Back
महाशिवरात्रि सुरक्षा के लिए सहारनपुर में 31 शिवાલય, 22 शोभायात्रा; ड्रोन-सीसीटीवी निगरानी
NJNEENA JAIN
Feb 13, 2026 09:46:29
Saharanpur, Uttar Pradesh
महाशिवरात्रि पर अलर्ट मोड में सहारनपुर परिक्षेत्र: 31 शिवालय, 22 बड़ी शोभायात्राएँ, 13 बड़े मेले — CCTV, ड्रोन व कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी
सहारनपुर परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने आगामी पर्व महाशिवरात्रि के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली में समुचित पुलिस प्रबंध किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख मंदिरों, शिवालयों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल एवं एंटी-रोमियो टीमों को सक्रिय किया गया है।संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग ड्यूटी प्लान तैयार किए गए हैं। महाशिवरात्रि के दौरान लगने वाले कांवड़ शिविरों के आयोजकों के साथ गोष्ठी कर सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीजे संचालन को लेकर पूर्व निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।डीआईजी ने बताया कि परिक्षेत्र में कुल 31 शिवालय हैं, जहाँ सादे वस्त्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त 22 बड़ी शोभायात्राएँ, 12 भंडारे एवं 13 बड़े मेले प्रस्तावित हैं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 11:34:280
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 13, 2026 11:33:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:33:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:33:050
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 13, 2026 11:32:580
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 13, 2026 11:32:410
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 13, 2026 11:32:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 11:32:050
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 13, 2026 11:31:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:31:270
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 13, 2026 11:30:530
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 13, 2026 11:30:350
Report
17
Report
0
Report