Back
सहारनपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, बदमाश पैर में गोली लगने से घायल
NJNEENA JAIN
Sept 30, 2025 05:34:53
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date....30.9.2025
Name... Neena jain
location... saharanpur
anchor....सहारनपुर में पुलिस और बदमाश की आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि थाना प्रभारी सरसावा महिला सब इंस्पेक्टर अन्नु परिहार पुलिस टीम के साथ शाहजहांपुर-चिलकाना रोड पर निर्माणाधीन पुल के नीचे चेकिंग कर रही थीं। तभी थाना कुतुबशेर के सब इंस्पेक्टर भूपेश शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे थाना कुतुबशेर से वांछित आरोपी की तलाश में थे।इसी दौरान चिलकाना की ओर से एक संदिग्ध युवक सफेद रंग की बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वो पुल के नीचे बाइक मोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागने लगा। पीछा करने पर बाइक खडंजा से कच्चे रास्ते पर बेकाबू होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने एक बार फिर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग उर्फ अन्नू पुत्र रामवीर निवासी ग्राम रोशनपुर थाना नकुड़, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी अनुराग के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वो थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हुई हालिया फायरिंग की घटना में भी वांछित चल रहा था। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
बाइट... अशोक सिसोदिया क्षेत्राधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 30, 2025 07:33:130
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 30, 2025 07:33:050
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 30, 2025 07:32:580
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 30, 2025 07:32:480
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 30, 2025 07:32:400
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 30, 2025 07:32:290
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 30, 2025 07:31:580
Report
0
Report
GLGautam Lenin
FollowSept 30, 2025 07:30:460
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 30, 2025 07:30:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 30, 2025 07:21:090
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowSept 30, 2025 07:21:001
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 30, 2025 07:20:141
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 30, 2025 07:20:080
Report