Back
यातायात नियम उल्लंघन पर साहारनपुर में भारी कार्रवाई: 16 बुलेट साइलेंसर नष्ट, 37 चालान
NJNEENA JAIN
Jan 09, 2026 11:37:51
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर के थाना गंगोह पुलिस एवं क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 16 बुलेट मोटरसाइकायलों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाकर मौके पर ही नष्ट कराए। इसके अलावा नियमों के विपरीत पाए जाने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया तथा 37 वाहनों के चालान काटे गए। कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना बताया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
91
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report
24
Report
0
Report
65
Report
0
Report
1
Report