229010
Raebareli - IIT बाबा के समर्थन में ऋतेश्वर जी महाराज ने दिया बड़ा बयान
Raebareli, Uttar Pradesh:प्रयागराज महाकुम्भ जाते समय रायबरेली में राष्ट्रीय सन्त ऋतेश्वर जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत, इसी बीच मीडिया से बात करते हुए महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार का आभार जताया, साथ ही ऋतेश्वर जी महाराज ने कहीं IIT बाबा के लिए कुछ अनमोल बातें , मोह माया छोड़ आधात्मय में आने के लिए में बाबा का स्वागत करता हूं, व्यक्ति जीवन से हारकर सत्य की खोज कर रहा है, ऋतेश्वर जी महाराज ने कहां की डायवर्जन उनको लग रहा है जिनको रील व मीडिया में कम स्थान मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवरात्र ज्वारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खी हमला, 17 ग्रामीण घायल
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के रेलमगरा क्षेत्र के सादड़ी गांव में नवरात्र ज्वारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, महिला-पुरुषों समेत 17 ग्रामीण घायल। रेलमगरा, राजसमंद। आज सादड़ी गांव में नवरात्र के ज्वारा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला बोल दिया, जिससे मौके पर भारी भगदड़ मच गई। इस हमले में महिला-पुरुषों सहित 17 ग्रामीण घायल हो गए। माताजी के मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ ज्वारा विसर्जन के लिए जुलूस रवाना हुआ था। जुलूस स्टेडियम के पास स्थित तालाब पर पहुंचा और ग्रामीण पूजा-अर्चना में जुटे थे, तभी वहां मधुमक्खियों का झुंड आ गया और लोगों पर हमला कर दिया। घटना के वक्त मौके पर 200 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे। भगदड़ से अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मधुमक्खियों से बचने के लिए भागदड़ के दौरान कुछ लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर तुरंत मदद पहुंचाई गई और घायलों को 108 एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से रेलमगरा सामुदायिक चिकित्सालय ले जाया गया। रेलमगरा चिकित्सालय में डॉ. कमलेश बोहरा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि हालात गंभीर होने पर सुवाराम, उदयसिंह और भूरालाल को बेहतर उपचार के लिए राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का रेलमगरा में इलाज जारी है।0
0
Report
विजयदशमी पर शिवपुरी पुलिस ने शस्त्र-वाहनों की वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन किया
Shivpuri, Madhya Pradesh:विजयदशमी के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं जिला कलेक्टर शिवपुरी श्री अर्पित वर्मा की उपस्थिति में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। जिले के फिजिकल थाना सहित सभी थानों एवं चौकियों द्वारा भी विधि विधान से शस्त्र एवं वाहन पूजन कराया गया। विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन के साथ फिजिकल थाना, सहित सभी थाना, चौकियों में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पुलिस के परेड ग्राउंड में शस्त्रों का पूजन पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (AS) श्री आर. डी प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, लाइन सूबेदार तथा शहर के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में दशहरे के पावन पर्व मनाया गया एवं पुलिस लाईन शिवपुरी में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमीं पर्व पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, कलेक्टर शिवपुरी एवं पधारे हुये अतिथियों द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जिले वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दशहरे के पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता हैं, उसमें विजय यानी सफलता मिलती है। परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजन में सर्वप्रथम रक्षित केंद्र में रखे आर्म्स, एम्युनेशन का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद वाहनों की पूजा की गयी। इसी प्रकार सभी थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन की पूजा की गई। शस्त्र पूजन में विशेष तौर पर रक्षित केंद्र तथा थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स, एम्युनेशन तथा शस्त्र स्वरूप वाहनों की साफ-सफाई कर पूजन किया जाता है।0
0
Report
मैहर में बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन, सनातन संवाद शुरु
