Back
Raebareli229001blurImage

Raibareli: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में फंसे दो बच्चे, रायबरेली पुलिस ने बचाया

Mahesh kumar
May 13, 2025 05:48:12
Raebareli, Uttar Pradesh

रायबरेली जिले की मिल एरिया थाना पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को एक बड़े ठगी के जाल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ये बच्चे इंस्टाग्राम रील और सोशल मीडिया के चक्कर में फंस गए थे और घर से भाग निकले थे। एक बच्चा मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाला है जो अपनी मां के गहने लेकर घर से भाग गया था। दूसरा बच्चा रायबरेली के लखपत नगर का रहने वाला है। दोनों बच्चे ठगों के संपर्क में आ गए थे और खतरे में थे। रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और मिल एरिया थाने के प्रभारी राजीव सिंह की टीम ने तेज़ी से कार्रवाई की और बच्चों को खोज निकाला। पुलिस की सतर्कता और मेहनत की हर कोई तारीफ कर रहा है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|