icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Om DwivediOm DwivediFollow28 Dec 2024, 03:28 am

Raebareli: महाकुंभ जाते समय श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं

Raebareli, Uttar Pradesh:

महाकुंभ-2025 में जिले से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसी भी आपात स्थिति में इमरजेंसी रिस्पांस मोबाइल टीम मौके पर पहुंचकर इलाज करेगी। श्रद्धालुओं के लिए जिला अस्पताल में 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की जा रही है। इलाज और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का आवागमन 10 जनवरी से शुरू होगा और पहला शाही स्नान 13 जनवरी को होगा। अनुमान है कि करीब 10 प्रतिशत श्रद्धालु रायबरेली के रास्ते महाकुंभ पहुंचेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सवाई माधोपुर में 7.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, नगरवासियों को मिली सौगात

Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर शहरवासियों को मिली बड़ी सौगात, करीब साढ़े सात करोड रुपए की लागत के कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास, सड़क, गौशाला, सामुदायिक भवन व पार्क विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास, कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने शहरवासियों को दी सौगात, पुराने शहर में 17880090 रुपए की लागत से होगा छोटे राजबाग की पुलिया का निर्माण, नगर विकास न्यास द्वारा 42077000 रुपए की लागत से आलनपुर सर्किल से ताज होटल तक लिंक रोड का होगा चौड़ीकरण, विधायक कोटे से 25-25 लाख रुपए की लागत से रामद्वारा तथा अग्रसेन सदन शहर के पास दो सामूहिक भवनों का होगा निर्माण, पंचमुखी बालाजी के सामने गौ–आइसोलेशन सेंटर के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे 1938555 रुपए, श्री राधा कृष्ण गौशाला भैरू दरवाजा में चारा डिपो निर्माण के लिए 3074891 रुपए का होगा विकास कार्य, नागरिक सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र के विकास के लिए इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में 1550421 रुपए किए जाएंगे खर्च, खेरदा स्थित रामजानकी मंदिर पार्क में 2076201 रुपए किए जाएंगे खर्च, महावीर भवन के पास पार्क विकसित के लिए दिए गए 1551751 रुपए, शहर की जनता ने कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा का जताया आभार।
0
0
Report

नागौर गैंग गिरफ्तार: 5 शातिर, 650 किमी पीछा के बाद चोरियों का खुलासा

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिला पुलिस ने जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए एक अन्तर राज्यीय गैंग को पकड़ा है । वहीं इस गैंग ने दो साल में राजस्थान , मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में 100 से अधिक चोरी की वारदातो को अंजाम दिया है । नागौर एडिशन एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में खींवसर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा वहीं उनके कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयुक्त ट्रेलर भी जब्त किया है । चोरी इतने शातिर थे की चोरी की वारदातें को अंजाम देने के लिए ट्रेलर लेकर आते और गांव में ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा कर गांव में घरों के पीछे से अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते। नागौर एडिशन एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में खींवसर थाना पुलिस ने राजस्थान व मध्य प्रदेश में नकबजनी और चोरी की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाली सबसे बड़ी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। वृत्ताधिकारी जतिन जैन आईपीएस के सुपरविजन तथा खींवसर थानाधिकारी सुरेश कुमार बिजारणियां की टीम ने लगातार 7 दिनों तक 650 किलोमीटर पीछा कर भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर से 5 शातिर आरोपियों को 18 चक्के के विशालकाय ट्रेलर सहित गिरफ्तार किया है। नागौर एडिशन एसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले का यह गिरोह पिछले 5 वर्षों से सक्रिय था और बीते 2 वर्षों में राजस्थान के नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, फलौदी, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर व जयपुर में 100 से अधिक चोरियों को अंजाम दे चुका है। गिरोह अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी कर चुका है। नागौर जिले में ही करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की 12 बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है, जिनमें जिंदाास और पालड़ी पिचकियां की बड़ी चोरियां भी शामिल हैं। गैंग द्वारा वारदात का हैरान करने वाला अनोखा तरीका: गिरोह चोरी के लिए 18 चक्के का ट्रेलर लेकर निकलता था। गांव के बाहर ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा कर 5 में से 1 सदस्य ट्रेलर में रहता, 1 सदस्य पहरेदारी करता तथा 3 सदस्य घरों के ताले, खिड़की व दीवार तोड़कर चोरी करते थे। स्थानीय लोगों और पुलिस को गुमराह करने के लिए इन्होंने ट्रेलर पर लीलण, जाट और वीर तेजा जैसे शब्द लिखवा रखे थे ताकि लोग इसे स्थानीय वाहन समझें। इसके साथ ही गैंग का कोई भी सदस्य चोरी के वक्त मोबाइल साथ नहीं रखता था। वे सीसीटीवी और पुलिस की तकनीकी जांच प्रणाली से पूरी तरह वाकिफ थे। चोरी के बाद रास्ते में खड़ी बाइक चुराकर भागते और 10 किमी दूर बाइक छोड़कर वापस ट्रेलर में बैठकर फरार हो जाते थे। गिरोह कभी दिन में या मंदिरों में चोरी नहीं करता था। ये केवल घरों को ही टार्गेट करते थे । वहीं अब इनसे और पूछताछ की जा रही है । जिससे और भी चोरियां खुलने के आसार जताए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

