icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244412
Nitin SagarNitin SagarFollow25 Sept 2024, 05:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी के हथेडा में बाघ के हमले से चरवाहा गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Katni, Madhya Pradesh:बकरी चराने गए चरवाहे पर बाघ का हमला, जंगल में झाड़ियों के बीच छिपे बाघ ने किया हमला, वन विभाग की टीम ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर\nकटनी जिले के विजयराघरगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथेडा में बाघ के हमले से एक चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब 60 वर्षीय रामप्रसाद पिता भागवतदीन मार्को निवासी हथेडा जंगल में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया।\nबाघ के हमले में रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम विजयराघरगढ़ रेंजर उमराव सिंह वन डिप्टी रेंजर रमेश कुमार कुशवाहा वनरक्षक राकेश तिवारी दुर्गा प्रसाद दुबे मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बरहाी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।\nबताया जा रहा है कि वन विभाग की ओर से घायल को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है, ताकि उसे बेहतर उपचार मिल सके।\nइस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगल में बकरी चराने और अन्य कार्यों के लिए जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है。
0
0
Report

रायगढ़ में हाथी राजू की भीड़, ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंचा हाथी

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, ओडिशा से भटकते-भटकते छत्तीसगढ़ पहुंचा हाथी ‘राजू’, हमीरपुर में देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, बीते चार महीने से ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में भटक रहा है हाथी राजू, महावत की गिरफ्तारी के बाद किसी की बात नहीं मान रहा हाथी, अपने ही अंदाज में कर रहा विचरण, हाथी का महावत गांजा के अपराध में उड़ीसा के जेल में है बंद, ओडिशा से चलते-चलते रायगढ़ जिले के हमीरपुर पहुंचा हाथी, हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भारी भीड़, इलाके में मची हलचल, सूचना मिलते ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद।
0
0
Report
Advertisement

मैック बर्गर डिलीवरी पर पैकेजिंग चार्ज से कीमत दोगुनी, ग्राहक हैरान

Noida, Uttar Pradesh:पैकिंग चार्ज को लेकर के आज हम ने रियल्टी चेक किया मैक बर्गर अल्लू टिकी बर्गर का अल्लू टिकी बर्गर 56 रुपए दिखा रहा है जिसमें जीएसटी लगाने के बाद उसका दाम 58 रुपए अस्सी पैसे पड़ रहा है वही जोमैटो से डिलीवर करने पर यही बर्गर ₹56 की जगह ₹60 का दिख रहा है इसके अलावा इसमें ₹37 का पैकेजिंग चार्ज जोड़ा जा रहा है इसके साथ ही टैक्स चार रुपए पचासी पैसा प्लेटफार्म फीस ₹14.99 पैसा कुल मिलाकर इसका कीमत 101 रुपए 85 पैसे हो जा रहा है टेकअवे पर ₹58.80 की कीमत वाला बर्गर डिलीवरी पर ₹101.85 पैसे क्योंकि इसमें ₹37 पैकेजिंग चार्ज जोड़ दिया जा रहा है जबकि दोनों की पैकेजिंग सेम है दोनों में किसी भी तरीके का कोई भी अंतर नहीं है सीक्वेंस दिखाते हुए शूट
0
0
Report

कांग्रेस नेताओं के बयानों पर लगाम, 30 तारीख से स्पष्ट निर्देश लागू

Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर, उत्तर प्रदेश: इस सवाल पर कि कांग्रेस आलाकमान, राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को बयान देने से क्यों नहीं रोक रहा है, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर कहते हैं, "यह बिल्कुल सही बात है कि इस पर लगाम लगनी चाहिए; मुझे लगता है कि 30 तारीख से इस पर लगाम लग जाएगी." यह पार्टी का नीतिगत निर्णय है; मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता. हालाँकि, कल मैंने के.सी. से बात की। वेणुगोपाल जी, जो हमारे आदरणीय राष्ट्रीय महासचिव हैं। तो उन्होंने कहा, "मैं सभी मामलों को खुद देखूंगा, हर चीज का खुद संज्ञान लूंगा." कल उन्होंने निर्देश भी जारी किये...
0
0
Report
Advertisement

