icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Aaftab KhanAaftab KhanFollow24 Jan 2025, 11:51 am

रायबरेली में धूमधाम से शुरू हुआ तीन दिवसीय यूपी दिवस

Raebareli, Uttar Pradesh:

रायबरेली के जीआईसी मैदान में उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। तीन दिवसीय यूपी दिवस का उद्घाटन प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने दीप प्रज्वलित कर किया। "विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम हर्षिता माथुर, SP डॉ. यशवीर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। विभिन्न सरकारी विभागों ने योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जेलों की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है। यह आयोजन 24 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ली, सभापति पद को लेकर उठे सवाल

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर निर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में शपथ ग्रहण की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन की अगुवाई में कांग्रेस के सभी निर्वाचित पार्षद कलक्ट्रेट पहुंचे और उपखण्ड अधिकारी के समक्ष शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम की ओर से निर्वाचित पार्षदों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शपथ ग्रहण के बाद सभापति पद को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी स्तर पर निर्वाचित पार्षदों के साथ विचार-विमर्श के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। नगर परिषद में कांग्रेस के महज 10 सीटों पर सिमटने के सवाल पर शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने कहा कि जनता जनार्दन है और उसका निर्णय सर्वोपरि है। जिनेन्द्र जैन ने कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों में बंटे होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट था। टिकट वितरण में सभी से राय ली गई थी और किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया। सभापति पद के लिए बहुमत जुटाने के सवाल पर भाजपा से बातचीत की संभावना को लेकर जैन ने कहा कि राजनीति में हर दरवाजे खुले रहते हैं। शहर के विकास और हित के लिए आवश्यकता पड़ी तो पार्टी कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी。
0
0
Report

तीर्थराज मचकुंड पर ऋषि पंचमी से देव छठ तक आस्था का सैलाब

Dholpur, Rajasthan:तीर्थराज मचकुंड पर ऋषि पंचमी की धूम, देव छठ पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब धौलपुर। जिले के ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर मंगलवार को ऋषि पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सरोवर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों महिलाओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साधु-संतों ने भी सरोवर में स्नान किया। ऋषि पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने सप्त ऋषियों की कथा सुनी और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों को दान-दक्षिणा दी तथा भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मचकुंड परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा。 देव छठ पर होगा पर्व स्नान, नवविवाहित जोड़े निभाएंगे परंपरा मचकुंड का प्रसिद्ध वार्षिक लक्खी मेला ऋषि पंचमी से देव छठ तक आयोजित होता है। ऋषि पंचमी पर संत समाज के शाही स्नान के साथ मेले का शुभारंभ होता है, जबकि देव छठ के दिन सरोवर में श्रद्धालुओं का प्रमुख पर्व स्नान होता है। इस अवसर पर राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। देव छठ पर नवविवाहित जोड़ों द्वारा विवाह के दौरान पहनी जाने वाली मोहरियों और कलंगियों का मचकुंड सरोवर में विसर्जन करने की परंपरा भी निभाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस परंपरा के माध्यम से नवदंपती सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। मचकुंड को कहा जाता है तीर्थों का भांजा तीर्थराज मचकुंड को धार्मिक मान्यताओं के चलते सभी तीर्थों का भांजा कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस कालयवन के वध के लिए राजा मुचुकुंद की दिव्य शक्ति का सहारा लिया था। इसी पौराणिक प्रसंग से मचकुंड की धार्मिक महत्ता जुड़ी हुई है। महंत कृष्णदास ने बताया कि ऋषि पंचमी और देव छठ के अवसर पर मचकुंड में हर वर्ष प्रसिद्ध लक्खी मेला लगता है। मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और धार्मिक परंपराओं में भाग लेते हैं。 byte 1 कृष्णदास महंत
0
0
Report
Advertisement