देवरी में सोना-चांदी लूट: बाइक सवार ने हथियार से छीना-झपटी और फायरिंग

Giridih, Jharkhand:देवरी थाना क्षेत्र के पुरनाबथान (घासीडीह) में स्वर्ण व्यव्सायी श्यामसुंदर स्वर्णकार के साथ लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना रविवार की देर शाम 07:45 बजे के बीच की बतायी गयी है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जमडीहा निवासी व्यवसायी चतरो स्थित स्वर्ण शांति ज्वेलर्स दुकान से पुरनाबथान स्थित घर लौट रहा था। पुरनाबथान बजरंग मोड़ के समीप वह अपनी घर जाने के लिए मुड़े तो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर रोक दिया। इस दरम्यान अपराधियों से छीना झपटी भी हुई। इस दरम्यान एक अपराधी के द्वारा फायरिंग भी किया गया। फायरिंग के बाद व्यव्सायी वहां से हट गया। इस दरम्यान अपराधियों के द्वारा स्कूटी की डिक्की में रखे बैग को निकाल लिया। बैग में सोने चांदी की जेवर, नकद राशि व दुकान की चाबी लेकर भाग निकला। भागने के क्रम में अपराधियों का एक अपाची बाइक घटनास्थल पर छूट गया है. व्यव्सायी श्यामसुंदर स्वर्णकार के मुताबिक अपराधियों 3.60 लाख की संपति लूट लिया गया। इधर घटना की सूचना पर गावां अंचल के इंस्पेक्टर रोहित कुमार, देवरी की थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के साथ हीं छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report

बिहार में 129 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, अब खुद मालिक

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में बैकुंठपुर विधानसभा के बैकुंठपुर व सिधवलिया प्रखंड के 129 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा मिला अब से वे अपनी जमीन के खुद मालिक बन गए। बैकुंठनपुर विधायक सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लाभुकों के बीच जमीन के पर्चा का वितरण किया। आज रविवार को महमदपुर स्थित निजी मैरेज हॉल में पर्चा वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री ने बैकुंठपुर विधानसभा के 129 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया। मौके पर सदर एसडीएम व बैकुंठपुर, सिधवलिया के सीओ बीडीओ उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आज बिहार सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है अभियान बसेरा हम यह अभियान उनके लिए चलाते हैं जिनके पास भूमि नहीं है भूमि विहीन है सड़क किनारे जीवन यापन करते है लेकिन वे भी हमारे परिवार के अंग है। आज सिधवलिया अंचल से 61 और बैकुंठनपुर अंचल के 68 ऐसे भूमिहीन परिवारों को जिसमें अनुसूचित जाति व अति पिछड़ा समाज की महिलाएं थी जिन्हें मैंने अपने हाथ से अभियान बसेरा के तहत जमीन का पर्चा दिया है। पर्चा पाकर महिलाओं के आंखों में खुशी दिखी उन्हें लगा कि यह देश मेरा है और इस देश में एक भू भाग भी मेरा है। बाइट — मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

