icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
202001
AKA K SinghFollow14 May 2025, 03:46 pm

Aligarh: अचल ताल सरोवर पर्यावरणीय संकट में

Aligarh, Uttar Pradesh:

अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अचल ताल सरोवर, जिसे मिनी मथुरा के नाम से भी जाना जाता है, इस समय गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहा है। यहां की मछलियां और कछुए बड़ी संख्या में मर रहे हैं। इसका मुख्य कारण टयूबेल का बंद होना और तालाब में आसपास का गंदा पानी मिलना बताया जा रहा है। दूषित पानी के कारण तालाब में ऑक्सीजन की कमी हो गई है, जिससे जलीय जीव दम तोड़ रहे हैं। भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है। इसके अलावा, पशु-पक्षी भी इसी गंदे पानी को पीने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोग और पर्यावरण प्रेमी प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि जल्द से जल्द टयूबेल चालू किया जाए और तालाब की सफाई के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
202122
AKA K SinghFollow13 May 2025, 03:52 pm

Aligarh - एएमयू की छात्रा सबीरा हारिस ने साइप्रस शॉटगन वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

Aligarh, Uttar Pradesh:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा सबीरा हारिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। साइप्रस में आयोजित शॉटगन विश्व कप की डबल्स श्रेणी में उन्होंने अपने जोड़ीदार काइनन के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में सबीरा ने 75 में से 72 टारगेट साधे, जबकि काइनन ने 70 हिट किए। चीन की टीम के खिलाफ शूट-ऑफ में भारतीय जोड़ी ने शानदार धैर्य दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह सबीरा के करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, जो अब जर्मनी में 19 मई से शुरू होने वाले ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि न सिर्फ एएमयू के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भारत की शूटिंग प्रतिभाओं की अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान को बढ़ाती हैं।

0
0
Report
Advertisement
Back to top