Back
दांडी मार्च की वर्षगांठ पर करौली में शांति पदयात्रा: अहिंसा का संदेश
ACAshish Chaturvedi
Mar 12, 2026 11:11:10
Karauli, Rajasthan
दांडी मार्च की वर्षगांठ पर शांति पदयात्रा का हुआ आयोजन,
जिला करौली
एंकर इंट्रो - दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, करौली के तत्वावधान में शांति पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से आमजन को शांति, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया गया。
शांति पदयात्रा की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल से की गई। समिति के जिला संयोजक प्रेमसिंह माली ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान संभागीय संयोजक राजीव गांधी स्टडी सर्किल के विश्राम बैरवा, जिला सहसंयोजक फूलसिंह बंधवा और युवा सहसंयोजक घनश्याम लोधा भी मौजूद रहे。
पदयात्रा महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल से प्रारंभ होकर नथुआ नगर, शिकारगंज, आदर्श नगर, कन्नूपुरा, अंबेडकर नगर, मुरलीपुरा, अगोला, अंबेडकर सर्किल, केशवपुर पुलिया और एसपी ऑफिस करौली के सामने से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट सर्किल तक पहुंची। इसके बाद पदयात्रा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान पदयात्रा में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम का समापन शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए किया गया।
पदयात्रा में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक समयराज मीना, पूर्व ब्लॉक संयोजक फारूक अहमद, अध्यापक अखिलेश शर्मा, नीतू राठौर, शिव कुमार सैनी सहित स्काउट-गाइड के विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला संयोजक प्रेमसिंह माली ने कहा कि दांडी मार्च हमें सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इसी उद्देश्य से शांति पदयात्रा निकालकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 12, 2026 12:32:170
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 12, 2026 12:32:050
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 12, 2026 12:31:510
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 12, 2026 12:31:300
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 12, 2026 12:30:350
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 12, 2026 12:30:150
Report
0
Report
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 12, 2026 12:23:290
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 12, 2026 12:23:020
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 12, 2026 12:22:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 12, 2026 12:22:150
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:20:400
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:20:260
Report