Back
GR: Greater Noida Lift Free Fall: Woman Injured, Safety Under Question
BPBHUPESH PRATAP
Feb 17, 2026 04:47:01
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन हाइराइस सोज़ाइटियो में लिफ्ट अटकने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। अब ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी में देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया ,सोसायटी के टावर G5 की लिफ्ट अचानक 15वीं मंजिल से फ्री फॉल होकर सीधे 10वीं मंजिल पर तेज झटके के साथ आकर रुकी। उसे समय लिफ्ट में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, हादसे के बाद सोसायटी में अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर टावर के बाहर इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही अचानक झटका लगा और लिफ्ट तेजी से नीचे गिरने लगी कुछ ही सेकंड में वह झटके से 10वीं मंजिल पर आकर रुकी, तेज झटके की वजह से महिला संतुलन नहीं बना सकी और लिफ्ट के अंदर ही बुरी तरह से गिर पड़ा।
जानकारी के मुताबिक सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसाइटी के एफ 7 टावर में रहने वाली एक महिला देर शाम टावर जी 5 में अपने परिचित से मिलने गई थी, जैसी ही वह लिफ्ट में सवार हुई गेट बंद होते ही लिफ्ट अचानक से फ्री फॉल हो गई और सीधे 15वीं मंजिल से 10वीं मंजिल पर झटके से आकर रुकी। इस दौरान वह अपने संतुलन को बैठी और लिफ्ट में अंदर ही गिर पड़ी चीख पुकार सुनकर लोग लिफ्ट की तरफ दौड़ पड़े और लिफ्ट को मैन्युअली खोला गया, महिला को बाहर निकाल कर आननफानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने लिफ्ट खुलवाकर महिला को बाहर निकाला। परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उनके पैर की हड्डी तीन जगह से फैक्चर हुई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है, वही सोसायटी के निवासियों का कहना है कि अगर लिफ्ट कुछ और मंजिल नीचे गिरती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था ।इस घटना ने ऊंची इमारत में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा मैं मौजूद हाईराइज सोसाइटीयो कि मेंटेनेंस और बिल्डर पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर लगातार हो रहे हादसों के बाद बिल्डर इसका संज्ञान क्यों नहीं ले पा रहे हैं हालांकि सरकार द्वारा लिफ्ट एक्ट कानून भी बनाया गया है लेकिन इसके बावजूद इस तरह के हादसे अब आम होते जा रहे हैं सोसाइटियों के निवासियों ने बिल्डर और मेंटेनेंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां है कि हर महीने समय पर मेंटेनेंस शुल्क वसूला जाता है लेकिन लिफ्ट की नियमित जांच और रखरखाव मे लापरवाही बरती जाती है। जिसे कहीं ना कहीं बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर आप सोसाइटी में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।
आए दिन हो रहे इस तरह के हादसों को देखते हुए सोसायटी के रहने वाले निवासियों ने मांग की है कि सभी लिफ्टों का तुरंत तकनीकी ऑडिट कराया जाए और दोषी पाए जाने पर बिल्डर और संबंधित मेंटेनेंस एजेंसी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए लोगों का यह भी कहना है कि ऊंची इमारत में लिफ्ट ही आवागमन का मुख्य साधन होता है ऐसे में एक लिफ्ट ही सुरक्षित नहीं होगी तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 15:02:36Sambalpur, Odisha:ଭାତ ବଦଳ ରେ ମୁଢି ଦେଲେ ବାଲେଶ୍ୱର ଫକୀରମୋହନ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଆୟୋଜିତ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ, ଅଭିଯୋଗ କଲେ ଖେଳାଳୀ..
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:02:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 05, 2026 15:02:120
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 05, 2026 15:02:030
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 05, 2026 15:01:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:01:34Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर में पत्नी की बेरहमी से पिटाई के कारण पति की मौत हो गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:01:250
Report
VKVasim Khan
FollowMar 05, 2026 15:01:180
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 05, 2026 15:01:140
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:00:19Noida, Uttar Pradesh:उधारी को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हो गए...जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
0
Report
1
Report
MJManoj Jain
FollowMar 05, 2026 14:47:130
Report
MJManoj Jain
FollowMar 05, 2026 14:46:590
Report