Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर में डॉक्टर बेटे का लापता होना परिवार के दिलों में डर बन गया

NJNEENA JAIN
Feb 06, 2026 09:53:31
Saharanpur, Uttar Pradesh
बच्चे सबसे ज्यादा महफूज अपने मां-बाप के साथ होते हैं लेकिन यही बच्चे अगर हो जाएं तो मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। सहारनपुर में 23 वर्षीय युवक थोड़ी देर में आ रहा था कहकर गया, वह आज 10 दिन बाद भी घर नहीं लौटा। उसकी मां की आंखें अपने बेटे के दीदार को तरस रही हैं और पिता रोज थाने और चौकी के चक्कर काट रहा है कि उसके बेटे का कुछ पता चल जाए। अकबर ने बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा शाहरुख 27 जनवरी 2026 को “थोड़ी देर में आता हूं” कहकर गया था और बार-बार कॉल किया तो थोड़ी देर में आ जाएगा कहां, और आखिरी बार उसने कहा कि वह सहारनपुर से थोड़ा दूर आ गया है लेकिन रात तक घर आ जाएगा। लेकिन रात हो गई वह नहीं आया। पहले तो उसके मोबाइल पर फोन घंटी भी बज रही थी उसके बाद स्विच ऑफ हो गया और अब कॉल करो तो नाम स्विच ऑफ बताता है और ना ही Busy बताता है। अब पिता को आशंका है कि उसके बेटे को कोई बहका-फुसला कर ले गया है। हालांकि उसका बेटा बच्चों का डॉक्टर है और वही घर के पास छोटी सी दुकान में अपनी डॉक्टर की क्लीनिक चलाए हुए हैं। पिता को आशंका है कि उसके बेटे के अकाउंट में एक लाख से भी ज्यादा रुपए थे और उसकी जेब में 30,000 से भी ज्यादा। और कोई उसे बेटे को बहका-फुसला कर ले गया है उसे आशंका है कि कहीं उसके बेटे के साथ कोई दुर्घटना तो नहीं हो गई। कहां गया उसका बेटा अभी रोज पुलिस थाने और चौकी के चक्कर काट रहा है; काश उसके बेटे का कुछ पता चल जाए। हालांकि उसने बताया कि उसके बेटे की डॉक्टर के सभी कागज, पढ़ाई के सभी कागज उन्हीं के पास हैं; उसके बेटे के पास पैन कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड है, क्या उसे एटीएम से पैसा निकाला गया है, इस बारे में उसने पुलिस को बताया है; लेकिन पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं कह रही है और रोज कहती है कि आज सब कुछ पता चल जाएगा। वहीं मां अपने बेटे के दीदार को तरस रही है — उसकी मां रोज उसके लिए खाना बनाती है और उसका इंतजार करती है; उसका बेटा लौट आएगा लेकिन अभी तक 10 दिन बीत गए। उनके पास फिलहाल अपने बेटे के इंतजार के अलावा कोई चारा नहीं है। पुलिस के आश्वासन उन्हें सहारा दे रहे हैं लेकिन उनका बेटा जब तक वापस नहीं आता, उनकी आंखें उसी के इंतजार में टकटकी लगाए रहती हैं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 06, 2026 11:25:15
Kaisarganj, Uttar Pradesh:बहराइच फखरपुर थाना क्षेत्र में वीरवार देर रात्रि को वजीरगंज बौंडी जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम अकबरपुर बुजुर्ग में एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से एक बाद एक बाइक की टक्कर होगई। ट्रैक्टर स्वराज 735 वा दोनों मोटरसाइकिल से फरमान पुत्र नियाज अहमद अपने अन्य दो दोस्तों के साथ ग्राम तिगडा निवासी अकबरपुर बुजुर्ग थाना फखरपुर घर वापस आ रहे थे कोहरा अधिक होने के कारण ट्राली से टकरा कर दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप घायल हो गए हादसे में घायल इस्लाम,फरमान, तथा नादिर हुसैन जख्मी हो गए जब कि फरमान की हालत नाजुक बताई जा रही है।मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज वजीरगंज अमित त्रिपाठी व दिवान रमानन्द यादव ने घायलो को गंभीर हालत में सीएचसी फखरपुर भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और परिजनों को सूचित किया गया। चौकी इंचार्ज अमित त्रिपाठी ने बताया दुर्घटनाग्रस्त व दुर्घटना कारित करने वाले वाहनों को कब्जा में ले लिया गया।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 06, 2026 11:23:59
