Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
कश्मीर में LPG और पेट्रोल की आपूर्ति पर्याप्त, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील
SBShowket Beigh
Mar 12, 2026 11:08:31
Srinagar,
Don’t Panic, LPG and Petrol Stocks Available in Abundance: Administration Appeals CalmSrinagar, March 12: Amid rumors of a possible shortage of LPG and petrol due to the ongoing Iran-Israel conflict, thousands of residents were seen standing in long queues outside gas agencies across Srinagar on Thursday. At several distribution centers, including in different localities of the city, women, elderly citizens, and youth gathered in large numbers to refill their LPG cylinders, fearing a possible shortage if the war continues. Local residents expressed concern and said that uncertainty over the international situation has created panic among the public. Many people rushed to gas agencies to secure additional cylinders. However, gas agency owners and officials clarified that there is no shortage of LPG in Kashmir. One agency owner said that sufficient stock is available and regular supplies are reaching the Valley. “We have adequate stock and there is no need for panic buying. We appeal to people to remain calm and take cylinders as per their normal requirement,” the owner said. The Kashmir administration has also reassured the public that LPG and petrol stocks are available in abundance, urging people not to believe rumors or create unnecessary rush at fuel stations and gas agencies. Authorities appealed to residents to maintain calm and cooperate with distribution agencies to ensure smooth supply for everyone.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
Mar 12, 2026 12:17:59
Noida, Uttar Pradesh:ईस्ट गोदावरी ज़िले से पकड़े जाने के बाद, पापिकोंडा नेशनल पार्क के लैंडस्केप में, रामपचोदवरम डिवीज़न में इस नर बाघ “एक्सप्लोरर” नाम के हिसाब से, वह बड़े पैमाने पर लैंडस्केप घूम रहा है, ऐसी जगहें और पैटर्न दिखा रहा है जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था। उसके गले में लगे रेडियो कॉलर और VHF टेलीमेट्री का इस्तेमाल करके लगातार मॉनिटरिंग के ज़रिए, हर मूवमेंट जंगल की छिपी हुई ज़िंदगी की एक झलक देता है। यह पहल एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि जंगल में रेडियो-कॉलर वाले बाघ को छोड़ना और सिस्टमैटिक तरीके से मॉनिटर करना आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के कंज़र्वेशन इतिहास में पहली बार हुआ है। जैसे-जैसे बाघ इलाके में घूम रहा था, उसने न सिर्फ़ इस लैंडस्केप की शान को दिखाया, बल्कि कंज़र्वेशन के गहरे सोशियोलॉजिकल पहलुओं को भी दिखाया। सिर्फ़ इकोलॉजिकल तैयारी काफ़ी नहीं है; सोशल तैयारी और लोगों की बड़े मांसाहारी जानवरों के साथ रहने की इच्छा भी उतनी ही ज़रूरी है। हर मूवमेंट हमें याद दिलाता है कि कंज़र्वेशन के लिए जंगलों और समाज दोनों को बाघों की वापसी का स्वागत करने के लिए तैयार करना ज़रूरी है, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक रूप से सजाया है और हमारे साथ सही मायने में शेयर किया है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 12, 2026 12:17:16