Unnao BLO बूथों पर खाली कुर्सियाँ, मतदाता नाम दर्ज कराने में देरी

Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - बूथों पर खाली कुर्सियां BLO का करती रही इंतजार। एंकर : खबर उन्नाव से है जहाँ एक तरफ छूटे हुए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में शामिल कराने, विशेष कर युवा मतदाताओं को वोटर लिस्ट का पार्ट बनाने के लिए निर्वाचन आयोग SSR ( special summary revision ) चला रहा है। साफ निर्देश है कि 28 और 29 नवंबर को BLO बूथों पर बैठेंगे जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोटर लिस्ट में नाम शामिल करा सकें, वहीं दूसरी तरफ उन्नाव के मतदान केंद्रों की तस्वीर कुछ दूसरी ही नजर आ रही है। यहाँ बूथों पर खाली कुर्सों BLO का इंतजार करती दिखी। जहां निर्देश है कि सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बूथों पर BLO बैठेंगे वहीं आलम ये है की 11:30 तक BLO बूथों पर नहीं पहुंचें। सदर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट पन्नालाल पार्क शाहगंज Zee media की टीम पहुंची तो यहां पर खाली कुर्सियां BLO का इंतजार करती दिखी। ये तस्वीरें बयां कर रही हैं की उन्नाव का प्रशासनिक अमला निर्वाचन आयोग के इस अभियान के प्रति कितना गंभीर है, साथ ही सवाल उठता है कि जब BLO ही नहीं मिलेंगे तो छूते हुए मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम कैसे दर्ज कराएंगे।
0
0
Report

NMCH मेडिकल कॉलेज में प्रसूता मौत: पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का खुलासा

Kota, Rajasthan:Kota मेडिकल कॉलेज में प्रसूता महिला की मौत से जुड़ी खबर, परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर बनी सहमति, तीन सदस्य मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम, प्रतिनिधि मंडל ने NMCH अधीक्षक आशुतोष शर्मा से की मुलाकात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा, मुआवजा राशि,परिजनों को संविदा नौकरी एवं अस्पताल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार करने एवं लापरवाही पर होगी कार्रवाई, NMCH अधीक्षक आशुतोष शर्मा ने बनाई जांच कमेटी,डॉक्टर पंकज जैन आचार्य मेडिसिन विभाग,डॉक्टर नेहा सीहरा एवं डॉ सचिन मीणा करेंगे मामले की जांच,3 दिन में जांच कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट
0
0
Report
Advertisement

मालदा के ऐतिहासिक संस्थान में तस्वीर फाड़ने के आरोप, तनाव फैल, स्कूल में प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:मालदा: ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान में ड्राइंग परीक्षा के दौरान मां सरस्वती की तस्वीर बनाने के कारण सातवीं कक्षा के एक छात्र की तस्वीर फाड़ देने का आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक आफताब उद्दीन हैं। इस आरोप को लेकर स्कूल परिसर में भारी तनाव फैल गया है। हिंदू संगठनों के गुस्से का सामना प्रभारी प्रधान शिक्षक को करना पड़ा। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सहित केंद्रीय बल मौजूद हैं। चांचल थाने में अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई है। ऐतिहासिक चांचल सिद्धेश्वरी इंस्टीट्यूशन की इस घटना से सोशल मीडिया पर भी काफी आक्रोश फैल गया है। उस स्कूल में वार्षिक परीक्षा चल रही है। कल सातवीं कक्षा की ड्राइंग शिक्षा और कार्यशिक्षा की परीक्षा थी। सातवीं कक्षा के छात्र अंकित रॉय ने बागदेवी की तस्वीर बनाई थी। जब वह उसे जमा करने गया, तो आरोप है कि उस समय गार्ड की ड्यूटी पर तैनात अरबी विभाग के शिक्षक आफताब उद्दीन ने कहा कि यह तस्वीर नहीं बनाई जा सकती। साथ ही उन्होंने तस्वीर को फाड़ दिया। छात्र के घर जाकर रोने पर अभिभावकों को इस विषय के बारे में पता चला। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया। इस दिन चांचल थाने में छात्र के पिता कमल रॉय ने उस शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि आरोपी शिक्षक की सजा और निलंबन की मांग को लेकर स्कूल में जमा हो गए। प्रभारी प्रधान शिक्षक के कमरे के बाहर विरोध प्रदर्शन चलता रहा। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अफजल अली सहित चांचल थाने की पुलिस और केंद्रीय बल ने स्थिति को संभाला। हालांकि इलाके में अभी भी तनाव है। आरोपी का मानना है कि वह लंबे समय से सांप्रदायिक विद्वेषपूर्ण मानसिकता रखते हैं। सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई और छात्रों की तस्वीरें भी उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर बनाने के कारण फाड़ दी हैं। इससे पहले भी विभिन्न सांप्रदायिक विद्वेषपूर्ण मानसिकता रखने का आरोप है।
0
0
Report

