Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे हादसे में दो छात्रों की मौत, एक छात्रा घायल

SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 12, 2026 09:57:48
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे पर कोचिंग से लौट रहे तीन छात्रों को टक्कर मारी गई। टक्कर में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई, एक छात्रा का पैर कट गया है। ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि चालक फरार है। घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के पास की है। यहां रानीगंज की तरफ लगभग एक किलोमीटर आगे एक अज्ञात ट्रक ने कम्प्यूटर कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर में प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले आलम और मेहफ़ूज़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्रा का एक पैर कट गया। छात्रा को तुरंत सीएचसी ले गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाईयर सेंटर के लिए रवाना कर दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVishnupriya Arora
Mar 12, 2026 11:15:53
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 12, 2026 11:15:47
Barh, Bihar:बाढ़ पंडारक थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में केस उठाने से मना करने पर दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला किए जाने की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। समस्तीपुर गांव से 3 माह पहले एक लड़की को गांव का ही एक युवक भगाकर ले गया था। लड़की के पिता ने इस मामले में पंडारक थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस काफी खोजबीन के बाद लड़की को खोजने में सफल रही और उसे सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले में लड़के को जेल भेज दिया गया था। लड़के के परिजन लगातार केस उठाने को लेकर लड़की के परिजन पर दबाव डाल रहे थे। केस उठाने से मना करने पर बुधवार रात लड़के वालों ने घर पर चढ़कर लड़की के परिजनों के साथ जमकर लाठी डंडे से मारपीट की। इस दौरान महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वही लड़की के परिजन इस घटना से डरे सहमे है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है。
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 12, 2026 11:15:15
Danapur, Bihar:बिहटा में हथियार के बल पर बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और चोरी तथा लूटी गई छह बाइक बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, बिहटा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जीजे कॉलेज रोड के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ अपराधी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि हाल के दिनों में बिहटा इलाके में बाइक चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसी को देखते हुए पुलिस सतर्क थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर मौदही इलाके से चोरी और लूटी हुई छह बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह राहगीरों को हथियार के बल पर रोककर बाइक लूटने की घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 12, 2026 11:11:10
Karauli, Rajasthan:दांडी मार्च की वर्षगांठ पर शांति पदयात्रा का हुआ आयोजन, जिला करौली एंकर इंट्रो - दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, करौली के तत्वावधान में शांति पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से आमजन को शांति, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया गया。 शांति पदयात्रा की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल से की गई। समिति के जिला संयोजक प्रेमसिंह माली ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान संभागीय संयोजक राजीव गांधी स्टडी सर्किल के विश्राम बैरवा, जिला सहसंयोजक फूलसिंह बंधवा और युवा सहसंयोजक घनश्याम लोधा भी मौजूद रहे。 पदयात्रा महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल से प्रारंभ होकर नथुआ नगर, शिकारगंज, आदर्श नगर, कन्नूपुरा, अंबेडकर नगर, मुरलीपुरा, अगोला, अंबेडकर सर्किल, केशवपुर पुलिया और एसपी ऑफिस करौली के सामने से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट सर्किल तक पहुंची। इसके बाद पदयात्रा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पदयात्रा में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम का समापन शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए किया गया। पदयात्रा में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक समयराज मीना, पूर्व ब्लॉक संयोजक फारूक अहमद, अध्यापक अखिलेश शर्मा, नीतू राठौर, शिव कुमार सैनी सहित स्काउट-गाइड के विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर जिला संयोजक प्रेमसिंह माली ने कहा कि दांडी मार्च हमें सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इसी उद्देश्य से शांति पदयात्रा निकालकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 12, 2026 11:10:56