Maihar, Madhya Pradesh:माई शारदा की पावन धरा पर गूंजेगा सनातन का संदेश, मैहर आएंगे बागेश्वर धाम सरकार, लाखों भक्त के आने की संभावना, सुरक्षा व्यस्था पर पुलिस की पैनी नजर, माई शारदा की पावन नगरी मैहर में आगामी 23 तारीख को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होने जा रहा है। इस दौरान KJS परिसर में करीब पचास हजार श्रद्धालुओं के बीच ‘सनातन संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। KJS की इस पहल से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बाबा बागेश्वर के सानिध्य में सनातन धर्म से जुड़े विषयों पर संवाद करने का अवसर मिलेगा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देशभर में बड़ी संख्या में मानने वालेहैं, उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मैहर में उनके आगमन की खबर से भक्तों में उत्साह का माहौल है, मैहर में आयोजित होने वाले सनातन संवाद में बाबा बागेश्वर श्रद्धालुओं के बीच सनातन संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर अपने विचार शेयर करेंगे। माई शारदा की नगरी में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
आदमपुर हत्याकांड: SIT की मांग के बीच परिजनों ने प्रदर्शन, ठोस कार्रवाई की चेतावनी
Hisar, Haryana:इस पूरे मामले को लेकर आदमपुर थाना प्रभारी (SHO) हरीश चंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस नियमानुसार अपनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दैविक के परिवार को पूरा आश्वासन दिया है कि यदि जांच के दौरान इस मामले में कोई अन्य आरोपी भी संलिप्त पाया जाता है, तो नियम के अनुसार उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दैविक हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंडी आदमपुर के रविवार को क्रांति चौक पर प्रदर्शन किया तथा पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठाते हुए SIT गठन की मांग की है। परिजनों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि 21 अक्टूबर तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बाजार बंद रखकर मुख्य मार्ग जाम करेंगे। इस पूरे मामले को लेकर आदमपुर थाना प्रभारी (SHO) हरीश चंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस नियमानुसार अपनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दैविक के परिवार को पूरा आश्वासन दिया है कि यदि जांच के दौरान इस मामले में कोई अन्य आरोपी भी संलिप्त पाया जाता है, तो नियम के अनुसार उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अनुसार लगा लो sho से बात हुई परिवार SIT की मांग कर रहा है0
0
Report
हनुमानगढ़ में रोडवेज कर्मचारियों ने नवरात्र भंडारे के जरिए नौ कन्याओं को भोजन करवाया
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) रोडवेज कर्मचारियों ने लगाया नवरात्र भंडारा,हवन के बाद नौ कन्याओं को करवाया भोजन हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के हनुमानगढ़ आगार कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में नागरिकों ने दाल, हलवे और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में हवन के साथ हुई। इसके बाद नौ कन्याओं को भोजन करवाया गया। कर्मचारियों ने रोडवेज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।0
0
Report
हनुमानगढ़ पुलिस ने गरबा-डांडिया में महिला सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में तैनाती की
Hanumangarh, Rajasthan:डांडिया की धूम के बीच मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर, सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी, महिला सुरक्षा के लिए हनुमानगढ़ पुलिस की खास पहल हनुमानगढ़ में नवरात्र के दौरान शहर में गरबा और डांडिया महोत्सव की रौनक के बीच महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस ने विशेष पहल की। डांडिया कार्यक्रमों में मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया। इस व्यवस्था का उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना था, जो भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और युवतियों को परेशान करने की कोशिश करते हैं। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में गरबा-डांडिया कार्यक्रम में पहुंची। सामान्य दिनों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मी नीली वर्दी में ड्यूटी करती हैं, लेकिन विशेष आयोजनों में सादे कपड़ों में तैनाती का उद्देश्य यह है कि बदमाशों और मनचलों को उनकी मौजूदगी का पता न चले।0
0
Report
Advertisement
शारदा बाई SP दफ्तर पहुंचकर भाई पर हमला और बोरवेल पाटने का आरोप
Vidisha, Madhya Pradesh:- पिंड भरते फरियादी... - भाई पर पाइप काटने और बोरवेल पाटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार... - पिंड भरते एसपी कार्यालय पहुंचे मां बेटे... - साथ में लेकर गए पैट्रोल से भरी बोतल... - कार्यलय के पहले पहुंची पुलिस, बोतल छीनी... एंकर : ग्यारसपुर ग्राम फुरतला निवासी शारदा बाई पति आशाराम मैना ने एसपी को आवेदन देकर भाई मनोज मीणा पर मारपीट और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके भाई मनोज मीणा पिता खुमान सिंह ने खेती में उपयोग होने वाले 127 पाइप काटकर नष्ट कर दिए, खेत में बने बोरवेल को ईंट-मिट्टी से पाट दिया और दो पानी की मोटर ले गया। विरोध करने पर महिला और उसके पुत्रों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत ग्यारसपुर थाने में दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं और वह घर आकर उपद्रव कर रहा है। डर के कारण परिवार घर में कैद है। अपनी इसी परेशानी के कारण शारदा बाई अपने बेटे के साथ तपती सीसी रोड पर पिंड भरते हुए विदिशा में एसपी कार्यालय जा रहे थे, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, समझाई देकर कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि सपा में इस मामले में ग्यारसपुर थाना प्रभारी को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं पुलिस की इस कार्रवाई से शरदबाई उनके बेटे संतुष्ट थे पुलिस में उन्हें ग्यारस पर रवाना किया है बाइट : शारदा बाई, बाइट : आनंद राज, टीआई0