हाथरस: 15 अगस्त को लापता तीन बहनों को 12 घंटे में सकुशल बरामद

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस कोतवाली नगर क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुईं तीन बहनों को पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया... करीब 18, 17 और 7 वर्ष की तीनों बेटियां परिवार की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से निकल गई थीं... पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और करीब 300 सीसीटीवी की मदद से उन्हें मध्य प्रदेश के बीना से बरामद किया... कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अजीज ने 15 अगस्त को पुलिस को सूचना दी थी... कि उनकी तीनों बेटियां सुबह करीब 7 बजे मदरसे में एडमिशन के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं... शुरुआती जांच में सामने आया कि परिवार की डांट से नाराज होकर तीनों घर छोड़कर चली गई थीं... मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया... सर्विलांस और एंटी थेफ्ट टीम को भी तलाश में लगाया गया था ...
0
0
Report

कैमूर के गुलजार वाटिका में हरियाली तीज की धूम: महिलाएं पारंपरिक उत्सव में झूमीं

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर के गुलजार वाटिका में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज विवो - सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही देश भर में तीज-त्योहारों की रौनक देखने को मिल रही है। बिहार के कैमूर जिले में भी हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। भभुआ स्थित गुलजार वाटिका में सुहागिन महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर इस पावन अवसर में हिस्सा लिया, गुलजार वाटिका में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महिलाएं 16 श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं, सांस्कृतिक खेल खेले और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। इसके साथ ही महिलाओं ने अपनी सुरीली आवाज में "सावन का महीना, पवन करे शोर..." जैसे पारम्परिक सावन और तीज के लोकगीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया, जी मीडिया से खास बातचीत में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज का व्रत और उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम का प्रतीक है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की समृद्धि के लिए यह उत्सव मनाती हैं। इसके अलावा, व्यस्त दिनचर्या के बीच यह आयोजन सभी महिलाओं को आपस में मिलने-जुलने, खुशियां बांटने और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, कैमूर के गुलजार वाटिका से पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया यह हरियाली तीज उत्सव भारतीय संस्कृति और अखंड सुहाग की भावना को बखूबी दर्शाता है, महिलाओं ने जी मीडिया के दर्शकों के लिए सावन पर गीत गा कर भी सुनाया
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम मुद्दे पर भाजपा ने अपमान का आरोप

Raipur, Chhattisgarh:दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन से जुड़ा मामला. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर भाजपा ने वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया. विरोध में रायपुर में भाजपा ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से पहले टर्निंग प्वॉइंट शंकर नगर चौक पर रैली खत्म कर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया. इस दौरान भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे. जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने।
0
0
Report