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:बैंक के बाहर टप्पेबाजी करने वाला गिरोह पकड़ा गया कौशांबी जिले में बैंकों के आसपास भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। एसओजी, सर्विलांस और सैनी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है。 पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सैनी कोतवाली क्षेत्र में 24 फरवरी को अमृतलाल नाम के व्यक्ति से 25 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना हुई थी, जबकि 9 मार्च को सविता देवी नाम की महिला से 14 हजार रुपये ठग लिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में राजा, दीपू और वीरेंद्र शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद और अखबार से बनी नोटनुमा गड्डियां बरामद की हैं, जिनके ऊपर और नीचे असली नोट लगाए जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में कुल पांच लोग शामिल हैं। इनमें से दो लोग बैंक के आसपास रेकी करते हैं, जबकि एक साथी बैंक के अंदर जाकर ऐसे लोगों को चिन्हित करता है जो कम पढ़े-लिखे या बुजुर्ग होते हैं। इसके बाद आरोपी उनकी मदद करने के बहाने विश्वास जीतते हैं और बैंक से निकाले गए पैसे लेकर उन्हें अखबार की नकली गड्डी थमा देते हैं। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि 1 मार्च को उन्होंने बांदा जिले के नरैनी स्थित इलाहाबाद बैंक से एक व्यक्ति से 29 हजार रुपये की ठगी की थी। राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक कौशांबी
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 12, 2026 11:10:29
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और फरार अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस कप्तान अपराजिता लोहान के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को पूरे जिले में एक साथ फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल फरार आरोपियों को कोर्ट में हाजिर कराने के लिए पुलिस ने पारंपरिक और सख्त तरीका अपनाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजाकर फरार वारंटियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए। इस दौरान ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया कि वे अपराधियों को संरक्षण न दें और उनके बारे में पुलिस को सूचना दें। अभियानों की कमान संभाल रहे एसडीपओ संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है, वे कानून का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दें। यदि वे स्वयं उपस्थित नहीं होते हैं, तो पुलिस उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती समेत अन्य कठोरतम कानूनी कार्रवाई करेगी। आपको बता दे कि एसपी अपराजिता लोहान के कमान संभालते ही छापेमारी अभियान में तेजी आई है। पुलिस का उद्देश्य है कि जिले को अपराध मुक्त बनाना और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना। पुलिस की इस लाउड कार्रवाई से कई वारंटी अब कानूनी शिकंजे के डर से आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे हैं।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 12, 2026 11:10:00
Panipat, Haryana:गैस संकट से कराह उठा पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग, हजारों इकाइयाँ बंद होने की कगार पर; मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट\nगैस संकट से ठप हुआ पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग, हजारों मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट\nएलपीजी सप्लाई बंद: पानीपत की 500 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, एक्सपोर्ट ऑर्डर पर खतरा\n2 लाख मजदूरों का भविष्य दांव पर\nपानीपत। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति में आई बाधा ने पानीपत के प्रसिद्ध टेक्सटाइल उद्योग को गहरे संकट में डाल दिया है। एलपीजी गैस की सप्लाई ठप होने से शहर की सैकड़ों औद्योगिक इकाइयाँ बंद हो चुकी हैं और हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उद्योगपति और मजदूर दोनों ही इस स्थिति से बेहद चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं।\nहरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने बताया कि पिछले दो दिनों से गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद है। पानीपत का विश्व प्रसिद्ध मिंक ब्लैंकेट उद्योग पूरी तरह गैस पर निर्भर है। गैस के बिना बॉयलरों का संचालन संभव नहीं है, जिसके कारण उत्पादन की पूरी प्रक्रिया रुक गई है।\nउन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग का काम डाइंग प्लांट से शुरू होता है, जहाँ बड़ी मात्रा में गैस की जरूरत होती है। सप्लाई न मिलने से डाइंग और प्रोसेसिंग का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है। इसका सीधा असर एक्सपोर्ट ऑर्डर्स पर पड़ रहा है और कई ऑर्डर रद्द होने की कगार पर हैं। उनका कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो पानीपत के व्यापार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।\nधमीजा ने बताया कि शहर में करीब 3700 औद्योगिक इकाइयाँ हैं, जिनमें से फिलहाल 500 से 600 मिंक ब्लैंकेट और एक्सपोर्ट से जुड़ी इकाइयाँ बंद हो चुकी हैं। अगर गैस संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो घरेलू बाजार से जुड़ी अन्य इकाइयाँ भी बंद हो सकती हैं।\nउन्होंने यह भी बताया कि पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र में लगभग दो लाख श्रमिक काम करते हैं। फैक्ट्रियों के बंद होने से उनके वेतन और भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।\nधमीजा ने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं को लेकर जल्द ही सरकार से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने बताया कि उद्योग संगठनों की ओर से रविवार को केन्द्रीय मंन्त्री मनोहर लाल से मिलने का समय मांगा गया है, जहाँ 31 एसोसिएशन मिलकर अपनी समस्या रखेंगे।