Panchkula, Haryana:आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले के संबंध में गुरुवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुख्यालय में एडीजीपी (एसीबी) चारू बाली तथा एसपी (एसीबी) गंगaarाम पूनिया की संयुक्त पत्रकारवार्ता। ADGP ने कहा कि IDFC फस्ट बैंक मामले में अभी तक 11 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जिनमें 10 लोग न्यायिक हिरासत में हैं। जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें छह बैंक के कर्मचारी हैं चार प्राइवेट लोग हैं और एक सरकारी कर्मचारी है। ADGP ने कहा कि बैंक के पैसा का अवैध रुप से 4 से 5 फर्जी कंपनियों में निवेश किया गया है। इन फर्जी कंपनियों की जांच चल रही है। SP गंगाराम पूनिया ने कहा कि जाँच जारी है। बैंक के एक्सपर्ट जाँच में सहयोग कर रहे हैं। ACB मुख्यालय में बैंक के एक्सपर्ट और जांच एजेंसी के अधिकारी कैंप किए हुए हैं जाँच तेजी से चल रही है। एक आरोपी विक्रम वाधवा से जुड़े सवाल पर एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि जल्द ही विक्रम बाजवा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे प्रकरण में किसी बड़े नौकरशाह या आईएएस की भूमिका से जुड़े सवाल पर दोनों ही अधिकारी बचते नजर आए ADGP ने कहा कि किसी भी आईएएस का रोल सामने नहीं आया है। एसीबी ने किसी के खिलाफ जाँच की अनुमति नहीं मांगी है। अभी पूरे मामले की जांच चल रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 12, 2026 12:16:59
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के किसान ने आज से करीब 23 साल पहले 18 लाख सालाना पैकेज वाले नौकरी छोड़कर शुरू की आइसबर्ग लेट्यूस की खेती, परिवार ने मना किया लेकिन नहीं मानी बात अब 80 एकड़ में कर रहे खेती, बड़े होटल और कई राज्यों में होती है सप्लाई। खेती में अब नए-नए प्रयोग करके खेती को मुनाफे का सौदा बनाया जा रहा है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि आज से करीब 23 साल पहले खेती में किसानों को कुछ नया मिल सकता था उस समय किसानों को कृषि यंत्रों और नई तकनीक का बहुत अभाव था लेकिन उस समय भी एक किसान ने खेती में कुछ ऐसे करके दिखाया जो सैकड़ो हजारों किसानों के लिए प्रेरणा बना और उनको एक नई खेती की तरफ लेकर गया। कुरुक्षेत्र के गौरीपुर गांव के किसान बिनवंत सिंह की कहानी एक ऐसी ही कहानी है जिसने "आइसबर्ग लेट्यूस" खेती करके भारत के किसानों को एक नई खेती से अवगत कराया। 2003 में 18 लाख सालाना पैकेज की नौकरी छोड़ शुरू की खेती किसान बिनवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद महाराष्ट में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिल गई थी वहां पर उनको अच्छा पैकेज भी मिला हुआ था । लेकिन गांव में अपनी पुश्तैनी जमीन पर कुछ करने का जुनून उनके अंदर था उन्होंने इस जुनून के चलते एक अच्छी पैकेज की नौकरी जिसमें उन्हें 18 लाख रुपए सालाना पैकेज मिल रहा था। उसको छोड़कर अपने गांव चले आए और यहां पर पुश्तैनी जमीन पर खेती करने शुरू की। नौकरी छोड़ने पर पिता हुए नाराज उन्होंने बताया कि जब वह इतने अच्छे पैकेज वाली नौकरी छोड़कर अपने घर वापस लौट आए तब उनके पिता काफी नाराज हुए क्योंकि उनके पिता ने उनको बड़े अरमानों के साथ पढ़ाया लिखाया और नौकरी करने लायक बनाया लेकिन बेटा इतने अच्छे पैकेज की नौकरी छोड़कर वापस घर चला आया क्योंकि उस समय में 18 लाख रुपए सालाना पैकेज एक बहुत ही अच्छा पैकेज माना जाता था। लेकिन उन्होंने खेती के लिए उसको छोड़ दिया जिसे उनके पिता नाराज हुए उन्होंने कहा कि हम लोग भी अपनी कई पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं खेती में कुछ नहीं बचता इसलिए तुम नौकरी करो लेकिन उन्होंने अपने पिता की बात नहीं मानी और खेती करने की ठान ली। शुरू की आइसबर्ग लेट्यूस की खेती उन्होंने बताया की शुरुआत में उन्होंने भी परंपरागत खेती को शुरू किया था लेकिन उसमें कुछ बचा नहीं है फिर कुछ अलग करने की सोची। उन दिनों मैकडॉनल्ड' कंपनी भारत में आई थी। उनको अपने फूड प्रॉडक्ट्स के लिए आइसबर्ग लेट्यूस चाहिए थे जिसके चलते उन्होंने उनसे संपर्क किया और उन्होंने कहा कि अगर वह उनके नॉर्म्स के अकॉर्डिंग अच्छी क्वालिटी के आइसबर्ग लेट्यूस उनको तैयार करके दे सकते हैं तो उस पर वह जरूर काम करें। लेकिन दो-तीन साल तक उसका हिसाब नहीं आया क्योंकि उस खेती की जानकारी उनको नहीं थी कि इसकी खेती कैसे करनी है इनको ही नहीं भारत में