icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244901
Syed Amir MianSyed Amir MianFollow14 Jun 2024, 07:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा की सीमा सिंह पदभार ग्रहण, महिलाओं के लिए लड़ाई का ऐलान

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा ,पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, महिला मोर्चा पूरी निष्ठा से काम करेगी। साथ ही कहा झारखंड में महिलाओं की स्थिति खराब है , उन्हें न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी
0
0
Report

नेशनल लोक अदालत ने सालों से चले पारिवारिक विवाद को समझौते से खत्म किया

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सालों से चले पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन एक परिवारिक विवाद का सुखद समाधान हुआ है। इमलई गाँव के सुनील कुमार का करीब 20 साल पहले पहला विवाह हुआ था, लेकिन विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद सुनील ने दूसरा विवाह कर लिया। पहली पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में मामला दायर किया, जो करीब चार साल तक चलता रहा। शनिवार को नेशनल लोक अदालत में माननीय न्यायाधीश एम.एल. राठौर और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझाइश और सुलह का प्रयास किया गया। आखिरकार दोनों पक्षों में सहमति बन गई और चार साल से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया। सुलह के बाद सुनील कुमार ने अपनी दोनों पत्नियों और बच्चों की जिम्मेदारी निभाने पर सहमति जताई है। यानी वर्षों से चला आ रहा विवाद अब आपसी समझ और सहमति में बदल गया। लोक अदालत की पहल से एक परिवार को कानूनी लड़ाई से बाहर निकलकर नई शुरुआत का रास्ता मिला है। यह मामला बताता है कि संवाद, समझाइश और आपसी सहमति से वर्षों पुराने विवाद भी सुलझाए जा सकते हैं。
0
0
Report

जयपुर मंगलमप्लस मेडिसिटी में गैस्ट्र्रोएंटेरोलॉजी और जीआई सर्जरी विभाग का बड़ा विस्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के मंगलमप्लस मेडिसिटी में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और जीआई सर्जरी विभाग का विस्तार, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ विभाग जयपुर के मंगलमप्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल में मरीजों को पेट, लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए गैस्ट्र्रोएंटेरोलॉजी एवं जीआई सर्जरी विभाग का विस्तार किया गया है। इस मौके पर काले हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज, मंगलम ग्रुप के चेयरमैन एन.के. गुप्ता और जयपुर डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल मुख्य अतिथि रहे। वहीं मंगलम ग्रुप के डायरेक्टर रामबाबू गुप्ता और विनोद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नवीनीकृत विभाग में मरीजों के लिए डेडिकेटेड गैस्ट्रो ICU, पूरी तरह सुसज्जित एंडोस्कोपी एवं ERCP यूनिट और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं के जरिए पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की जांच और इलाज एक ही स्थान पर किया जा सकेगा। विभाग में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी और ERCP जैसी आधुनिक जांच एवं उपचार प्रक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और जीआई सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को उपचार प्रदान करेगी। विभाग में फैटी लिवर, लिवर की गंभीर बीमारियां, हेपेटाइटिस, गैस-एसिडिटी, आंतों की बीमारियां, पैंक्रियाटाइटिस, पित्त की थैली एवं पथरी, पेट के कैंसर, हर्निया और बच्चों से जुड़ी पेट की समस्याओं सहित पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एवं जीआई सर्जरी विभाग के विस्तार का उद्देश्य जयपुर और आसपास के मरीजों को पेट, लिवर, आंतों और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के लिए आधुनिक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। अस्पताल के अनुसार -अब तक 14,380 से अधिक एंडोस्कोपी -975 से अधिक कोलोनोस्कोपी, 2,368 से अधिक ERCP और 944 से अधिक जीआई सर्जरी की गई -अस्पताल की ओर से अब तक 18,687 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई -ਮंगलਮਪ्लस मेडिसिटी की ओर से मरीजों के लिए 14 से 19 सितंबर 2026 तक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन
0
0
Report
Advertisement

