229125
Raebareli - ठंड में बिगड़ रही सेहत, दो की मृत्यु
Rasulpur Gaharwali, Uttar Pradesh:ठंड और कोहरे की चपेट में आने से सेहत बिगड़ रही है, हॉर्ट अटैक के बाद जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा ने दम तोड़ दिया. सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल पहुंची महिला की भी मृत्यु हो गई. बुखार, सीने में दर्द, सांस की समस्या सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 12 मरीजों को भर्ती किया गया है. बछरावां क्षेत्र के राजामऊ निवासी शिवलली (45) को सांस लेने में दिक्कत होने पर गंभीर हालत में रविवार को तड़के जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया. इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आबकारी गोदाम से शराब चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल
Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी गोदाम से शराब चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई शराब और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश और झमला हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
जमुई-गढ़ी मार्ग पर टोटो-स्कॉर्पियो टक्कर, चालक फरार, घायलों का इलाज शुरू
Jamui, Bihar:जमुई:गढ़ी-जमुई मुख्य मार्ग पर दरिमा गांव के पास स्कॉर्पियो और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के चार टुकड़े हो गए। हादसे में टोटो चालक दामोदर यादव (40), पिता नारायण यादव, निवासी आमाडीह, थाना गढ़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दामोदर यादव कुरबाटांड़ से अपना घर आमाडीह लौट रहे थे। हादसे के वक्त वह टोटो में अकेले थे। लिहाजा टोटो में सवारी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दामोदर यादव ने करीब तीन महीने पहले ही टोटो खरीदा था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो जोरबा-धरमपुर की बताई जा रही है। आरोप है कि चालक झारखंड से शराब पीकर लौट रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टोटो को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। आगे जाकर स्कॉर्पियो पुल से भी टकरा गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। घायल दामोदर यादव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
रींगस में राहुल झा की गिरफ्तारी, CCTV फुटेज से पुलिस ने आरोपित पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu पुलिस की पकड़ में आया पत्नी और तीन बेटियों का हत्यारा राहुल झा पॉलिस ने राहुल झा को सीकर के रींगस में लिया हिरासत में राहुल पर पुलिस ने कल 25000 रुपए का इनाम किया था घोषित पुलिस टीमों ने राहुल की गिरफ्तारी के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसके अलावा करीब 40 से अधिक कारों की स्क्रीनिंग कर आरोपी तक पहुंची पुलिस रींगस में राहुल को हिरासत में लेने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है इस दौरान राहुल ने कई जगह छिपने का भी प्रयास किया0
0
Report
Advertisement
बच्चे और उनके पालतू: परिवार की खुशियों का अहम हिस्सा
Noida, Uttar Pradesh:Children and their pets0
0
Report
तूफान का सामना कर रहा स्नो लेपर्ड परिवार
Noida, Uttar Pradesh:A family of snow leopards facing a storm0
0
Report
पत्तियों जैसी छलावरण करने वाले कीड़ों की शानदार रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:The perfect camouflage of leaf insects0
0
Report
Advertisement
BRICS शिखर सम्मेलन: मोदी नेतृत्व में नई दिल्ली से वैश्विक सहयोग की नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न BRICS शिखर सम्मेलन वैश्विक सहयोग, समावेशी विकास और Global South की सशक्त आवाज को नई दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ है। भारत की अध्यक्षता में संपन्न यह सम्मेलन वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती नेतृत्व क्षमता और विश्व कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। यह शिखर सम्मेलन एक सशक्त एवं समावेशी विश्व व्यवस्था के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।0
0
Report
माउंट एवरेस्ट पर कतारें बढ़ीं, ट्रैकिंग में भीड़ चिंताजनक
Noida, Uttar Pradesh:The queue on Mount Everest is insane0
0
Report
MGCU में CAG खुलासे से बड़े वित्तीय घपले का पर्दाफाश