0
Report
दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाने से सात लोग अस्पताल, खाद्य सुरक्षा पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना एक परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गया। एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिलाएं, पुरुष और छह साल का बच्चा भी शामिल है।पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा निवासी साहू परिवार से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने बिलासपुर आए थे। देर रात करीब 12 बजे परिवार के लोग सीएमडी कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने गुपचुप खाया। कुछ समय बाद परिवार के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। बीमार होने वालों में संतोषी साहू, महेश साहू, सोमेश साहू, सुमन साहू, सुजीता साहू, प्रभा साहू और छह वर्षीय शिवांश साहू शामिल हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, गुपचुप खाने से ही सभी की तबीयत बिगड़ी या इसके पीछे कोई दूसरा कारण है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स में तैनात आरक्षक दिलीप साहू की मौत,,डभरा तालाब में मिली लाश,,,
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में खम्हार खैया तलाब में आरक्षक दिलीप साहू की लाश मिली है,आरक्षक छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स दंतेवाड़ा में तैनात था,, मोहल्लावासियों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सुचना दिया,, मौके पर डभरा पुलिस टीम पहुंच कर बारीकी से जांच की है, फॉरेंसिक टिम से भी जांच कराया गया है,,इससे पूर्व डभरा थाना में 17 तारीख गुमसुदगी की जानकारी दी गई थी,लाश तीन दिन पुरानी है,जिसका बाहरी चमड़ी खराब हो चुका है,, तलाब में शव मिलने से सनसनी फैल चुकी है,, डभरा पुलिस शव को तलाब से बाहर निकल कर पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा गया है,, फिलहाल डभरा पुलिस आरक्षक के मौत के हर बारिक पहलुओं की जांच मे जुटी है,,0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम के मूंग वेयरहाउस में फिर सेंध, एक पकड़ गया, दूसरा फरार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में करोड़ों की मूंग चोरी के पुराने मामले से चर्चित वेयरहाउस में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश हुई है। दो संदिग्ध जाली गेट तोड़कर अंदर घुसे, जिनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए संदिग्ध की ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। माखननगर ब्लॉक के गोरा स्थित एकलव्य वेयरहाउस में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात दो संदिग्ध गेट तोड़कर अंदर घुस गए। चौकीदार की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए संदिग्ध की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और लोगों से उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही माखननगर थाना प्रभारी वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है।0
0
Report
धौलपुर में चंबल किनारे दुर्गा प्रतिमाओं का शांत विसर्जन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में चंबल किनारे मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धौलपुर। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने चंबल नदी किनारे प्रशासन द्वारा तय किए गए सुरक्षित स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद मां को विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान चंबल के घाटों पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिले में दुर्गा पूजा के दौरान जगह-जगह पंडाल सजाए गए थे। सभी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डीजे के साथ चंबल किनारे लाया गया। प्रशासन ने विसर्जन के लिए पहले से ही गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कर दी चंबल नदी में तेज बहाव और पिछले वर्षों में हुए हादसों को देखते हुए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस और नगर परिषद की टीमों ने भक्तों को गहरे पानी में जाने से रोका और तय किए गए गड्ढों में ही विसर्जन कराया। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम भी मौके पर तैनात रही। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया था, यातायात भी डायवर्ट किया गया। पर्यावरण को लेकर भी प्रशासन सजग रहा। कोतवाल रामकिशन यादव ने बताया कि चंबल नदी राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य का हिस्सा है, जहां दुर्लभ घड़ियाल, डॉल्फिन और कई प्रजातियों के कछुए रहते हैं। पीओपी की मूर्तियां और केमिकल रंगों से जल प्रदूषण और वन्यजीवों को खतरा होता है। इसलिए श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे मिट्टी की मूर्तियों का उपयोग करें और फूल-माला व पूजा सामग्री को नदी में न डालें। प्रशासन ने पूजा सामग्री के लिए अलग से स्थान तय किए थे। पूरा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ0
