229001
Raebareli -कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर पलटी कार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में कोहरे के धुंध का दिख रहा है असर ,तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है ,कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर कार पलट गई। घटना गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरु तर्पण संगीत समारोह में सौम्या शर्मा ने बांधा समां
Chapra, Bihar:शहर के प्रेक्षागृह में संगीत गुरु पंडित राजनाथ मिश्र एवं गुरु मां बिमला मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘गुरु तर्पण संगीत समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में शास्त्रीय एवं पारंपरिक संगीत की प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘सारेगामा’ की चर्चित गायिका सौम्या शर्मा की मनमोहक प्रस्तुति रही। सौम्या शर्मा ने अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से ऐसा समां बांधा कि प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शक मंत्रमुग्ध होकर संगीत का आनंद लेते रहे। प्रस्तुति समाप्त होने के बाद भी दर्शकों ने तालियों से कलाकार का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में अन्य कलाकारों ने भी शास्त्रीय एवं पारंपरिक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सुर, लय और संगीत की इस शाम ने प्रेक्षागृह में भारतीय संगीत और संस्कृति की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि संगीत हमारी संस्कृति और परंपरा की महत्वपूर्ण पहचान है। ऐसे स्वच्छ, संस्कारित और गुणवत्तापूर्ण संगीत कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके। मंत्री ने संगीत गुरु पंडित राजनाथ मिश्र एवं गुरु मां बिमला मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संगीत साधना से जुड़े ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समारोह में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, कलाकार, कला-संस्कृति से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देर तक चले कार्यक्रम में सुरों की महफिल ने दर्शकों को बांधे रखा।0
0
Report
श्योपुर में खेत जुताई कर रहे किसान परिवार पर हमला, कई घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर: खेत की जुताई करने पहुंचे किसान परिवार पर जानलेवा हमला,जानकारी के मुताबिक, खेत की जुताई कर रहे किसान और सरपंच पर करीब 10 से 15 लोगों का लाठी-डंडों से हमला ,हमले में सरपंच सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल , घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, घटना की जानकारी मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचायामानपुर थाना क्षेत्र के बेहरावदा गांव का मामला,फिलहाल विवाद की पूरी वजह और हमले में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
दिग्विजय सिंह देव ने किया स्टार प्रीमियम लीग सीजन-2 का किया शुभारंभ
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। स्टार प्रीमियम लीग सीजन-2 का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच अवध स्ट्राइकर और नीनजा स्ट्राइकर के बीच खेला गया। अवध स्ट्राइकर ने 14 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। सर्वेश मास्टर ने 10 गेंदों पर 30, आयुष रबाडा ने नौ और नैमिष मिश्रा ने 17 रन बनाए। जवाब में नीनजा स्ट्राइकर की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष रबाडा ने तीन ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष ज्ञानू मिश्रा के साथ शहाब, भरत शुक्ला, नैमिष, शेखू, सनत और तरुण सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।0
0
Report
Advertisement
मैहर में वाइट टाइगर सफारी बना रहेगा; रीवा से जुड़े अटकलों का अंत
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले की पहचान से जुड़े वाइट टाइगर सफारी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सीमा विवाद की अटकलों पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट घोषणा करते हुए कहा है कि वाइट टाइगर सफारी मैहर जिले में ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि उत्सव के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मैहर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इसके साथ ही वाइट टाइगर सफारी को रीवा में शामिल किए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति साफ हो गई है। दरअसल, बीते कई दिनों से वाइट टाइगर सफारी को रीवा जिले में शामिल किए जाने की अटकलें सामने आ रही थीं। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी था। मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वाइट टाइगर सफारी को मैहर जिले में ही रहने दिया जाए। सांसद के आग्रह के बाद अब मुख्यमंत्री की घोषणा ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। वाइट टाइगर सफारी के मैहर जिले में ही बने रहने की घोषणा से क्षेत्र में इसे लेकर चल रही असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो गई है।0
0
Report
भोपाल गुफा मंदिर: इतिहास और रहस्यमय चमत्कार उजागर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गुफा मंदिर0
0
Report
कपासन में शक्तिशाली भिड़ंत: ईको कार-ऑटो के हादसे में एक परिवार घायल