बहुत की कम लोग उसके बारे में जानते होंगे । जिसके चलते शुरुआत में उनको इस खेती के लिए काफी परेशानी हुई। आइसबर्ग लेट्यूस की खेती के गुर सीखने गए विदेश उन्होंने बताया कि जब वह इस खेती के बारे में भारत में कहीं से भी कुछ जानकारी नहीं प्राप्त कर पाए तब वह इस खेती के बारे में सीखने के लिए चीन में गए थे वहां पर अलग-अलग देश के काफी एक्सपर्ट लोग 11 दिन के एक सेमिनार में आए हुए थे जहां पर इस खेती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उसके बाद फिर वह जापान , ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको , थाईलैंड और यूरोप जैसे काफी देश में गए और इस खेती की बारीकी को समझा और फिर उन्होंने इस खेती को करना सिखा। अब 80 एकड़ में कर रहे आइसबर्ग लेट्यूस की खेती उन्होंने बताया कि एक समय वह भी था जब वह इस खेती की एबीसी भी नहीं जानते थे लेकिन आज वही समय है जब वह इस खेती को 80 एकड़ में कर रहे हैं अब उनका विशेष टारगेट यही खेती रहता है और इसके ऊपर ही वह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास काफी किसान आते हैं और उनसे इस खेती के बारे में सीख कर जाते हैं और वह किसान भी इसको अपना रहे है लेकिन जब उन्होंने इस खेती की शुरुआत की थी तो वह उत्तर भारत ही नहीं भारत में भी सबसे पहले किसानों में से एक है जिन्होंने इस खेती की शुरुआत की थी। उनको यह सीखने के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ी। बड़े होटल और दूसरे राज्यों में होता है सप्लाई उन्होंने बताया कि उन्होंने इस खेती की शुरुआत McDonald विदेशी कंपनी के लिए की थी । उनके साथ उनका पिछले काफी सालों से कॉन्ट्रैक्ट है। जो उनके फूड प्रोडक्ट होते हैं उनमें वह आइसबर्ग लेट्यूस डालते हैं । उन्होंने कहा कि उनकी क्वालिटी काफी बेहतर होती है जिसके चलते वह पिछले काफी समय से उनके साथ बने हुए हैं। वह प्रोडक्शन से ज्यादा क्वालिटी पर विश्वास करते हैं क्योंकि क्वालिटी के आधार पर ही उनके प्रोडक्ट की डिमांड है। वह कई होटल और देश के कई राज्यों में इस सब्जी को सप्लाई कर रहे हैं। सर्दियों की होती है यह खेती इसलिए गर्मियों में पहाड़ों में जाते हैं खेती करने उन्होंने बताया कि यह खेती सर्दियों के मौसम की होती है इसके लिए अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए और न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए सर्दियों के समय में वह अपने फार्म पर इसको लगा देते हैं लेकिन उनके कस्टमर 12 के 12 महीने उनसे प्रोडक्ट मांगते हैं जिसके चलते वह सोलन और भी दूसरी जगह हिमाचल में आइसबर्ग लेट्यूस की खेती कर रहे हैं जिसे 12 के 12 महीने उनसे उनके कस्टमर जुड़े रहते हैं और उनका अच्छा काम चलता रहता है। 1 एकड़ से निकलती है करीब 9 टन प्रोडक्शन उन्होंने बताया कि इसकी नर्सरी वह अब खुद तैयार करते हैं और पहाड़ों में भी उसको मौसम के अनुसार तैयार करके यहां पर लाया जाता है। करीब 1 महीने में नर्सरी तैयार हो जाती है और 1 एकड़ में 25 से 26000 पौधे आइसबर्ग लेट्यूस के लगाए जाते है। करीब यह दो महीने की फसल होती है जिसमें एक बार में 9 टन तक उत्पादन मिल जाता है। इसलिए कुछ खेतों में वह इस फसल को रिपीट भी करते हैं जिसे वह अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में फसल लगाने से लेकर प्रोडक्शन आने तक एक लाख 20 हजार रुपए खर्च होता है। जबकि एक एकड़ से सवा दो लाख रुपए से लेकर ढाई लाख तक सब्जी निकल जाती है। सब्जी की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए फार्म पर लगाया है वैक्यूम प्रीकुलर सिस्टम उन्होंने बताया कि सब्जी लगाने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि उनकी सब्जी बहुत ही जल्दी खराब हो जाती है सरकारी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार 35% सब्जी भारत में ऐसे ही किसानों के खराब हो जाती है लेकिन उस पर उन्होंने काम किया है और उन्होंने नॉर्थ इंडिया का सबसे पहले वैक्यूमप्री कूलर सिस्टम अपने फार्म पर लगाया हुआ है। जहां पर