229010
Raebareli - महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर
Raebareli, Uttar Pradesh:लखनऊ से प्रयागराज नेशनल हाइवे पर पड़ने वाले टोल निःशुल्क हो गए है। रायबरेली के इटौरा व प्रयागराज का अंधियारी टोल प्लाज़ा हुआ निः शुल्क, महाकुम्भ चलने तक अस्थाई तौर पर टोल निःशुल्क किये गए है। अब श्रद्धालुओं को आवागमन में जेबें ढ़ीली नहीं करनी होगी, टोल प्लाज़ा में बने बूथों में अब कर्मचारी नहीं दिख रहे ,साथ ही टोल प्लाजा में लगे बैरियर को भी हटाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के छात्रों ने NEET मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:PATNA STUDENT HOLDS PROTEST OVER NEET ISSUE/VISUALS0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दिया
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - राजा रघूहंशी हत्याकांड में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने राहत जताई है। जी मीडिया ने इस फैसले के बाद राजा की मां, भाई और अन्य परिजनों से खास बातचीत की। वीओ - राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने फैसले का स्वागत किया। परिवार का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि मामले में जल्द न्याय मिलेगा। राजा के भाई ने कहा कि परिवार शुरू से ही इस मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग करता रहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से उनका न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है। परिजनों ने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती।0
0
Report
दतिया उपचुनाव के बीच भाजपा पूर्व महिला अध्यक्ष के पति गिरफ्तार, शराब पेटी जब्त
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी, दतिया। दतिया उपचुनाव के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा की पूर्व महिला अध्यक्ष के पति गिरफ्तार, 6 पेटी शराब जब्त दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग और सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कल सर्चिंग के दौरान एक स्कूटी की डिग्गी से 3 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। वहीं देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस स्टैंड के पास स्थित भाजपा की पूर्व महिला अध्यक्ष के ढाबे पर सर्चिंग की। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान भाजपा की पूर्व महिला अध्यक्ष के पति अरुण गंगोटिया कथित रूप से शराब बेचते मिले। पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर करीब 6 पेटी देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गई। उपचुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस की लगातार सर्चिंग और चेकिंग जारी है।0
0
Report
Advertisement
शत्रुघ्न सिन्हा का इशारा: इस्तीफा, मुआवजा और कड़ी कार्रवाई से ही समाधान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SHATRUGHAN SINHA (TMC MP) ON STUDENTS PROTEST/HOUSE ADJOURNED/PM MODI’S TWEET दिल्ली: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के ट्वीट पर कहा, \" उन्होंने बड़ी देर कर दी। राहुल गांधी के मांग के जवाब में और छात्र जो आज धरना पर बैठे हुए हैं उनके समस्याओं के समाधान के प्रक्रिया में आज पीएम मोदी आए हुए हैं और उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने को कहा है और दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करेंगे। जिन लोगों ने करोड़ों बच्चों का जीवन बर्बाद करने की कोशिश की उनके माता-पिता को चोट पहुंचाई है उसके लिए आप कह रहे हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे। मैं समझता हूं ये सब खोखली बाते हैं...समाधान तभी होगा जब तीन बाते- मंत्री का इस्तीफा, मुआवजा दिया जाए जिन बच्चों ने आत्महत्या की, उनके परिवार और राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह ने कहा कि 1 करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए...बच्चों पर जो फर्जी मुकदमे किए गए हैं उस सबको हटाना चाहिए...0
0
Report
छिंदवाड़ा के रानिकामठ सड़क पर बच्चों के लिए जान खतरे में: निगम-PWD के जवाब इंतजार
Chhindwara, Madhya Pradesh:गड्ढों भरी सड़क से स्कूल जाने को बच्चे मजबूर, रहवासियों ने भी निगम और लोक निर्माण कार्यालय का दरवाजा खटखटाया लेकिन 3 वर्षों से इसी सड़क से गुजरने को मजबूर छिंदवाड़ा के रानिकामठ में सांदीपनी स्कूल को बनाने में लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च किये गये इसको तकरीबन 11.82 एकड़ में बनाया गया. निजी स्कूल की तरह इस शासकीय विद्यालय में सारी मूलभूत सुविधाएं है लेकिन इस तक पहुंचने वाले मार्ग मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि अपनी जान जोखिम में डालकर यहां पढ़ने वाले बच्चे और शिक्षक इसी सड़क से गुजरने को मजबूर है. यहाँ कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है. यहाँ के रहवासी भी पिछले 3 वर्षों से इस सड़क से इतने परेशान है कि उन्होंने नगर निगम छिंदवाड़ा, PWD कार्यालय और ग्राम पंचायत का दरवाजा खटखटाने के बाद मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जहां से उन्हें लोक निर्माण कार्यालय भेजा गया जहां यह सड़क 2020 में ही नगर निगम को सौंप दी गई थी. जी मीडिया की टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो नगर निगम अधिकारी pwd पर तो PWD नगर निगम पर बात टालते नजर आये. PWD प्रबंधक गुरु दत्त धुर्वे ने बतायकी यह सड़क 2020 में ही नगर निगम छिंदवाड़ा को हैंड ओवर कर दी गई है लेकिन सभी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है.0
0
Report
