Back
योगी ने सहारनपुर के 10,214 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित
NJNEENA JAIN
Mar 16, 2026 15:46:34
Saharanpur, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के अंतर्गत व्यक्तिगत आवास निर्माण हेतु सहारनपुर जिले के 10 हजार 214 लाभार्थियों के खाते में सिंगल क्लिक से प्रथम किश्त की धनराशि एक लाख रुपये स्थानांतरित की। उन्होंने सहारनपुर की एक महिला लाभार्थी सुनीता से भी वर्चुअल संवाद किया। जनमंच में आयोजित समारोह में प्रतीक रुप में 10 लाभार्थियों को नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये गये। प्रदेश में, सर्वाधिक 10 हजार 214 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र सहारनपुर में वितरित किये गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में कुछ लाभार्थियों के साथ उपस्थित संतनगर, नुमाइश कैंप निवासी सहारनपुर की एक लाभार्थी सुनीता पत्नी अशोक कुमार से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सुनीता से पूछा, उसका घर कहां हैं, सरकारी योजनाओं का क्या-क्या लाभ मिला है? घर में कौन-कौन है, तुम्हारे साथ जो लाभार्थी बैठे है, इन सबकों भी लाभ मिल रहा है ना? इस पर सुनीता ने जवाब दिया-‘ जी सबको लाभ मिल रहा है, मैं आज बहुत खुश हूं। परिवार में हम चार लोग है, हमारे दो बच्चे हैं, मेरे पति बिजली का काम करते हैं।’ मुख्यमंत्री ने सुनीता से आगे कहा, ‘‘ घर बनायेंगे तो बिजली का काम फ्री हो जायेगा, यह घर प्रधानमंत्री ने आपको दिया है। मकान अच्छा बनाइए, अभी दो किश्त आपको और मिलेंगी।’’ मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में आज 90 हजार लाभार्थियों को सिंगल क्लिक से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्रथम किश्त भेजी गयी है। सहारनपुर में 10 हजार 214 को यह लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि हमने चेहरा देखकर लाभ नहीं दिया है। गरीब, महिला, वंचित, दलित व अनुसूचित जाति आदि सभी को दिया है। इससे इन लाभार्थियों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा तो उसका लाभ राज्य को भी मिलेगा। राज्य विकास की ओर बढे़गा और राज्य की अर्थव्यवस्था को इसका लाभ मिलेगा। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जाति -धर्म से ऊपर उठकर योगी आदित्यनाथ की सरकार सबके सपनो को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सवा दस हजार में से महानगर के 09 हजार लाभार्थियों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास का उल्लेख करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की भी बात की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 17:02:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 16, 2026 17:01:550
Report
0
Report
630
Report
616
Report
611
Report
573
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 16, 2026 16:49:57423
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 16, 2026 16:49:30502
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 16, 2026 16:49:09586
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 16, 2026 16:48:56555
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 16, 2026 16:48:22Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून
कमर्शियल सिलेंडर्स पर लगी टॉक हटी
सभी जनपदों में कमर्शियल सिलेंडर्स का हुआ आवंटन
माँग के अनुरूप तय किया गया कोटा
499
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 16, 2026 16:48:12556
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 16, 2026 16:47:53551
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 16, 2026 16:47:36490
Report