सब्जियों को खेत से निकलने के बाद उसके अंदर रखा जाता है और 20 मिनट में ही सब्जी का टेंपरेचर चार डिग्री सेल्सियस तक लेकर आया जाता है और उसके बाद उसको कोल्ड स्टोर में लगाया जाता है और फिर फ्रीजर वाले व्हीकल पर उनको ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजा जाता जिससे उनके जल्दी खराब होने के आशंका बहुत ही कम होती है और उसकी लाइफ कुछ दिन बढ़ जाती है । अपने फार्म पर 30 से 40 लोगों को दिया रोजगार उन्होंने बताया कि उनके फार्म पर परमानेंट 10 लोगों की टीम काम करती है। वहीं डेली मजदूरी पर करीब 30 से 40 महिलाएं काम करती हैं। उनके फार्म पर काम करने वाली मजदूर महिला सीमा और उर्मिला ने बताया कि वह इसी गांव की रहने वाली है जो उनके खेतों में मजदूरी का काम करती हैं काम भी बिल्कुल आसान होता है जिसमें सब्जियों काट कर पैकिंग करनी होती है। ऐसे ही उनके साथ करीब 30 से 40 महिलाएं काम करती हैं जिनके उनके परिवारों की रोजी-रोटी इनके जरिए चल रही है। महिलाओं को काम करने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि जब सीजन पूरे पिक पर होता है तब 50 से 60 लोगों को बेरोजगार मिल जाता है। यह किसान बिनवंत सिंह की कहानी है जिन्होंने एक अच्छी नौकरी छोड़कर खेती को चुना था और पिता ने उनको बहुत समझाया की खेती में कुछ नहीं है लेकिन उन्होंने एक नई खेती को भारत में शुरू करने का जोखिम उठाया जिसके चलते अब वह करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। इस खेती के बारे में दूसरे किसानों को भी जानकारी देकर उनको भी प्रेरित कर रहे हैं। बाइट किसान बिनवंत सिंह बाइट सीमा महिला मजदूर बाइट उर्मिला महिला मजदूर
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 12, 2026 12:15:42
Rohtak, Haryana:रोहतक में वाइस चेयरमैन ने पार्षद को दौड़ाकर पीटा, लेडी चेयरमैन के सामने ही कॉलर पकड़ा, गालियां दीं मीटिंग में बिकाऊ कहने पर भड़के हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। चेयरमैन मंजू हुड्डा और एडीसी के सामने ही वाइस चेयरमैन और पार्षद में जमकर मारपीट हुई। कॉलर पकड़कर धक्का मुक्की की विवाद यहीं नहीं रुका। वाइस चेयरमैन मीटिंग से बाहर निकल आए पार्षद के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़े। परिषद कार्यालय के परिसर में पार्षद को डंडे भी मारे। अन्य पार्षदों ने किसी तरह वाइस चेयरमैन को रोका। इस हंगामे के दो वीडियो भी सामने आए है, जिनमें वाइस चेयरमैन कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली गलौज और डंडे से वार करते हुए दिखाई दे रहे है। काफी देर चला यह हंगामा चेयरमैन और एडीसी ने किसी तरह शांत कराया इसी बीच वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने मीटिंग के दौरान पार्षदों पर बिकाऊ होने का आरोप लगाया। इस पर अन्य पार्षद भी भड़क उठे। पार्षद जयदेव डागर ने स्पष्ट कहा कि उनके ऊपर कोई आरोप लगाने की जरूरत नहीं है। किसी के घर का पानी तक नहीं पिया है। अपनी जुबान को संभाल कर बोले, वरना कुछ भी हो सकता है। मीटिंग में एक दूसरे को देख लेने की धमकी मीटिंग के दौरान चेयरमैन मंजू हुड्डा और ADC नरेंद्र कुमार के सामने ही पार्षद आपस में भिड़ रहे थे और एक दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे रहे थे। काफी देर चले इस हंगामे के बाद चेयरमैन मंजू हुड्डा और ADC नरेंद्र कुमार ने मामले को किसी तरह शांत करवाया।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Mar 12, 2026 12:15:23
