Back
Raebareli229001blurImage

Raebareli - दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा - दिनेश प्रताप सिंह

Mahesh kumar
Apr 07, 2025 15:54:56
Raebareli, Uttar Pradesh

खीरों विकास क्षेत्र के बीआरसी परिसर में भाजपा का स्थापना पखवाड़ा मनाया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पास सहित अन्य भाजपाइयों ने पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय और भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के आधार पर चलने के कारण ही 40 साल पुरानी भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि भारतीय सभ्यता और संस्कृति का शोषण करने वाली 140 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी का पतन हो रहा है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|