229010
रायबरेली पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तो को किया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दबंगों द्वारा एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग की घटना उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद के कारण हुई जिसमें युवक के पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चांद बाबू, अब्बास हुसैन और दानिश अली शामिल हैं। पीड़ित युवक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। यह घटना शहर स्थित मस्तान नगर के पास हुई थी जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार विधानसभा में 225 BPSC पास अभ्यर्थियों का सम्मान, अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दी बधाई
Patna, Bihar:पटना बिहार विधानसभा के सभागार में BPSC परीक्षा पास करने वाले 225 अभ्यार्थी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया... इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगाप्रसाद और विधानसभा उपाध्यक्ष सहित उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए... विधानसभा अध्यक्ष ने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी..0
0
Report
हाईकोर्ट के आदेश पर मढ़न गाँव में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला
Noida, Uttar Pradesh:संभल। मढ़न गाँव में अवैध ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन से पहले तहसील प्रशासन ने एक अलग बुलडोजर कार्यवाही कर ग्रामीण के मकान पर दबंग के अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्यवाही की। पीड़ित ग्रामीण ने दबंग के अवैध कब्जे से मकान मुक्त कराए जाने के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी गुहार। हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशाशन ने बुलडोजर कार्यवाही की है। असमोली थाना इलाके के मढ़न गाँव का मामला।0
0
Report
अजय राय बोले- एक देश-एक चुनाव देश के हित में नहीं; संघीय ढांचे की बात
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 'एक देश-एक चुनाव' बिल पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक पर कहा, "...निश्चित तौर पर ये देश के हित में नहीं है। हमारी जो संघीय व्यवस्था चली आ रही है उसका हम समर्थन करते हैं। उसी तरह से देश आगे बढ़ सकता है... बदलाव होना चाहिए लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पूरी तरह से परिवर्तन हो। वन नेशन-वन इलेक्शन में तमाम कमियां हैं, जिन्हें दूर करना पड़ेगा..."0
0
Report
Advertisement
मामूली विवाद में देवर ने कुदाल से भाभी हत्या, माधुबनी सकरी क्षेत्र में हंगामा
Madhubani, Bihar:मधुबनी में मामूली विवाद में देवर ने कुदाल से हमला कर भाभी की हत्या कर दी, घटना सकरी थाना क्षेत्र के मोइन टोला बलाठ गांव की है। तीन मासूम बच्चों के सर से उठी मां का साया। गांव में सड़क किनारे लगे किलोमीटर पिलर को उखाड़ने से रोकना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। मामूली विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है। विरोध से नाराज तिरवली पासवान ने सड़क पर लगे किलोमीटर बोर्ड को उखाड़े जाने का विरोध किया, जिसके दौरान उसकी भाभी ने ऐसा करने से मना किया। विरोध से नाराज होकर तिरवली पासवान ने आवेश में आकर कुदाल से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि उसकी मां ने केवल किलोमीटर बोर्ड उखाड़ने से मना किया था, जिससे नाराज होकर चाचा ने कुदाल से हमला कर दी। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे ट्रेन से अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है。0
0
Report
रांची अतिक्रमण हटाओ पर फुटपाथ दुकानदारों का मोर्चा प्रदर्शन, बंद की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के खिलाफ आज फुटपाथ दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदारों ने काला बिल्ला लगाकर और काला झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय से फिरायालाल चौक होते हुए दोबारा नगर निगम कार्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे फुटपाथ दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम केवल छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहा है, जबकि बड़े कारोबारियों और अतिक्रमण करने वाले पूंजीपतियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि उनके रोजगार और आजीविका पर सीधा हमला किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे रांची बंद का आह्वान करेंगे। साथ ही उन्होंने नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को गैरसंवैधानिक बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है。0
0
Report
जालौन के उदोटपुरा गांव में नागिन निकलने से हड़कंप, वनकर्मियों ने रेस्क्यू किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गांव के अंदर निकली नागिन, गांव में नागिन निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने नागिन निकालने की वन विभाग को दी सूचना, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने नागिन का रेस्क्यू कर पकड़ा, गांव में नागिन निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
शराब के नशे में युवक ने 55 वर्षीय महिला पर पत्थर से हमला कर मौत
