icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

तेजीपुर गांव में ताला काट कर लाखों के जेवर और नगदी पार , क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात

Sharad KumarSharad KumarFollowJust now
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेजीपुर में बुधवार रात चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजे का ताला काटकर लाखों रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के दौरान परिवार के लोग मकान की ऊपरी मंजिल पर सोते रहे। गांव निवासी फजल सिंह पुत्र बहादुर सिंह के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर में दाखिल हुए चोर अलमारी और बक्सों में रखी तीन सोने की चेन, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी कुंडल, दो लॉकेट-माला, चार नथुनी और चार जोड़ी पाजेब के अलावा 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल: 5-डे बैंकिंग, PLI बदलाव; रांची समेत झारखंड में विरोध

Ranchi, Jharkhand:आज पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में स्टेट बैंक के पास बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनके जरिए वे अपनी मांगों को सामने रख रहे थे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5-day Banking लागू करना, यानी सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था शुरू करना, शामिल है। इसके अलावा PLI यानी Performance Linked Incentive की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव और पुनर्विचार की मांग भी की जा रही है। इन्हीं मांगों समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। राजधानी रांची में सिर्फ एक जगह ही नहीं, बल्कि अलग-अलग बैंक शाखाओं के बाहर भी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, बैंक कर्मचारियों ने आगे आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में तीन दिवसीय आंदोलन किया जाएगा। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

कोटा बूथ 104 पर 87 वर्षीय महिला ने दिखाया लोकतंत्र का जज़्बा

Kota, Rajasthan:कोटा के बूथ संख्या 104 से लोकतंत्र की दो बेहद प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला की है, जो शारीरिक कमजोरी के बावजूद मतदान करने पहुंचीं। ऑटो से उतरने में उन्हें काफी परेशानी हुई और तकलीफ के कारण उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई और वह मतदान करने पहुंचीं। जब उनसे पूछा गया कि लोकतंत्र को मजबूत करने आई हैं तो उन्होंने उत्साह से कहा—“बिल्कुल, भारत माता की जय!” वहीं लोकतंत्र की दूसरी तस्वीर भी बेहद भावुक करने वाली है। 88 वर्षीय एक बुजुर्ग, जो पिछले करीब 6 साल से लखवा में हैं, उन्हें भी उनके परिजन मतदान केंद्र तक लेकर आए हैं। उन्हें होश मुश्किल से आ रहा है। परिजन उनकी ओर से मतदान की निर्धारित प्रक्रिया के तहत वोट डलवाने के लिए आवश्यक अनुमति लेकर पहुंचे हैं。 मतदान के प्रति बुजुर्गों और उनके परिवारों का यह जज्बा लोकतंत्र की मजबूती की एक बड़ी मिसाल पेश कर रहा है।
0
0
Report

जयपुर नगर निगम चुनाव: मतदाता बोले—अब प्रत्याशी पांच साल तक जवाबदेह रहें

Jaipur, Rajasthan:VO-1-जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदाता सिर्फ शहर की सरकार चुनने के लिए बूथ तक नहीं पहुंचे। बल्कि वोट के साथ आने वाले जनप्रतिनिधियों के नाम अपना संदेश भी छोड़ गए। उन्होंने कहा की हमने मतदान करके अपना फर्ज निभा दिया, अब जीतने वाले की बारी है। मतदाताओं का कहना था कि चुनाव के समय प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर समस्याएं सुनते हैं और समाधान के वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद यही संवाद टूट जाता है। मतदान केंद्रों से बाहर निकलते वोटर्स ने शहर की समस्याओं का अपना एजेंडा भी साफ कर दिया। सफाई, सीवरेज और आवारा पशु ऐसे तीन मुद्दे रहे। जिन्हें मतदाताओं ने प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि पार्षद चुनने का मतलब केवल एक दिन वोट देना नहीं है। जिस प्रत्याशी को जनता पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुन रही है, उसकी जिम्मेदारी भी है कि वह वार्ड में नियमित आए, समस्याएं सुने और उनके समाधान के लिए जवाबदेह रहे。
0
0
Report

डूंगरपुर में 16 वर्षीय ने महुए के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भण्डारिया गांव में एक 16 वर्षीया किशोर द्वारा महुए के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बादल पुत्र हरीश रोत के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के ASI महेंद्र सिंह ने बताया कि भण्डारिया गांव निवासी हरीश रोत ने कोतवाली पुलिस को एक रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा बादल अहमदाबाद के एक होटल में नौकरी करता था और करीब 8-10 दिन पहले ही घर लौट आया था। बीती रात पूरे परिवार ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद बादल घर के आंगन में रात 11 बजे तक मोबाइल चला रहा था और फिर सोने चला गया। आज सुबह करीब 7 बजे स्कूल जा रहे बच्चों ने महुए के पेड़ पर साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर लटके हुए बादल का शव देखा। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल डूंगरपुर ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पीलीबंगा निकाय चुनाव: दिव्यांग व फर्स्ट-टाइम वोटरों ने दिखाया जोर, 30.33% मतदान

Hanumangarh, Rajasthan:पीलीबंगा में निकाय चुनाव: सुबह 10 बजे तक 30.33% मतदान, दिव्यांगों और फर्स्ट-टाइम वोटर्स में दिखा भारी उत्साह ———— एंकर विजुअल ——— हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगरपालिका पीलीबंगा में मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से जारी है। सुबह 10 बजे तक कुल 30,811 मतदाताओं में से 9,345 मतदाता वोट डाल चुके हैं, जिससे मतदान प्रतिशत 30.33% दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार करते हुए दिव्यांग मतदाता भी उत्साह के साथ बूथों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, पहली बार मतदान करने आए युवाओं (फर्स्ट-टाइम वोटर्स) में जबरदस्त जोश नजर आया। स्याही लगी उंगली दिखाते हुए युवा मतदाताओं ने कहा कि हर एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने की नींव है, इसलिए सभी को आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और जिला प्रशासन ने शेष मतदाताओं से भी समय पर केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। —-// विजुअल
0
0
Report