:पखांजूर क्षेत्र के गोण्डाहूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वन्य जीव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने अवैध रूप से जंगली भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भालू की खाल, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये, मोटरसाइक sile और शिकार में उपयोग की गई सामग्री बरामद की गई है। सूचना के अनुसार 11 मार्च को गोण्डाहूर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में जंगली भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने की तैयारी में हैं। पुलिस ने उल्लेखित जगह पर दबिश दी और मौके से जंगली भालू की खाल बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने भालू का शिकार कर उसे खेत में लाकर काटा, मांस पकाकर खाया गया और खाल को सुखाकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। मामलें में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से भालू की खाल के अलावा शिकार में उपयोग किए गए पांच जाल, एक कुल्हाड़ी, एक छुरी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि वन्य जीवों के संरक्षण और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर दें।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 12, 2026 12:15:10
New Delhi, Delhi:दिल्ली सचिवालय में समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक • SMILE योजना के तहत काम कर रही NGOs के साथ बैठक आयोजित • भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों के पुनर्वास और आजीविका से जोड़ने पर चर्चा • NGOs ने सर्वे, काउंसलिंग और पुनर्वास से जुड़े कार्यों की दी जानकारी • कई लोगों को शेल्टर होम, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया • लाभार्थियों को आधार, बैंक खाता, बीमा, राशन कार्ड और वेंडर पंजीकरण से जोड़ा जा रहा • बच्चों को स्कूल और आंगनवाड़ी में दाखिला, महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के प्रयास • मंत्री ने कहा — भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए सरकार और NGOs का संयुक्त प्रयास जरूरी • NGOs के काम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी • सरकार करेगी नियमित समीक्षा और अचानक निरीक्षण • अच्छा काम करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहन और सम्मान दिया जाएगा • ट्रांसजेंडर समुदाय के पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान देने की बात • मंत्री बोले — भिक्षावृत्ति देश की छवि से भी जुड़ा मुद्दा • लक्ष्य — दिल्ली को भिक्षामुक्त और संवेदनशील समाज बनाना
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 12, 2026 12:08:26
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले अरियरी प्रखंड के फतेहपुर गांव एक युवक के खुद को यूपीएससी 440 रैक लाने का दावा किया।जिसके बाद बधाईयों का ताता लग गया।जिसके बाद राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट और माहुली थाना अध्यक्ष युवक के गांव पहुंच युवक को सम्मानित किया और महंगे गिफ्ट भी दिया।हालांकि जल्द ही युवक द्वारा गलत जानकारी देकर यूपीएससी परीक्षा में फसल होने की जानकारी की सामने सचाई आई और युवक भूमिगत हो गया है।मामला शेखपुरा जिले के माहुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है।जहां गांव निवासी अर्जुन यादव का पुत्र रंजीत कुमार ने हाल ही में जारी यूपीएससी परीक्षा परिणाम में खुद को 440वीं रैंक प्राप्त करने वाला अभ्यर्थी बताकर प्रचारित किया था।जिला का युवक यूपीएससी परीक्षा में सफल होने की खबर मिलते ही पूर्व विधायक विजय यादव, स्थानीय मुखिया तथा माहुली थाना की पुलिस ने भी युवक को यूपीएससी में सफलता मिलने की सूचना पर सम्मानित किया।इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर उस पर हजारों रुपये खर्च किये गए।जबकि यूपीएससी परीक्षा में युवक के परिणाम की पड़ताल की गई तो पता चला कि 440वीं रैंक कर्नाटक राज्य के एक अभ्यर्थी रंजीथ को मिली है, जबकि शेखपुरा का रंजीत कुमार उसी सफलता को अपना बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।स्थानीय मुखिया पति सरफराज आलम ने बताया कि फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद रंजीत कुमार घर छोड़कर फरार हो गया और कही भूमिगत हो गया।माहुली थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आधार पर युवक को थाना बुलाकर सम्मानित भी किया गया था, लेकिन जब मामला संदिग्ध लगा तो उसे प्रवेश पत्र के साथ थाना आने के लिए कहा गया।इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह भूमिगत हो गया है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 12, 2026 12:08:02
