Back
हीरापुर में हनुमान जयंती चोला विवाद: जातिगत आरोपों के बीच पुलिस जांच शुरू
ASASHISH SHRIVAS
Mar 11, 2026 16:03:48
Raebareli, Uttar Pradesh
बालाघाट के हीरापुर गांव में हनुमान जयंती के चल समारोह से पहले विवाद की स्थिति बन गई है. दरअसल, हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी का चोला धारण कर नगर भ्रमण करने की परंपरा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं. एक युवक ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बालाघाट शहर और आसपास के इलाकों में दशहरे और हनुमान जयंती के मौके पर चल समारोह निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है. पहले यह परंपरा शहर के एक ही स्थान तक सीमित थी, लेकिन समय के साथ यह आसपास के गांवों तक भी पहुंच गई, जिसमें हीरापुर गांव भी शामिल है. हर साल हنुमान जयंती पर समिति द्वारा एक युवक को हनुमान जी का चोला धारण करने के लिए मनोनीत किया जाता है, जो तपस्या और पूजा-अर्चना के बाद चल समारोह में नगर भ्रमण करता है. जानकारी के अनुसार इस साल पहले समिति ने सानिध्य नाम के युवक को चोला धारण करने के लिए चुना था. लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि उसने चोला धारण करने से इनकार कर दिया. इसके बाद समिति के कुछ सदस्यों ने पड़ोसी गांव के युवक निलय सोनवाने को चोला धारण करने के लिए मनोनीत कर दिया. इसी फैसले के बाद गांव में विवाद की स्थिति बन गई और मामला तूल पकड़ने लगा. निलय सोनवाने का आरोप है कि वह हनुमान जन्मोत्सव समिति का सदस्य है और समिति के कहने पर उसने 6 जनवरी से ही मंदिर में रहकर सेवा और पूजा-पाठ शुरू कर दी थी. लेकिन गांव की पुरानी समिति को यह बात पसंद नहीं आई और अब उसके चोला धारण करने का विरोध किया जा रहा है. निलय का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे दलित समाज से होने की बात कहकर मंदिर में पूजा करने से भी रोका और उसके साथ गाली-गलौज की. ग्रामीणों की माने तो विष्णुधाम मंदिर वर्षों से सभी समाज के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है, जहां बिना किसी भेदभाव के पूजा-अर्चना होती रही है. आरोपों को मंदिर और गांव की प्रतिष्ठा को बदनाम करने की साजिश बताते हुए प्रशासन से तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में अनिल बिसेन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि निलय सोनवाने द्वारा लगाए गए जातिगत भेदभाव और गाली-गलौज के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उन्हें बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है. इधर, मामले को लेकर बालाघाट सीएसपी मयंक तिवारी का कहना है कि हीरापुर में हनुमान जयंती के चोला धारण को लेकर विवाद की शिकायत मिली है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहले सानिध्य नाम के युवक को मनोनीत किया गया था और उसके मना करने की बात सामने आई है, लेकिन जांच में यह बात सही नहीं पाई गई. फिलहाल जातिगत गाली-गलौज के आरोप भी प्रारंभिक जांच में सामने नहीं आए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowMar 11, 2026 17:34:070
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 11, 2026 17:33:420
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 11, 2026 17:33:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 11, 2026 17:33:020
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 11, 2026 17:32:310
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 17:32:110
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 11, 2026 17:31:56Noida, Uttar Pradesh:पांगी घाटी में मार्च महीने में बर्फबारी क्षेत्र के बागवान और किसान इस बर्फबारी से गदगद
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 11, 2026 17:31:420
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 11, 2026 17:31:080
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 11, 2026 17:30:360
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 17:04:430
Report