Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

Raebareli - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Dec 10, 2024 04:57:38
Raebareli, Uttar Pradesh

घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुढ़ा चक शगुन गाँव की है,जहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से गांव वालों में हड़कंप मच गया है। युवक का शव बाहर खेत में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला,युवक की उम्र 35 वर्षीय बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने पहुंचने के साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  लिए भेज दिया है। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
STSrikanta Thakur
Nov 04, 2025 11:18:08
Dinajpur, Rangpur Division:মিঠুন চক্রবর্তী আর উপস্থিত ছিলেন বালুরঘাট রবীন্দ্র ভবনে সেখানে কর্মী সমর্থকদের সাথে মিটিং করেন মিটিং এ অবস্থিত ছিলেন শীর্ষ নেতৃত্ব মূলত বিধানসভা ভোটের আগে সংগঠনকে শক্তিশালী করতেই বুথ স্তরের কার্যকর্তাদের নিয়ে এই মিটিং। মিঠুন চক্রবর্তী আজ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় ও অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় এর মিছিল কেউ কটাক্ষ করেছেন তিনি বলেছেন এই প্রতিবাদ কিসের জন্য কাদের জন্য এই প্রতিবাদ মিছিল এসআই আর এর প্রতিবাদ নাকি অন্য কিছুর জন্য প্রতিবাদ সেটাই পরিষ্কার নয়। এছাড়াও বিধানসভা নির্বাচনের আগে মিঠুন যোদ্ধা অ্যাপ কে আরো জোরদার করা এবং এই গ্রুপের মাধ্যমে আগামী দিনে কার্যকর্তারা যাতে খুব দ্রুত আন্দোলনে নামতে পারেন এবং খুব দ্রুত তাদের মধ্যে তথ্য আদান-প্রদান হতে পারে সেই কারণেই মিঠুন যোদ্ধা গ্রুপ দক্ষিণ দিনাজপুরে খোলা হচ্ছে বিভিন্ন বিষয়ে রাজনৈতিক বক্তব্য রেখেছেন মিঠুন চক্রবর্তী
0
comment0
Report
Nov 04, 2025 11:18:03
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 04, 2025 11:17:54
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। जहां चेनारी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। क्योंकि 11 नवंबर को यहां मतदान है और मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चेनारी विधानसभा क्षेत्र में जहां लोग जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम प्रत्याशी है। वहीं कांग्रेस के मंगल राम प्रत्याशी बनाए गए हैं। जन सुराज से नेहा नटराज प्रत्याशी हैं। साथ ही बहुजन समाज पार्टी के भी यहां प्रत्याशी है। कुछ लोग स्थानीय मुद्दा को महत्वपूर्ण बता रहे हैं, तो कुछ लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं। चेनारी विधानसभा क्षेत्र के रायपुर चौड़ बाजार में चौपाल के तहत लोगों से जब बात की गई तो कुछ लोग तेजस्वी यादव पर भरोसा जाता रहे हैं। वही जात पर भी वोट मिलने की बातें हो रही है। अब देखना है कि 11 नवंबर को जो मतदान होता है तो यहां का ऊंट किस करवट बैठती है। चेनारी विधानसभा क्षेत्र के रायपुर चौड़ गांव बाजार में लोगों से बातचीत की है हमारे सासाराम संवाददाता अमरजीत कुमार ने
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Nov 04, 2025 11:17:43
Firozabad, Uttar Pradesh:सदभावना की मिसाल यूपी के फिरोजाबाद में एक मुस्लिम युवक ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करा आपसी सद्भाव की मिसाल कायम की है जो चर्चा का विषय बनी हुई है फिरोजाबाद जिले के ग्राम फतेहपुर में धर्म और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहाँ पर श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम समाज के मुन्ने खाँ द्वारा कराया गया। कथा स्थल पर सुंदर झांकी सजाई गई और पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कथा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर न केवल आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया, बल्कि धार्मिक एकता और सदभाव का संदेश भी दिया। मुन्ने खा के इस कदम की स्थानीय लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गया है।कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, सत्य और सेवा का संदेश दिया। कथा का समापन हवन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ。
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 04, 2025 11:17:01
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर — सांसद रवि किशन को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कॉल के दौरान खुद को बिहार का निवासी बताया था, लेकिन जांच में उसकी असलियत कुछ और ही निकली। गोरखपुर की रामगढ़ताल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दरअसल बीते 30 अक्टूबर को एक शख्स ने गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने यह कॉल सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर की थी। इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहले अपना पता बिहार बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी पहचान अजय कुमार यादव, पुत्र रामफेर यादव, निवासी हाउस नंबर 1703/07, स्ट्रीट नंबर 03, फतेहगढ़ मोहल्ला, बग्गा कला, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत कर दिया है।