Gumla, Jharkhand:गुमला में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 9mm पिस्टल और कारतूस किए बरामद गुमला - गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 9mm का देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध हथियार लेकर एरोड्राम मैदान की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH01BH-8117) पर सवार एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहन कुमार राणा (27 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 9mm का देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर युवक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा हथियार, कारतूस और बाइक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 12, 2026 12:07:43
Dhanbad, Jharkhand:पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब देश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव के बीच धनबाद में LPG गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे है. ब केस्ताकोला स्थित चौधरी गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों लोग सिलेंडर लेकर सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि एजेंसी में गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. कई उपभोक्ता चार-पांच दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए भटक रहे है. इस दौरान रमजान का महीना होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. रोजा रखकर महिलाएं और पुरुष घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर है. वही गैस एजेंसी पहुँचे ग्राहकों ने कहा कि सुबह 8 बजे से एजेंसी में लाइन में लगे हुए है. एजेंसी की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि गैस की गाड़ी आने वाली है लेकिन दोपहर तक भी सिलेंडर नहीं पहुंचा. महिलाओं को घर-परिवार छोड़कर यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए. वहीं करीब 300 से अधिक उपभोक्ता एजेंसी के बाहर जमा है. जानकारी मिली है कि गैस से भरी गाड़ी बोकारो से चली है और चास में रुकी हुई है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द गैस आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है.
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Mar 12, 2026 12:07:23
Banka, Bihar:बिहार के अमरपुर प्रखंड के डुमरामा तारड़ीह संपर्क पथ के समीप लक्ष्मीपुर गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय रामपुर राजौन निवासी सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह बाइक से अमरपुर की ओर आ रहा था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़े भाई भवेश कुमार ठाकुर सहित परिवारजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉ ज्योति भारती ने उसे मृत घोषित किया। अमरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 12, 2026 12:06:50
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत “एक जिला एक खेल” कबड्डी कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और उन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कबड्डी की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न होगा। साथ ही गुरुवार से दो दिवसीय सेमिनार भी शुरू हुआ है, जिसमें खिलाड़ियों और कोच को खेल की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कोच डॉ. दिनेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 14 और 15 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें लगभग 200 से 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे और विजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top