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन थाना क्षेत्र के गोरा जी का निंबाहेड़ा में गणपति फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ईको कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में भीलवाड़ा निवासी आरजू खान के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि मेहरुनिशा खान सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कपासन उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़: गणेश उत्सव में शांति-व्यवस्था के लिए DSP ने स्थलों का निरीक्षण किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - गणेश उत्सव के दौरान शहर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों का निरीक्षण किया। एसपी ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ की स्थिति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजन समितियों के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएसपी बृजेश सिंह, कोतवाली, सदर और महिला थाना अधिकारी सहित क्यूआरटी व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।0
0
Report
अजमेर के कांग्रेस पार्षद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:अजमेर के कुछ कांग्रेस पार्षद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे. कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ है साथ. एक बस में कांग्रेस पार्षद पहुंचे अशोक गहलोत से मिलने. बेंगलुरु से फ्लाइट से पार्षद पहुंचे थे जयपुर.0
0
Report
भोपाल GST इंटेलिजेंस ने तंबाकू-गुटके फैक्ट्री पर छापा, 100 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल GST इंटेलिजेंस की कार्रवाई तंबाकू और गुटके की फैक्ट्री पर मारा छापा 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा भोपाल के न्यू चौकसे नगर नवीबाग में चल रही थी फैक्टरी सुरेश सिंह नाम के व्यक्ति थी फैक्टरी, गुरु नाम से बनाया जा रहा था तंबाकू आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल अवैध तरीके से छिपा कर चलाई जा रही थी फैक्टरी में मशीनें जीएसटी विभाग कर रहा मामले आगे की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
जयपुर में 23वें रामजी लाल स्वर्णकार पुण्य स्मृति समारोह की विशिष्ट प्रस्तुति
Jaipur, Rajasthan:जयपुर 23वां स्वर्गीय रामजी लाल स्वर्णकार पुण्य स्मृति समारोह। रामजी लाल स्वर्णकार की पुण्य स्मृति में विशेष आयोजन। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एण्ड टेक्नोलॉजी, जयपुर में कार्यक्रम का आयोजन। राष्ट्रीय स्कूल ऑफ ड्रामा की रेपर्टरी कंपनी की विशेष प्रस्तुति। प्रसिद्ध नाटककार चिंतरंजन त्रिपाठी द्वारा निर्देशन । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिंदी नाटक ‘समुद्र मंथन’ की प्रस्तुति। आर.एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन。0
0
Report
खम्मम के डॉक्टर की कार हाईवे डिवाइडर से भिड़ी, आग लगने से मौत
Noida, Uttar Pradesh:तेलंगाना खम्मम के डॉक्टर की कार हाईवे डिवाइडर से टकराई और उसमें आग लग गई, जिससे वे ज़िंदा जल गए रविवार सुबह सूर्यपेट में हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर खम्मम के एक न्यूरोसर्जन की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई。 मृतक, 50 वर्षीय डॉ. कसाकुर्थी जगदीश, खम्मम के ममता अस्पताल में काम करते थे। यह हादसा सुबह करीब 7:15 बजे NH-365BB पर पिल्लालमारी फ्लाईओवर के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि जब जगदीश की वोल्वो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, तो कुछ ही पल में गाड़ी में आग लग गई और वे ड्राइवर सीट पर ही फंस गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई, तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। शव बुरी तरह जल गया था और उसकी पहचान करना मुश्किल था अधिकारियों ने कार के टेम्पररी रजिस्ट्रेशन नंबर और पास के टोल गेट से मिली जानकारी के आधार पर उनकी पहचान की। फोरेंसिक टीम ने अवशेष इकट्ठे किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सूर्यपेट सरकारी जनरल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी यह पता लगाया जा रहा है कि ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण कैसे खो गया।0
0
Report
ओवैसी बोले NRC लागू—गृह मंत्री के दावे से लाखों लोग लाइन में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वे NRC लागू करेंगे। NRC का मतलब है करोड़ों लोगों को लाइन में खड़ा करना। अगर आप NRC के नियमों को देखें, तो जब लिस्ट जारी होगी, तो कोई भी सवाल उठा सकता है। NRC प्रक्रिया का एकमात्र मकसद सभी को लाइन में खड़ा करना है..."0
0
Report
Advertisement
ओवैसी बोले: यूपी पुलिस के लाखों पद खाली, कानपुर बुलडोजर पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: UP में कानून-व्यवस्था और रोज़गार के मुद्दों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, 'सबसे पहले, UP पुलिस में लाखों खाली पद भरें। पिछले 11 सालों से ये पद क्यों नहीं भरे गए? दो दिन पहले, आपने कानपुर में सुबह 5 बजे बुलडोज़र से एक कब्रिस्तान गिरा दिया। आपने किस कानून के तहत ऐसा किया? 'वक्फ़ बाय यूज़र' (उपयोग से वक्फ़) से जुड़ा कानून अभी भी लागू है। आपने उस कानून की तय प्रक्रिया का पूरी तरह से उल्लंघन किया? है। आप मस्जिदें गिरा रहे हैं—यह किस तरह का शासन है?0