Mahoba, Uttar Pradesh:महिला पर शराब के नशे में धुत युवक ने चबूतरे पर बैठी 55 वर्षीय गिरजादेवी पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इलाज के दौरान झांसी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मड़वासन मोहल्ले में देर रात घटना हुई, जब आरोपी ने गाली-गलौज की कोशिश की और बहस के बाद पास में रखी पत्थरों से हमला कर दिया। घायल महिला के पुत्र सुनील ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीन बार सिर पर प्रहार किए गए। घायल महिला को पहले चरखारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर महोबा जिला अस्पताल और अंत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया; इलाज के दौरान उसे मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद हुआ और प्रहार किए गए, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में रखा गया है।0
0
Report
पटना बंटी यादव हत्याकांड: ASI-गृह रक्षक निलंबित, विपक्ष सवाल उठाता
Patna, Bihar:पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना के तीन ASI और एक गृह रक्षक को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। सभी से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला है。 बाइट - स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और राजधानी पटना में दिनदहाड़े अपहरण व हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है。 बाइट - शक्ति सिंह यादव, राजद मुख्य प्रवक्ता राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बंटी यादव हत्याकांड में सत्ता संरक्षण की बू आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपहरण की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और सिर्फ निलंबन से न्याय नहीं होगा। उन्होंने दोषियों और संरक्षण देने वालों पर हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की。 बाइट - नवल शर्मा, जेडीयू प्रवक्ता वहीं जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करती0
0
Report
डिज़ल चोरों की गिरफ्तारी के बाद ASI निलंबित, बिलासपुर में कड़ी कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ डीजल चोरों को पकड़ने के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ देने पर SSP रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ASI उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही उन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सोशल मीडिया पर डीजल चोरों की गिरफ्तारी और उन्हें छोड़े जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे थे। मामले में पुलिस ने अब दो डीजल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं....0
0
Report
Advertisement
रतलाम के सरकारी स्कूल में बद्रीलाल राठौड़ के तबादले पर छात्र-परिवारों का विरोध
Ratlam, Madhya Pradesh:सरकारी स्कूलों को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती हैं। कहीं शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते, कहीं पढ़ाई प्रभावित होती है, तो कहीं शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल उठते हैं। लेकिन रतलाम जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्कूल की अलग ही तस्वीर पेश की है。 जिले के रूपनगर स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के छात्र अपने पसंदीदा शिक्षक बद्रीलाल राठौड़ के तबादले का विरोध कर रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने से इनकार कर रहे हैं और उनके अभिभावक भी शिक्षक को वापस इसी स्कूल में पदस्थ करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर छात्र हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। अभिभावकों का कहना है कि बद्रीलाल राठौड़ ने वर्षों तक इस स्कूल में सेवा देते हुए अपने निजी खर्च से स्कूल का वातावरण बेहतर बनाया। जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब और पेंसिल उपलब्ध कराई तथा शिक्षा का स्तर इतना ऊंचा किया कि आसपास के चार गांवों के बच्चे भी इसी सरकारी स्कूल में पढ़ने आते हैं। उनका कहना है कि यदि शिक्षक की वापसी नहीं हुई तो वे अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराने पर मजबूर होंगे。 फिलहाल एडीएम ने बच्चों और अभिभावकों को नियमों के तहत उचित कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया है。 बाइट - मीरा बाई (ग्रामीण महिला अभिभावक) बाइट - यशोदा (ग्रामीण महिला अभिभावक) बाइट - तन्वी (छात्रा) बाइट - पप्पुलाल (ग्रामीण पूरुष अभिभावक) बाइट - ब्रजेन्द्र कुमार रावत (एडीएम रतलाम) रतलाम0
0
Report
आवोरा पहलगाम के बाढ़ प्रभावित परिवारों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन; शीघ्र मरम्मत की मांग
Aram Pora, Ganderbal, A peaceful protest was held today at Awoora, Pahalgam, by residents and families affected by the recent cloudburst in Awoora Nallah. The protesters expressed their anger over the alleged inaction of the administration, particularly the Flood Control Department. The demonstrators demanded the immediate restoration of damaged roads, irrigation channels, drinking water facilities, and other public infrastructure affected by the flash floods. They also called for the timely rehabilitation of affected families and adequate compensation for the losses suffered due to the disaster. The protesters urged the administration to take urgent and concrete measures to address their grievances, warning that continued delays would further increase the hardships of the affected population. The protest remained peaceful, with participants appealing to the authorities to respond promptly and ensure relief and rehabilitation efforts are carried out without further delay.0
