Back
सहारनपुर में मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार; 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
NJNEENA JAIN
Feb 17, 2026 03:03:11
Saharanpur, Uttar Pradesh
पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है और इसी के चलते सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गोकैश बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर पुलिस कामेशपुर की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति कामेशपुर की ओर आते दिखाई दिए; टॉर्च के रोशनी से रोकने का इशारा किया गया। संदिग्ध व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को धीमी कर वापस राजापुर कलाल हटी की तरफ मोड़ कर चरकोड पर भागने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवार आगे चलकर बाईं तरफ जंगल के जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोड़ कर भागने लगे। भागते हुए मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षक में जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान कलीम पुत्र हमीद उर्फ मिद्दू निवासी गंगेवाड़ा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा 315 बोर बरामद हुआ। कलीम हिस्ट्रीशीटर भी है; पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाश के पास विभिन्न थानों में गोकशी, लूट आदि के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाइट... मुनेंद्र चंद्र क्षेत्राधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 17, 2026 05:01:110
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 17, 2026 05:00:540
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 17, 2026 05:00:330
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 17, 2026 05:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 17, 2026 04:47:090
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 17, 2026 04:47:010
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 17, 2026 04:46:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 04:46:360
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 17, 2026 04:46:140
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 17, 2026 04:46:020
Report