icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Om DwivediOm DwivediFollow2 Jan 2025, 03:26 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुंबई के पीर अब्दुल मन्नान शेख अजमेर दरगाह पहुंче, अमन-चैन की दुआ मांगी

Ajmer, Rajasthan:मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपने एक रोजा सफ़र पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहाँ उन्होंने सूफी हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही के दरबार के अकीदत की चादर और फूल पेश किए। दरगाह के खादिम सैयद काशिफ हुसैन उस्मानी ने उन्हें दरगाह जियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। इस मौके पर हाजी पीर अब्दुल मन्नान शेख ने सलाम टीवी से बातचीत में कहा कि वह फिलहाल अजमेर शरीफ जियारत के तौर पर आए हैं और जल्द ही हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के बड़े साहबजादे सैयद ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैहि के उर्स की तैयारी में जुटेंगे। गौरतलब है कि सरवाड़ शरीफ दरगाह में उनके जरिए मुख्तलिफ तामीरात कराये गए है। जिसमें दरगाह का 101 फीट ऊंचा बुलंद दरवाजा और वजू खाना महफिल खाना समेत दीगर तारीखी काम भी शामिल है। यही वजह है कि इन तमाम मकामात की देखरेख और उसमें तब्दीली के लिए खासतौर से अजमेर और सरवाड़ वो आते रहे हैं। फिलहाल उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मुल्क में अमन चैन और अपने मुरीदीन की सलामती के लिए खुशहाली की दुआ मांगी है।
0
0
Report

कोंडागांव में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पानी में गणेश विसर्जन जारी

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति है और कई रास्तों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बारिश के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, जबकि इस दिन होने वाली तिमाही परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। लेकिन इसी बीच हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आ रही हैं... नदी-नाले उफान पर होने के बावजूद लोग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पानी में उतर रहे हैं। तस्वीरें कोंडागांव के बिगड़े हालात की गवाही दे रही हैं... लगातार बारिश के बाद नदी-नालों उफान पर हैं। छोटी-बड़ी जलधाराओं में पानी का बहाव तेज है और कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हैं। निचली बस्तियों में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों को घर से निकलने और आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बारिश और उफनते नदी-नालों के बीच गणेश विसर्जन का सिलसिला भी जारी है। खतरे के बावजूद लोग पानी में उतरकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करते नजर आ रहे हैं। यहां सवाल सिर्फ आस्था का नहीं, सुरक्षा का भी है... उफनते पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों को प्रशासन की अपील और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। बारिश का असर कोंडागांव की कनेक्टिविटी पर भी पड़ा है। कोंडागांव से नारायणपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर नदी-नालों में पानी बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं मर्दापाल से कोंडागांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण रास्ता बंद किया गया है। यानी बारिश ने सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों की आवाजाही पर भी असर डाला है। हालांकि लगातार बारिश ने जहां आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, वहीं किसानों के चेहरे पर राहत नजर आ रही है। लंबे समय से किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि तेज बारिश से कुछ जगहों पर मेड़ टूटने और खेतों में पानी भरने की समस्या भी सामने आई है।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल समेत मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से बसों की क्रांति आज शुरू

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश को मिलेगी आज बड़ी सौगात आज से गांव-गांव तक पहुंचेगी बस आज से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी बसें :मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्ष 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आधुनिक तकनीक से लैस बसें चलेंगी "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत प्रदेश में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन शुरू होगा:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों के बीच आवागमन के साथ ही शहरों के भीतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं बढ़ेंगी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेवा का उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है इंटरसिटी बसें 2 या 2 से अधिक शहरों को जोड़ेंगी, जबकि इंट्रासिटी बसें शहरों के भीतर चलेंगी साल-दर-साल बढ़ेगी बसों की संख्या, वर्ष 2031 तक 15000 बसों का लक्ष्य :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिवर्ष 2500 से 3000 नई बसें जोड़ी जाएंगी प्रदेश में वाहन चालकों को आधुनिक बसों की सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा इंदौर और छिंदवाड़ा में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में 5 रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी जल्द तैयार हो जाएँगे , ये सेंटर भोपाल, बैतूल, छतरपुर, उज्जैन और ग्वालियर में स्थापित किए जा रहे हैं :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिला स्तर पर 22 ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर भी जल्द तैयार किए जाएंगे प्रशिक्षण केंद्रों से वाहन चालकों को आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
0
0
Report