बांधों में पानी की कमी के बीच येलो अलर्ट, मानसून अब फिर चालू

Jaipur, Rajasthan:बांधों में पानी का संकट,फिर से बारिश का येलो अलर्ट,मानसून के आखिरी में बदल सकती बांधों की तस्वीर जयपुर-प्रदेश के बांधों में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले बांधों में पानी कम बचा है। लेकिन इसी बीच 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी होने के बाद एक बार फिर से बांधों में पानी आने की उम्मीद दिखने लगी है। आखिरकार इस सीजन में क्या है बांधों का हाल...देखिए इस रिपोर्ट में! मानसून फिर एक्टिव होगा- राजस्थान में एक सप्ताह से सुस्त रहा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। आज 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। लेकिन दूसरी तरफ बांधों की ताजा स्थिति की बात करे तो पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी पानी कम है। पिछले साल सितंबर में 90% पानी बांधों में था,लेकिन अबकी बार अब तक सिर्फ 60 फीसदी ही पानी बांधों में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश की संभावना है। राजस्थान के 196 बांधों अभी तक खाली है। सिर्फ 75 बांध फुल है। 422 बांधों आंशिक रूप से पानी है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अब भी गर्मी का असर है। यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। इन जिलों में यलो अलर्ट- बीकानेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ,चुरू,सीकर,जयपुर,अलवर,भरतपुर,नागौर,अजमेर,भीलवाडा,उदयपुर,राजसमंद,पाली,सिरोही,जालौर,बाडमेर,जोधपुर,जैसलमेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश- अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़ के एरिया में कई स्थानों पर 2 इंच तक बरसात हुई। सबसे ज्यादा बारिश अलवर के कोटकासिम में 45MM रिकॉर्ड हुई। तेज बारिश से अलवर, सवाई माधोपुर, दौसा के कुछ एरिया में सड़कों पर पानी भर गया। गर्मी, उमस से भी लोगों को राहत मिली। लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश- मौसम विशेषज्ञों ने बताया बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम आज दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश से लगे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के अगले 24 घंटे के दौरान मध्य भारत से होकर पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इससे राजस्थान के दूसरे इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बीकानेर, जोधपुर संभाग के एरिया में बारिश थमने और पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी तेज हो गई। सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू, गंगानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा। लेकिन अब येलो अलर्ट के बाद बारिश होने से राहत की उम्मीद है।
0
0
Report

राजस्थान बांधों में पानी कम, 29 जिलों में यलो अलर्ट से बारिश की उम्मीद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-प्रदेश के बांधों में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले बांधों में पानी कम बचा है। लेकिन इसी बीच 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी होने के बाद एक बार फिर से बांधों में पानी आने की उम्मीद दिखने लगी है। आखिरकार इस सीजन में क्या है बांधों का हाल...देखिए इस रिपोर्ट में! मानसून फिर एक्टिव होगा- राजस्थान में एक सप्ताह से सुस्त रहा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। आज 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। लेकिन दूसरी तरफ बांधों की ताजा स्थिति की बात करे तो पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी पानी कम है। पिछले साल सितंबर में 90% पानी बांधों में था, लेकिन अबकी बार अब तक सिर्फ 60 फीसदी ही पानी बांधों में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश की संभावना है। राजस्थान के 196 बांध अभी तक खाली है। सिर्फ 75 बांध फुल है। 422 बांधों आंशिक रूप से पानी है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में अब भी गर्मी का असर है। यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। इन जिलों में यलो अलर्ट- बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चुरू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश- अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़ के एरिया में कई स्थानों पर 2 इंच तक बरसात हुई। सबसे ज्यादा बारिश अलवर के कोटकासिम में 45MM रिकॉर्ड हुई। तेज बारिश से अलवर, सवाई माधोपुर, दौसा के कुछ एरिया में सड़कों पर पानी भर गया। गर्मी, उमस से भी लोगों को राहत मिली। लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश- मौसम विशेषज्ञों ने बताया बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम आज दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश से लगे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के अगले 24 घंटे के दौरान मध्य भारत से होकर पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इससे राजस्थान के दूसरे इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बीकानेर, जोधपुर संभाग के एरिया में बारिश थमने और पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी तेज हो गई। सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू, गंगानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा। लेकिन अब येलो अलर्ट के बाद बारिश होने से राहत की उम्मीद है।
0
0
Report

