229001
Raebareli: जिले में बढ़ती ठंड से डेढ़ साल के बच्चे की गई जान
Raebareli, Uttar Pradesh:जिले में ठंड के लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती किए गए डेढ़ साल के बच्चे की जान चली गई। बच्चे का हार्ट ब्लॉक हो गया था। इसके अलावा, बुखार, डायरिया और हार्ट से संबंधित 19 मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को ठंड के मौसम में सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उपमुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न 2026 से सम्मानित किया
Jaipur, Rajasthan:बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान-2026, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला, विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र, मेडल, स्मृति-चिह्न एवं स्टेशनरी भेंट कर सम्मानित किया, समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा, समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र, मेडल, स्मृति-चिह्न एवं स्टेशनरी भेंट कर सम्मानित किया, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव है, उन्होंने विद्यार्थियों से केवल अकादमिक सफलता तक सीमित न रहकर सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया, दिया कुमारी ने सभी समाजों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके0
0
Report
जयपुर के सेंट्रल पार्क में रक्तदान कैंप: 43 यूनिट रक्त एकत्र
Jaipur, Rajasthan:सेंट्रल पार्क में रक्तदान, 43 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जयपुर। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले युवाओं ने रविवार को सेंट्रल पार्क में रक्तदान किया। करीब चार घंटे तक चले शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस दौरान रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी मानकों और अन्य चिकित्सकीय कारणों से 33 इच्छुक लोगों का रक्तदान नहीं हो सका। रक्तदान करने वालों में हर आयु वर्ग के लोग शामिल रहे, हालांकि युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही। रक्तदान के बाद प्रतिभागियों ने पार्क में एक-दूसरे से परिचय किया, अपने यात्रा अनुभव साझा किए और नए लोगों से जुड़ने का अवसर भी मिला।0
0
Report
बाड़मेर क्रूड ऑयल लीकेज: पाइपलाइन फटने से खेतों में तेल फैल, सप्लाई रोकी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर क्रूड ऑयल लीकेज: बोथिया गांव में पाइपलाइन फटने से खेतों में फैला तेल, सप्लाई रोकी गई, जांच जारी बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में भाग्यम (Bhagyam) वेलपैड-12 से जुड़ी क्रूड ऑयल पाइपलाइन में रविवार सुबह अचानक लीकेज होने से कपूरड़ी ग्राम पंचायत के बोथिया गांव के कृषि क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में क्रूड ऑयल फैल गया। रिसाव के चलते लगभग 500 मीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ और दो किसानों के खेतों में तेल फैलने से फसलों एवं भूमि को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही संचालक कंपनी वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस (Cairn Oil & Gas) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर संबंधित पाइपलाइन की सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई, ताकि आगे रिसाव न बढ़े। इसके बाद इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की पहचान कर मरम्मत और तेल को नियंत्रित करने का काम शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह खेतों में काला तरल पदार्थ तेजी से फैलता दिखाई दिया, जिसके बाद किसानों ने कंपनी अधिकारियों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि पाइपलाइन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने के कारण लीकेज हुआ, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। कंपनी की टीम ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर क्रूड ऑयल को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट कार्य शुरू किया है। साथ ही प्रदूषित मिट्टी हटाने, प्रभावित भूमि का आकलन करने और पर्यावरणीय मानकों के अनुसार सफाई (रिमेडिएशन) की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी स्थानीय स्तर पर उठने लगी है। यह उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में भी बाड़मेर के ऐश्वर्या वेलपैड-08 क्षेत्र में क्रूड ऑयल रिसाव की घटना सामने आई थी, जिसके बाद कई दिनों तक उत्पादन प्रभावित रहा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने तेल उत्पादन क्षेत्रों में पाइपलाइन सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ताजा स्थिति (Latest Update): पाइपलाइन की सप्लाई बंद कर दी गई है। तकनीकी टीम मौके पर मरम्मत और रिसाव रोकने में जुटी है। प्रभावित खेतों का सर्वे शुरू किया जा रहा है। रिसाव के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल किसी बड़े नुकसना की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
चौमूं में शिवम इंफ्राटेक विकास, विश्वास और सामाजिक दायित्व के साथ ब्रांड बना रहा है
