Back
सिंदूर कप: विवाहित महिलाओं ने क्रिकेट मैदान पर दिखाया सशक्तिकरण
DVDinesh Vishwakarma
Mar 16, 2026 16:48:12
Narsinghpur, Madhya Pradesh
नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउंड में ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला। यहाँ गृहणियों और कामकाजी महिलाओं ने क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत से प्रेरित होकर आयोजित सिंदूर कप ने खेल और महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण पेश किया।
नरसिंहपुर के स्टेडियम मैदान पर इस बार मुकाबला अलग ही अंदाज में नजर आया। ‘सिंदूर कप’ नाम के इस खास टूर्नामेंट में जिले की छह विवाहित महिला टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान पर एक ओर महिला पुलिस कर्मियों की टीम थी, तो दूसरी तरफ शिक्षिकाएं और सोशल सेक्टर से जुड़ी महिलाएं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच इन महिलाओं ने जब बल्ला और गेंद संभाली, तो दर्शक भी हैरान रह गए।
इस रोमांचक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन और शिक्षा विभाग की टीम के बीच खेला गया। मैच में कभी शिक्षिकाओं की बल्लेबाजी हावी रही, तो कभी महिला पुलिसकर्मियों की सटीक गेंदबाजी ने स्टंप्स उखाड़ दिए। आखिरकार कड़े मुकाबले में ‘पुलिस इलेवन’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सिंदूर कप’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इस आयोजन का मकसद महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकालकर खेल और फिटनेस से जोड़ना था। मैच के दौरान महिलाएं बचपन के दिनों की तरह खेलती नजर आईं और मैदान में उनका जोश देखते ही बन रहा था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 16, 2026 18:01:220
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 16, 2026 18:01:140
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 16, 2026 18:01:020
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 16, 2026 18:00:410
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 18:00:28Noida, Uttar Pradesh:Molten lava meets the ocean on Réunion Island
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 18:00:19Noida, Uttar Pradesh:Modern forestry technology in action
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 18:00:060
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:47:04Noida, Uttar Pradesh:It's like a glowing ribbon of 1,100°C steel hot rolling, which accounts for over 90% of global steel production.
557
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:51Noida, Uttar Pradesh:Vertical rotary parking system for tight urban areas.
679
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 16, 2026 17:46:43630
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:31Noida, Uttar Pradesh:A fully robotic fast food restaurant in China
697
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:21Noida, Uttar Pradesh:Pup waiting for attention too
719
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 17:46:14553
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 16, 2026 17:46:03Noida, Uttar Pradesh:The Mould or chain effect seems to defy gravity
695
Report