सवाई माधोपुर शहर को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारम्भ

Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur सवाई माधोपुर शहर को मिली बड़ी सौगात, करीब 3:30 करोड रुपए की लागत के कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास, सड़क, गौशाला, सामुदायिक भवन व पार्क विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास, कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने शहरवासियों को दी सौगात, पुराने शहर में 17880090 रुपए की लागत से होगा छोटे राजबाग की पुलिया का निर्माण, नगर विकास न्यास द्वारा 42077000 रुपए की लागत से आलनपुर सर्किल से ताज होटल तक लिंक रोड का होगा चौड़ीकरण, विधायक कोटे से 25-25 लाख रुपए की लागत से रामद्वारा तथा अग्रसेन सदन शहर के पास दो सामूहिक भवनों का होगा निर्माण, पंचमुखी बालाजी के सामने गौ–आइसोलेशन सेंटर के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे 1938555 रुपए, श्री राधा कृष्ण गौशाला भैरू दरवाजा में चारा डिपो निर्माण के लिए 3074891 रुपए का होगा विकास कार्य, नागरिक सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र के विकास के लिए इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में 1550421 रुपए किए जाएंगे खर्च, खेरदा स्थित रामजानकी मंदिर पार्क में 2076201 रुपए किए जाएंगे खर्च, महावीर भवन के पास पार्क विकसित के लिए दिए गए 1551751 रुपए, शहर की जनता ने कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा का जताया आभार।
0
0
Report
Advertisement

15 August national anthem controversy triggers BJP nationwide protests; Jodhpur also protests

Jodhpur, Rajasthan:15 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में जोधपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा और कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया。 बीजेपी जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान को जिस तरह लिया गया, वह बेहद दुर्भागपूर्ण है। इसी के विरोध में देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं。 भाटी ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब केवल दो राज्यों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे चाहेंगे कि कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी जल्द भारत छोड़कर इटली चली जाएं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए रखी。 बाईट त्रिभुवन सिंह भाटी जिला अध्यक्ष भाजपा
0
0
Report

कासगंज में नाबालिगों की तस्करी के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार यूपी के कासगंज में पुलिस ने नाबालिगो की तस्करी करने के मामले में महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है यह अभियुक्त नाबालिक बालिकाओं व महिलाओं को भिन्न-भिन्न जगह से बहला फुसलाकर ले जाते थे तथा अन्य जगहों पर बेच देते थे। पटियाली सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिग बालिका को किसी स्टेशन से अगवा करके कासगंज में बेचा गया था. इस मामले की जांच के बाद कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन जो दंपति बच्चियों को अगवा कर बेचने का काम करते थे, उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. आज कासगंज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। कासगंज के थाना पटियाली पुलिस ने नाबालिगो की तस्करी करने के अभियोग में महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शबनम सलमानी पत्नी नौशाद निवासी मोहल्ला इमाम चौक बांस बदनपुरा थाना गलता गेट जनपद जयपुर राजस्थान, नौशाद सलमानी पुत्र नौशे सलमानी निवासी मोहल्ला इमाम चौक बांस बदनपुरा थाना गलता गेट जनपद जयपुर राजस्थान
0
0
Report

अमृतसर में भाजपा का कांग्रेस विरोध, सोनिया गांधी का पुतला फूंका गया

Amritsar, Punjab:अमृतसर में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सोनिया गांधी का पुतला फूंका वंदे मातरम् के दौरान सोनिया गांधी के कथित व्यवहार पर भाजपा ने जताया रोष जिला प्रधान सलील कपूर बोले—कांग्रेस को देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गाया वंदे मातरम् अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा के अमृतसर जिला अध्यक्ष सलील कपूर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर सोनिया गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन भी किया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सलील कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की ओर से लगातार ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिनसे देशवासियों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन के समय सोनिया गांधी द्वारा पार्टी अध्यक्ष से बैठने के लिए कहे जाने को भाजपा गंभीरता से देखती है। सलील कपूर ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की भावनाओं और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब यह गीत बजाया जाता है तो देश का हर नागरिक, चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग, सम्मानपूर्वक खड़ा होकर इसे सुनता है। ऐसे में इसके दौरान किसी तरह का कथित असम्मानजनक व्यवहार भाजपा को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगातार कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था और उन्हें भी इस प्रदर्शन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर देशविरोधी सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को देश की भावनाओं और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल माफी मांगने से बात खत्म नहीं हो जाती, बल्कि राजनीतिक दलों को अपने आचरण और सोच में बदलाव लाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया और कहा कि राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट:--- सलिल कपूर अमृतसर जिला भाजपा प्रधान
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top