0
Report
नालंदा में 1000 रुपये के विवाद पर महादलित दंपति की अपहरण-हत्या
Pariaunna, Bihar:नालंदा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। महज 1000 रुपये के कथित बकाये के विवाद में एक महादलित दंपति के अपहरण और पति सुरेंद्र मांझी की बेरहमी से हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले दंपति को काम के बहाने बुलाकर अगवा किया। फिर सुनसान जगह पर बंधक बनाकर पति सुरेंद्र मांझी को पेड़ में बांधकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट भी दिया। सबसे खौफनाक बात ये है कि पत्नी नॉलेजा देवी के सामने ही उसके पति को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद शव को करीब सात फीट गहरे गड्ढे में दफनाने और ऊपर से नमक डालने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है, लेकिन पूरे मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। दरअसल पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव का है। मृतक की पहचान इस्लामपुर के नीलकंठ गांव निवासी सुरेंद्र मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र मांझी और उसकी पत्नी नॉलेजा देवी उत्तर प्रदेश में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। परिजनों ने बताया कि काम के दौरान ठेकेदार मुकेश यादव का दंपति पर करीब एक हजार रुपये बकाया था। आरोप है कि इसी बकाये को लेकर विवाद हुआ और ठेकेदार ने दंपति को काम दिलाने के बहाने 14 सितंबर को बुलाकर अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद दंपति को पपरनौसा गांव में एक सुनसान जगह पर रखा गया। वहां सुरेंद्र मांझी को उसकी पत्नी के सामने पेड़ से बांधकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, उसे बिजली का करंट भी लगाया गया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पति की आँखों के सामने हत्या होते देख पत्नी किसी तरह वहां से भाग निकली। ग्रामीणों ने डरी-सहमी महिला की मदद की और मामले की सूचना नूरसराय पुलिस को दी। महिला ने गांव के ही मुकेश यादव और विकास यादव पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही अपनी मौसेरी बहन मौली देवी की भूमिका का भी आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि मौली देवी का ठेकेदार से संबंध था और इसी वजह से उसने भी इस वारदात में साथ दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद सुरेंद्र मांझी के शव को करीब सात फीट जमीन के अंदर दफना दिया गया था। सूचना मिलने के बाद नूरसराय पुलिस ने कई घंटे तक शव की तलाश की, जिसके बाद शव बरामद किया गया।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। हालांकि अभी तक नालंदा पुलिस की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।0
0
Report
गणेश पूजा विवाद में मजदूर की मौत, दो गुटों में लाठी-डंडे चले
Munger, Bihar:गणेश पूजा में मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत, परिजनों ने डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार,दो गुटों में जमकर चले थे लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चार आरोपित गिरफ्तार, मुंगेर: वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर दो स्थित बेलदार टोली में 17 सितंबर की रात गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर शाम पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान 50 वर्षीय अनिल बिंद ने दम तोड़ दिया। रविवार की शाम शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान बेलदार टोली निवासी 50 वर्षीय अनिल बिंद के रूप में हुई है। वह पॉपकॉर्न और चूसता बेचकर पत्नी पार्वती देवी और चार पुत्रों नीरज, धीरज, अमन व अमित का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, 17 सितंबर की रात मोहल्ले में गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अनिल बिंद के सिर में ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत के समय परिवार के लोगों ने बताया कि इलाज में करीब 1.30 लाख रुपये खर्च हुए। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। पटना के निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पार्वती देवी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बाइट : पार्वती देवी मृतक की पत्नी मृतक के पुत्र नीरज कुमार ने बताया कि उनके पिता परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है ताकि परिवार को सहयोग मिल सके। बाइट : नीरज कुमार मृतक का पुत्र मोहल्लेवासियों के अनुसार, 17 सितंबर को इलाके में गणेश पूजा के लिए दो प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रात में डांस के दौरान एक युवक की टी-शर्ट फट गई। इसी दौरान एक युवक के डांस के समय चाकू लेकर जाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में कई लोग घायल हुए थे। वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसमें अनिल बिंद गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मोहल्लेवासियों के आवेदन के आधार पर नौ लोगों को नामजद किया गया था। इनमें बल्ली राउत, राजकुमार मांझी, पवन मांझी और अरविंद मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में सामने आए अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