Jaipur, Rajasthan:शिवम इंफ्राटेक: विकास, विश्वास और सामाजिक सरोकार का मजबूत नाम चौमूं क्षेत्र में शिवम इंफ्राटेक ने प्रोपटी बाजार में एक यूनिक और ब्रांड नेम हैं। आकर्षक सुविधाओ से परिपूर्ण कॉलोनियां शिवम इंफ्राटेक डवलप करता हैं।किफ़ायती दरों पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाता है। कॉलोनियां डवलप करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, समयबद्ध परियोजनाओं और पारदर्शी कार्यशैली के कारण कंपनी लोगों के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। सड़क,भवन और विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ शिवम इंफ्राटेक समाजसेवा के क्षेत्र में भी लगातार योगदान दे रही है। समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े जनहित कार्यों में सहभागिता कर कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी सफल निर्वहन कर रही है। संस्था का उद्देश्य केवल बेहतर निर्माण करना ही नहीं, बल्कि समाज के विकास में भागीदार बनना भी है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी टीम और सेवा की भावना के साथ शिवम इंफ्राटेक चौमूं और आसपास के क्षेत्र में विकास, गुणवत्ता और जनविश्वास का एक मजबूत नाम बनकर निरंतर आगे बढ़ रही है।0
0
Report
दौसा साइबर पुलिस ने अमेज़न-कोरियर फर्जीवाड़े में चार गिरफ्तार
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई फर्जीवाड़े के मामले में चार आरोपी किए गिरफ्तार मल्टीनेशनल और कोरियर कंपनी के लगाई चपत 19 लाख 86 हजार की लगाई चपत कंपनी से आर्डर कर मंगवाते महंगे सामान कोरियर ब्वाय से सांठगांठ कर बदलते सामान ओरिजनल सामान की जगह डुप्लीकेट रखकर वापस करते डिलीवरी इस खेल में ओर कौन कौन शामिल इसको लेकर साइबर पुलिस कर रही जांच दौसा साईबर थाना पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुए ,अमेजोन मल्टीनेशनल कम्पनी व कोरियर कम्पनी को 19 लाख 86 हजार रुपये की चपत लगाने के एक सनसनीखेज मामले मे सीओ साईबर सेल ब्रजेश मीना ने कार्यवाही करते हुए चार लोग गिरफ्तार किए है । इन में कोरियर कम्पनी के हब मेनेजर नरेन्द्र बैरवा , पारस साहू डिग्गी मालपुरा,मदन जांगिड़ निवासी बस्सी व साहिल बंसल गुडगाँव को गिरफ्तार किया है । सीओ ब्रजेश मीना ने बताया कि आरोपी पहले एमोजोन पर मंहगी वाच का और्डर करते थे ,वाच आने पर कोरियर बाय के साथ सांठगांठ कर के कोरियर बाक्स ओपन करवा कर उस में कोपी किए कम कीमत के उत्पाद रख कर कोरियर को वापस नो डिलीवरी कर के मूल रकम को वापस हांसिल कर लेते थे। आरोपियों ने करीब 19 एपल वाच व एसडी कार्ड के और्डर कर के 19 लाख 86 हजार की चपट लगाई । इसे लेकर कोरियर कम्पनी की ओर से साईबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी । साईबर सेल सीओ बृजेश मीणा ने आरोपियों को गिरफ्तार कर के आज कोर्ट में पेश कर के रिमांड पर लिया है जिस से पुलिस ये इंवेस्टिगेट कर सके ,कि इस फर्जीवाड़े से ओर कौन कौन लोग जुड़े हुए हैं । बाइट बृजेश मीणा साइबर सेल डिप्टी एसपी0
0
Report
सासाराम में रविवार को शहरभर में जाम, वन-वे नियम से बढ़ी मुश्किल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। आज रविवार होने के बावजूद सासाराम आज दिन भर जाम से कराहता रहा। सासाराम का मुख्य बाजार पूरी तरह से जाम रहा। कारण यह है कि आज रविवार है, ऐसे में नो एंट्री नहीं है। भारी वाहन भी शहर में प्रवेश कर रही है। जिस कारण आज पूरा शहर सुबह से ही जाम में तब्दील रहा। रविवार को घूमने फिरने या फिर कुछ काम के लिए निकले लोग काफी परेशान रहे। करगहर मोर, धर्मशाला चौक, आदि पर जाम देखने को मिली। चुकी कई सड़क को वन-वे कर दिया गया है। ऐसे में बड़ी गाड़ियों को काफी दूर से घूम कर आना पड़ रहा है। जिस कारण पहले जहां दो चौराहे पर जाम रहता था, वह फैल गया है। पहले जहां सिर्फ करगहर मोड तथा पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जाम रहता था। लेकिन अब भारी वाहनों को काफी दूर से घूमना पड़ रहा है। ऐसे में अन्य चौराहे भी अब जाम में तब्दील हो गई है। वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर दुकानदारो का कब्जा है। ऐसे में पैदल चलना भी दुभर हो गया है। जिला प्रशासन में पुरानी बस पड़ाव में नया वैंडिंग जिन बनाया। लेकिन कोई भी फुटपाथी दुकानदार बेंडिंग जोन में जाने का नाम नहीं ले रहा है。0
0
Report
Advertisement
अलवर में महिला आरक्षण के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू अलवर में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत मोती डूंगरी स्थित नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय से की गई। टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री ममता भूपेश और सांसद संजना जाटव ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं。 अभियान के तहत प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने और मिस कॉल के माध्यम से नए सदस्य जोड़ने की भी शुरुआत की गई। टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार इसे लागू करने में देरी कर रही है। उन्होंने ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल करने की मांग उठाई。 जूली ने राज्य और केंद्र सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि प्रदेश में विभिन्न वर्गों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है।0
