icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202412
SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow14 Oct 2024, 09:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में फरमान को आजीवन कारावास और 75 हजार जुर्माना

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी फरमान पुत्र अहमद अली निवासी मदारीपुर को आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवनकाल) और कुल 75 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक 8 जून 2026 को नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी ने साक्ष्य जुटाते हुए महज तीन दिन में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अभियोजन और मॉनिटरिंग शाखा ने मामले की प्रभावी पैरवी की। विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार त्यागी ने भी पक्ष रखा। 29 सितंबर को महज 3 महीने 14 दिन की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। पुलिस के मुताबिक त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पैरवी से पीड़ित पक्ष को न्याय मिला
0
0
Report

बागपत हाईवे पर पौधे चोरी का CCTV वीडियो वायरल, पुलिस कार नंबर की तलाश

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के नेशनल हाईवे पर पौधे चोरी का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वैगनआर कार दिखाई दे रही है, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। कार सवार एक व्यक्ति हाईवे किनारे लगे पौधों को चोरी कर अपनी गाड़ी में रखता नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपी पौधे लेकर मौके से फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मुजफ्फरनगर का है। वीडियो सामने आने के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारी हरकत में आए और मामले को लेकर शिकायत की गई है। अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में जुटी है। कार और उसमें सवार व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा मामला बागपत में ग्रीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर हाईवे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि पौधे चोरी करने वाला व्यक्ति कौन है और उसने पुलिस लिखी कार का इस्तेमाल क्यों किया।
0
0
Report

आरा में ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमित गुप्ता पर EOU छापेमारी: आय से अधिक संपत्ति मामला

Mumbai, Maharashtra:बिहार में अब भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार रोज अपनी रुख कड़ी करते दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में आज आरा में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोजपुर स्थित पैतृक आवास और आरा के गिरिजा मोड़ स्थित मकान पर छापेमारी की गई है। बिहार परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के कई ठिकानों पर आज आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में परिवहन दरोगा के भोजपुर जिले के पैतृक आवास और उनके पदस्थापन वाले जिले में रेड की खबर है। प्रवर्तन अवर निरीक्षक ने सेवा काल में अवैध कमाई से अकूत संपत्ति अर्जित की है। आरा के अवधपुरी कॉलोनी पर भव्य मकान बनाया है। वहां पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंची हुई है। जहां जांच की जा रही है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता पहले पटना में पदस्थापित थे। जबकि हाल ही में इनका ट्रांसफर मोहनिया चेक पोस्ट पर हुआ है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। पूर्व में भी भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने भी आर्थिक अपराध इकाई से अमित गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी और संपत्ति की जांच की मांग की थी। वहीं आर्थिक अपराध इकाई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ EOU थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 29 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में 2018 के संशोधन के बाद लागू प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। मामले में धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में अमित कुमार गुप्ता कैमूर जिले के मोहनियां चेक पोस्ट पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। प्राथमिकी में उनका स्थायी पता भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवधपुरी, चंदवा मोड़ के पास बताया गया है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, उनके खिलाफ मिली विश्वसनीय सूचना का सत्यापन कराया गया था। सत्यापन के दौरान उनकी ज्ञात आय के वैध स्रोतों की तुलना में करीब 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये की ऐसी संपत्ति का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है जिसे आय से अधिक संपत्ति के तौर पर जांच के दायरे में लिया गया है। इसी को ले आज आर्थिक अपराध इकाई ने उनके घर पर दबिश बनाई है। EOU के मुताबिक यह राशि उनकी ज्ञात आय के मुकाबले लगभग 150 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाशी की कार्रवाई शुरू की है। तलाशी का उद्देश्य संबंधित संपत्तियों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच करना है। हालांकि इस दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई है।
0
0
Report
Advertisement

द्वारका के शातिर चोर सचिन गिरफ्तार, अमीरी दिखाने के लिए चोरी

New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो दोस्तों के बीच अपना रुतबा और अमीरी दिखाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने करीब 7 से 8 दिन पहले डाबरी की 25 फुटा रोड स्थित एक मकान में रात के समय चोरी की थी। बरामद चांदी के सामान का मिलान डाबरी थाने में दर्ज चोरी के मामले से भी हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दोस्तों को प्रभावित करने और उनके बीच खुद को अमीर और बड़े रुतबे वाला दिखाने के लिए चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी को कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य मामलों में शामिल होने की जांच जारी है। द्वारका पुलिस के मुताबिक आरोपी 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और उसके खिलाफ पहले से चोरी और सेंधमारी के 25 मामले दर्ज हैं।
0
0
Report

