Back
तरुण खटीक हत्या: गीता कॉलोनी में कैंडल मार्च, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
RKRakesh Kumar
Mar 11, 2026 17:32:31
New Delhi, Delhi
तरुण खटीक हत्या के विरोध में गीता कॉलोनी में हजारों लोगों का कैंडल marcher विरोध में गीता कॉलोनी क्षेत्र के Sarojini Naidu Park और Shastri Nagar में खटीक समाज और स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज के लोगों का कहना है कि 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर की जे.जे. कॉलोनी में 24 वर्षीय तरुण खटीक की दिनदहाड़े छोटी-सी कहासुनी के बाद निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे समाज में गहरा दुख और आक्रोश है।
इसी घटना के विरोध में गीता कॉलोनी और शास्त्री नगर के खटीक समाज तथा अन्य लोगों ने चामुंडा माता मंदिर से शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
इस दौरान टिंका तोमर खटीक ने कहा कि समाज सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कैंडल मार्च में टिंका तोमर खटीक, शिवा खटीक, राहुल खटीक, संजय खटीक, संतोष कुमार सूर्यवंशी, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, राजेंद्र सूर्यवंशी, अनिल सूर्यवंशी, नीरज सूर्यवंशी, सनी सूर्यवंशी, तुषार सूर्यवंशी, आकाश सूर्यवंशी, विनोद सूर्यवंशी, सुनील खटीक और हिमांशु खटीक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एकजुट होकर न्याय की मांग उठाई और दिवंगत तरुण खटीक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Delhi Police की टीम भी इलाके में तैनात रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 11, 2026 18:17:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:17:27Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर कलेक्ट्रेट में जिला विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की।
0
Report