0
Report
खेजरोली नगर पालिका ने नागरिक सुविधाओं के लिए बड़ा विकास कार्य शुरू किया
Jaipur, Rajasthan:खेजरोली हाल ही में ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोन्नत हुई खेजरोली नगर पालिका क्षेत्र में आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नियमित सफाई, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और पेयजल व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के सौंदर्यीकरण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। पालिका के EO संजीव शर्मा और उनकी टीम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। विकास कार्यों की निरंतर प्रगति से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।0
0
Report
मैनपुरी-ग्राम पलोखरा में संचालक नरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले,जिलाधिकारी ने दी कार्रवाई की चेतावनी।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी में फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है,करहल के एक CSC केंद्र की ID तत्काल ब्लॉक कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील करहल के ग्राम पंचायत नगला जात का मजरा पलोखरा में संचालित जन सुविधा केंद्र की ID ब्लॉक करने के निर्देश जिला प्रबंधक CSC ई-गवर्नेंस को दिए। अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण में केंद्र संचालक नरेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए,लेखपाल द्वारा बार-बार कॉल करने के बाद भी संचालक कैंप पर नहीं पहुंचे। DM ने इसे घोर लापरवाही बताया,उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही करने वाले किसी भी CSC संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने सभी जन सुविधा केंद्रों को निर्धारित समय पर खोलने और फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किया संगठन विस्तार, वंश गोयल बने व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में स्याना नगर में संगठन विस्तार किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने नगर निवासी वंश गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन लगातार किसानों, व्यापारियों और आमजन के हितों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारी से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ बनाए जाने पर वंश गोयल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।0
0
Report
24 गांव के किसानों ने पांचना बांध के लिए पानी की मांग पर प्रदर्शन
Karauli, Rajasthan:पांचना बांध के पानी की मांग को लेकर तुलसीपुरा मोड़ पर 24 गांवों के किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। किसानों ने भूजल स्तर में गिरावट और सिंचाई संकट पर चिंता जताते हुए 11 सदस्यीय जल संघर्ष समिति का गठन किया। निर्णय लिया गया कि सोमवार को सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत और प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम को करौली सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर 30 दिन बाद 24 गांवों की बड़ी बैठक कर आगे की रणनीति निर्धारित की जाएगी।0
0
Report
अलवर में मोबाइल शोरूम संचालक पर चाकू हमला, 15 लाख की मांग वारदात
Alwar, Rajasthan:अलवर में मोबाइल शोरूम संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है。 सीसीटीवी फुटेज में एक युवक प्रथम मुखिजा पर चाकू से हमला करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं। घायल प्रथम मुखिजा को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वर्तमान में उसका इलाज इमरजेंसी में जारी है। प्रारंभिक जानकारी में उसकी हालत गंभीर बताई गई, हालांकि पुलिस के अनुसार अब वह खतरे से बाहर है। घायल के पिता राजेश मुखिजा ने बताया कि करीब पांच दिन पहले खुदनपुरी जोहड़ के पास कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उसी मामले में आरोपियों ने प्रथम का नाम भी रिपोर्ट में शामिल कराया था। रविवार को मन्नू मीणा, धीरज और हर्षित शोरूम पर पहुंचे और पुराने मामले में समझौते के लिए 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम देने से इनकार करने पर मन्नू मीणा ने प्रथम के पेट में नाभि के पास चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी चाकू मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से चाकूबाजी की सूचना मिलने पर अखेपुरा और अरावली विहार थाना पुलिस तुरंत मौके और अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
राजद स्थापना दिवस पर सत्ता पर निशाना, बेरोजगारी-महंगाई पर संघर्ष तेज