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 06, 2026 11:23:48
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें इलाके के दबंगों ने रेलवे के ट्रेन ड्राइवर की लात घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी, मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, बताया जा रहा है कि रेल कर्मी ने दरवाजे पर खड़े होने से दबंगों को मना किया था, इस बात से नाराज होकर दबंगों ने एक राय होकर रेल कर्मी को पड़कर इसकी लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी, जब उसकी पत्नी बचाने आए तो उसके साथ भी हाथापाई कर दी, मारपीट से घायल हुआ पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वही मोहल्ले में दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 06, 2026 11:23:36
Chatra, Jharkhand:गरीबों के निवाले पर डाका, अंगूठा लगवाकर राशन हड़पने का आरोप हंटरगंज (चतरा): सरकारी राशन योजना में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। हंटरगंज प्रखंड के जबड़ा पंचायत स्थित बांका गांव में लाभुकों ने राशन डीलर कामेश्वर सिंह पर दिसंबर और जनवरी माह का अनाज नहीं देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर ने अंगूठा लगवाकर ऑनलाइन रसीद काट ली, लेकिन चावल नहीं दिया और विरोध करने पर धमकाकर भगा दिया। मामले की शिकायत पर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार ने जांच की, जिसमें सैकड़ों लाभुकों को राशन नहीं मिलने की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान दुकान में मात्र 2 क्विंटल चावल पाया गया। एमओ ने अनियमितता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीलर का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की बात कही। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 06, 2026 11:23:22
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एईबीआई : अवैध बालू तस्करी के खिलाफ टास्क फ़ोर्स की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी. खनन विभाग और मुफ्फसिल पुलिस के नेतृत्व में इस विशेष अभियान में अवैध बालू लदे पांच ट्रेक्टर जब्त किये गये. मटरुखा पंचायत और पीरटांड़ जाने वाले फतेहपुर पुल से तीन अवैध बालू लदे ट्रेक्टर पकड़े गये. पालमो पंचायत और बन्दरकूपी के समीप से दो बालू लदे अवैध ट्रैक्टर भी जब्त किये गये. इधर महतोडीह में अधिकारियों की टीम पहुँची जहां सैकड़ों ट्रेक्टर बालू डम्प मिला. मौके से सभी तस्कर वाहन फरार हो गए. पालमो व बराकर नदी में भी छापेमारी की गयी. सदर प्रखंड के मटरुखा और हजारीबाद और पीरटांड़ गिरिडीह - डुमरी मुख्य सड़क के बराकर नदी तट से अवैध बालू धनबाद जिले में तस्करी किया जाता है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है. अवैध बालू लदे ट्रेक्टर जब्त किये गये हैं. मटरुखा व आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में अवैध बालू डम्प है. अवैध कारोबार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. किसी सूरत में अवैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा.
