Back
सहारनपुर बेहट पुलिस ने मामा-भांजे समेत 4 वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
NJNEENA JAIN
Mar 25, 2026 13:17:47
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर के थाना बेहट पुलिस ने शातिर वाहन चोर गैंग का किया खुलासा 4 शातिर चोर गिरफ्तार 11 वहां भी चोरों के पास से बरामद। सहारनपुर पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की खास बात यह है कि इसमें मामा-भांजे की जोड़ी भी शामिल है, जो मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी, पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी किए हुए 11 वाहन भी बरामद किए हैं, सहारणपुर जनपद के बेहट थाना पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस गिरोह की तलाश थी। इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को गांगरोह नहर पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहसान उर्फ शानू, मेहरबान, दिलशाद और शमशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अहसान और मेहरबान इस गिरोह के मुख्य सदस्य हैं, जो खुद बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं दिलशाद और शमशाद चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने और बेचने का पूरा नेटवर्क संभालते थे। खास बात यह भी सामने आई है कि अहसान और दिलशाद के बीच मामा-भांजे का रिश्ता है, जिससे गिरोह के अंदर आपसी तालमेल मजबूत बना रहता था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइकों को बरामद किया है। इनमें से 5 बाइकों के मामले पहले से ही बेहट थाने में दर्ज थे, जबकि 2 बाइकों के संबंध में कोतवाली नगर थाने में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। बाकी बाइकों के असली मालिकों की पहचान करने का काम फिलहाल जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सुनियोजित तरीके से भीड़भाड़ वाले इलाकों और कम सुरक्षा वाली जगहों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद बाइकों को तुरंत नहीं बेचते थे, बल्कि उन्हें कुछ समय तक छिपाकर रखते थे और फिर धीरे-धीरे अलग-अलग जगहों पर बेचते थे, ताकि पुलिस को उन तक पहुंचने में मुश्किल हो। सहारनपुर पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर प्रेस वार्ता भी की, जिसमें बताया गया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और आर्थिक लाभ के लिए लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक खरीदने वाले लोगों की भी तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 25, 2026 14:34:380
Report
PSParmeshwar Singh
FollowMar 25, 2026 14:34:240
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 25, 2026 14:34:040
Report
0
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 25, 2026 14:33:180
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 25, 2026 14:33:070
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 25, 2026 14:32:380
Report
ASArvind Singh
FollowMar 25, 2026 14:32:150
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 14:31:500
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 25, 2026 14:31:280
Report
OBOrin Basu
FollowMar 25, 2026 14:30:590
Report
JPJai Prakash
FollowMar 25, 2026 14:30:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:30:20Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर मीरजापुर से है...यहां एंटी करप्शन टीम ने बाण सागर विभाग के JE को रिश्वत लेते धर दबोचा. JE की गिरफ्तारी से बाण सागर विभाग में हड़क़ंप मचा हुआ है
0
Report
728
Report
689
Report