पाकिस्तान से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को मौत की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम सामने

Mathura, Uttar Pradesh:पाकिस्तान से भाजपा विधायक व यूपी महामंत्री राजेश चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम आया सामने मथुरा:उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' का सदस्य बताया है。 मामले की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता राजेश चौधरी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वे टेलीविजन डिबेट्स में बहुत सख्त बोलते हैं, इसलिए बोलना बंद कर दें। जब उन्होंने पूछा कि क्या वे धमकी दे रहे हैं, तो सामने से कहा गया कि यह आखिरी चेतावनी है और आगे बोलने पर अंजाम बुरा होगा। इसके बाद देर रात लगभग 2:15 बजे दोबारा फोन आया, जिसमें बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इस्लाम व जिहादियों के खिलाफ न बोलने की धमकी दी गई। आरोपी ने धमकी दी कि बात न मानने पर उन्हें व उनके परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। पूछने पर आरोपी ने खुद को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया। इस घटना के बाद राजेश चौधरी ने मथुरा के जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर कायम कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाए कि कॉल के पीछे कौन सा आतंकवादी संगठन या व्यक्ति शामिल है। धमकी के बावजूद अपने रुख पर कायम रहते हुए विधायक राजेश चौधरी ने कहा, "मैं किसान का बेटा हूँ और संघ का स्वयंसेवक रहा हूँ। मैंने बजरंग दल, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी में काम किया है। मैं डरने वाला नहीं हूँ। सनातन और प्रखर हिंदुत्व की आवाज को कोई नहीं दबा सकता। मैं जिस विचार और रास्ते पर चलता हूँ, उसी पर चलता रहूँगा। चाहे अंजाम जो भी हो या मेरी जान ही क्यों न चली जाए, मैं अपना काम जारी रखूँगा." पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिस नंबर से कॉल आई थी, उसे सर्विलांस पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

डामोदर रावत का विपक्ष पर हमला: चुनाव परिणाम ने विपक्षी दलों को नकारा दिखाया

Patna, Bihar:बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विपक्ष के सरकार पर सवाल उठाने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार के कामकाज पर सवाल उठाना है लेकिन बिहार के चुनाव परिणाम से साफ है कि जनता ने विपक्षी दलों को नकार दिया है। सोनिया गांधी के बयान पर दामोदर रावत ने कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा होती है और उन्हें भी बयान देते समय इसका ध्यान रखना चाहिए। EOU की कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति या भ्रष्टाचार की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और सरकार ने पुलिस को कानून के मुताबिक कार्रवाई की पूरी छूट दी है। वहीं नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का उन पर भरोसा पहले भी था और आज भी कायम है。
0
0
Report

झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय मुकाबलों रवाना hanumanगढ़ में राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले होंगे तीन दिवसीय कैंप के बाद खिलाड़ियों की टीम चयनित 12-12 खिलाड़ियों की टीमों को आज रवाना किया गया dyanand singh, neelu और narendra jhajhadiya ने रवाना किया खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर जीत को लेकर उत्साह झुंझुनूं टीम से national स्तर तक पहुंचने की उम्मीद झुंझुनूं जिले की 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खो-खो टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बुधवार को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। hanumanगढ़ में राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले आयोजित होंगे। जहां झुंझुनूं की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूसर के प्रिंसिपल दयानंद सिंह, परमवीर पीरूसिंह राजकीय विद्यालय की प्रिंसिपल नीलू तथा शिक्षाविद् नरेंद्र झाझड़िया ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले किसान कॉलोनी स्थित रविंद्र स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को खो-खो के खेल की बारीकियों और प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शन और खेल क्षमता के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को आज hanumanगढ़ के लिए रवाना किया गया। लाडूसर स्कूल के प्रिंसिपल दयानंद सिंह ने कहा कि 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की यह टीम झुंझुनूं जिले का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने टीम को शानदार और मजबूत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और पूरे जोश के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्णायक ने बिना किसी पक्षपात के अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया। टीम से राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। परमवीर पीरूसिंह स्कूल की प्रिंसिपल नीलू ने बताया कि रविंद्र पब्लिक स्कूल से 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई है। टीम शिक्षाविद् एवं स्कूल संयोजक नरेंद्र सिंह के निर्देशन में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि लादूसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। शारीरिक शिक्षक रामदेव के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया, जिसके बाद निर्णायक मंडल ने राज्य स्तरीय टीम का चयन किया। उन्होंने कहा कि टीम सामूहिक भावना और पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। hanumanगढ़ में खिलाड़ी झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसी पूरी उम्मीद है। राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना हुई टीम को स्कूल स्टाफ, शिक्षकों और खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने एशियाड में इतिहास रच दिया, कांस्य से हैट्रिक पूरी