Motihari, Bihar:मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में CAG کا बड़ा खुलासा—नियम ताक पर मोतिहारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मोतिहारी में स्थापित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) इस वक्त शिक्षा नहीं, बल्कि वित्तीय धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा ऑडिट रिपोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन के भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। सालों से बिना अपनी पक्की बिल्डिंग और कैंपस के चल रहे इस विश्वविद्यालय में सरकारी धन की जिस तरह से बर्बादी हुई है, उसने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। DPR में लेट-लतीफी: 850 करोड़ का प्रोजेक्ट 1338 करोड़ पहुंचा कैग रिपोर्ट का सबसे हैरान करने वाला खुलासा विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर है। विश्वविद्यालय परिसर का डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) समय पर तैयार न करने और सुस्त रवैए के कारण निर्माण लागत में लगभग 58% की भारी बढ़ोतरी हो गई। जो प्रोजेक्ट शुरुआती आकलन में 850 करोड़ रुपये का था, वह प्रशासनिक देरी के चलते बढ़कर 1338 करोड़ रुपये का हो गया। अधिकारियों की इस एक लापरवाही से देश के खजाने पर 488 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ गया। टेंडर खेल: प्रतिस्पर्धा को दिया गया ‘दफना’, चहेती एजेंसी को मिला काम सार्वजनिक धन के उपयोग में निष्पक्षता और 'कंपटीटिव बिडिंग' (प्रतिस्पर्धी बोली) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं: टेंडर प्रक्रिया में कुल तीन एजेंसियों ने भाग लिया था。 विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी मूल्यांकन (Technical Evaluation) के नाम पर दो एजेंसियों को 'अयोग्य' घोषित कर रेस से बाहर कर दिया। इसके बाद बिना किसी प्रतिस्पर्धा के अकेली बची एजेंसी की झोली में टेंडर डाल दिया गया। गायब मिले अहम दस्तावेज, फर्जीवाड़े की बू कैग की ऑडिट टीम को जांच के दौरान विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड्स में भारी गड़बड़ियां मिलीं。 कई बड़े कामों के वर्क ऑर्डर, एग्रीमेंट पेपर्स और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र) फाइलों से गायब पाए गए。 कागजातों का न होना सीधे तौर पर इस ओर इशारा करता है कि बिना काम पूरा हुए या बिना नियमानुसार एग्रीमेंट किए करोड़ों का भुगतान कर दिया गया。 10 सेमिनार में 58 लाख स्वाहा, नाश्ते-खाने का बिल 9 लाख! भवन भले न बना हो, लेकिन पैसों की फिजूलखर्ची में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। वर्ष 2024 के आयोजनों के नाम पर कैग ने बड़ा वित्तीय घपला पकड़ा है: आयोजनों पर उड़ाए लाखो: 2024 में आयोजित 10 वर्कशॉप, सेमिनार और मीडिया कॉन्फ्रेंस पर 58 लाख रुपये पानी की तरह बहा दिए गए。 वीआईपी नाश्ता और खाना: महज 5 आयोजनों में मेहमानों और आयोजकों के नाश्ते व खाने पर लगभग 9 लाख रुपये का बिल बना दिया गया। बिना वर्क ऑर्डर वेंडर चयन: इन इवेंट्स के लिए वेंडरों और एजेंसियों को बिना किसी आधिकारिक वर्क ऑर्डर या टेंडर के मनमर्जी से चुना गया और सीधे पेमेंट रिलीज कर दी गई। राष्ट्रपिता के नाम पर बने संस्थान में यह खुलासा बेहद शर्मनाक है। जहां छात्र बुनियादी सुविधाओं और अपने खुद के कैंपस के लिए तरस रहे हैं, वहीं कागजों पर करोड़ों रुपये का यह झोल पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियां इस रिपोर्ट पर क्या सख्त कार्रवाई करती हैं। पूरे मामले में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए प्रोफेसर प्रसून ने कहा है कि यह कैग का रिपोर्ट नहीं है यह तो कैग का प्रारंभिक अवलोकन है जिसका हमने करीब 250 पन्ना में तथ्य और प्रमाण के साथ कैग को जवाब दे दिया है। यूनिवर्सिटी में कही से भी कोई गड़बड़ी नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा हॉकी: पुरुष वर्ग में COE सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को हराकर खिताब दोहराया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला हॉकी चैंम्पियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ। पुरुष वर्ग में सीओई सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को 5-3 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में सीओई सिमडेगा ‘ए’ ने एसटीसी सिमडेगा को 5-3 से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में एसडीएम सुमन तिर्की ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विधायक भूषण बाड़ा ने सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी बताते हुए खेल के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि 58 टीमों और 128 मुकाबलों वाली यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक रही है और सिमडेगा हॉकी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। संबोधन- एसडीओ- सुमंत तिर्की बाइट-3- महासचिव मनोज कोनबेगी हॉकी झारखंड0
0
Report
हरदा नगरपालिका ने शहर से 160 लावारिस सुअर हटाकर साफ-सफाई का किया दावा
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:नगरपालिका की कार्रवाई में 160 लावारिस सुअर पकड़े,हरदा शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया अभियान, सुअरों को शहर से बाहर किया गया,हरदा। नगरपालिका हरदा द्वारा शहर में लावारिस सुअरों की समस्या के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगरपालिका अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई करते हुए लगभग 160 लावारिस सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किया। नगर पालिका कार्रवाई के दौरान सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किए जाने की व्यवस्था की गई। नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को लावारिस सुअरों से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। अभियान आगे भी आवश्यकता के अनुसार जारी रहेगा।0