0
Report
जयपुर में रितु बराला मामले पर FIR-जीरो FIR के मुद्दे पर सियासत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है। जीरो FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर सुर्खियाँ बटोरने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI की छात्र नेता रितु बराला के साथ हुई कथित मारपीट मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का कल शाम से धरना दे रहे है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि पुलिस दिखाए कि दिल्ली में कौनसी FIR दर्ज है। अगर पुलिस FIR दिखा देगी तो कांग्रेस नेता यहाँ से चले जाएंगे। डोटासरा ने कहा कि दिल्ली में पुलिस ने इन बच्चों के खिलाफ FIR दर्ज कर रखी है। जीरो FIR दर्ज करना हमारा कानूनी अधिकार है, ऐसे में जीरो FIR दर्ज करने में दिक्कत क्या है। उन्होंने केरल में जीरो FIR दर्ज होने का भी हवाला दिया। डोटासरा ने पुलिस पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी ने उनसे बातचीत नहीं की है। कांग्रेस नेता आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। बाइट PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि दिल्ली में रितु बराला ने परिवाद दिया और जयपुर में भी परिवाद दिया, लेकिन FIR दर्ज नहीं हो रही है। जूली ने कहा कि देश देख रहा है, यह तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि रितु बराला के साथ मारपीट हुई है, तो FIR दर्ज क्यों नहीं हो रही है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर संवैधानिक एजेंसियों और पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज नहीं होने तक कांग्रेस नेताओं का धरना जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इधर, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि पर आश्चर्य है। उन्होंने कहा कि जहां घटना घटित हुई है, FIR वहीं दर्ज होती है। अगर किसी कारण से वहां के अधिकारी FIR दर्ज नहीं कर रहे हैं, तो FIR दर्ज कराने के बहुत विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कानून नहीं जानते हैं। मदन राठौड़ ने सवाल उठाया कि कांग्रेस राजस्थान में क्यों अव्यवस्था पैदा करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना विवेक का उपयोग किए, ऊपर के निर्देश पर कांग्रेस नेता नाटक कर रहे हैं। सुर्खियाँ बटोरने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता त्योहार खराब कर रहे हैं, जो ठीक बात नहीं है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ दशहरा महोत्सव: 51 फीट रावण का दहन, आतिशबाजी और मंच आयोजन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला मुख्यालय पर दशहरा महोत्सव का कार्यक्रम राडी के बालाजी मंदिर के समीप आयोजित होगा। नगर परिषद झालावाड़ द्वारा इस वर्ष 51 फीट के रावण के पुतले का निर्माण करवाया गया है। जिसका देर शाम को दहन किया जाएगा। रावण दहन से पूर्व नगर परिषद द्वारा शहर वासियों के मनोरंजन के लिए भव्य आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है । नगरपरिषद के अनुसार करीब 1 घंटे तक जोरदार आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। जिसमें आसमान रंगीन दिखाई देगा। रावण दहन स्थल पर एक विशाल मंच भी बनाया गया है, जहां मुख्य अतिथि व शहर के गणमान्य विराजित रहेंगे। दहन से पूर्व मंच पर रावण वध का भी मंचन किया जाएगा। नगरपरिषद सभापति राजेश गुर्जर ने बताया कि दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज परिवार के सदस्य महाराज राणा चंद्रजीत सिंह रहेंगे। तो वहीं जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दशहरा मैदान स्थल पर देर शाम मेले जैसा माहौल नजर आएगा। दशहरा महोत्सव का आयोजन को लेकर पुलिस विभाग द्वारा भी शहर की यात्रा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए खाद प्रबंध किए गए हैं रावण दहन से पूर्व शहर में गुजरने वाली शोभायात्रा के मार्ग पर पूरी जवानों को तैनात किया गया है तो वहीं रावण दहन स्थल पर भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की खास तैनाती की गई है। जिनकी मॉनिटरिंग डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा को सौंपी गई है。0
0
Report
रावघाट से रायपुर के लिए पहली बार रेल सेवा शुरू, बस्तर में दशकों का सपना हकीकत
