रायबरेलीः मामूली विवाद में दंबगों ने की गोलाबारी, लेखपाल के पीठ में लगी गोली!
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मामूली से विवाद में दबंगों के गोलाबारी में एक युवक के पीठ में गोली लग गई। युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने गाँव के ही पाँच लोगों पर फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी इसी वजह से उन पर फायरिंग हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उसके पीठ पर गोली लगी है। प्राथमिक उपचार देकर उसे एडमिट कर लिया गया है। युवक सुल्तानपुर जिले में चकबन्दी विभाग के लेखपाल पद पर है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोंडागांव के हस्तशिल्प राष्ट्रपति भवन के खास आयोजन में राष्ट्रीय पहचान पाएँगे
Kondagaon, Chhattisgarh:15 अगस्त के विशेष आयोजन के लिए निमंत्रण बॉक्स की सजावट में शामिल हुई थीं कोंडागांव की पारंपरिक कलाकृतियां, 16 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात एवं संवाद कोंडागांव बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला और पारंपरिक हस्तशिल्प को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। कोंडागांव के belmetal और लौह शिल्प की कलाकृतियां अब राष्ट्रपति भवन तक अपनी विशेष पहचान दर्ज कराएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष 'एट होम' कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए निमंत्रण बॉक्स की सजावट में कोंडागांव के पारंपरिक हस्तशिल्प को भी शामिल किया गया था। इसी उपलब्धि के लिए अब राष्ट्रपति भवन की ओर से जिले के हस्तशिल्पियों को राष्ट्रपति से मुलाकात एवं संवाद करने का विशेष न्योता मिला है। दरअसल, 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशेष आयोजन के लिए निमंत्रण बॉक्स तैयार करने और उनकी सजावट में देश के विभिन्न राज्यों की विशिष्ट पारंपरिक हस्तशिल्प सामग्रियों का चयन किया गया था। इसमें महाराष्ट्र, गोवा और सहित विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला को स्थान दिया गया। छत्तीसगढ़ की ओर से कोंडागांव जिले के क्राफ्ट सिटी के 38 बेलमेटल हस्तशिल्प के साथ ग्राम किड़ईछेपड़ा के पारंपरिक लौह शिल्प की कलाकृतियों को भी चयनित किया गया था। इन विशेष कलाकृतियों के निर्माण की जिम्मेदारी कोंडागांव के स्थानीय पारंपरिक हस्तशिल्पियों को सौंपी गई थी। हस्तशिल्पियों ने अपनी पीढ़ियों से चली आ रही कला, कौशल और बारीक कारीगरी का परिचय देते हुए निर्धारित कार्य को सफलताप्रवक पूरा किया। अब इन्हीं कलाकारों के योगदान को सम्मान देने और उनकी कला से रूबरू होने के उद्देश्य से राष्ट्रपति भवन ने उन्हें आमंत्रित किया है। 16 नवंबर को राष्ट्रपति से होगी मुलाकात राष्ट्रपति सचिवालय के निमंत्रण अनुभाग से 14 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों एवं शिल्पकारों से मुलाकात करेंगी और उनके साथ संवाद करेंगी। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के विशेष आयोजन के लिए निमंत्रण बॉक्स तैयार करने में योगदान देने वाले कलाकारों के कार्यों और अनुभवों को जानेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी पत्र में छत्तीसगढ़ की रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह को कलाकारों के आने-जाने, भोजन एवं ठहरने सहित दिल्ली में स्थानीय आवागमन की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) के निदेशक डॉ. अशोक मंडल से समन्वय करने को भी कहा गया है। प्रशासन की ओर से हस्तशिल्पियों के दिल्ली प्रवास की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कोंडागांव से हस्तशिल्पियों का दल आगामी शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होगा。 वाक थ्रू... शिल्पकारों से बातचीत बाइट -रामाधन खूंटे सहायक प्रबंधक हस्त शिल्प विकास बोर्ड इन कलाओं का राष्ट्रपति भवन के विशेष आयोजन में स्थान पाना जिले के हस्तशिल्पियों के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति से मुलाकात का अवसर न केवल कलाकारों के योगदान का सम्मान है, बल्कि कोंडागांव की पारंपरिक कला, संस्कृति और शिल्प कौशल को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हैलखनऊ - कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा 2027 को लेकर बड़ी बैठक, उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ - कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा 2027 को लेकर बड़ी बैठक, उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी
-संगठन संवाद एवं संकल्प मिशन 2027 की कार्यशाला का आयोजन
-प्रदेश की सभी जिला अध्यक्षों को प्रभारी को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना की अध्यक्षता में बैठक
-यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम बैठक में मौजूद
-कांग्रेस के सभी मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद
-उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की तैयारी को लेकर बड़ी बैठक
बाइट - आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