भीकनगांव: 500 ट्रैक्टर रैली से मुआवजे और पानी-बीज संकट पर जोर

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की हुंकार। खरगोन जिले के भीकनगांव में 50 गांव के हजारो किसानो ने अपनी मांगो को लेकर निकाली ट्रैक्टर से आक्रोश रैली。 करीब 500 टैक्टर की रैली, करीब 1 किमी लंबी रैली से भीकनगांव में यातायात हुआ प्रभावित。 भारतीय किसान संघ की अगुवाई में 50 से ज्यादा गांवों के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे。 देशगांव-जुलवानिया फोरलेन में जमीन अधिग्रहण पर बाजार मूल्य से 4 गुना मुआवजे की मांग。 भीकनगांव-बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना का पानी जल्द खेतों तक पहुंचाने की मांग । सिंचाई के लिए बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की मांग。 किसानों ने शासन- प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी。 विधायक झूमा सोलंकी भी रैली में हुई शामिल。 खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का भार कम करने की मांग 1 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी शुरू करने की उठी मांग मक्का और तुअर की MSP पर खरीदी, फसल सर्वे और मुआवजे की भी मांग, अमानक खाद- बीज और कीटनाशकों की सैंपलिंग कराने की मांग。 अवैध तुलाई वसूली और 5 रुपए प्रवेश शुल्क बंद करने की मांग。 200 से ज्यादा महिला किसानों ने भी आंदोलन में लिया हिस्सा किसानों की चेतावनी 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज । भीकनगांव में किसान संघ की रैली में फूटा आक्रोश。
0
0
Report
Advertisement

बिहटा के नाले से बोरे व्यापारी का शव मिला, मार्ग पर आगजनी से हंगामा

Danapur, Bihar:पटना के बिहटा स्थित राघोपुर बाजार समिति के पास नवनिर्मित नाले से बोरा कारोबारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान राघोपुर निवासी कृष्णा महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कृष्णा महतो की बाजार समिति गेट के पास पुराने बोरे की खरीद-बिक्री की दुकान थी. कृष्णा महतो सोमवार शाम अपनी दुकान बंद करने के बाद अपने घर नहीं पहुंचा. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था और आज सुबह बिहटा बाजार समिति के पास नवनिर्मित नाले में उसका शव मिला. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया. घटना से नाराज ग्रामीणों और व्यवसायियों ने पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया. फिलहाल शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कृष्णा महतो की मौत किन परिस्थितियों में हुई है. फिलहाल पुलिस जांच की बात बता कुछ भी बोलने से बच रही है.
0
0
Report

एटा में 14 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Etah, Uttar Pradesh:एटा में डॉ. इलामारन के निर्देशन में नशे के कारोबार पर मारहरा पुलिस का बड़ा प्रहार, मारहरा पुलिस ने 14 किलो गांजे के साथ तीन शातिर गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शातिर तस्करों के कब्जे से 14 किलों 100 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद, आरोपियों के पास से पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 2.10 (दो लाख दस हजार) रूपये, चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े रितिक, गुलशन और दीपू, तीनों शातिर गांजा तस्कर एटा के रहने वाले है, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल, पुलिस के अनुसार तीनों पकड़े गए आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
0
0
Report

यूपी कैबिनेट आज डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगाएगी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज योगी कैबिनेट की बैठक। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी योगी कैबिनेट की बैठक। कैबिनेट बैठक में डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी देने की तैयारी। उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025 को मंजूरी का प्रस्ताव। इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों के वित्तीय अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव। शोहरतगढ़, बढ़नी और सवायजपुर में नए बस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव। ATS से वाहनों की फिटनेस जांच के लिए नई राज्य नीति-2026 का प्रस्ताव। सरकारी प्राथमिक स्कूलों को ‘स्मार्ट स्कूल’ के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव। PRD स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। PRD स्वयंसेवकों और आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा का प्रस्ताव। मथुरा की छाता शुगर मिल में एथेनॉल प्लांट लगाने का प्रस्ताव। चीनी मिलों को पेराई सत्र 2026-27 के लिए सरकारी गारंटी देने का प्रस्ताव। पूर्वांचल में मछली पालन परियोजना के लिए वर्ल्ड फिश से समझौते का प्रस्ताव। लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख तक का कर्ज 6% ब्याज पर देने का प्रस्ताव। उचित दर दुकानदारों को प्रति क्विंटल खाद्यान्न पर 25 रुपये अतिरिक्त मार्जिन का प्रस्ताव। अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए करीब 65 एकड़ जमीन मुफ्त देने का प्रस्ताव। प्रदेश में पहले चरण में 900 नई अदालतें और संबंधित पद बनाने का प्रस्ताव। 10 साल तक की किरायेदारी-पट्टे पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट का प्रस्ताव। पूर्व सैनिकों के इलाज के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक हेतु सेना को जमीन मुफ्त देने का प्रस्ताव।
0
0
Report
Advertisement

पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में नूर आलम की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Patna, Bihar:पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में आर ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बगल एक घर में 30 वर्षीय युवक नूर आलम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना की पुलिस और FSL सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है。 मृतक के भाई नौशाद के मुताबिक, बीते 5 सितंबर को नूर की पत्नी पड़ोस के एक युवक के साथ चली गई थी। वह अपने दो वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई, जबकि चार वर्षीय बेटी को नूर के पास छोड़ गई थी। घटना के बाद बच्ची को उसकी दादी के पास रखा गया है। नूर आलम मूल रूप से वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मौजा पकड़ी का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह बचपन से ही आर ब्लॉक इलाके में परिवार के साथ रह रहा था और हवा-हवाई चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। नूर की मां जरीना बेगم ने बताया कि सोमवार दोपहर तक वह काम कर रहा था। इसके बाद बेटी को उनके पास छोड़कर गया था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस के युवक ने नूर की मौत की जानकारी दी। पुलिस और FSL टीम साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

हरदा के ग्राम सुखरास में कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाते बच्चे परेशान

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। हरदा शहर से महज 7 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में ग्रामीण आज भी कीचड़ भरी सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। बारिश के दिनों में हालात के बाद और भी बदतर हो जाते हैं। इसी सड़क से स्कूली बच्चे भी रोजाना गुजरते हैं, जिससे उनकी यूनिफॉर्म तक खराब हो जाती है। तस्वीरें हरदा शहर से महज 7 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास की हैं, जहां गांव की मुख्य सड़क बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है और बारिश के दिनों में यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। बच्चे इसी रास्ते से होकर रोजाना स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन कीचड़ के कारण उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक कई बार शिकायत और पत्राचार किया गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से ही गांव की सड़क की स्थिति इसी तरह बनी हुई है। उनका आरोप है कि सड़क कागजों और फाइलों में बन चुकी है, लेकिन जमीन पर आज भी ग्रामीण बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और सड़क निर्माण का काम कब शुरू होता है。
0
0
Report
Advertisement

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। भारतीय किसान यूनियन (अ) ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर स्थित शहीद पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद किसानों ने तहसीलदार अनिल कुमार राम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि योग्य भूमि के अंशों का शुद्धीकरण क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गांव में चौपाल लगाकर कराने, अपात्र राशन कार्ड निरस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं पर रोक लगाने और पात्र लाभार्थियों को बिना शुल्क आवास दिलाने की मांग की गई। इसके साथ ही गौशालाओं में पशुओं की उचित देखभाल व चारे की व्यवस्था कराने तथा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां लगाकर घरों तक पेयजल पहुंचाने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा, सत्यम, अनिल कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव कुमार, मून जी अवस्थी, विनय सिंह, नीतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
0
0
Report

फर्जी 2.80 लाख सैलरी स्लिप के आधार पर ग्रुप CEO बना आरोपी गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 2.80 लाख की सैलरी स्लिप और फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र के दम पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ग्रुप CEO बनकर बैठे जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार दुबे (43) निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लैंडमार्क ग्रुप में 2 लाख 80 हजार 670 रुपये महीना सैलरी का फर्जी बैंक स्टेटमेंट और अनुभव प्रमाण-पत्र तैयार किया। इसी के आधार पर उसे अगस्त 2025 में श्रीतुलजा भवानी ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. (अनंत टोयोटा) में ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्ति मिल गई। काम के दौरान प्रबंधन ने उसे प्रमोट कर ग्रुप CEO आफ्टर सेल्स का चार्ज भी दे दिया। इसके बाद मई 2026 में उसने अचानक इस्तीफा दे दिया। कंपनी जब उसका फुल एंड फाइनल हिसाब कर रही थी, तब HR ने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराया। जांच में खुलासा हुआ कि लैंडमार्क ग्रुप के नाम से लगाया गया बैंक स्टेटमेंट फर्जी था और उस पर हस्ताक्षर भी खुद आरोपी के ही थे। वेरिफिकेशन में पता चला कि उसने लैंडमार्क ग्रुप में कभी काम ही नहीं किया था। इसके बाद कंपनी के HR मैनेजर की शिकायत पर क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने का केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने कानपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और आज ग्वालियर लाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के दम पर कंपनी से लाखों रुपये सैलरी के रूप में ऐंठे हैं, जिससे पूछताछ जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top