दानापुर स्टेशन के बाहर अवैध वसूली: 7 गिरफ्तार, 17 हजार कैश बरामद

Danapur, Bihar:दानापुर स्टेशन के बाहर वाहनों से कथित अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खगौल थाना पुलिस ने स्टेशन के बाहर वाहनों को रोककर जबरन पैसे वसूलने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 17 हजार 205 रुपये नकद, 5 रसीद पैड और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ लोग आने-जाने वाले वाहनों को रोककर अवैध तरीके से पैसे वसूल रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद खगौल थाना पुलिस ने कार्रवाई की है पूरे मामले में दानापुर एएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि दानापुर रेलवे स्टेशन के पास से कुछ लोग आने-जाने वाले गाड़ियों से अवैध तरीके से वसूली करते थे जिसकी सूचना खगौल पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से नगद राशि सहित रसीद पैड और मोबाइल भी जप्त किया गया है पकड़े गए आरोपियों में मनोेज कुमार रजक, मोहम्मद एहसान आलम, मनीष कुमार, सोनू कुमार, हर्ष कुमार, राहुल कुमार और रविशंकर कुमार शामिल हैं। मौके से पुलिस ने 17,205 रुपये नकद, 5 रसीद पैड और 5 मोबाइल फोन बरामद किया हैं। मामले में खगौल थाना कांड संख्या 494/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

राजीव गांधी अस्पताल में मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लापरवाही के आरोप

Alwar, Rajasthan:अलवर। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि मरीज की समय पर निगरानी और उचित उपचार किया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार दीवान जी का बाग निवासी निर्मल पिछले करीब तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था। गुरुवार रात करीब 9 बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। मृतक की बहन कंचन ने आरोप लगाया कि मरीज को देखने पहुंचे ड्यूटी डॉक्टर के कानों में ईयरबड्स लगे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज की स्थिति को गंभीरता से नहीं देखा और इंजेक्शन लगाने के बाद वहां से चले गए। आरोप है कि डॉक्टर के जाने के करीब एक घंटे बाद निर्मल की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत बिगड़ने के दौरान मौके पर पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था। उनका यह भी आरोप है कि मरीज की मौत के समय भी मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और अस्पतालकर्मी अपनी सीट छोड़कर चले गए थे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उपचार में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मरीज की समय पर निगरानी की जाती और उपचार को गंभीरता से लिया जाता तो संभवत: उसकी स्थिति नहीं बिगड़ती। वहीं, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि ड्यूटी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद रहता है। यदि लापरवाही से संबंधित शिकायत सामने आई है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उपचार के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर की सफेद आक से बनी गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं को उमड़ा रही है