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक हलचल तेज

Patna, Bihar:महिला सशक्तीकरण और देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार लगातार पहल कर रही है। साल 2023 में संसद से महिला आरक्षण से जुड़ा 106वां संविधान संशोधन पारित हुआ था, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया। वहीं, अप्रैल 2026 में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के जरिए महिला आरक्षण को परिसीमन और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से जोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश हुई, लेकिन यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। अब नवंबर में एक बार फिर परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज है। नीरज कुमार, MLC, जेडीयू जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने परिसीमन और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक व्यवस्था में परिसीमन जरूरी है। अगर देश की आबादी बढ़ी है तो लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या भी बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, ऐसे में उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर असहमति जताना महिलाओं का अपमान है। नीरज कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से दलीय मतभेदों से ऊपर उठकर परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की अपील की। वहीं, इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है और इसके अंदर के अंतर्विरोध साफ दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी यादव, नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डीलिमिटेशन को लेकर कहा कि इस पर हमारा पुराना स्टैंड ही है। बेहतर होता कि सरकार सभी दलों को बुलाकर विमर्श करती तो ज्यादा बेहतर होता। वहीं स्टालिन द्वारा बिल का समर्थन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनका दल है, वे समर्थन करें या न करें यह उनका फैसला है, हमारा अपना दल है हम अपना फैसला करेंगे। शकील अहमद खान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहम खान ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका था और उसी समय इसे लागू कर देना चाहिए था। बीजेपी महिला आरक्षण बिल के इम्प्लीमेंटेशन को रोक रही है और इसकी आड़ में परिसीमन करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी परिसीमन के जरिए अपने समर्थक वोट समूह को सुरक्षित करना चाहती है, ताकि उसे राजनीतिक फायदा मिल सके। उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण किया है, उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर छल-कपट और जोर-जबरदस्ती की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बुनियादी सवालों से बच रही है और उसके पास इन सवालों का जवाब नहीं है। डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री
0
0
Report
Advertisement

परिसीमन बिल: महिलाओं के आरक्षण और सीटों की वृद्धि पर केंद्र-विपक्ष टकराव

Naya Chak, Bihar:एंकर - केंद्र सरकार परिसिमन बिल ला रही है जिसके तहत चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं तय की जाएगी इसके साथ ही केंद्र की ओर से जो फायदे बताये गए हैं वह मुख्य रूप से महिला आरक्षण एवं सीटों की संख्या में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसको लेकर लगातार विरोध जता रही है। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भागलपुर में बड़ा बयान दिया है उन्होंने परिसीमन क्यों जरूरी है यह बताया साथ ही अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोग हाय तौबा क्यों मचा रहे है वही लोग मचा रहे हैं जो महिलाओं का हक छीनना चाहते हैं। मैं बेगूसराय से सांसद हूं मेरे जिले की 40 लाख की आबादी है 22 से 23 लाख मेरे वोटर है सब की इच्छा होती है कि मेरे गांव में आए लेकिन संभव नहीं हो पाता है। इंग्लैंड की आबादी 6:30 से 7 करोड़ है लेकिन वहां 700 सांसद है। यह लोग महिला विरोधी हैं नरेंद्र मोदी کا यह मॉडल दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत के लिए अच्छा है। यह मॉडल पास होगा और जो विरोध करेंगे वह समझा जाएगा कि वह महिला विरोधी है और दूसरा भारत के विरोधियों के टूलकिट बन गए चाहे राहुल गांधी हो या जो भी हो। अखिलेश यादव द्वारा इस परिसीमन बिल को बीजेपी की भूल बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने उन पर पांच करते हुए कहा कि अखिलेश यादव पहले अपना भूल तो देखें जो जनता से उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए क्या-क्या वादा किया वादा किया था विद्यार्थियों से जो वादा किया था पहले उसे भूल के लिए माफी मांगीये। अपन ब्याह नहीं सूरदास के बरतुहारी करे चलल है。
0
0
Report

परिसीमन के बाद MP सियासी नक्शा बदलेगा; 44 लोकसभा, 280 विधानसभा सीटें

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल परिसीमन के बाद बदल जाएगा MP का सियासी नक्शा लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 44 और विधानसभा सीटें 230 से बढ़कर 280 हो सकती हैं परिसीमन के बाद ही लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा यानी MP की 44 लोकसभा सीटों में से करीब 15 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं 280 विधानसभा सीटों में से करीब 93 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मौका मिलेगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संसद से पास हो चुका है लेकिन कानून में शर्त है कि ये आरक्षण परिसीमन के बाद ही लागू होगा नई सीटों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी ऐतिहासिक रूप से बढ़ेगी कई जिलों में नई महिला आरक्षित सीटें बनेंगी और नए चेहरे सामने आएंगे अभी परिसीमन प्रक्रिया और विधेयक पर चर्चा जारी है अंतिम संख्या आधिकारिक परिसीमन आदेश के बाद ही तय होगी बाइट- अभिनव बरोलिया, कांग्रेस प्रवक्ता बाइट- अजय सिंह यादव, बीजेपी प्रवक्ता
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top