Aligarh, Uttar Pradesh:जापान में हो रहे एशियाई खेलों में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है गुलवीर ने मंगलवार को 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर एशियाड में पदकों की हैट्रिक पूरी की इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने हैं गांव सिरसा में जश्न का माहौल है पिता पप्पू सिंह बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं परिवार को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन गुलवीर की लगातार शानदार सफलता पर उन्हें गर्व है गुलवीर की 100 साल की दादी भी पोते की जीत से बेहद खुश हैं उन्होंने कहा कि सेहत ठीक होती तो इस खुशी में जमकर नाचतीं और पूरे गांव में जश्न मनातीं परिवार को भरोसा है कि गुलवीर अगली बार गोल्ड मेडल जीतकर परिवार गांव और अलीगढ़ का नाम और रोशन करेंगे
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर रेलवे फाटक के पास किसान यूनियन का धरना, रास्ता खोलने की मांग

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में रेलवे फाटक बंद होने से नाराज किसान यूनियन ने रेलवे फाटक के पास धरना शुरू कर दिया है। रेलवे ओवर ब्रिज बनने के चलते निगोही मुख्य मार्ग का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। फिलहाल किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे फाटक नहीं खोला गया या फिर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया तो वह बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दरअसल तिलहर तहसील से निगोही कस्बे को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर इन दोनों रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इससे पहले किसान यूनियन ने आंदोलन किया था, जिसके बाद रेलवे फाटक को खोल दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से फाटक को निर्माण कंपनी ने सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया है। इसके बाद किसान यूनियन ने हंगामा शुरू कर दिया और रेलवे फाटक के पास ही धरने पर बैठ गए। किसान यूनियन का कहना है कि रेलवे ने एक रास्ता निकालने के लिए बनाया था जिस पर भारी गड्ढे हो गए हैं। किसान यूनियन की मांग है कि उसे दूरी पर ही एक दूसरा रेलवे फाटक खोला जाए ताकि आवागमन शुरू हो सके। इसी मांग को लेकर किसान यूनियन ने रेलवे फाटक के पास ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे फाटक नहीं खोला गया या फिर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया तो वह चक्का जाम और बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे。
0
0
Report

उलीडीह में दिनदहाड़े मोबाइल छीनतई, बदमाश फरार

Jamshedpur, Jharkhand:उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार\nजमशेदपुर। मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित युवक ने तत्काल इसकी सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दी।\nसूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।\nबताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश युवक के पास पहुंचे और मौका मिलते ही उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना दिनदहाड़े होने के कारण स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी गई।\nइधर, एक ही दिन में शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छिनतई की घटनाएं सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोनारी थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना सामने आई है। वहीं, उलीडीह में युवक से मोबाइल की छिनतई की वारदात ने शहर में सक्रिय छिनतई गिरोह को लेकर चिंता बढ़ा दी है।\nपुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

भारत सरकार ने प्रगति 50 योजना से 50 शहरों में कचरा प्रबंधन नियम लागू किया

Raipur, Chhattisgarh:भारत सरकार ने *प्रगति 50* नाम से एक नई योजना शुरू की है。 इस योजना में 50 शहर चुने गए हैं। रायपुर और बिलासपुर भी इनमें शामिल हैं。 निगम आयुक्त मिश्रा ने बताया कि सरकार ने कचरा प्रबंधन का नया नियम 2026 लागू किया है....इस नियम को लागू करने के लिए कई काम किए जा रहे हैं.....नए नियम के अनुसार कचरे को 4 तरह से अलग किया जाएगा, सूखा कचरा, गीला कचरा, साफ-सफाई से निकला कचरा. खतरनाक धातु वाला कचरा....जो लोग ज्यादा कचरा पैदा करते हैं, उनको अब नई जिम्मेदारी दी गई है....इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी....इससे काम में पारदर्शिता रहेगी....रायपुर शहर को 4 हिस्सों में बांटा जाएगा...काम कितना अच्छा हुआ, उसके हिसाब से पैसा दिया जाएगा....हर काम पर कड़ी नजर रखी जाएगी....एक कंट्रोल रूम से पूरे काम की निगरानी होगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top