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - बस्तर अंचल के रावघाट क्षेत्र में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार रावघाट से ट्रेन की शुरुआत होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों का दशकों पुराना सपना साकार होता नजर आया। जिस रेल को देखने और उसमें सफर करने की कल्पना यहां के लोग वर्षों से करते आ रहे थे, आज वह सपना हकीकत बनकर उनके सामने आया। रावघाट से रायपुर के लिए शुरू हुई रेल सेवा को लेकर नारायणपुर जिले क़े लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार ट्रेन को चलते हुए देखने और उसमें सफर करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रावघाट से रवाना होने वाली ट्रेन की सभी सीटें भर गईं। बुजुर्गों की आंखों में दिखी खुशी, पीढ़ियों का सपना हुआ पूरा नारायणपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों के लिए यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है। वर्षों से वे अपने बच्चों और पोते-पोतियों को बताया करते थे कि एक दिन उनके क्षेत्र में भी रेल आएगी और यहां के लोग ट्रेन में बैठकर दूर-दराज के शहरों तक सफर कर सकेंगे। उस समय बच्चों के लिए रेल की कल्पना किसी कहानी जैसी लगती थी, लेकिन आज वही बात सच साबित हो रही है। रेल की शुरुआत ने बुजुर्गों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। जिन लोगों ने अब तक केवल दूसरे शहरों में या तस्वीरों में ट्रेन देखी थी, उनके लिए अपने ही क्षेत्र से रेल को गुजरते देखना किसी ऐतिहासिक अवसर से कम नहीं है। परिवार के सदस्य भी इस खास पल को यादगार बनाने के लिए उत्साहित नजर आए। पहली बार ट्रेन में बैठकर लोगों ने जताई खुशी रावघाट से पहली बार ट्रेन में सफर करने वाले स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। यात्रियों का कहना है कि रेल का सपना आज पूरा हुआ है। पहली बार ट्रेन में बैठकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। यह उनके जीवन का यादगार अनुभव है, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। विकास और नई उम्मीदों की ओर बढ़ता बस्तर रावघाट से रेल सेवा की शुरुआत केवल परिवहन की सुविधा नहीं, बल्कि बस्तर क्षेत्र के लोगों के लिए नई उम्मीदों का प्रतीक भी है। रेल संपर्क से आने वाले समय में आवागमन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं। इससे स्थानीय लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है। रावघाट से रायपुर के लिए ट्रेन की शुरुआत ने क्षेत्र के लोगों के मन में विकास की नई उम्मीद जगाई है। दशकों बाइट 01 यात्री बाइट 02 यात्री बाइट 03 जिला पंचायत सदस्य पीटीसी, रेल से0
0
Report
राजस्थान के बियर्ड मेन डॉक्टर इशाक खान डिप्टी चेयरमैन बने, अजमेर शरीफ में शुक्राना
Ajmer, Rajasthan:इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड हासिल राजस्थान शाहपुरा के मशहूर बियर्ड मेन डॉक्टर इशाक खान डिप्टी चेयरमैन बनने पर अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना अदा करने पहुंचे । जहां उन्होंने अपनी फैमिली के साथ सूफी संत हजरत ख्वाजा MOइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी। बता दे कि उन्हें 'जयपुर जीवन जागृति सेवा संस्थान' के ज़रिए एक वर्चुअल प्रोग्राम में इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड 2026 से नवाजा जा चुका है। मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से मशहूर शाहपुरा मकामी काउंसलर डिप्टी चेयरमैन डॉ. मोहम्मद इशाक को ये ऐ जाज़ उन्हें फन, स KAफती और समाजी ख़िदमात के तौर पर दिया गया था। डॉ. मोहम्मद इशाक खान ने अपने फन से जुड़े दाढ़ी और मूंछ के ज़रिए कई अवार्ड हासिल कर शाहपुरा का नाम पूरे मुल्कभर में रोशन किया है। जिसमें मकामी सतह से लेकर नेशनल लेवल तक और हाल ही में बेनुल अक़्वामी पुष्कर फेयर में मुनाकीदा मूंछो के मुकाबला में अव्वल मकाम हासिल किया था। इसके अलावा डॉक्टर इशाक खान भारत में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड स्टाईल को लाने वाले पहले शख्स है, इसके बाद ही भारत में होने वाले सभी मुक़ाबले में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड की अलग केटेगरी का आगाज़ हुआ है। गुजिश्ता साल ही दाढ़ी ओर मूंछ के साथ राजस्थानी आर्ट्स कल्चर और सकाफत को आगे बढ़ाने और नए फनकारों को आगे लाने के लिए शाहपुरा बियर्ड क्लब की इस्टैब्लिशमेंट की गई । इन्होंने बॉलीवुड की सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान में छोटा सा ग्रुप रोल भी किया था। डॉक्टर इशाक खान शाहपुरा म्युनिसिपेलिटी में लगातार 15 सालो से काउंसलर रहकर समाजी ख़िदमात भी अंजाम दे रहे है। ऐसे में अब इशाक खान शाहपुरा शहर में डिप्टी चेयरमैन भी बन गए है। बता दे कि शाहपुरा में 45 साल बाद कोई मुस्लिम डिप्टी चेयरमैन बना है जिसका शुकराना अदा करने वो अपनी फैमिली के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे है।0
0
Report
Advertisement
