Back
पति की बेवफाई से परेशान महिला ने तलाक मांगा, महिला थाने में तहरीर
NJNEENA JAIN
Feb 07, 2026 14:51:55
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित महिला थाने पहुंची एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद उसे अब तक न्याय नहीं मिला है। पीड़ित महिला खुशी वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सहारनपुर के गोपाल नगर, नुमाइश कैंप क्षेत्र निवासी अमित वर्मा से हुई थी, जो कपड़ों का व्यापार करता है। खुशי वर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही समय बाद उसके पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति उसे लगातार जान से मारने और तलाक देने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि जिस महिला से उसके पति का संबंध है, वह भी शादीशुदा है और उसका 14 वर्षीय बच्चा है। इस पूरे मामले की जानकारी अभी तक उस महिला के पति को नहीं है। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उसका एक 1 वर्षीय बच्चा है और वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने तलाक (डिवोर्स) की मांग की है। खुशी वर्मा ने कहा कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और फिलहाल वह अपनी बहन के साथ रह रही है। उसका आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और हाल ही में उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गया, जिसमें पति के खिलाफ कई अहम सबूत मौजूद थे। पीड़िता ने महिला थाने और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उसे और उसके बच्चे को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 18:02:490
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:02:360
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 07, 2026 18:02:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 18:01:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:01:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:01:120
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 18:00:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:00:290
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:45:590
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 07, 2026 17:45:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 17:45:290
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:45:210
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 17:45:090
Report