Bikaner, Rajasthan:सफेद आक के एकल तने से बनी अद्भुत गणपति प्रतिमा 19 साल में जाकर पूरी हुई गणपति की इस अनोखी प्रतिमा का निर्माण गणपति के मस्तक पर विराजमान हैं सूर्य और चंद्रमा 135 साल पुराना बताया जा रहा है सफेद आक से बनी प्रतिमा का इतिहास गणेश चतुर्थी पर दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं श्रद्धालु पूरे देश इन दिनों भगवान गणेश की भक्ति में लीन है कहीं छोटी तो कहीं विशालकाय गणपति प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं लेकिन राजस्थान के बीकानेर में विराजमान गणपति की एक प्रतिमा अपने आप में बेहद खास है दावा है कि सफेद आक के एकल तने की जड़ से बनी इस प्रतिमा को तैयार करने में करीब 19 साल का समय लगा खास बात ये है कि गणपति के मस्तक पर सूर्य और चंद्रमा के निशान विराजमान हैं करीब 135 साल पुरानी बताई जाने वाली इस प्रतिमा के दर्शन के लिए गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है बीकानेर के एक घर में बना ये गणेश Temple इन दिनों गणेश चतुर्थी के चलते विशेष रूप से सजा हुआ है यहां भक्त विघ्नहर्ता के दर्शन करने और अपनी मनोकामनाओं के लिए पहुंच रहे हैं मान्यता है कि इस मंदिर की लगातार 21 दिन फेरी लगाने से मनोकामना पूरी होती है मंदिर से जुड़े पुरोहित परिवार का कहना है कि उनका परिवार पिछले सौ साल से भी ज्यादा समय से इस प्रतिमा की पूजा-अर्चना करता आ रहा है लेकिन इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है यहां विराजमान सफेद आक से बनी गणपति प्रतिमा। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, प्रतिमा के निर्माण में करीब 19 साल का समय लगा था। इस अनोखी प्रतिमा के पीछे एक दिलचस्प इतिहास भी बताया जाता है मान्यता के अनुसार अंग्रेजी शासन के दौर में बाबा बालक नाथ नाम के एक साधु क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे उन्होंने एक अंग्रेज वन अधिकारी का उपचार किया था अधिकारी के स्वस्थ होने के बाद उसने बाबा बालक नाथ को सफेद आक के पेड़ की जड़ भेंट की।बताया जाता है कि इसी जड़ से गणपति की प्रतिमा का निर्माण करवाया गया बाद में बाबा बालक नाथ ने अपने अंतिम समय में ये प्रतिमा अपने भक्त रहे पुरोहित परिवार को सौंप दी तब से यही परिवार इस प्रतिमा की पूजा करता आ रहा है।सिर्फ प्रतिमा ही नहीं, यहां पूजा और आरती की परंपरा भी बाकी गणेश मंदिरों से अलग नजर आती है आमतौर पर गणेश मंदिरों में ढोल-नगाड़ों के साथ आरती होती है लेकिन यहां श्रद्धालु पारंपरिक तरीके से स्वयं भजन और आरती गाते हैं भक्तों का मानना है कि इस तरह आरती करने से उनका भगवान से सीधा जुड़ाव होता है। करीब तीन फीट सात इंच लंबी बताई जा रही इस गणपति प्रतिमा के मस्तक पर सूर्य और चंद्रमा के निशान हैं मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार इन्हें तंत्र सिद्धि से तैयार किया गया है और सूर्य-चंद्र धारण करने वाले गणपति को सर्वसिद्धि गणेश माना जाता है बताया जाता है कि प्रतिमा का निर्माण पुष्य नक्षत्र में हुआ था और गणपति के साथ रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं भी इसी एकल तने से तैयार की गई हैं। गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है सफेद आक की जड़ से बनी ये अनोखी प्रतिमा, सूर्य-चंद्रमा से जुड़ी मान्यताएं और करीब 125 साल पुराना इतिहास—बीकानेर के इस गणेश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनाता है।
0
0
Report

लखनऊ में 2 करोड़ से अधिक हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ दो करोड़ से अधिक की अवैध हेरोइन के साथ एक महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार. एक किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन, एक चार पहिया वाहन, चार मोबाइल फोन व 1,290 नकद बरामद एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ पांच लाख रुपए बताई जा रही है। चेकिंग के दौरान एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी. कार सवार तीन तस्करों के पास से हुई बरामदगी. गिरोह में शामिल महिला तस्कर की आड़ में गिरोह मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम गाजीपुर जिले के ग्राम सरैया पोस्ट छावनी लाइन थाना कोतवाली निवासी राकेश यादव उर्फ गामा , कृष्ण बिहारी और रीना यादव . झारखंड के चौपारण बाजार से लाकर मध्यप्रदेश के राजगढ़ से दूसरे व्यक्ति को सप्लाई करने के गाजीपुर से होते हुए वाराणसी के रास्ते जा रहे थे गिरफ्तार तस्कर.
0
0
Report
Advertisement

बांकी मंदार पर्वत पर युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6-7 अज्ञात विरुद्ध FIR

Banka, Bihar:बांका। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल मंदार पर्वत पर युवती से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल वीडियो में 6-7 युवक एक युवती को घेरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। मामले में सभी आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 2:45 बजे बौंसी थाना के सोशल मीडिया सेल को व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रही घटना पुरानी है और हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस वीडियो के आधार पर युवती और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। *Vo-BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज* मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76 एवं 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66E एवं 67A के तहत कार्रवाई शुरू की है। वायरल वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर अनुसंधान में शामिल किया गया है। *आरोपियों की तलाश में छापेमारी* पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मामले की जांच जारी है। डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ है। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
0
0
Report