0
Report
APSCC प्रमुख रैना ने Subhash Chandra के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया
Srinagar, Uttarakhand:Parties Sikh Coordination Committee (APSCC) Chairman Jagmohan Singh Raina has expressed profound grief over the demise of Shri Nand Kishore, father of Essel Group Chairman Dr. Subhash Chandra. In his condolence message, Raina conveyed heartfelt sympathies to Dr. Subhash Chandra and the bereaved family, praying for strength and courage to help them endure this irreparable loss. He said that the passing of a parent is one of life's deepest sorrows and extended his sincere condolences to all family members, relatives, and loved ones during this difficult time. Jagmohan Singh Raina prayed for the eternal peace of the departed soul and wished that the Almighty grant him a place in His divine abode while giving the bereaved family the fortitude to bear this immense loss.0
0
Report
Advertisement
चंदौली में काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुआवजे और नौकरी मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली - काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण और बलदेव यादव की मौत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - मृतक बलदेव यादव के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग - हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और निर्माण कंपनी पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग - कांग्रेस का आरोप- करीब 200 वर्ष पुराने काली माता मंदिर के ध्वस्तीकरण में बरती गई लापरवाही - सड़क चौड़ीकरण से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों का भी उठाया मुद्दा - कांग्रेस नेताओं का दावा- सड़क चौड़ीकरण से सैकड़ों दुकानें प्रभावित, हजारों लोगों के रोजगार पर संकट - सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का आरोप, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल - डीडीयू जंक्शन गेट नंबर-1 से गेट नंबर-2 तक दुकानों की मरम्मत की अनुमति और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की भी मांग - कोंग्रेसियो ने दी चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस करेगी बड़ा जनआंदोलन और धरना-प्रदर्शन बाइट : बृजेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष, कांग्रेस, चंदौली बाइट : देवेंद्र सिंह, महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस.0
0
Report
ललितपुर में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट, 8 घायल, जांच शुरू
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद मारपीट में बदल गया । खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गये , घायलों को इलाज के लिए CHC तालबेहट में भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज किया जा रहा है , वहीं पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्यवाही में जुट गई है । घटना पुरकला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगरपुर ग्राम की है ।0
0
Report
झज्जर के सिंचाई विभाग के क्वार्टरों में छत टपकती, बड़े हादसे का खतरा
Jhajjar, Haryana:झज्जर में सिंचाई विभाग के सरकारी क्वार्टरों की बदहाल स्थिति अब वहां रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। वर्षों पुराने इन क्वार्टरों की छतें जगह-जगह से टपक रही हैं, दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और बरसात के दिनों में घरों के अंदर तक पानी भर जाता है। ऐसे में कर्मचारी हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका के साए में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ये सरकारी क्वार्टर लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। छत से लगातार पानी टपकने के कारण कमरों में रहना मुश्किल हो जाता है और दीवारों के कमजोर होने से हादसे का डर बना रहता है। कर्मचारियों के परिवारों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक न तो क्वार्टरों की मरम्मत कराई गई और न ही वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों और उनके परिजनों ने सरकार और सिंचाई विभाग से मांग की है कि जर्जर क्वार्टरों की जल्द मरम्मत कराई जाए। यदि मरम्मत संभव नहीं है तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर दूसरे सरकारी क्वार्टर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे और उनके परिवार सुरक्षित वातावरण में रह सकें। कर्मचारी व परिवार रात के समय भय के साए में सोने पर मजबूर है। अब देखने वाली बात यह है कि शासन और प्रशासन क्या कोई ठोस कदम उठाता है या इन्हें ऐसे ही बिल्डिंग में रहना पड़ेगा। झज्जर कंडम बिल्डिंग इरीगेशन डिपार्टमेंट ग्राउंड रिपोर्ट झज्जर सुमित कुमार जी मीडिया0
0
Report
Advertisement
