Back
पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग पर गैस संकट भारी, हजारों रोजगार खतरे में
RBRAKESH BHAYANA
Mar 12, 2026 11:10:00
Panipat, Haryana
गैस संकट से कराह उठा पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग, हजारों इकाइयाँ बंद होने की कगार पर; मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट\nगैस संकट से ठप हुआ पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग, हजारों मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट\nएलपीजी सप्लाई बंद: पानीपत की 500 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, एक्सपोर्ट ऑर्डर पर खतरा\n2 लाख मजदूरों का भविष्य दांव पर\nपानीपत। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति में आई बाधा ने पानीपत के प्रसिद्ध टेक्सटाइल उद्योग को गहरे संकट में डाल दिया है। एलपीजी गैस की सप्लाई ठप होने से शहर की सैकड़ों औद्योगिक इकाइयाँ बंद हो चुकी हैं और हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उद्योगपति और मजदूर दोनों ही इस स्थिति से बेहद चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं।\nहरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने बताया कि पिछले दो दिनों से गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद है। पानीपत का विश्व प्रसिद्ध मिंक ब्लैंकेट उद्योग पूरी तरह गैस पर निर्भर है। गैस के बिना बॉयलरों का संचालन संभव नहीं है, जिसके कारण उत्पादन की पूरी प्रक्रिया रुक गई है।\nउन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग का काम डाइंग प्लांट से शुरू होता है, जहाँ बड़ी मात्रा में गैस की जरूरत होती है। सप्लाई न मिलने से डाइंग और प्रोसेसिंग का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है। इसका सीधा असर एक्सपोर्ट ऑर्डर्स पर पड़ रहा है और कई ऑर्डर रद्द होने की कगार पर हैं। उनका कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो पानीपत के व्यापार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।\nधमीजा ने बताया कि शहर में करीब 3700 औद्योगिक इकाइयाँ हैं, जिनमें से फिलहाल 500 से 600 मिंक ब्लैंकेट और एक्सपोर्ट से जुड़ी इकाइयाँ बंद हो चुकी हैं। अगर गैस संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो घरेलू बाजार से जुड़ी अन्य इकाइयाँ भी बंद हो सकती हैं।\nउन्होंने यह भी बताया कि पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र में लगभग दो लाख श्रमिक काम करते हैं। फैक्ट्रियों के बंद होने से उनके वेतन और भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।\nधमीजा ने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं को लेकर जल्द ही सरकार से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने बताया कि उद्योग संगठनों की ओर से रविवार को केन्द्रीय मंन्त्री मनोहर लाल से मिलने का समय मांगा गया है, जहाँ 31 एसोसिएशन मिलकर अपनी समस्या रखेंगे।\nउन्होंने एक और अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से उद्योग जगत कॉमन बॉयलर प्लांट की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक इसे स्थापित नहीं किया गया। उनका मानना है कि अगर यह प्लांट पहले लग जाता, तो शायद आज उद्योग को इस तरह की गंभीर स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।\nवहीं ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान वीरभान सिंगला ने बताया कि एलपीजी की सप्लाई बंद होने से 3-डी, बेडशीट, फ्लाइंग और मिंक ब्लैंकेट से जुड़े लगभग 70 से 80 प्रतिशत उद्योग बंद हो चुके हैं। उनका कहना है कि उद्योग बंद होने से मजदूरों की हालत बेहद खराब हो रही है। जब फैक्ट्रियां ही नहीं चलेंगी, तो मजदूरों को वेतन देना भी मुश्किल हो जाएगा।\nसिंगला ने बताया कि उद्योग पहले से ही महंगे कच्चे माल की मार झेल रहा है। यार्न की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है। जो यार्न पहले करीब 100 रुपये प्रति किलो मिलता था, वह अब 125 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में उद्योग चलाना और भी कठिन हो गया है।\nउधर मजदूरों की स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। फैक्ट्रियों में काम बंद होने से सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। कई फैक्ट्रियों में 100 से 150 मजदूर काम करते थे, जो अब खाली बैठे हैं। मजदूरों का कहना है कि पिछले 5–6 दिनों से गैस सप्लाई बंद होने के कारण काम पूरी तरह ठप पड़ा है।\nमजदूरों ने बताया कि काम बंद होने से उनके घरों में खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। जो थोड़ी-बहुत बचत या राशन था, वह भी खत्म होने के करीब है। गैस की कमी का असर केवल बड़ी फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि गैस पर निर्भर छोटे व्यापार और दुकानों पर भी पड़ रहा है।\nउद्योग जगत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और आपूर्ति संकट का सीधा असर पानीपत की इंडस्ट्री पर पड़ा है। यदि जल्द ही गैस सप्लाई का कोई वैकल्पिक समाधान नहीं निकाला गया, तो पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग और इससे जुड़े लाखों लोगों की आजीविका गंभीर संकट में पड़ सकती है।\nसरकार से अपील करते हुए उद्योगपतियों ने कहा है कि पानीपत देश का एक प्रमुख टेक्सटाइल हब है, इसलिए यहाँ प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई की व्यवस्था की जाए, ताकि उद्योग और मजदूर दोनों को इस मुश्किल समय से राहत मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 12, 2026 12:23:290
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 12, 2026 12:23:020
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 12, 2026 12:22:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 12, 2026 12:22:150
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:20:400
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:20:260
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 12, 2026 12:20:160
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:590
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 12:17:42Noida, Uttar Pradesh:दादी पोते का ये प्यार सबसे अनमोल है। उम्र सिर्फ एक संख्या है दिल तो हमेशा बच्चा रहना चाहिए.
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 12, 2026 12:17:290
Report
DRDivya Rani
FollowMar 12, 2026 12:17:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 12, 2026 12:16:590
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 12, 2026 12:16:060
Report