Raebareli: पीसीएस-प्री परीक्षा में 6144 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में पीसीएस-प्री परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 6144 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 15 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षार्थियों की पहचान बायोमीट्रिक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा सके। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के तहत SP, ASP और CO के साथ थानेदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायबरेली जनपद में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
