13:30:490
Report
0
Report