झारखंड भर्ती घोटालों पर भाजपा की सीबीआई जांच की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संबोधित किया, उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले छह वर्षों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य और रोजगार प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में भी बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं, लेकिन कांग्रेस इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा की मांग है कि सभी भर्ती घोटालों और जेपीएससी से जुड़े मामलों की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में हुए कथित घोटाले के खिलाफ भाजपा के आंदोलन के कारण ही तत्कालीन अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा चाहती है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में युवाओं को इकट्ठा कर जिस तरह का आंदोलन किया जा रहा है, वह राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने जैसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं हो रहा है। कांग्रेस गरीबों के हितों की बात करती है, जबकि उसके कार्य इसके विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद के आवास के बाहर धरना देकर केवल फोटोशूट और राजनीतिक नाटक कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करती है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने सोनिया गांधी पर भी देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। नीट परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है और बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा संबंधी मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में केवल सीआईडी जांच कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के घेराव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पत्थर लेकर आए थे और हिंसा फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जबकि कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता पत्थरबाजी में घायल हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ज़ी न्यूज़ के पत्रकार संजय टोप्पो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया, जिसकी भाजपा ने कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में छात्रों के विरोध के दौरान हिंसक क्लैश, इंस्पेक्टर NAND KISHORE सिंह के बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NAND KISHORE SINGH (INSPECTOR, SPUWAC, DELHI POLICE) ON STUDENTS PROTEST/CLASH DURING PROTEST 8.15 रात की घटना है हनुमान मंदिर के पास मैंने अपनी गाड़ी लगाई जहाँ विरोध चल रहा था वहाँ जा रहा था मुझे लगा वो छात्र पर वो छात्र नहीं थे उन लोगो ने मास्क, काला कपड़ा पहन रखा था और हाथो में लाठी और डंडे थे मुझे कोई बचाने नहीं आया खुद ही मैंने अपनी जान बचाई है पिछे से स्टूडेंट्स ने चिल्लाया भागो भागो अगर मैं भागता नहीं वो लोग मुझे जान से मार देते हाथ और सिर में मुझे कई छोटे आए हैं0
0
Report
दिल्ली वकीलों ने संविधान का प्रीएंबल पढ़कर प्रदर्शन के पक्ष में एकजुटता दिखाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली Supreme Court के वकीलों ने Jantar-Mantar पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में संविधान का Preamble पढ़ा। और छात्रों के साथ एक जुटता दिखाते हुए बच्चों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध किया0
0
Report
यहां शौचालय तो बना,लेकिन आज तक ताला नहीं खुला, ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। रूपईडीह ब्लाक क्षेत्र के भुडकुड़ा गांव में बने सामुदायिक शौचालय का आज तक ताला नहीं खुल सका है। करीब छह साल बीतने के बाद भी शौचालय ग्रामीणों की सुविधा के लिए नहीं खोला गया है। इस कारण ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। गुरुवार को ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय के पास विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।ग्रामीणों ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को इनके संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन किस समूह को जिम्मेदार बनाया गया है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। तिलकराम, लालजी, नानकून, गुरुप्रसाद, साहूकार सोनकर, बदलू, भरतलाल, राघव राम, दु:खरन, अनोखीलाल, कोयले, मनीष कुमार, अंश कुमार, ब्रह्मादीन, शोभाराम, धनीराम, दुल्ले, रामदयाल, रामलोटन, दुर्गेश, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
5:30 बजे कांग्रेस-भाजपा स्टूडियो में गेस्ट; वरिष्ठ पत्रकार भी जुड़ेंगे
Begun, Rajasthan:गेस्ट 5:30 धनंजय सिंह ठाकुर, कांग्रेस सुनील चौधरी, भाजपा अवधेश मलिक, वरिष्ठ पत्रकार (कांग्रेस भाजपा स्टूडियो से रहेंगे,वरिष्ठ पत्रकार टीम से जुड़ेंगे)0
0
Report
Junwani हत्या मामले में परिवार ने CBI और नारोक टेस्ट की मांग की
Saiki, Bihar:जुनवानी हत्या मामलें में पीड़ित परिवार ने सीबीआई सहित नारकोटिक जांच की मांग रखी है। दरअसल पीड़ित परिवार का कहना है कि मृतक तुलसीदास टंडन की हत्या एक अकेले व्यक्ति ने नहीं बल्कि सोची-समझी एक साजिश के तहत की गई हत्या है। भटगांव थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 66 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि इस हत्या में आरोपी के बेटे भी शामिल है। मृतक शरीर से काफी-हट्टे-कट्टे और तंदरुस्त थे। ऐसे में आरोपी जो ठीक से चल नहीं पा रहें, वो अकेला इस हत्या को अंजाम नहीं दे सकता। परिजन ने आरोप में कहा कि भटगांव पुलिस उनके बेटे को पकड़कर छोड़ दिया। परिजन ने शिकायत पत्र में आरोपी के बेटे को बचाने पैसे की लेन-देेन करने जैसे गंभीर आरोप भटगांव पुलिस पर लगाए हैं। ऐसे में अब पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जाँच की मांग रखते हुए सीबीआई जाँच सहित नार्को टेस्ट की भी मांग की है। फिलहाल जिले के नए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया और कहा कि सीबीआई जांच जिला स्तर के दायरे में नहीं है, इसलिए नार्को टेस्ट की जाँच मजिस्ट्रियल आदेश के बाद विधिवत कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि तत्काल थाना प्रभारी को आदेश किया गया है कि इस मामले में और गहनता से जाँच करें और जांच में अन्य लोगों की भूमिका पाई जाती है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। बहरहाल अब देखना होगा कि इस हत्या के मामले में पुलिस आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है।0