0
Report
सतना में धार्मिक झंडे के विवाद पर पुलिस ने स्थिति शांत कराई
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला स्थित कंधी किराना वाली गली में धार्मिक झंडी को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद रविवार शाम बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और नारेबाजी करने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोलगवां टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, शनिवार रात एक छोटे बच्चे ने सड़क पर झूल रही धार्मिक झंडी को नोचकर नीचे गिरा दिया था। इसे लेकर दूसरे पक्ष के बच्चे ने विवाद शुरू कर दिया। रात में किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन रविवार शाम बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बड़े लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराया। इसके बाद एक पक्ष ने अपनी धार्मिक झंडियां भी निकाल लीं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। देर शाम दोनों पक्षों को थाने से बाहर बुलाकर समझाइश। विवाद के बाद सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने देर शाम दोनों पक्षों को पुलिस कांफ्रेंस हॉल में बुलाया। यहां दोनों पक्षों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। सीएसपी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामूली विवाद को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा के भोरमदेव शक्कर कारखाने ने दो साल में देश की सर्वाधिक रिकवरी पाकर उत्कृष्टता अवॉर्ड जीता
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि पर कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली की ओर से एफिशिएंसी अवार्ड मिला है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को कारखाना परिसर में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया। किसानों को लगातार तीसरे वर्ष यह सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष 4 हजार 686 नए किसानों को शेयरधारदारी बनाया गया है। विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसानों का अपना कारखाना है और देश में सर्वाधिक रिकवरी किसानों की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण गन्ने और कारखाना प्रबंधन की कार्यकुशलता का परिणाम है। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की। पिछले वर्ष 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई थी, जिसे इस वर्ष 4 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है। साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने कवर्धा को नई पहचान दिलाई है। बाइट-1- विजय शर्मा डिप्टी सीएम छग शासन0
0
Report
दिन के सबसे खूबसूरत पल बिल्कुल मुफ्त होते हैं—जानिए कैसे ये पल आपके जीवन बदल दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर फ्रॉड के एक बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर क्राइम विंग की कार्यवाही में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि इन सभी आरोपियों की जानकारी जनता ने ही पुलिस तक पहुंचाई थी। इसके बाद शहर के पॉस इलाके में स्थित विंडसर हिल्स स्थित डुप्लेक्स से इन पांचो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियो से 23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, 03 लैपटॉप एवं 06 पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। ASP सुजावल जग्गा ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि महीने में लगभग 07 से 08 करोड़ रूपयों का ट्रांजेक्शन किया जाता था, जो साल का लगभग 100 करोड़ का होता है। आरोपियों के दुबई एवं श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। यह सभी किराये के डुप्लेक्स में एक साथ रहे थे और आरोपियों में 4 ग्वालियर के और एक दतिया जिले का रहने वाला है। जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि सभी क्विक मनी बनाने के चक्कर में लगे हुए थे और इन सभी की उम्र 28 के आस-पास की है। यह सभी डुप्लेक्स में ऑफिस बनाकर ऑनलाइन सट्टा, बैंक अकाउंट की खरीद फरोख्त और ऑनलाइन गैम्बलिंग के जरिए फ्रॉड कर रहे थे। आरोपियों द्वारा 100पैनल नामक वैवसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने का कार्य किया जा रहा था। आरोपीगणों के मोबाइल फोन में कई सारे बैंक अकाउंट की डिटेल्स प्राप्त हुई हैं जिनके संबंध में जानकारी संबधित बैंक से ली जा रही है। वही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है। तकनीकी जांच एवं बैंकिंग डाटा के विश्लेषण के आधार पर साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन सट्टा, गैम्बलिंग, बैंक खातों की खरीद-फरोख्त एवं संभावित साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही किराये पर मकान देने वाले की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