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 06, 2026 11:22:41
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में गत वर्ष 25 जुलाई 2025 को मनोहरथाना उपखंड के पीपलोदी गांव में बारिश के दौरान एक स्कूल भवन भरभरा कर जमीदोज हो गया था। हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी, वहीं लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर घायल हुए थे। घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताया। इसके बाद सरकार ने सभी जर्जर स्कूलों की जाँच कर खतरा बन चुके इमारतों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। झालावाड़ जिले में 95 से अधिक जर्जर स्कूल इमारतों को प्रशासन ने जमीदोज कर दिया गया, और 180 से अधिक स्कूलों ने भवनों की मरम्मत के लिए बजट माँगा। जिले से शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 11.30 करोड़ रुपए के बजट से रिपेयरिंग कार्य शुरू कराए गए, पर जो भवन जोखिम के कारण जमीदोज किए गए थे, उनकी मरम्मत अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीण अंचलों में कुछ अध्यापकों ने सहयोग से छायादार प्रबंध कर पढ़ाई शुरू की, पर दीवारों के बगैर किसी विकल्प की मंजूरी नहीं मिली। इससे प्राथमिक स्कूल के बच्चों को 5–10 किलोमीटर दूर अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया गया, जिससे पढ़ाई प्रभावित हुई और कुछ बच्चे स्कूल जाना ही छोड़ दिए। मंगलपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय भी मलबे में है, जहाँ ग्राउंड रिपोर्टिंग से स्थितियाँ स्पष्ट हुईं। जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने पर वह कैमरे से बचते दिखे और जवाबदेही निर्धारित करने से बचते रहे। वर्तमान में मलबे में पड़े स्कूलों के नये निर्माण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है; शिक्षा विभाग और प्रशासन जवाबदेही देने को तैयार नहीं दिखते। असुरक्षित भवनों के स्थान पर अब विद्यार्थी मलबे के ढेर के बीचों-बीच शिक्षा के भविष्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और कई जगहों पर “मेरा विद्यालय सुरक्षित विद्यालय” जैसे संकेतक दीवारों पर ही दबी दीवारों पर लिखे मिलते हैं।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 11:21:12
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। शहर के फिनिक्स मॉल में आज फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के दर्शकों ने भाग लिया। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसे समाज, संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ी प्रेरणादायक फिल्म बताया।इस मौके पर मेयर उमेश गौतम ने कहा कि उन्होंने पूरी फिल्म देखी है और यह 1966 में हुए गौ रक्षा आंदोलन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज और सनातन धर्म में गाय का विशेष और पवित्र स्थान है, जिसे फिल्म में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। मेयर ने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों का संदेश भी देती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस फिल्म को परिवार के साथ अवश्य देखें, क्योंकि यह सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में मेयर के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्क्रीनिंग के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने फिल्म का आनंद लिया और इसके संदेश को लेकर सकारात्मक चर्चा होती रही।संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्णचंद्र ने कहा कि ऐसी फिल्मों को समर्थन मिलना चाहिए, जो समाज को जागरूक करें और संस्कृति से जोड़ें। उन्होंने कहा कि ‘गोदान’ भारतीय संस्कृति, गौ-माता के महत्व और जीवन मूल्यों का गहरा संदेश देती है।फिल्म की कहानी एक ऐसे वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है, जिसकी सोच और जीवनशैली में बदलाव तब आता है, जब उसके जीवन में गौ-माता का प्रवेश होता है। इसके बाद वह भारतीय परंपरा, पंचगव्य चिकित्सा, प्राकृतिक जीवन और गौ-सेवा के महत्व को समझता है।फिनिक्स मॉल में हुई इस विशेष स्क्रीनिंग को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला। फिल्म ‘गोदान’ को लेकर संघ के पदाधिकारियों सहित समाज और राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने इसे सपरिवार देखने योग्य बताया, जिसके बाद यह अपील शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 06, 2026 11:20:23
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर आगामी फिल्म “घूसखोर पंडित” के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पूर्वांचल छात्र सेना ने फूंका फिल्म का पोस्टर पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयোজक निमेष पांडेय के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों का आरोप—फिल्म भारतीय सभ्यता और संस्कृति को ठेस पहुंचाती है विशेष समुदाय को बदनाम करने का लगाया गया गंभीर आरोप सेंसर बोर्ड से फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग कार्रवाई न होने पर प्रदेशभर में सिनेमाघरों के बाहर आंदोलन की चेतावनी निर्माताओं के खिलाफ कोर्ट जाने की भी दी गई धमकी गाजीपुर में आगामी बॉलीवुड फिल्म पंडत के खिलाफ आज कलेक्ट्रेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया गया, और पोस्टर फूंक कर विरोध जताया।ये विरोध प्रदर्शन पूर्वांचल छात्र सेना के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने फिल्म का पोस्टर फूंकते हुए किया और फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। दरअसल आज गाजीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पांडेय के नेतृत्व में आगामी फिल्म “घुसखोर पंडित” का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह फिल्म भारतीय सभ्यता और संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाली है और विशेष समुदाय को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस दौरान निमेष पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म हमारे समाज और परंपराओं को अपमानित करती है। अगर सेंसर बोर्ड इस पर रोक नहीं लगाता, तो हम पूरे प्रदेश में सिनेमा घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top