सागर में रसूखदारों के ठिकानों पर प्रशासन कार्रवाई, अवैध शराब कांड के बाद सीलिंग

Sagar, Madhya Pradesh:अब सागर में रसूखदारों के व्यावसायिक ठिकानों पर कार्यवाही.. जहरीली शराब कांड के बाद कार्यवाही... एंकर/ एमपी के सागर में बंडा जहरीली शराब कांड के बाद अब प्रशासन का रुख बेहद कड़क दिखाई दे रहा है। अवैध शराब की धरपकड़ के साथ अब ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिनका कनेक्शन शराब कांड से है या फिर शराब की अवैध खेपों को बाजार में पहुंचाने तक है। प्रशासन ने कल की ताबड़तोड़ कार्यवाहियों में कई ढाबों और सड़क किनारे अवैध रूप से चल रहे रेस्टोरेंट जमीदोज किए तो सागर शहर के बहेरिया में बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए कुछ होटल रेस्टोरेंट सील किए थे और आज जगहों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है। इस कार्यवाही की जद में आए लोग सामान्य नहीं है बल्कि रसूखदार और राजनीतिक रूप से सक्षम और प्रभावशाली माने जाने वाले लोग है। सबसे पहली कार्यवाही सागर जनपद पंचायत की अध्यक्ष सविता सिंह के पति पृथ्वी सिंह के होटल जलसा पर की गई इसे सील किया गया है, पृथ्वी सिंह और उनकी जनपद अध्यक्ष पत्नी सविता सिंह भाजपा से संबंधित है और इलाके में उनका नाम और रसूख दोनों है। दूसरी कार्यवाही इस इलाके में बनी सत्यम होटल में की गई जिसे प्रशासन ने सील किया है , ये होटल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के सीनियर एमएलए भूपेंद्र सिंह के भतीजे सत्येंद्र सिंह की बताई जा रही है , हालांकि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पहले ही ये बात सार्वजनिक कर चुके है कि उनके परिवार में सिर्फ इनकी पत्नी और बच्चे भर है बाकी कोई रिश्तेदार नातेदार से उनका लेना देना नहीं है और कोई अवैध कार्य करता है उनका नाम लेता है तो उसे उनसे जोड़कर नहीं देखा जाए और इसके लिए बाकायदा उन्होंने अखबारों में इश्तहार भी निकलवाया था लेकिन इलाके में लोग उनके रिश्तों का जिक्र करते हुए सत्येंद्र को भतीजा ही मानते है। वहीं तीसरी जो बड़ी कार्यवाही हुई वो सागर जनपद की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री राजकुमारी सिंह कुशवाहा के बेटे सिद्धार्थ कुशवाहा के पाथवे रिज़ॉर्ट पर हुई है प्रशासन ने इसे कल सील किया था और आज पाथ वे रिसॉर्ट और होटल सत्यम पर बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यहां कब्जा की गई जमीन और सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन ने अब तक ये नहीं बताया है कि ये तमाम व्यायसायिक संस्थान सील क्यों किए गए और आज बुलडोजर एक्शन क्यों लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव ने बिहार में हत्या के बढ़ते मामले पर सरकार को निशाने पर लिया

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना तेजस्वी यादव का बयान सीतामढ़ी में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर जम कर निशाना साधा और कहा बिहार में जब से बीजेपी की सरकार बनी है और जब से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने तब से अपराध बढ़ चुका है। कोई ऐसा दीन नहीं जिस दीन हत्या ना हो बिहार में。 और इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार लोगों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। बाइट — तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
0
0
Report

उत्तराखंड जमीन आवंटन घोटाला: कांग्रेस ने धामी सरकार पर बड़ा हमला

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में जमीनों के आवंटन को लेकर कांग्रेस ने धामी सरकार पर बहुत बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि सरकार ने कानून को ताक पर रखकर 225 एकड़ कीमती इंडस्ट्रियल जमीन को औने-पौने दाम पर बेच दिया है। कांग्रेस के मुताबिक उत्तराखंड में नियम है कि 12.50 एकड़ से ज्यादा कोई भी सरकारी संपत्ति बेचनी या लीज पर देनी हो तो कैबिनेट से मंजूरी लेना अनिवार्य है, लेकिन सरकार ने UII-DB को कैबिनेट से एक्स्ट्रा पावर दिलाकर पूरे नियम को ही बायपास कर दिया。 करन माहरा का आरोप है कि एक साल तक इस पूरे मामले को गुप्त रखा गया। अगर सब कुछ पारदर्शी था तो इसे ओपन क्यों नहीं किया गया。 करन माहरा ने दूसरा बड़ा आरोप सिक्का ग्रुप को लेकर लगाया। उन्होंने कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट की हॉस्पिटल की जमीन को फ्लैट्स बना कर बेचने के लिए दिया जाना भी बड़ा घोटाला है। सबसे बड़ा आरोप 225 एकड़ इंडस्ट्रियल जमीन को लेकर है। ये जमीन मूल रूप से बेरोजगार युवाओं को इंडस्ट्री लगाने के लिए आरक्षित की गई थी。 करन माहरा ने कहा कि इस तरह से जमीनें बेच कर सरकार आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में धकेल रही है। अगर सब कुछ बेच कर चले जाएंगे तो राज्य बनाने का औचित्य क्या रह जाएगा । कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार आई तो इन सभी जमीनों को वापस सरकार में निहित किया जाएगा。 कुल मिलाकर कांग्रेस ने इस बार सिर्फ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया, बल्कि जमीन आवंटन के पूरे प्रोसेस को ही गैरकानूनी बताया है। अब देखना होगा कि सरकार और UII-DB इस पर क्या जवाब देती है।
0
0
Report

