229316
Raebareli: मजदूरी मांगने पर पीटे गए श्रमिक की पत्नी न्याय के लिए भटक रही
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के पूरे डेलई मुजरे बेनीकामा में मजदूरी मांगने पर पीटे गए श्रमिक की जान चली गई। उसकी पत्नी न्याय के लिए थाने और जिले के कप्तान के पास गई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उनके दामाद की हत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। न्याय के लिए वह और उनकी बेटी दर-दर भटक रहे हैं लेकिन रायबरेली में पुलिस से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना के जिला अस्पताल में सातवें माह में एक साथ तीन बच्चियां जन्म, मां स्वस्थ
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिला अस्पताल में बुधवार एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया, जहां 7 माह की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि तीनों शिशुओं का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। समय से पूर्व जन्म लेने और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रामवन क्षेत्र के ग्राम सतरी निवासी प्रियंका साकेत पति दिवाकर साकेत को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच में पहले से ही यह स्पष्ट था कि महिला के गर्भ में 3 शिशु पल रहे हैं। जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाक्षी सिंह की देखरेख में सफल प्रसव कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक पहली बच्ची का जन्म 24 जून की रात 10.25 बजे, दूसरी बच्ची का जन्म 11.45 बजे तथा तीसरी बच्ची का जन्म 11.56 बजे हुआ। करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में तीनों बच्चियों का जन्म हुआ। तीनों नवजातों का वजन लगभग एक-एक किलोग्राम के आसपास बताया गया है। चूंकि प्रसव गर्भावस्था के सातवें माह में हुआ है, इसलिए तीनों बच्चियों को तत्काल एसएनसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार समय पूर्व जन्म और कम वजन के बावजूद तीनों नवजातों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं प्रसूता की हालत भी सामान्य बताई जा रही है। जिला अस्पताल में एक साथ तीन बच्चियों के जन्म की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक साथ तीन शिशुओं की गर्भधारण और उसका सफल नॉर्मल प्रसव अपेक्षाकृत दुर्लभ मामलों में गिना जाता है।0
0
Report
आरा में पैसे के विवाद पर गोली, दो भाइयों की हत्या से कोहराम
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के आरा शहर में पैसों के पुराने विवाद को लेकर एक युवक की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय चंदन यादव, पिता विजय यादव के रूप में हुई है। चंदन यादव बस स्टैंड के पास मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना धरहरा मुसहर टोली में बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, पैसों के पुराने विवाद को लेकर धीरज यादव समेत चार नामजद हथियारबंद बदमाशों ने चंदन यादव को निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली उनके दाहिने सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि चंदन यादव दो भाइयों में छोटे थे और इससे पहले उनके बड़े भाई की भी हत्या हो चुकी है। अब परिवार ने अपने दूसरे बेटे को भी खो दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरा सदर एसडीपीओ, नगर थाना प्रभारी, नवादा थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
जींद में आवारा सांड ने 82 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में रोहतक रोड पर आज सुबह 6 बजे सेर पर निकले 82 वर्षीय बुजुर्ग बलबीर पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि सफेद कुर्ता-पायजामा पहने बुजुर्ग लाठी के सहारे गली में चल रहे थे। सामने गली में एक काला सांड खड़ा था। जैसे ही बुजुर्ग सांड के पास से गुजरा तो इसी दौरान सांड भड़क गया और पलटकर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सांड की टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उठ नहीं पाए। स्थानीय युवक ने बचाई जान: बुजुर्ग को गिरा देख एक स्थानीय युवक दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसने बुजुर्ग को उठाया और संभाला। इसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घायल बुजुर्ग को तुरंत जींद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इलाके में दहशत, लोगों में रोष: संस्कार भारती गली के पड़ोसी जसवीर लाठर का कहना है कि इलाके में आवारा सांडों का आतंक बढ़ गया है। घटना के बाद पड़ोसी जसवीर लाठर ने बताया कि यह वही सांड जिसने गली में पहले भी 2-3 बार लोगों पर हमला किया है। हम डर के साए में जी रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से डरते हैं," जसवीर ने कहा। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोग अब नगर परिषद को लिखित में शिकायत देंगे। "जब तक इस सांड को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा जाता, तब तक खतरा बना रहेगा। आज बुजुर्ग चपेट में आए हैं, कल किसी बच्चे के साथ हादसा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथана में 5 वर्षीय भावेश के लापता मामले में खोज तेज