रोहित का राहुल गांधी पर तुष्टीकरण टिप्पणी, बिहार के नौजवानों ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी

Patna, Bihar:रोहित ने कहा है कि राहुल गांधी धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देते हैं और धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देकर भारत के अंदर विभाजनकारी शक्तियों के संरक्षण में खड़े हैं। रोहित ने कहा की काँग्रेस नीतिन नवीन का अपमान करके देश के नौजवान का अपमान कर रही है रोहित ने कहा की आम नौजवान की हैसियत से आहत हूँ रोहित ने कहा कि राहुल मियां आपको देश जान चुका है। इसीलिए देश ने आपको 2014 में, 2019 में और 2024 में बाहर का रास्ता दिखाया है। रोहित ने कहा की कांग्रेस पार्टी के भोपू राहुल गांधी के इशारे पर बिहार की मिट्टी के लाल और भारतीय राजनीति में आम नौजवानों के प्रखर संरक्षक आदरणीय नितिन नवीन जी के संदर्भ में अनर्गल बयानबाजी देना बंद कीजिए। रोहित ने कहा कि एक बिहारी होने के नाते मैं आहत हूं और मैं ही नहीं बिहार के 14 करोड़ लोग और देश का पूरा जनमानस और खास करके वह नौजवान जो भारतीय राजनीति में परिवारवादी शक्तियों के विरुद्ध खड़े हैं। आपने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी के संदर्भ में गलत बयान दिया है। रोहित ने कांग्रेस नेता को माफी मांगने हेतु कहा रोहित ने कहा की एक बात बता दूं बाप और बेटे के बारे में तो चर्चा बाद में कीजिएगा। माननीय नितिन नवीन जी के सामने राजनीति की पाठशाला में आपके नेता राहुल मियां पोते की भी हैसियत में नहीं है।राहुल मियां को देश की जनता ने रिजेक्ट किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी के साथ सर्वदलीय नौजवानों की ताकत खड़ी है।देश का हर नौजवान यह जानता है कि माननीय नितिन नवीन जी भारतीय राजनीति में आम नौजवानों के हितों के संरक्षण हेतु अभियान चला रहे हैं। रोहित ने कहा की एक आम नौजवान होने की हैसियत से राहुल मियां मैं आपको आगाह करना चाहता हूं।आपके यह जो भोपू हैं इन लोगों ने आपकी मिट्टी को पलीद कर दिया है। आपकी राजनीति का मटियामेत कर दिया है। इनको समझाइए भारतीय राजनीति में नौजवानों की ताकत सबसे ऊपर है और नौजवान आपके साथ नहीं है राहुल मियां और आप वास्तविकता में राहुल मियां ही हैं।
0
0
Report

बैंक कर्मचारियों का धरना: PLI भेदभाव और पांच दिवसीय बैंकिंग से आक्रोश

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग बैंक कर्मचारियों ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, बड़ी तादाद में सभी बैंकों के कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग की व्यवस्था लागू करने को लेकर किया धरना प्रदर्शन, विप्स के सभी देशों में पांच दिवसीय बैंक के व्यवस्था लागू है, भारत एक ऐसा देश है जहां पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं है, कर्मचारियों ने PLI में भेदभाव के मुद्दे को लेकर किया प्रदर्शन, PLI के इंसेंटिव का सबसे ज्यादा फायदा एजुकेटिव क्लास को हो रहा है, जबकि ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को 15 दिन का PLI दिया जा रहा है जो पूरी तरह से भेदभावपूर्ण है, एजुकेटिव को 365 दिन का PLI दिया जा रहा है और कर्मचारी वर्ग के लोगों को 15 दिन का PLI दिया जा रहा है, धरना प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों ने कहा अगर मांगे नहीं मानी गई तो 28,29, 30 सितंबर को फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, कर्मचारियों ने कहा बावजूद भी मांगे नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, कर्मचारियों के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रांगण में किया गया धरना प्रदर्शन
0
0
Report
Advertisement

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप तेज

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर संघर्ष समिति का धरना 26 वे दिन और क्रमिक अनशन 10 वे दिन भी जारी है,क्रमिक अनशन पर बैठे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय गुनसोला ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में सोनिया गांधी जी की घोषणा थी जिसमें उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने ओर टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी के जितने पर मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई थी लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी नहीं जीते और जो विधायक बने उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया ओर बाद में भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया,कांग्रेस की घोषणा के चलते अब बीजेपी टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण नहीं करवाना चाहती है लेकिन 2027 में कांग्रेस की सरकार आने पर टिहरी में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा।
0
0
Report

कर्णप्रयाग में आवारा कुत्तों के लिए रैबीज टीका अभियान तेज

Karnaprayag, Uttarakhand:नगर पालिका कर्णप्रयाग और पशु पालन विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ कर रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र रावत ने बताया कि आम जन की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्य किया जा रहा है। कर्णप्रयाग की गलियों और मुख्य बाजारों में अब आवारा कुत्तों का डर खत्म करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर पालिका और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमों ने सड़कों पर उतरकर आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। टीम एक-एक इलाके में जाकर घूम रहे आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर रही है और मौके पर ही उन्हें एंटी-रैबीज की वैक्सीन लगाई जा रही है। हाल के दिनों में नारायणबगड़ में स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले से स्थानीय जनता में ख़ौफ़ पैदा हो गया था । इस तरह की घटना कर्णप्रयाग में न हो इसके लिए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top