रामपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
Rampur, Uttar Pradesh:विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रामपुर के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जोगेन्दर सिंह ने रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक रामपुर की प्रेरणा से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जिला अस्पताल स्थित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर रहे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को समझाना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
