Back
सहारनपुर: एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते खादी विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया
NJNEENA JAIN
Feb 05, 2026 14:46:13
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में एंटी करप्शन की टीम ने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लोन दिलाने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम को शिकायत मिली, जिसके बाद टीम ने ट्रैप बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। लखनौती के गांव बहादुर नगर के रहने वाले आकिब मलिक निवासी ग्राम बहादुर नगर, लखनौती ने टीम को शिकायत की थी। उसने खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उक्त लोन को पास कराने के एवज में कर्मचारी राहुल शर्मा द्वारा उससे पांच हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए, शिकायत की सत्यता की जांच के बाद गुरुवार 5 फरवरी 2026 को एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। पूर्व नियोजित योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। टीम द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:46:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:430
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 16:45:220
Report
0
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 16:33:050
Report