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना विधानसभा नीमकाथाना सीकर लोकेशन 5 वर्षीय भावेश के लापता होने का मामला। 15 दिन बाद भी नहीं लगा भावेश का कोई सुराग। भावेश की तलाश में दो एक्सपर्ट डॉग टीम को ओर बुलाया गया। पुलिस एसडीआरएफ वन विभाग और ग्रामीण भावेश की तलाश में लगातार कर रहे हैं सर्च। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में 10 स्थान की पुलिस टीम में कर रही है काम। सीकर जिले के निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश का 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चे की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और ग्रामीण लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। वहीं अब तलाश अभियान को और तेज करते हुए दो अतिरिक्त एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। मासूम भावेश की तलाश के लिए आईजी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 10 थानों की पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसके अलावा चार पुलिस उपाधीक्षक भी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और ग्रामीण संयुक्त रूप से जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। भावेश के लापता होने से ग्रामीणों और परिजनों में भारी चिंता और आक्रोश बना हुआ है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से बच्चे की जल्द बरामदगी की मांग की थी। गौरतलब है कि 5 वर्षीय भावेश निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने के लिए अपने परिजनों के साथ गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने से पूरा क्षेत्र चिंतित और व्यथित है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार हर संभव प्रयास में जुटी हुई हैं।0
0
Report
बुरहानपुर में मोहर्रम जुलूस से शांति-भाईचारे का संदेश, सुरक्षा कड़ी तैनाती
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में मोहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से देश को शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। वही मोहर्रम पर सिया मुस्लिम समाज द्वारा मातमी जुलूस निकाला गया जिसे देखने के लिए लोगो का हुजूम लग गया। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सीएसपी गौरव पाटील ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वही सामुदायिक जगहों पर चार्ली पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है।0
0
Report
फूलबेहड़ में अजगर घुसा, वन विभाग ने रेस्क्यू करके छोड़ दिया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर सांप सड़क पार करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और आंगनबाड़ी कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई। समय रहते रेस्क्यू होने से कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
बरौंधा में बिजली गिरने से पाँच घायल, अस्पताल में भर्ती
Satna, Madhya Pradesh:सताना जिले के बरौंधा इलाके में गुरुवार देर शाम गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। रानीपुर गांव में बारिश से बचने के लिए किशोरिया पति बाबूलाल 65 वर्ष, अमित पुत्र कमलेश 19 वर्ष, प्रियांशु पुत्र अनूप कुमार 14 वर्ष और उसका छोटा भाई पिंटू कुमार 11 वर्ष, पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए एम्बुलेंस के जरिए सभी पीड़ितों को आनन-फानन मझगवां हॉस्पिटल पहुंचा दिया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है。0
0
Report
भगवंत मान मामले में भाजपा नेता दावा: सबूत पेश, ठोस कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Shehzad Poonawalla (BJP) on Punjab CM Bhagwant Mann presents 'evidence' in sacrilege video row / BJP govt to introduce Uniform Civil Code Bill in Bengal Assembly next week / BJP seeks CBI probe into Gruha Lakshmi scheme / Rahul Gandhi on foreign tour / NCERT backs SIR, poll body / 4 applications in Tamil Nadu for EVM scrutiny0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन पर आवारा बंदरों का आतंक, यात्री भयभीत
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आवारा बंदरों का आतंक, यात्रियों पर कर रहे हमले पाली जिले के एकमात्र रेलवे जंक्शन मारवाड़ रेलवे जंक्शन पर दो महीनों से दो दर्जन से अधिक आवारा बंदरों का आतंक देखा जा रहा है. स्टेशन अधीक्षक विपुल कुमार ने बताया कि आवारा बंदर अक्सर रोजाना यात्रियों पर हमले कर रहे, साथ ही कैंटीन पर भी नुकसान पहुंचा रहे. कई बार वन विभाग एवं उपखंड अधिकारी को अवगत कराया परंतु 2 महीने बीत जाने के बाद भी इन आवारा बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा, आने जाने वाले यात्रियों पर बीते दो महीने में कई बार यात्रियों पर हमले किए, आवारा बंदरों के चलते स्टेशन पर यात्रियों में भय डर माहौल भी देखा जा रहा.0
0
Report
Advertisement
देवरिया में 456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:जनपद देवरिया में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम0
0
Report
इंदौर के खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्कूल कैंटीन समेत कई प्रतिष्ठानों पर छापा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई स्कूल कैंटीन, ढाबों, किराना और मिठाई दुकानों पर छापेमार कार्रवाई एक दिन में 23 खाद्य सैंपल जांच के लिए भेजे गए विजय नगर स्थित स्कूल की मेस और कैंटीन में मिली अनियमितताएं खाद्य सामग्री का स्टोरेज मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया स्कूल में पानी की जांच रिपोर्ट एक साल से ज्यादा पुरानी मिली फ्रेंच फ्राइज, दाल, घी, तेल, रोटी, सब्जी और चावल सहित 8 सैंपल लिए गए स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के आधार पर कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई ढाबा, किराना भंडार और स्वीट्स एंड नमकीन से भी सैंपल लिए गए दाल, मसाले, नमकीन और मिठाइयों सहित 13 नमूने जांच के लिए भेजे गए पैकेज्ड पेयजल में दुर्गंध की शिकायत पर पानी के सैंपल भी लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई0
