Back
Hardoi241124blurImage

Hardoi - भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली

Ramprakash Rathour
Apr 07, 2025 17:37:04
Shahabad, Uttar Pradesh
भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर एंव उ.प्र. सरकार के गौरवपूर्ण 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा यु.वो.मोर्चा द्वारा आज नगर मंडल शाहाबाद में मां सकंटादेवी मंदिर से नगर के प्रमुख मार्ग चौक से अल्हापुर होते हुए बस स्टैंड तक बाइक रैली निकाली गयी। सोमवार को दोपहर 12 बजे बाइक रैली का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता आदि उपेंद्र तिवारी एंव जिलाध्यक्ष यु.मो आकाश सिंह द्वारा झंडा दिखाकर रैली का किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्यलालाराम राजपूत, सुभाष रस्तोगी, सुभाष सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|