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Nov 04, 2025 11:16:43
Kullu, Himachal Pradesh:13050 फ़ीट ऊंचे रोहतांग दर्रे तक HPTDC की टेम्पो ट्रैवलर सेवा शुरू, एंकर-हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में आपदा के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर धीरे धीरे लौट रहा है। रोहतांग दर्रा इन दिनों बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है, ऐसे में अब आप अगर यहां का दीदार करने चाहते है तो हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) अब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कम दामों में टेम्पो ट्रैवलर सेवा के माध्यम से रोहतांग दर्रा, अटल टनल, सिस्सू के पर्यटन स्थलों की सैर करवा रहा है। VO-मनाली के सीनियर असिस्टेंट , HPTDC तेज सिंह राणा ने बताया कि मनाली से हर सुबह दो टेम्पो ट्रैवलर पर्यटकों को सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से एक टेम्पो ट्रैवलर मनाली से सिस्सू के लिए रवाना होता है, जबकि दूसरा मनाली–सोलंग–अटलटनल–रोहतांग–कोकसर–मढ़ी–सोलंग नाला–नेहरू कुंड मार्ग होते हुए वापस मनाली लौटता है। रास्ते में कई स्थानों पर ठहराव किया जाता है, ताकि पर्यटक घूमने, फोटो खींचने, स्थानीय व्यंजन चखने के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग, ज़िप लाइनिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकें। तेज सिंह राणा ने बताया कि पहले यह सेवा 700 रुपए प्रति व्यक्ति थी, जिसे अब 800 रुपए कर दिया गया है। इस पैकेज में लगभग 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे की बर्फीली वादियों का भी आनंद लिया जा सकता है। वहीं, मनाली से सिस्सू तक का किराया 500 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, जिसके चलते मनाली में पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन के दौरान मनाली पूरी तरह बुक होने की उम्मीद है। मांग के अनुसार टेम्पो ट्रैवलरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी。
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 04, 2025 11:16:27
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Nov 04, 2025 11:16:11
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर शहर के करीबी इलाके सासन में जंगल में घास काट रही एक महिला का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश को लेकर 14 साल के एक नाबालिक बच्चे ने महिला पर दराती से हमला कर उसे बुरी तरह से लहू लुहान कर दिया। महिला को जान से मार देने के इरादे से युवक ने इस तरह से बेरहमी से हमला किया कि उसके इस हमले से महिला का एक कान कट गया है और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन पहले महिला को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना को लेकर इलाके के ही 14 साल के एक बच्चे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया बच्चा नाबालिग है और अभी स्कूल में पढ़ता है। पुलिस अब हमला करने के कारण को लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिससे मौके पर कई सबूत इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला खेतों में घास काट रही थी कि तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा और महिला का यौन उत्पीड़न करने के इरादे से उसे पर हमला कर दिया। महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला की दराती लेकर उसे पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। महिला को मरा समझ कर आरोपी वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने महिला को लहूलुहान हालत में देखा जिसे पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के जेठ मदनलाल के बयान पर सदर पुलिस से मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू हो गई है। महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महिला पर हमला करने के लिए एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार किया गया है उसे पूछताछ की जा रही है। पहले दृष्टि से यह मामला यौन उत्पीड़न का लग रहा है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई है।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 04, 2025 11:15:57