Jehanabad, Bihar:बिहार की राजनीति में इन दिनों वार-पलटवार का दौर चरम पर है। इसी कड़ी में जहानाबाद के टाउन हॉल में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी का 30वां स्थापना दिवस बेहद भव्य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आरा के पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, स्थानीय विधायक राहुल कुमार, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास और साधु पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राजद नेताओं ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा और आगामी रणनीति का खुलासा किया। स्थापना दिवस के मौके पर राजद ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए एक बड़ा संकल्प लिया है। स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने कहा कि आदरणीय लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी ने एक लंबा और संघर्षपूर्ण सफर तय किया है। अब पार्टी को और धार देने के लिए हर कार्यकर्ता कम से कम 10 नए लोगों को आरजेडी से जोड़ेगा, जो फिलहाल पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। राजद का मानना है कि मौजूदा सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है, और अब इन मुद्दों को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। विपक्ष के सवाल और तेजस्वी यादव के गायब रहने पर राजद विधायक ने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में विपक्ष की संख्या मात्र 25 है, उसमें से भी एक इन्होंने चोरी कर लिया। सत्ता पक्ष की संख्या 202 है, लेकिन मजबूरी देखिए कि आज भी उन्हें चौबीसों घंटे सिर्फ हमारे ही बारे में सोचना पड़ रहा है। वे परेशान हैं कि आखिर आरजेडी में हो क्या रहा है। उन्हें कह दीजिए कि वे इत्मीनान रहें, राष्ट्रीय जनता दल पूरी तैयारी कर रहा है और जनहित के मुद्दों पर पूरी ताकत से हमलावर होगा। सरकार को बेरोजगारी और महंगाई पर बात करनी चाहिए, जिससे वे भाग रहे हैं। वही राबड़ी आवास खाली करने और सुरक्षा बहाली के सवाल पर विधायक ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जो सरकार चल रही है, वो बैकडोर की सरकार है और हमेशा कन्फ्यूज रहती है। जब इन्होंने सुरक्षा हटाई थी, तो हमारे नेता ने साफ कहा था कि सुरक्षा ले जाओ, जनता हमारी रक्षा करेगी। चूंकि हम 20 वर्षों से उस आवास में रह रहे थे, इसलिए खाली करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन स्वेच्छा से उसे खाली कर दिया गया। लेकिन 1 तारीख को पटना में राजद के स्थापना दिवस पर जो भारी भीड़ उमड़ी, उससे यह सरकार डर गई। इसी डर के मारे उन्होंने आनंद-फानन में सुरक्षा वापस की है।0
0
Report
मुंगेर के दो सड़क हादसों में महिला व बच्ची की मौत; जाम और अफरा-तफरी
Munger, Bihar:मुंगेर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़कों दुर्घटना में महिला और बच्ची की मौत हुई। मुंगेर जिले में रविवार को अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में एक 8 वर्षीय लड़की सहित 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। पहली घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा पूर्वी टोला में एनएच 80 पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर फरदा गांव निवासी राजेश कुमार मंडल की 8 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी की सिर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने एनएच-80 को जाम कर दिया; पुलिस ने जाम हटाया। शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर रहा था; उसकी बेटी खड़ी थी, तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। चालक घटनास्थल छोड़कर भाग गया। परिवार ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर चिकित्सक रहते तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी। दूसरी घटना ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के आशिकपुर रेलवे 212 नंबर पुल के समीप हुई, जहां सब्जी बेचने वाली 65 वर्षीय महिला तेज रफ्तार ई-रिक्शा की Chhapet में आकर घायल हुई, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया; अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रामनगर गांव निवासी गीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला आशिकपुर पुल के समीति बैठक में सब्जी बेचती थी; पानी लेने के लिए सड़क पार कर रही थी तभी ई-रिक्शा ने उसे धक्का दे दिया।0
0
Report
सरगुजा में ओवररेटिंग शराब बिक्री पर आबकारी विभाग ने 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में ओवर रेटिंग शराब बिक्री और देर रात तक दुकान खुला रखने को लेकर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि जिले के बतौली अंग्रेजी शराब दुकान लगातार शिकायत मिल रही थी कि अंग्रेजी शराब की बिक्री तय रेट से अधिक रेट में बेची जा रही थी। जिसको लेकर आबकारी विभाग टीम एक के एक सदस्य ने ग्राहक बनकर अंग्रेजी शराब दुकान पहुंचकर शराब की खरीदी की गई तो ₹20 अधिक लिया गया। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई करते हुए 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वही अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद आज शराब दुकान तय समय से 2 घंटे लेट खुली, जिसकी वजह से ग्राहकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