0
Report
डेढ़ साल फरार स्थायी वारंटी शंकर मीणा जंगल से गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:सलुम्बर जिले के लसाड़िया से खबर, डेढ़ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मजदूर बनकर पहुंची पुलिस ने जंगल से दबोचा लसाड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई , स्थायी वारंटी शंकर उर्फ शंकरलाल मीणा को रावत बोर बगेड़ी के जंगल से किया गिरफ्तार, घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर की ओर भागते समय दबोच लिया गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, कार्रवाई में एएसआई प्रेमसिंह, एएसआई इंद्रलाल सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,0
0
Report
Advertisement
NIA ने JMB से जुड़े मॉड्यूल के 11 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की
Delhi, Delhi:भारत में आतंकी नेटवर्क फैलाने की साजिश का खुलासा, NIA ने 11 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट... प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। NIA ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ गुवाहाटी की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ये आरोपी JMB के एक सहयोगी संगठन इमाम महमूदेर काफिला (IMK) के जरिए पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकी विचारधारा फैलाने की साजिश में शामिल थे। आरोप है कि संगठन का मकसद युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलना, अपना नेटवर्क बढ़ाना और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देना था। NIA की जांच में सामने आया है कि JMB के वरिष्ठ सदस्य इमाम महमूद हबीबुल्लाह ने भारत में संगठन की गतिविधियाँ बढ़ाने के लिए IMK की स्थापना की थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुप्त बैठकों, धार्मिक ब्रेनवॉश कार्यक्रमों, कट्टरपंथी साहित्य के प्रसार और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे। चार्जशीट में शामिल प्रमुख आरोपियों में नसीमुद्दीन और जागिर मिया के नाम शामिल हैं। नसीमुद्दीन असम में IMK की गतिविधियों का संचालन कर रहा था, जबकि जागिर मिया त्रिपुरा में संगठन का नेटवर्क संभाल रहा था। जांच के दौरान NIA को कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिन्हें आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत के तौर पर पेश किया गया है। NIA का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।0
0
Report
चक्रधरपुर रेलवे रनिंग रूम में बायोगैस से खाना, ऊर्जा और लागत बचे
Chaibasa, Jharkhand:अब बायो गैस से बनेगा रेलवे रनिंग रूम में खाना, फ़ूड वेस्ट और गोबर से बनी गैस से होगा उर्जा और पर्यावरण का संरक्षण, पैसों की भी होगी बचत चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रनिंग रूम में लगभग 25 लाख की लागत से बायोगैस प्लांट की स्थापना की जा रही है. रेलवे प्रशासन ने पुणे से एक हजार केजी क्षमता वाली बायोगैस भंडारण टैंक मंगवाया है. गुरुवार को ट्रक से लाया गया टैंक हैडरा की मदद से उतार कर रनिंग रूम में स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही थी. बहुत जल्द चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रनिंग रूम में रनिंग रेलकर्मियों के खाने को बायोगैस से बनाया जाएगा. रेलवे क्वार्टर, प्लेटफार्म और रनिंग रूम सहित रेल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले खाद्य पदार्थ/ऑर्गिकल वेस्ट का निस्तारण इस प्लांट में किया जाएगा. इसमें सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना और अन्य फूड वेस्ट के अलावा गाय के गोबर को प्रोसेस कर बायो गैस तैयार की जाएगी, जो घरेलू एलपीजी गैस का अच्छा रिप्लेसमेंट है. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही रनिंग कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन खाना पकाया जाएगा. रेलवे किचन से निकलने वाले वेस्ट से होने वाली गंदगी से भी राहत मिलेगी, साथ ही एलपीजी गैस के बड़े खर्च को भी बचाया जा सकता है. बायोगैस प्रोसेसिंग और भंडारण टैंक को स्थापित करने को लेकर ADRM(OP) अनुप पटेल, सीनियरDEE जनरल चंद्रशेखर सीनियर DME राजीव रंजन रसिक, IOD सहित अन्य अधिकारी और रेलकर्मी मौजूद थे. शुक्रवार को पूरी तैयारी के साथ सुरक्षित तरीके से टैंक को बगीचे में स्थापित किया जायेगा. ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यह रेलवे मंडल का बड़ा प्रोजेक्ट है. आशंका है कि इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर अन्य जगहों पर भी ऐसे बायो गैस प्रोसेसिंग और भण्डारण टैंक की स्थापना संभव होगी, जिससे ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और एलपीजी खर्च में कमी होगी.0
0
Report
गौतमेश्वर श्मशान घाट के कमरे में लगी आग, समय रहते काबू पाने से टला बड़ा नुकसान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र स्थित गौतमेश्वर श्मशान घाट में शुक्रवार को एक कमरे में रखी लकड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखी लकड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, अरनोद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सभी के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास के हिस्सों में फैलने से पहले ही रोक ली गई और बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा है।0
0
Report
Advertisement