Harda, Madhya Pradesh:हरदा जिले में अजनास रैयत निवासी महिला द्वारा दर्ज कराई गई बलात्कार की रिपोर्ट को लेकर अब आरोपी की पत्नी ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी अनुसार, गीताबाई पति गुजराम बघेला निवासी अजनास रैयत ने 1 नवंबर 2025 को महिला थाना हरदा में अनिल अडवाणी निवासी हरदा के विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 0052/2025 दर्ज कर अनुसंधान अजाक थाना को सौंपा है। अनिल अडवाणी की पत्नी ने अपने निवेदन में बताया कि रिपोर्ट पूरी तरह झूठी है और सच्चाई छिपाने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 2025 को जिस दिन की घटना बताई गई है, उस दिन वे और उनका बेटा पूरे समय घर पर मौजूद थे तथा किसी प्रकार की घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि FIR में यह उल्लेख किया गया है कि घर पर कोई सदस्य नहीं था, जबकि यह पूरी तरह असत्य है। महिला ने मांग की है कि इस पूरे मामले की सच्चाई की जांच सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाए, जो उनकी कॉलोनी और पास के मकान में लगे हुए हैं। अडवाणी परिवार ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि रिपोर्ट झूठी पाई जाए तो रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला और उसके पति के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। परिवार का कहना है कि झूठे आरोपों के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की मानसिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Nov 04, 2025 11:15:31
Bhiwani, Haryana:बाइट : हरियाणा कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने सिंचाई विभाग की करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया भिवानी के तोशाम हल्के के लोहानी गांव में 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले सिंचाई विभाग की सेंट्रल मैकेनिकल वर्कशॉप का जीर्णोद्धार का शिलान्यास रखा सीएलयू वाले नेता बनाने थे तो पहले ही कांग्रेस कर देती नियुक्ति, एक साल क्यों इंतजार करवाया कैरू, ढाणी माहूं व खावा गांव में 60 लाख रुपये की लागत से पांच पाइप लाइन बिछाने के कार्य का किया शुभारम्भ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बारे में बोली राजनीति के आयाराम गयाराम वाले नेता रहे वहीं कांग्रेस नेता संपत सिंह द्वारा पार्टी छोड़े जाने पर कहा संपत सिंह ठीक कह रहे अब कांग्रेस का नाम का दल हरियाणा में नहीं बचा हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने आज भिवानी के तोशाम हल्के के लोहानी गांव में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया तथा लगभग आधा दर्जन तोशाम के गांवों में पहुंचकर अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने भिवानी जिले की सेंट्रल मैकेनिकल वर्कशॉप के मुख्य कार्यालय, उप कार्यालय गोदाम के पुर्ननिर्माण को लेकर 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया वहीं तीन गांव कैरू, ढाणी माहूं व खावा में पाईप लाईन के लिए 60 लाख रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस मौके पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की बेहतर नीतियों के चलते एक नवम्बर से लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह मिलने शुरू हुए हैं ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के कुछ लोग बेवजह इन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रश्नचिन्ह उठा रहे हैं। उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा है। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना को ऐतिहासिक बताते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि अब बेटियां खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रधानों की नियुक्ति पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्रुति चौधरी ने कहा कि यदि यही विधायक दल नेता व सीएलयू सीडी वाले प्रदेश अध्यक्ष को बनाना था तो यह काम एक साल पहले भी किया जा सकता था। इतने समय इंतजार की जरूरत नहीं थी। हालांकि उन्होंने इन नियुक्तियों को कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी निर्णय बताया। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बारे में बताया कि वे राजनीति के आयाराम गयाराम वाले नेता रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता संपत सिंह द्वारा पूर्व में कांग्रेस में रहे एक दर्जन नेताओं के पार्टी छोड़े जाने व कांग्रेस पार्टी द्वारा उपेक्षा किए जाने के आरोप के बाद संपत सिंह द्वारा खुद पार्टी छोड़े जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि संपत सिंह ठीक कह रहे हैं। अब कांग्रेस का नाम का दल हरियाणा में नहीं बचा है। वहीं उन्होंने भिवानी जिले के तोशाम हल्के आधा दर्जन गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर निपटान के निर्देश दिए。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top