मोहर्रम और कावड पर्व ढंग से मनाया जाना पुलिस की प्राथमिकता, सुरक्षा के पुख्ता किए गए इंतजाम
Saharanpur, Uttar Pradesh:मोहर्रम और कावड़ दोनों ही पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए पुलिस मुस्तैद है। जहां SSP रोहित सिंह ने कहा कि मोहर्रम आने वाला है तथा 88 जुलूस शहर में निकलेंगे, जिसके लिए अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिए गए हैं। वहीं कावड़ यात्रा जिसके लिए सहारनपुर से राजस्थान, हरियाणा-पंजाब होते हुए कांवड़िए गुजरते हैं। कांवड शिविर, यातायात व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी। 22 तारीख से कावड़ यात्रा शुरू होगी, जिसके लिए सभी राज्यों की एक संयुक्त बैठक लिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
(जी न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट)