SIT action intensifies: ₹25,000 reward announced in Jalalpur-Surerri case

Jaunpur, Uttar Pradesh:आरोपी थानाध्यक्ष समेत दो पर 25 हजार का इनाम लागू—जबरन वसूली और लूट के मामलों में एसआईटी की कार्रवाई तेज़ है. जलालपुर और सुरेरी थाने में दर्ज दो अलग‑अलग मुकदमों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सुरेरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह समेत दो आरोपितों पर 25‑25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. टूटी हुई गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. जलालपुर प्रकरण में नामजद दो आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. अब तक две निलंबित सिपाही समेत तीन आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं. सुरेरी थाना के निलंबित सिपाही सत्येंद्र कुमार गौड़ और विष्णु सिंह की गिरफ्तारी भी शामिल है. एसआईटी की जांच के आधार पर पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाल रही है. सुरेरी थाने में 22 सितंबर को दर्ज मुकदमे में राजेंद्र दूबे को नामजद किया गया है. आरोपी समूह ने कथित तौर पर सादा कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों के जरिये पीड़ित से 1.65 लाख रुपये की वसूली कराई थी और यूपीआई के जरिए खाते में ट्रांसफर कराया गया. इसके बाद सूरत में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को निलंबित किया गया. जलालपुर से जुड़े मामले में 15 सितंबर को चार आरोपितों ने पीड़ित को जबरन वाहन में बैठाकर मारपीट की और रुपये की मांग की. यूपीआई से करीब 2.15 लाख रुपये ट्रांसफर होने के आरोप हैं और एटीएम से निकासी का भी उल्लेख है. 23 सितंबर को संकीत सिंह और विकास सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. एसआईटी ने आरोपों, साक्ष्यों और पैसे के लेनदेन की कड़ियाँ खंगालीं. अभी अभियुक्त थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह समेत अन्य गिरफ्त से बाहर हैं. आगे की कार्रवाई विवेचना के अनुसार होगी. पुलिस ने विस्तृत प्रेस नोट जारी किया है, पर गिरफ्तारी के फोटो/वीडियो अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.
0
0
Report

झांसी नवाबाद पुलिस ने लूटकांड के दो बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना पुलिस ने लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों गिरफ्तार किया है, पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश मोहम्मद सुलतान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अन्नू उर्फ समीम को घेराबंदी करके पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश सुलतान को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1000 रुपये नगद, 2 तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। दरअसल झांसी रेलवे स्टेशन के आगे पानी की टंकी के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने हेमंत कुमार और उसके साथी के साथ मारपीट कर 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की सहायता से मौके पर ही अफसर नाम के बदमाश को पकड़कर थाना नवाबाद पुलिस के सुपुर्द किया गया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस शेष बदमाशों की तलाश में जुटी थी, तभी रात में मुखबिर की सूचना पर नवाबाद पुलिस रेलवे ग्राउंड के पीछे पुलिया नंबर 9 की ओर जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग के पास पहुंची और वाहन चेकिंग दौरान स्कूटी सवारों को रोकने इशारा किया, स्कूटी सवार पुलिस को देखकर फायर करने लगे। फिर पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश मोहम्मद सुलतान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसके दूसरे साथी समीम घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,000 रुपये, 2 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा करातूस और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। घायल बदमाश मोहम्मद सुलतान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार एक और बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

ब्रेकिंग: शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक का निलंबन

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक पर गिरी गाज, डीईओ ने किया निलंबित, बलौदा ब्लॉक के परसदा संजयनगर नवीन प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक ललित राम भारद्वाज पर कार्रवाई, 19 सितंबर को शराब पीकर स्कूल में उपस्थित पाए जाने का मामला, कुछ दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल, वायरल वीडियो और बीईओ बलौदा के प्रतिवेदन के बाद शिक्षक को जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस, नोटिस का जवाब नहीं देने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षक के कृत्य को गंभीर कदाचार माना, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन, मुख्यालय बीईओ कार्यालय बलौदा निर्धारित
0
0
Report

जांजगीर-चांपा: उपसरपंच को धमकी, इस्तीफा नहीं मिला तो जान से मारने की धमकी—2 गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा चुनावी रंजिश में उपसरपंच के घर पहुंचकर धमकी देने का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार पैसों की मांग कर उपसरपंच पर इस्तीफा देने का बनाया दबाव इस्तीफा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप मुड़पार गांव में 22 सितंबर की शाम हुई थी घटना आरोपियों ने उपसरपंच और उसके परिवार से की गाली-गलौज शिकायत मिलते ही नवागढ़ पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने साहिल जोशी और भरत बंजारे को किया गिरफ्तार दोनों आरोपी मुड़पार गांव के ही रहने वाले मामले में अन्य आरोपी अभी फरार, पुलिस कर रही तलाश गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया नवागढ़ थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top