हमीरपुर लोक अदालत: 18 प्रकार के वादों का निस्तारण, 4.42 करोड़ जमा

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज की अध्यक्षता में लोक अदालत का किया गया आयोजन, लोक अदालत में 18 प्रकार के वादों का किया जायेगा निस्तारण, पारिवारिक,वैवाहिक, मोटर दुर्घटना वाद, बिजली-पानी बिल और चेक बाउंस सहित न्यायालय में न दाखिल मामलों का निस्तारण, लोक अदालत का फैसला अंतिम फैसला,निस्तारित मामले की किसी भी अदालत में नही की जा सकती अपील, लोक अदालत में पक्षकारों के धन,श्रम,समय और संसाधनों की होती है बचत, लोक अदालत में बिना अधिवक्ता के अपने वाद का कराया जा सकता है निस्तारण, पिछले लोक अदालत में 16188 मामलों का किया गया था निस्तारण, समझौते की धनराशि के रूप में 4 करोड़ 42 लाख 33 हजार 321 रुपये कराए गए थे जमा, जिला न्यायालय के सभा कक्ष में किया गया लोक अदालत का आयोजन。
0
0
Report
Advertisement

केदारनाथ यात्रा द्वितीय चरण के लिए पुलिस ने सुरक्षा-यातायात तैयारियाँ तेज कर दीं

Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम यात्रा-2026 के द्वितीय चरण को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग और गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग, शटल व्यवस्था, यातायात और मानसून से प्रभावित मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौर में सीतापुर, सोनप्रयाग सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और मानसून के दौरान मलबा-पत्थर आने से प्रभावित स्थानों पर मार्ग को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। एनएच विभाग और लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर क्षतिग्रस्त मार्गों पर आवश्यक कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से भी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दूसरे चरण की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है。
0
0
Report

फर्जी पत्रकार और मत्स्य अधिकारी बनकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow13m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा और देवरनियां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने व अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य साथियों की तलाश जारी है।भोजीपुरा निवासी सालिम रजा ने शिकायत की थी कि मोबाइल पर कॉल कर खुद को मत्स्य विभाग का अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने कार्रवाई और जान से मारने की धमकी देकर उनसे 70 हजार रुपये वसूल लिए। दोबारा रकम लेने पहुंचे साजिद निवासी घंघोरा पिपरिया को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए।इसी गिरोह ने देवरनियां क्षेत्र के प्यारे लाल को भी मत्स्य अधिकारी बनकर धमकाया और 13 हजार रुपये वसूल किए थे। इस मामले में पुलिस ने 11 सितंबर की रात रेलवे स्टेशन के पास से मोहम्मद आजम निवासी करमपुर चौधरी, इज्जतनगर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह मछली पालन करने वाले लोगों को फर्जी मुकदमे और जेल भेजने की धमकी देकर रुपये ऐंठता था। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक दो लाख रुपये से अधिक की वसूली कर चुका है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह के मातृत्व शिशु केंद्र में आग, नर्सों ने सुरक्षित नवजातों को बाहर निकाला

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह स्वास्थ विभाग के अधीन चेताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ केंद्र में शनिवार दोपहर अचानक मामूली आग लगी। घटना के समय शिशु स्वास्थ केंद्र में कुछ नवजात एडमिट थे, जिनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि आग शिशु स्वास्थ केंद्र जिस कमरे में लगा। उसी कमरे से सटा हुआ बच्चों के वार्मर रूम था। जहां नवजात को जन्म के बाद इलाज के लिए रखा जाता हैं। इसी वार्मर कमरे से सटे नर्स रुम के एक सीलिंग पंखे का कॉयल शॉर्ट सर्किट के कारण जल उठा। और आग कमरे को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते वार्मर कमरे में ड्यूटी पर तैनात नर्स और स्वास्थ कर्मियों का नजर गया। तो सभी आनन फानन में नवजात को कमरे से बाहर निकालने लगे। इस दौरान सारे कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इधर शिशु स्वास्थ केंद्र के कर्मी अरविंद कुमार ने भी बताया कि आग लगने का कारण सीलिंग पंखे में शार्ट सर्किट है।
0
0
Report

कतर्नियाघाट में खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद; 6 सप्ताह में 13 तेंदुए पकड़े गए

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ पिंजड़े में कैद,06 सप्ताह में 13 तेंदुए पिंजरें में हुए कैद खबर बहराइच से है,कतर्नियाघाट वन विभाग की टीम ने इलाके में मचड़ा रहे खूंखार तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया,आपको बता दें कि बीते 06 सप्ताह में 13 तेंदुए कतर्नियाघाट के आसपास इलाकों से पकड़े जा चुके हैं,जिसकी पुष्टि DFO कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने की है, कतर्नियाघाट क्षेत्र के निशानगाड़ा वन रेंज के पचासा गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ मचड़ा रहा था,जो वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ लगातार आबादी वाले गांवों में दस्तक दे रहा था। रात के अंधेरे में गांव में घुसकर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत थी। हाल ही में इस खूंखार तेंदुए ने पचासा गांव के ही शुभम नाम के एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत और बढ़ गई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। कई दिनों की मशक्कत के बाद आज सुबह तेंदुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top