0
Report
जैसलमेर: गफूर भटा पार्क भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का बुलडोजर अभियान
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर गफूर भटा क्षेत्र में नगर परिषद् ने गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्क एवं परिषद् की स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जों को हटाया. कार्रवाई के दौरान हाल ही में बनाए गए कई कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया. मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. नगर परिषद् के राजस्व अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि गफूर भटा क्षेत्र में पार्क के लिए आरक्षित परिषद् भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार संचालित किया जा रहा था. इसके अलावा परिषद् की जमीन पर कच्चे-पक्के मकान बनाकर उन्हें बेचने का अवैध कार्य भी किया जा रहा था. इसी के चलते परिषद् ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि हाल ही में बनाए गए पांच से सात नए अवैध मकानों को हटाया जा रहा है. वहीं, लंबे समय से निवास कर रहे पुराने परिवारों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें तत्काल नहीं हटाया गया है और पुनर्वास अथवा शिफ्टिंग के लिए समय दिया गया है. राजस्व अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि संबंधित भूमि पार्क के लिए आरक्षित है और नगर परिषद् भविष्य में यहां पार्क का विकास करेगी. इसलिए किसी भी नए अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान से आए विस्थापित परिवारों के दावों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए भील बस्ती में पहले से आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जहां कई परिवार रह रहे हैं. इसके बावजूद कुछ लोग अन्य स्थानों पर नया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे परिषद् किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 और 2004 के सर्वे के आधार पर लगभग 99 प्रतिशत पात्र लोगों को पट्टे जारी किए जा चुके हैं या वे अपनी भूमि बेच चुके हैं. ऐसे में भूमि बेचने के बाद पुराने सर्वे का हवाला देकर दूसरी जगह दोबारा कब्जा کرنا पूरी तरह अवैध है और ऐसे दावों का वर्तमान में कोई कानूनी आधार नहीं है।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा में छात्र प्रदर्शन के बाद पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज; 5 हिरासत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में छात्र प्रदर्शन के बाद बवाल, पथराव पर पुलिस का लाठीचार्ज; 5 हिरासत में, आयोजकों पर भी होगी कार्रवाई दरभंगा में छात्र आंदोलन के समर्थन में निकाला गया विरोध मार्च उस समय हिंसक हो गया, जब प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। लोहिया चौक के आसपास पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। देखते ही देखते लोहिया चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई。 घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया。 वहीं, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। डीएम ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के आयोजक भीड़ को नियंत्रित रखने में विफल रहे। ऐसे आयोजकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी
New Delhi, Delhi:न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या। गामड़ी इलाके में वारदात से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी। परिजनों ने पुरानी रंजिश का जताया शक, कई टीमें आरोपियों की तलाश में। कुछ घंटों में दूसरी बड़ी वारदात, इलाके में बढ़ी दहशत। न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी रात 10:25 बजे हुई वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के पांचवें पुस्ता, गामड़ी इलाके में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक (17) के रूप में हुई है, जो गामड़ी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:25 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को चाकूबाजी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक किशोर खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। परिवार ने जताया पुरानी रंजिश का शक मृतक के परिजनों का कहना है कि कुछ महीनों पहले अभिषेक का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। परिवार को आशंका है कि उसी रंजिश के चलते अभिषेक की हत्या की गई हो सकती है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। कुछ घंटों में दूसरी बड़ी वारदात गौरतलब है कि न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटों के भीतर यह दूसरी बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। इससे पहले चौथे पुस्ता, करतार नगर इलाके में हुई अंधाधुंध फायरिंग में ट्यूशन से घर लौट रहे 12 वर्षीय एक बच्चे के पैर में गोली लग गई थी। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
निर्मला सीतारमण ने कहा, छात्रों से बातचीत के लिए सरकार कदम उठाएगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NIRMALA SITHARAMAN (UNION MINISTER) ON STUDENTS PROTEST/ PM MODI’S TWEET/PROPOSAL FOR TALKS WITH CJP दिल्ली: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम निश्चित रूप से छात्रों से बात करने की कोशिश करेंगे और उनसे पूछेंगे कि क्या उन्हें बातचीत करने में कोई आपत्ति है। हम इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेंगे।"0
0
Report
Advertisement