\nउन्होंने एक और अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से उद्योग जगत कॉमन बॉयलर प्लांट की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक इसे स्थापित नहीं किया गया। उनका मानना है कि अगर यह प्लांट पहले लग जाता, तो शायद आज उद्योग को इस तरह की गंभीर स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।\nवहीं ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान वीरभान सिंगला ने बताया कि एलपीजी की सप्लाई बंद होने से 3-डी, बेडशीट, फ्लाइंग और मिंक ब्लैंकेट से जुड़े लगभग 70 से 80 प्रतिशत उद्योग बंद हो चुके हैं। उनका कहना है कि उद्योग बंद होने से मजदूरों की हालत बेहद खराब हो रही है। जब फैक्ट्रियां ही नहीं चलेंगी, तो मजदूरों को वेतन देना भी मुश्किल हो जाएगा।\nसिंगला ने बताया कि उद्योग पहले से ही महंगे कच्चे माल की मार झेल रहा है। यार्न की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है। जो यार्न पहले करीब 100 रुपये प्रति किलो मिलता था, वह अब 125 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में उद्योग चलाना और भी कठिन हो गया है।\nउधर मजदूरों की स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। फैक्ट्रियों में काम बंद होने से सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। कई फैक्ट्रियों में 100 से 150 मजदूर काम करते थे, जो अब खाली बैठे हैं। मजदूरों का कहना है कि पिछले 5–6 दिनों से गैस सप्लाई बंद होने के कारण काम पूरी तरह ठप पड़ा है।\nमजदूरों ने बताया कि काम बंद होने से उनके घरों में खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। जो थोड़ी-बहुत बचत या राशन था, वह भी खत्म होने के करीब है। गैस की कमी का असर केवल बड़ी फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि गैस पर निर्भर छोटे व्यापार और दुकानों पर भी पड़ रहा है।\nउद्योग जगत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और आपूर्ति संकट का सीधा असर पानीपत की इंडस्ट्री पर पड़ा है। यदि जल्द ही गैस सप्लाई का कोई वैकल्पिक समाधान नहीं निकाला गया, तो पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग और इससे जुड़े लाखों लोगों की आजीविका गंभीर संकट में पड़ सकती है।\nसरकार से अपील करते हुए उद्योगपतियों ने कहा है कि पानीपत देश का एक प्रमुख टेक्सटाइल हब है, इसलिए यहाँ प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई की व्यवस्था की जाए, ताकि उद्योग और मजदूर दोनों को इस मुश्किल समय से राहत मिल सके।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 12, 2026 11:09:03
Delhi, Delhi:दिल्ली के ख्याला गैस गोदाम पर कांग्रेस का प्रदर्शन गैस गोदाम कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी की हाथापाई पश्चिमी जिला के ख्याला गैस गोदाम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन और जैसे ही प्रदर्शन करने लगे गैस गोदाम के कर्मचारी और बाउंसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की और दुर्व्यवहार किया उसके बावजूद कांग्रेस का कार्यकर्ता वहां डटे रहे और गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और हाय हाय के नारे लगाए और हाथों में बैनर और सिर पर सिलेंडर रखकर जमकर प्रदर्शन किया वही उनका कहना था कि चाहे गैस गोदाम के कर्मचारी कितने ही दादागिरी दिखा दे लेकिन हम इस ख्याला गैस गोदाम पर सिलेंडरों की कालाबाजारी नहीं होने देंगे और हम यही जमकर डटे रहेंगे ताकि पब्लिक को गैस सिलेंडर आराम से मिले और गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके।
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 12, 2026 11:08:45
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Mar 12, 2026 11:08:31
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 12, 2026 11:06:48
Tonk, Rajasthan:टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा टोंक में LPG गैस सिलेंडर स्टॉक और सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. कालाबाजारी करते पाए जाने पर होगा सख्त एक्शन. टोंक में स्कूलों को मिड डे मील के संचालन के लिए मिलते रहेंगे गैस सिलेंडर. देशभर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की आशंकाओं के चलते अफवाहों का बाजार गर्म है. टोंक जिले में भी अलग अफवाह देखी गई; एक पत्र से भ्रम फैल गया कि अब मिड डे मील के लिए सिलेंडर नहीं मिलेंगे. गुरुवार को टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने LPG गैस सिलेंडर की कमी की आशंकाओं और अफवाहों पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि टोंक जिले में गैस सिलेंडर के स्टॉक और सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है और जेल, पुलिस मेस और सरकारी होस्टल्स और मिड डे मील जैसे मामलों में निरंतर सप्लाई होती रहेगी. टोंक में एक गैस एजेंसी ने टोंक शिक्षा अधिकारी को लिखे पत्र में सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के लिए दिए जाने वाले गैस सिलेंडरों पर रोक की बात कही थी, जिसे कलेक्टर ने एक कन्फ्यूजन बताया. भविष्य में सभी सरकारी संस्थानों—जेल, सरकारी स्कूल या पुलिस मेस व सरकारी होस्टल—में सप्लाई जारी रहेगी. जिला रसद अधिकारी के साथ बैठक में इस समस्या को निपटा लिया गया. पिछ्ले 24 घंटों में सिलेंडरों की सप्लाई व्यवस्था से जुड़ा यह मामला जल्द ही सुलझा लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली. खुद जिला कलेक्टर ने स्थिति साफ की है. जिला रसद अधिकारी ने भी कहा कि किसी को भी समस्या नहीं आएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top