Back
सवर्ण यात्रा सहारनपुर से दिल्ली तक: 8 मार्च को बड़े आंदोलन की धमकी
NJNEENA JAIN
Mar 06, 2026 10:36:08
Saharanpur, Uttar Pradesh
यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज की यात्रा सहारनपुर पहुंची, 8 मार्च को दिल्ली में बड़े आंदोलन की चेतावनी। यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज की निकाली जा रही विरोध यात्रा उत्तराखंड से होते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंची। इस दौरान सवर्ण समाज और करणी सेना से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए 8 मार्च को दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा की है। सहारनपुर पहुंची इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया। यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि यूजीसी से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर सवर्ण समाज में लगातार असंतोष बढ़ रहा है और अब इसे लेकर देशभर में आवाज उठाई जा रही है। इस मौके पर करणी सेना संघ के अध्यक्ष नीरज चौहान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सवर्ण समाज की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंची है और यहां से हरियाणा होते हुए दिल्ली जाएगी। नीरज चौहान ने कहा कि 8 मार्च को दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें देशभर से सवर्ण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को समाज की समस्याओं और अधिकारों पर ध्यान देना होगा, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सवर्ण समाज को उसका हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया तो सवर्ण समाज अपने अधिकारों के लिए बड़ा संघर्ष करने को मजबूर होगा। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। वहीं यात्रा के सहारनपुर पहुंचने के दौरान पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। बताया जा रहा है कि यह यात्रा अब उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ते हुए हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी, जहां 8 मार्च को प्रस्तावित बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 17:46:300
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 06, 2026 17:46:180
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 06, 2026 17:46:050
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 06, 2026 17:45:550
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 06, 2026 17:45:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:45:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:200
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:31:560
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 06, 2026 17:31:44Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई: सानपाड़ा सेक्टर 4 में एक बंद घर में आग लग गई, पूरा घर आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझा दी है। आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 06, 2026 17:31:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 17:30:590
Report
0
Report
0
Report